Pali News - Sach Kahoon Hindi

कांग्रेस सरकार बांट रही मुफ्त की रेवड़ियां : गजेन्द्र शेखावत
पाली/जयपुर (सच कहूं न्यूज)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग विशाल हृदय वाले हैं, सहिष्णु हैं, लेकिन सहिष्णुता का मतलब कोई नपुंसकता नहीं होता। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि देश और दुनिया के सामने सनातन संस्कृति मनुष्य और प्रकृति के हर छोटे जीव के कल्याण की कामना करता है। प्राणियों में सद्भावना की बात करता है। Jaipur News

इस बात की हैरानी है कि, क्या सनातन धर्म इतना बेचारा हो गया है कि कोई भी ऐरा-गेरा नत्थू खैरा सनातन धर्म पर टिप्पणी करे कि हम सनातन को समाप्त कर देंगे। सनातन की एचआईवी, एड्स और कैंसर के साथ तुलना करे। क्या हम लोगों का डीएनए इतना कमजोर हो गया है? क्या हमारा खून इतना पतला और पानी हो गया है कि कोई भी भारत की इस लाखों साल पुरानी सभ्यता और संस्कृति जो निरंतर गंगा की तरह प्रवाहमान रही है, उसको इस तरह से चुनौती दे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने संबोधित करते हुए सनातन को मानने वाले लोगों से कहा कि मैं आप सभी से यह पूछना चाहता हूं कि जिन लोगों के पास साहस है, वह एक बार देश-दुनिया में दूसरे भी धर्म हैं, उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी करके दिखाए। Jaipur News

फिर देखो उनको क्या अंजाम भुगतना पडेगा। सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग विशाल हृदय वाले हैं, सहिष्णु हैं, लेकिन सहिष्णुता का मतलब नपुंसकता नहीं होता। यह स्पष्ट कर देना देश और दुनिया के सामने आवश्यक है। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेडा को मैं कहना चाहता हूं कि उन्होंने संविधान सही से नही पढा देश के संविधान में जल राज्य सूची का विषय है। जल जीवन मिशन में डीपीआर बनाने से लेकर आॅपरेट और उसको मेंटेन करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। भारत सरकार का उसमें कहीं प्रत्यक्ष कोई योगदान नहीं होता है। राजस्थान की सरकार और उनके कारनामों को रोज उजागर करता हूं। राजस्थान की सरकार के रोज चिथड़े उधेड़ता हूं। इसलिए ये खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे जैसी बातें करते हैं। Jaipur News

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं का इंप्लीमेंटेशन में राजस्थान हमेशा पहले, दूसरे या तीसरे पायदान पर रहता था, लेकिन इस भ्रष्टाचारी सरकार के चलते हुए आज वो नीचे के पहले या दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। जल जीवन मिशन की बात करूं, जो प्रत्यक्ष मेरे मंत्रालय से जुड़ा हुआ है। राजस्थान को देश में अधिकतम 30 हजार करोड़ रुपए देने के बावजूद राज्य प्रगति में नीचे के राज्यों में शामिल है। जल जीवन मिशन के टेंडर्स में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। प्रदेश में 15 पेपरलीक मामलों पर मुख्यमंत्री कहते रहे, कोई कर्मचारी या नेता इसमें सम्मिलित नहीं है। अब अफसर और नेता, दोनों पकड़े जा रहे हैं। Jaipur News

भारतीय जनता पार्टी की पिछले वर्ष निकाली जनआक्रोश यात्राओं को देखकर डरी सरकार ने रेवड़ियां बांटने और फ्री की योजनाएं घोषित करने का काम शुरू किया, लेकिन जनता आक्रोशित है और सरकार को बदलने का मानस बना चुकी है। पत्रकार वार्ता में पाली सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, पाली विधायक ज्ञानचन्द पारख, उत्तराखंड के विधायक प्रभारी सहदेव सिंह मौजूद रहे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– मारपीट करने वाले 9 आरोपियों पर पर्चा दर्ज