Lima - Sach Kahoon Hindi

Sports News: पेरू ने पूर्व गोलकीपर इबानेज को अंतरिम प्रबंधक नियुक्त किया
लीमा (एजेंसी)। Sports News: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के फुटबॉल महासंघ ने पूर्व गोलकीपर ऑस्कर इबानेज को राष्ट्रीय टीम का अंतरिम प्रबंधक नियुक्त किया। फुटबॉल संघ ने गुरुवार को बताया कि 57 वर्षीय इबानेज जनवरी में निराशाजनक परिणामों के बाद बर्खास्त किये उरूग्वे के जॉर्ज फोसाती की जगह लेंगे। इबानेज 20 मार्च को लीमा में बोलीविया और पांच दिन बाद माटुरिन में वेनेजुएला के खिलाफ फीफा विश्वकप क्वालीफायर के लिए ब्लैंकिरोजा के प्रभारी होंगे। महासंघ ने एक बयान में कहा, ‘वह इस चुनौती को बहुत उम्मीद और प्रतिबद्धता के साथ ले रहे हैं। पेरू वर्तमान में 12 मैचों में से केवल एक जीत के साथ 2026 विश्व कप के लिए 10-टीम दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग टूनार्मेंट में अंतिम स्थान पर है। Sports News

अर्जेंटीना में जन्म इबानेज ने 1998 में पेरू की नागरिकता ग्रहण की थी। उन्होंने पेरू के शीर्ष-स्तरीय क्लबों रियल गार्सिलासो, सिएनसियानो और कॉमर्सिएंटेस यूनिडोस के प्रभारी के रूप में कार्य किया है। Sports News

यह भी पढ़ें:– Baatcheet Pratiyogita: संवाद के माध्यम से बातचीत प्रतियोगिता में प्रेमचंद टीम रही प्रथम

पार्थ माने ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में जीता दोहरा स्वर्ण पदक
लीमा (एजेंसी)। पार्थ राकेश माने ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोमवार को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पार्थ ने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत खिताब जीतने के बाद, अजय मलिक और अभिनव शॉ के साथ मिलकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता।

गौतमी भालोट, शांभवी क्षीरसागर और अनुष्का थोकुर की भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में 1894.8 के संयुक्त स्कोर के साथ नया जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इन तीन स्वर्ण पदकों के साथ जूनियर शूटिंग विश्व चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या आठ हो गई है। भारत टूनार्मेंट में अब तक पांच स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीत चुका हैं। पुरुषों की स्पर्धा में पार्थ माने, अजय मलिक और अभिनव शॉ ने 1883.5 का स्कोर अर्जित करके टीम का खिताब सुरक्षित किया। पार्थ माने ने पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 10.0 से ऊपर शॉट लगाए। उनके 250.7 के स्कोर ने चीन के लिवानलिन हुआंग (250.0) को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

अमेरिका के ब्रैडेन वेन पेइजर ने 229.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि पेरिस 2024 ओलंपिक के रजत पदक विजेता विक्टर लिंडग्रेन 207.2 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। अजय मलिक को शूट-आॅफ में लिंडग्रेन से हार का सामना करना पड़ा और वह 186.7 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। पिछले साल व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले अभिनव शॉ अपने खिताब को डिफेंड नहीं कर सके और 144.2 के साथ सातवें स्थान पर रहे। इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड में अजय मलिक 628.8 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। पार्थ माने (627.7) चौथे, जबकि अभिनव शॉ (627.0) छठे स्थान पर रहे।

भारतीय निशानेबाजों ने 1883.5 के संयुक्त स्कोर के साथ टीम स्पर्धा में पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया और अमेरिका (1877.6) और जर्मनी (1873.9) को पीछे छोड़ने में कामयाब रहे। क्वालीफाइंग राउंड से आठ निशानेबाजों ने व्यक्तिगत फाइनल 10 मीटर एयर राइफल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। महिलाओं के क्वालिफिकेशन राउंड में गौतमी भनोट (634.7) दूसरे स्थान पर रहीं जबकि शांभवी क्षीरसागर (632.6) और अनुष्का थोकुर (627.5) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। तीनों के 1894.8 के संयुक्त स्कोर ने यूएसए (1881.8) और नॉर्वे (1876.7) को हराकर खिताब जीतने में मदद की। हालांकि, भारतीय तिकड़ी व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीत नहीं सकी। फाइनल में गौतमी (209.3) चौथे, शांभवी (188.4) पांचवें और ओजस्वी ठाकुर (146.1) सातवें स्थान पर रहीं। चीन की जिफेई वांग (253.0), फ्रांस की निशानेबाज ओसिएने मुलर (251.6) और अमेरिका की केटी जून (230.2) ने संबंधित क्रम में पोडियम पर जगह बनाई।

दक्षिणी पेरू में दो वाहनों की टक्कर में दस लोगों की मौत
लीमा। दक्षिणी पेरू के अरेक्विपा क्षेत्र में मंगलवार रात एक मिनीवैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:10 बजे (1410 जीएमटी) पर एक सुरंग के प्रवेश द्वार पर हुई। मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस और अग्निशमन कर्मी पीड़ितों की मदद करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।