Dholpur News - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Accident: राजस्थान में हुआ बहुत बड़ा हादसा, 12 की मौत
Dholpur Road Accident: भरतपुर (एजेंसी)। राजस्थान में धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बस और टेम्पो के टकराने से आठ बच्चों एवं तीन महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बाड़ी के करीम कॉलोनी गुमट निवासी इरफान और उसके परिवार के करीब 15 लोग सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली में शादी समारोह में बहन का भात भरने गए थे। वहां से वे देर रात बाड़ी लौट रहे थे कि उनका टेम्पो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11बी पर सुन्नीपुर गांव के पास रात करीब 11 बजे धौलपुर से जयपुर जा रही एक बस की चपेट में आ गया। पीछे दूसरे टेम्पो में आ रहे इरफान के भाई और वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। Rajasthan Accident

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को धौलपुर के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (8), साकिर (6), इरफान का भतीजा अजान (5), जरीना (35), उसकी बेटियां आसियाना (10), सूफी (7), बेटा सानिफ (9), परवीन (32) और उसके बेटे दानिश (10) की मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल साजिद (10) और बस चालक को जयपुर भेजा गया है।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें मासूम बच्चों सहित जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़तिों की हरसंभव सहायता में जुटा है। Rajasthan Accident

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 सितंबर को राजस्थान के दौरे पर
करौली भरतपुर और धौलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे हिसा

जयपुर। (सच कहूँ न्यूज)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़  (Jagdeep Dhankhar) एवं डॉ सुदेश धनखड़ 12 सितंबर को राजस्थान की यात्रा पर आयेगे। अपने एक दिवसीय दौरे में वे करौली, भरतपुर और धौलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

करौली आगमन के बाद श्री धनखड़ श्री महावीर मंदिर में दर्शन करने जायेंगे, उसके बाद वे गुडला पहाड़ी पहुंचकर कर्नल बैंसला जयंती महोत्सव में भाग लेंगे।

तत्पश्चात उपराष्ट्रपति भरतपुर के लिए रवाना होंगे और वहां पहुंचने पर लक्ष्मण मंदिर जाएंगे तथा दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। फिर वे भरतपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे।

अपनी इस यात्रा के दौरान श्री धनखड़ भरतपुर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – सरसों अनुसंधान निदेशालय का भी दौरा करेंगे और संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों के साथ संवाद करेंगे। श्री धनखड़ सैनिक स्कूल के पूर्व छात्रों और सामुदायिक नेताओं से भी मुलाकात कर विमर्श करेंगे। Jagdeep Dhankhar

इसके बाद उपराष्ट्रपति भरतपुर के यू.आई.टी. सभागार में एम.एस.जे. कॉलेज, आर.डी. गर्ल्स कॉलेज एवं श्री अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।

तत्पश्चात उपराष्ट्रपति धौलपुर के लिए रवाना होंगे जहां मचकुंड मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे व धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, कैसरबाग में छात्रों- शिक्षकों को संबोधित करेंगे। इसके बाद श्री धनखड़ धौलपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों और सैनिक स्कूल के पूर्व सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। Jagdeep Dhankhar

यह भी पढ़ें:– कार में सिलेंडर फटने से युवक की जलकर मौत