Philippines News - Sach Kahoon Hindi

Earthquake: सुबह सुबह कांपी फिलीपींस की धरती, मिंडानाओ द्वीप में दहशत
Philippines Earthquake: मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित मिंडानाओ द्वीप के समुद्री इलाके में बुधवार पूर्वाह्न शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए। फिलीपींस ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान (पीएचआईवीओएलसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.7 दर्ज की गई। यह झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र दावाओ ओरिएंटल प्रांत के तटीय नगर मैनाय से लगभग 47 किलोमीटर दूर समुद्र में था, जबकि इसकी गहराई करीब 42 किलोमीटर मापी गई। Earthquake

भूकंप के असर से मिंडानाओ द्वीप के कई हिस्सों में लोग घबरा गए और एहतियातन घरों तथा कार्यालयों से बाहर निकल आए। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में तैनात पुलिस और आपदा प्रबंधन इकाइयों ने भी अब तक किसी के घायल होने या गंभीर क्षति की पुष्टि नहीं की है।

पीएचआईवीओएलसीएस ने दी चेतावनी

पीएचआईवीओएलसीएस ने चेतावनी दी है कि मुख्य झटके के बाद हल्के भूकंप आने की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से भूकंप केंद्र के आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। Earthquake

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 22 दिसंबर 2025 को भी फिलीपींस के समीप समुद्री क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसकी जानकारी जर्मनी स्थित भू-विज्ञान अनुसंधान केंद्र ने दी थी। उस भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी।

वहीं, अक्टूबर 2025 में देश के मध्य हिस्से में आए 6.9 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। उस घटना में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, कुछ ढांचे ढह गए थे और जान-माल की हानि भी हुई थी। उस समय भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के समुद्री नगर बोगो के निकट स्थित था और सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से सुनामी चेतावनी भी जारी की गई थी।

फिलीपींस भौगोलिक रूप से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। यह देश ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है, जहां पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों की सक्रियता के कारण भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां बार-बार देखने को मिलती रहती हैं। Earthquake

Philippines Earthquake: फ़िलीपींस में ज़ोरदार भूकंप से मचा हड़कंप, सुनामी की चेतावनी जारी
मनीला। फिलीपींस में धरती एक बार फिर कांप उठी है। शुक्रवार सुबह मिंडानाओ द्वीप के दावाओ ओरिएंटल क्षेत्र में आए तेज भूकंप ने लोगों में हड़कंप मचा दिया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.6 दर्ज की गई है। भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। Earthquake News

फिलीपीन ज्वालामुखी और भूकंपविज्ञान संस्थान के अनुसार, भूकंप का केंद्र मनय शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर और करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। तेज झटकों के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर भूकंप के दौरान इमारतों के हिलने के कई वीडियो सामने आए हैं।

संस्थान ने चेतावनी दी है कि सुनामी की लहरें कई घंटों तक जारी रह सकती हैं, जिनकी ऊंचाई सामान्य ज्वार से एक मीटर से अधिक हो सकती है। कुछ संकीर्ण तटीय खाड़ियों में लहरें और भी ऊंची उठने की संभावना जताई गई है। प्रशांत महासागर सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में तटीय क्षेत्रों पर तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। हालांकि अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

फिलीपींस प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। पिछले दो हफ्तों में यह तीसरी बार है जब देश में तेज भूकंप महसूस किया गया है। 30 सितंबर को आए भूकंप में 70 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों घायल हुए थे। Earthquake News

Philippines Cyclone Update: फिलीपींस में चक्रवाती तूफान से भारी तबाही, बाढ़ और भूस्खलन में 30 की मौत, कई लापता
Philippines Cyclone Update: मनीला। फिलीपींस में आए तीन उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफानों के कारण भीषण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे अब तक 30 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यह जानकारी फिलीपींस की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) द्वारा शनिवार को दी गई। रिपोर्ट के अनुसार 7 लोग अभी भी लापता हैं, जिनके बाढ़ में बह जाने या भूस्खलन की चपेट में आने की आशंका है। इस प्राकृतिक आपदा में 10 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। Philippines Cyclone News

एनडीआरआरएमसी के अनुसार, इस आपदा से देशभर में लगभग 53 लाख लोगों को प्रभावित किया है, जो कि लगभग 14.6 लाख परिवारों से संबंधित हैं। कई इलाकों में हालात अत्यंत गंभीर हो गए हैं। 88 शहरों और नगरपालिकाओं ने आपदा की स्थिति घोषित कर दी है, जिससे राहत और बचाव कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जा सके।

हालांकि तूफान विफा, फ्रांसिस्को और को-मे अब देश से आगे निकल चुके हैं, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण आने वाले दिनों में लुजोन द्वीप के कई हिस्सों में भारी वर्षा जारी रह सकती है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। Philippines Cyclone News

चक्रवाती तूफानों ने कुछ ही दिनों में देश को भारी क्षति पहुंचाई

फिलीपींस हर वर्ष औसतन 20 चक्रवाती तूफानों का सामना करता है। 24 जुलाई को मूसलधार वर्षा ने बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति को और अधिक भयावह बना दिया। हाल ही में आए तीन चक्रवाती तूफानों ने कुछ ही दिनों में देश को भारी क्षति पहुंचाई है। अब तक इस आपदा के चलते 12 लोगों की पुष्टि हुई मृत्यु हो चुकी है, जबकि 27 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

एनडीआरआरएमसी की रिपोर्ट के अनुसार, विफा तूफान और इससे जुड़ी दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी वर्षा ने अब तक 7,65,869 परिवारों, यानी लगभग 27,33,646 लोगों को प्रभावित किया है। लगातार हो रही बारिश से देश के कई हिस्सों में जलभराव और ज़मीन खिसकने की घटनाएँ सामने आई हैं। इस प्राकृतिक आपदा के चलते कृषि क्षेत्र को भी भारी नुकसान हुआ है। अब तक 366.38 मिलियन पेसो (लगभग 6.5 मिलियन डॉलर) की क्षति का अनुमान लगाया गया है, जिसमें धान, मक्का, मूल्यवान फसलें, मत्स्य पालन तथा पशुधन शामिल हैं। Philippines Cyclone News

Philippines Earthquake: भूकंप के झटकों से दहला फिलीपींस, सहमे लोग
Philippines Earthquake: नई दिल्ली। फिलीपींस के उत्तरी भाग में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक घटना से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। Earthquake News

फिलीपीन ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान (PHIVOLCS) के अनुसार, यह भूकंप इलोकोस नॉर्टे प्रांत में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर आया। इसका केंद्र पासुक्विन नगर से 29 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में और 27 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। यह एक टेक्टोनिक भूकंप था, जिसकी प्रकृति के कारण कुछ और झटके आने की संभावना बनी हुई है, लेकिन भारी क्षति की संभावना कम मानी जा रही है। इस भूकंप का असर इलोकोस नॉर्टे के अलावा कागायन, इलोकोस सुर, इसाबेला और अब्रा जैसे पड़ोसी प्रांतों में भी महसूस किया गया।

यहां अक्सर छोटे और मध्यम दर्जे के भूकंप आते रहते हैं

फिलीपींस एक भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, क्योंकि यह देश प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ नामक क्षेत्र में स्थित है। यहां अक्सर छोटे और मध्यम दर्जे के भूकंप आते रहते हैं। हालांकि, पिछले महीने भी 24 जून को दक्षिणी फिलीपींस में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जो दावाओ द्वीप से 374 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था। उस घटना में भी किसी प्रकार की जनहानि या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं मिली थी।

इतिहास में कुछ भूकंप विनाशकारी भी सिद्ध हुए हैं। वर्ष 2022 में आए 7.0 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। उस घटना में कई इमारतें ढह गई थीं, सैकड़ों घरों में दरारें आ गई थीं और 600 से अधिक लोग घायल हो गए थे। भूकंप का वैज्ञानिक कारण पृथ्वी की सतह के नीचे स्थित टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। ये प्लेटें निरंतर हरकत करती रहती हैं और जब ये एक-दूसरे से टकराती हैं या खिसकती हैं, तो अत्यधिक दबाव के कारण प्लेटों में टूटन होती है। इससे उत्पन्न ऊर्जा जब सतह तक पहुँचती है, तो उसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं। Earthquake News

New York Flood: न्यूयॉर्क व न्यू जर्सी में बाढ़ का कहर, आपातकाल घोषित

Earthquake: फिलीपींस में भूकंप के तीव्र झटके
Earthquake in Philippines: मनीला (एजेंसी)। दक्षिणी फिलीपींस के ज़ाम्बोआंगा डेल नॉर्ट प्रांत में वीरवार सुबह भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। फिलीपीन इंस्टीट्यूट आॅफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:41 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। भूकंप की केन्द्र जमीन की सतह से 32 किलोमीटर की गहराई में था। संस्थान ने चेतावनी दी कि टेक्टोनिक भूकंप के कारण झटके आने के आसार हैं और नुकसान होगा। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है। Earthquake

Pushpak Express Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में भयानक ट्रेन हादसा, आग की अफवाह से चलती ट्रेन से क…