Fake Visa - Sach Kahoon Hindi

Fake Visa Fraud: कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख की ठगी, नकली वीजा देकर दिया धोखा, पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी
करनाल के सतीश को झांसे में लेकर ठगे लाखों रुपए, पुलिस ने तीन के खिलाफ किया केस दर्ज | Karnal News

करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Fake Visa Fraud: घरौंडा के गांव बेगमपुर में एक व्यक्ति को कनाडा भेजने का सपना दिखाकर 14 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की आरोपी से शादी समारोह में मुलाकात हुई थी। पहले उसे भरोसे में लिया गया, फिर धीरे-धीरे पैसे ऐंठे गए। जब पीड़ित को वीजा और टिकट दिए गए, तो बाद में पता चला कि वे नकली हैं। आरोपियों से पैसे मांगे गए तो उन्होंने दो चैक थमा दिए, लेकिन दोनों चैक बाउंस हो गए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे दी। आखिरकार पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Karnal News

बेगमपुर निवासी पीड़ित सतीश ने शिकायत में बताया है कि 14 जनवरी 2024 को वह अपने मासी के लड़के की शादी में कैथल के फतेहपुर/पूंडरी गया था। वहीं पर उसकी मुलाकात जसप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को विदेश भेजने के कारोबार से जुड़ा बताया। जसप्रीत ने कहा कि वह ईएसएस ग्लोबल चंडीगढ़ ब्रांच में काम करता है और निजी तौर पर भी लोगों को विदेश भेजने में मदद करता है। इस बातचीत के दौरान उसने सतीश को अपने ऑफिस बुलाया। जब सतीश वहां पहुंचा, तो जसप्रीत ने अपने जीजा विजय पाल का जिक्र करते हुए बताया कि वे घर से भी यह काम करते हैं।

कनाडा भेजने के लिए मांगे 16 लाख रुपये, 14 लाख में तय हुई डील

सतीश कुमार को कनाडा भेजने के नाम पर जसप्रीत और उसके जीजा विजय पाल ने 16 लाख रुपये मांगे, लेकिन बात 14 लाख में तय हो गई। यह भी तय हुआ कि रकम किस्तों में जरूरत के अनुसार दी जाएगी। अप्रैल 2024 में जसप्रीत ने फोन करके कहा कि पहले दिल्ली से फाइल लगानी होगी, इसके लिए 2 लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। 22 अप्रैल 2024 को जसप्रीत अपने जीजा विजय पाल के साथ एक कार में सतीश के गांव बेगमपुर पहुंचा।

वहां सतीश और उसके पिता ने गांव के कुछ लोगों के सामने सभी दस्तावेज और 2 लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद जसप्रीत ने समय-समय पर और पैसे मांगे, जिन्हें सतीश ने कभी गूगल पे, कभी फोन पे और कभी कैश के रूप में दे दिए। कुल मिलाकर 9.46 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, जिसकी रसीदें सतीश के पास हैं।

वीएफएस ग्लोबल ऑफिस बुलाकर लिया 2.5 लाख, फिर घर पर मांगे 2 लाख कैश

16 जुलाई 2024 को जसप्रीत ने सतीश को चंडीगढ़ के अलांते मॉल स्थित वीएफएस ग्लोबल ऑफिस बुलाया और बायोमेट्रिक्स प्रक्रिया पूरी करवाई। इसके बाद उसने 2.5 लाख रुपये की मांग की, लेकिन सतीश के पास उस वक्त सिर्फ 50 हजार रुपये थे, जो उसने तुरंत दे दिए। अगले दिन जब सतीश ने 2 लाख रुपये देने के लिए फोन किया, तो जसप्रीत ने कहा कि वह दिल्ली में है और पैसे उसकी मां गुरवंत कौर को दे दिए जाएं।

मां के सामने 2 लाख रुपये नकद दिए, लेकिन वीजा निकला नकली

सतीश अपने पिता के साथ जसप्रीत के घर पिंजोर पहुंचा, जहां उसकी मां गुरवंत कौर ने 2 लाख रुपये कैश में लेने की शर्त रखी। सतीश ने पूरे पैसे दिए, जिसके बाद उसे आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उसका वीजा आ जाएगा। 20 अगस्त 2024 को जसप्रीत ने व्हाट्सएप पर PPR लेटर भेजा और कहा कि वीजा प्रक्रिया पूरी हो गई है। 1 दिसंबर 2024 को उसने वीजा की कॉपी भेजी और कहा कि अब बाकी की पेमेंट कर दो। सतीश ने पैसे ट्रांसफर कर दिए।

फर्जी टिकट देकर की आखिरी ठगी, सतीश को हुआ शक | Karnal News

26 दिसंबर 2024 को जसप्रीत ने सतीश के लिए बीती 5 जनवरी की एयर कनाडा की टिकट बुक करवाई। लेकिन जब सतीश ने वीजा और टिकट की जांच करवाई, तो पता चला कि दोनों ही नकली हैं। इस पर सतीश ने 4 जनवरी को अंबाला में जसप्रीत और उसकी मां गुरवंत कौर से मुलाकात की और आरोप लगाया कि वे धोखाधड़ी कर रहे हैं।

पैसे लौटाने का झांसा देकर दिए चेक, लेकिन दोनों चेक बाउंस

इस बातचीत के दौरान जसप्रीत और उसकी मां ने कहा कि वे सतीश के पैसे लौटा देंगे और पुलिस केस न करने की रिक्वेस्ट की। उन्होंने 11 लाख रुपये के दो चेक दिए। जिसमें एक 5 लाख और दूसरा 6 लाख का था। यह चेक IDFC बैंक के थे और 10 जनवरी को कैश कराने के लिए कहा गया। लेकिन जब सतीश ने बैंक में चेक लगाए, तो वे बाउंस हो गए। जब सतीश ने दोबारा संपर्क किया और पैसे मांगे, तो जसप्रीत, विजय पाल और गुरवंत कौर ने धमकी दी कि अगर उसने ज्यादा जोर दिया, तो उसे जान से मार देंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी ऊंचे लोगों में जान-पहचान है और सतीश उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित ने मामले की शिकायत की। जिसके बाद 27 फरवरी की रात को मुनक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी बोहड़ सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। Karnal News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत

Fake Visa: फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
हैदराबाद (एजेंसी)। Hyderabad News: तेलंगाना में हैदराबाद की पुलिस ने फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, पांच सेल फोन, पीड़ितंो के 13 एग्रीमेंट पेपर, 11 वीजा-स्वीकृत कागजात, एक लेबर लाइसेंस, पाँच रबर स्टैंप और एक चार पहिया वाहन जब्त किया, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर टास्क फोर्स, नॉर्थ जोन टीम के आयुक्त ने नारायणगुडा पुलिस के सहयोग से येरुवा अभिषेक रेड्डी (30) और थुम्मा चिन्नम्मा (41) को गिरफ्तार किया। Hyderabad News

वे 2020 से हिमायतनगर में ‘जेएमजे रेड्डी कंसल्टेंसी’ की आड़ में फर्जी जॉब वीजा चला रहे थे। दोनों ने विदेश में रोजगार के लिए फर्जी वीजा और नौकरी के आॅफर जारी किए और करीब 25 पीड़ितंो से 83 लाख रुपये ठगे। कंसल्टेंसी ने त्वरित वीजा, उच्च वेतन वाली नौकरी और अन्य लाभ देने का वादा किया, लेकिन देने में विफल रही। पुलिस ने बताया कि जाँच में पता चला कि इस पैसे से उन्होंने किआ सेल्टोस कार खरीदी और बाकी बची रकम ऐश-मौज में उड़ा दी। इस संबंध में नारायणगुडा थाने में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की जा रही है। Hyderabad News

यह भी पढ़ें:– Earthquake: हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके

Fake Visa: कनाडा का नकली वीजा देकर 18 लाख ठगने वाला आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर
कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Fake Canada Visa: कनाडा वीजा देने के लिए 18 लाख ठगी मामले में आरोपी गांव हल्दारी जिला अम्बाला निवासी मोहित उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इंदिरा नगर पूंडरी निवासी कृष्ण ने पुलिस की शिकायत अनुसार वह उसके बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इसे लेकर उसकी बातचीत मोहित सैनी, मंगत चौहान व सोनम सैनी के साथ हुई। आरोपी 4 जून 2022 को उसे अपने ऑफिस में मिले और कहा कि वे उसके बेटे को कनाडा भेज कर सेट करवा देंगे। Kaithal News

इसे लेकर उनकी बातचीत 18 लाख रुपये में तय हुई। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसके बेटे का नकली वीजा थमा दिया व उसके साथ धोखाधड़ी की। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी किसी अन्य मामले में जिला सोनीपत जेल में बंद था। जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। जिसको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लगातार आयोजित हो रहा समाधान शिविर

फर्जी कनाडाई वीजा का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश, दो गिरफ्तार
आरोपियों से 26.70 लाख रुपये नकद और पांच पासपोर्ट बरामद

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पुलिस ने फर्जी कनाडाई वीजा का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 26.70 लाख रुपये नकद और पांच पासपोर्ट बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि गुरनाम सिंह निवासी गांव तलवंडी भिंडरा, बटाला, जिला गुरदासपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया कि अपनी शिकायत में गुरनाम सिंह ने कहा था कि उसने अपने और अपने रिश्तेदारों और परिचितों से कनाडा के पर्यटक वीजा के लिये 25 मूल पासपोर्ट और पैसे लेकर संतोष कुमार निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश को सौंपे थे। Jalandhar News

शर्मा ने बताया कि संतोष भी दुबई में रहता था और उसका असली नाम वाजिद अली पुत्र निजामुद्दीन निवासी गांव बरसैनी टोला, उजड़ीपट्टी, डाकघर हेमदापुर, थाना पिपराइच, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश और मुनीश कुमार पुत्र गुरदेव सिंह निवासी टीचर कॉलोनी, वार्ड नंबर 2, बलाचौर, जिला एसबीएस नगर, नजदीक पटेल चौक, जालंधर है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपियों को भुगतान नकद और बैंक हस्तांतरण दोनों के माध्यम से किया गया था।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया

उन्होंने बताया कि वीजा आवेदन के लिए दिए गए मूल पासपोर्ट में से वाजिद अली उर्फ संतोष ने 22 पासपोर्ट वीजा सहित गुरनाम सिंह को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे थे। उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता चला कि ये वीजा फर्जी थे और इन पर कनाडा टूरिस्ट वीजा के फर्जी स्टिकर लगे हुुए थे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों संतोष कुमार उर्फ वाजिद अली और मुनीश कुमार को पुलिस ने सब्जी मंडी, डॉल्फिन होटल, जालंधर के पास से गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। Jalandhar News

पुलिस आयुक्त ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों संतोष कुमार उर्फ वाजिद अली और मुनीश कुमार को पुलिस ने सब्जी मंडी, डॉल्फिन होटल, जालंधर के पास से गिरफ़्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– Toll Plaza: फोन पर ही कम्पनी ने मानी मांगें, ढाई घंटे बाद शुरु हुआ लाडोवाल टोल प्लाजा

युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर हड़पे 24 लाख रुपए, फर्जी वीजा व टिकट बनवाया
धमतान साहिब (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। हरियाणा के जींद जिला के एक युवक से ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी (Visa Fraud) का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने पीड़ित से 24 लाख रुपये हड़पने के बाद नकली वीजा व टिकट थमा दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। Fraud News

जींद जिले के धमतान साहिब वासी मनोज कुमार पुत्र भले राम ने बताया कि उसकी ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए दिल्ली वासी दीपेश चक्रवेदी से बातचीत हुई। दीपेश चक्रवेदी ने बताया कि वह उसका वीजा लगवा देगा। मैने विस्वास करके 3 अलग अलग चेको के माध्यम से दीपेश के इंदुसिन्ध बैंक खाते में कुल 24 लाख रुपये डलवा दिए। पैसे डलवाने के बाद दीपेश ने मुझे ऑस्ट्रेलिया का वीजा व टिकट दे दिया। मुझे बाद में पता चला कि वीजा व टिकट दोनो ही नकली है। जब मैंने उसके ऑफिस में जाकर पता करना चाहा तो वह वहां से भाग चुका था। इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ ठगी हुई है। पुलिस ने मनोज कुमार की शिकायत के आधार पर दिल्ली वासी दीपेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके दीपेश की तलाश शुरू करदी है। Fake Visa

यह भी पढ़ें:– यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! जीन्द-हिसार स्पेशल रेलसेवा के समय में आंशिक परिवर्तन