Gobindgarh Jejian News - Sach Kahoon Hindi

Bird Nurturing Campaign: ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां के डेरा श्रद्धालुओं ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
गोबिंदगढ़ जेजियां (सच कहूँ/भीम सैन इन्सां)। Bird Nurturing Campaign: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 175 कार्यों के तहत ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां की साध संगत ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए लकड़ी के 70 परिंडे बांधे। जानकारी देते हुए प्रताप सिंह इन्सां नंगला ने बताया कि एएमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, गोबिंदगढ़ जेजियां में इसके अलावा, गाँव से लेकर बस स्टैंड तक पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए।

उन्होंने बताया कि साध-संगत ने इस महान सेवा कार्य पर अपनी जेब में से 10 हजार रुपये की राशि खर्च की। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से साध-संगत गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए अपने घरों की छतों पर सकोरों में पानी और चोगा रखने का इंतजाम भी करती है। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार सरजीवन कुमार इन्सां छाजली, कुलविन्द्र सिंह इन्सां छाजली, गुलाब सिंह इन्सां, जगजीत सिंह इन्सां, संदीप सिंह सोनी इन्सां छाजली, हरमन सिंह इन्सां, गुरविंदर सिंह इन्सां, जीता सिंह इन्सां व तरन सिंह इन्सां उपस्थित थे।

छाजली में घर में लगी भीषण आग, लाखों रुपयों का नुकसान
गोबिंदगढ़ जेजियां (सच कहूँ/भीम सैन इन्सां)। Gobindgarh Jejian News: नजदीकी गांव छाजली में रेलवे रोड स्थित मिस्त्री चरणजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह के घर में रात के समय आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की खबर मिली है। पीड़ित के भाई कर्मजीत सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी सरबजीत कौर मिक्सी से दवाई पीस रही थी, तभी पास में रखी सिलाई में इस्तेमाल होने वाली केमिकल दवा में चिंगारी लगने से बड़ा ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते घर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे घर का सामान मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर, फिल्टर, कपड़े और 30 हजार रुपए नकद दो कमरों समेत जलकर खाक हो गए। Gobindgarh Jejian News

सरबजीत कौर 70% तक झुलस गई, जबकि चरणजीत सिंह के हाथ जल गए। दोनों को तुरंत संगरूर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पटियाला रेफर किया। सरबजीत कौर की गंभीर हालत देखते हुए बाद में पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना छाजली पुलिस मौके पर पहुँच गई। वहीं सड़क पर घूम रहे युवकों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुन्नाम से पहुँची फायर ब्रिगेड ने भी आग बुझाने में सहायता की। मिस्त्री चरणजीत सिंह लकड़ी का काम करते हैं और जो केमिकल इस्तेमाल किया गया था, वह लकड़ी के लिए ही था।

परिवार के अनुसार, एक साल पहले चरणजीत सिंह की टांग और बाजू टूटने से वे आर्थिक तंगी में जीवन गुजार रहे थे। ग्रामीणों ने पिता-पुत्री को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया है और सरकार से आर्थिक सहायता की अपील की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि चरणजीत सिंह को इस आग से लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:– पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर गांव को किया ‘तंबाकू मुक्त क्षेत्र’ घोषित

वित्त मंत्री ने हलका दिड़बा को दिया दीपावली का तोहफा, 11.46 करोड़ के विकास कार्य शुरु
गांव छाजली में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से नहरी पानी परियोजना का रखा नींव पत्थर

8.81 करोड़ की लागत से 17.35 किलोमीटर लम्बी सड़कों के कार्यों की शुरूआत

दिड़बा मंडी/गोबिंदगढ़ जेजियां (सच कहूँ/प्रवीण गर्ग/भीम सैन इन्सां)। Dirba Mandi News: पंजाब के वित्त व योजना मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपने विधानसभा हलका दिड़बा के निवासियों को दीपावली का तोहफा देते हुए 11.46 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन कार्यों में गांव छाजली में नहरी पानी परियोजना, विभिन्न गांवों की सड़कों का निर्माण तथा गांव मइदेवास में एस.सी. समुदाय की नई धर्मशाला का उद्घाटन शामिल है। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पिछले साढ़े तीन वर्षों से राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। Gobindgarh Jejian News

उन्होंने बताया कि गांव छाजली में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से नहरी पानी परियोजना शुरू की गई है, जिसके तहत 13 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी मिल सके। इस मौके एसडीएम दिड़बा राजेश कुमार शर्मा, नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर के चेयरमैन प्रीतम सिंह पीतू, वित्त मंत्री के ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, मार्केट कमेटी दिड़बा की चेयरपर्सन जसवीर कौर शेरगिल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

वहीं 8.81 करोड़ रुपये की लागत से 17.35 किलोमीटर लम्बी सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरूआत की गई है। इनमें ढढियाल से पातरां (4 किमी), ढढियाल से हरियाओ (4.25 किमी), ढढियाल से सादीहरी (3.10 किमी), ढढियाल से चुनागरा (3 किमी) और खेतला से काकूवाला (3 किमी) सड़कें शामिल हैं। गांव मइदेवास में 15 लाख रुपये की लागत से बनी नई धर्मशाला भी जनता को समर्पित की गई। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर इन सभी विकास कार्यों पर 11 करोड़ 46 लाख 60 हजार रुपये खर्च होंगे और ये कार्य जल्द ही पूर्ण किए जाएंगे। यह पहली बार है कि इन ग्रामीण सड़कों की अगले पाँच वर्षों तक रखरखाव की जिÞम्मेदारी भी ठेकेदारों पर रहेगी। Gobindgarh Jejian News

यह भी पढ़ें:– केन्द्र सरकार ने पंजाब में गेहूं के बीज की मुफ्त आपूर्ति के लिए जारी किए 74 करोड़ रू.: चौहान

बाढ़ से तबाही: गरीबों के आशियाने उजड़े, सरकार से मदद की गुहार
बाढ़ से तबाही और पीड़ितों का दर्द: पीड़ित बोले-1988 में भी ऐसी स्थिति नहीं थी

फसलों को भी पहुंचा भारी नुकसान, बोले- अब सरकार से है आस

गोबिंदगढ़ जेजियां (सच कहूँ/भीम सैन इन्सां)। Gobindgarh Jejian News: पिछले दस दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने न केवल किसानों की फसलों को डुबोकर भारी नुकसान पहुंचाया है, बल्कि विभिन्न गांवों में सैकड़ों परिवारों के घरों की छतें गिरने से भी भारी तबाही मचाई है। हालांकि इस दौरान जानमाल का नुकसान होने से बचाव हो गया, लेकिन प्रभावित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। Sunam News

मंगलवार को सच कहूँ की टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा किया, जहां पीड़ित परिवारों के आंसुओं को पोंछने वाला कोई नजर नहीं आया। इन परिवारों ने भारी मन से बताया कि ऐसी लगातार बारिश उन्होंने अपने जीवन में पहली बार देखी है। उन्होंने कहा कि 1988 में भी ऐसी स्थिति नहीं थी, जैसी आज देखने को मिल रही है।

घर बनाने के लिए जगह उपलब्ध करवाए सरकार | Sunam News

अमरजीत कौर, स्वर्गवासी जैला सिंह की पत्नी, के घर की छत गिरने से उनका परिवार संकट के दौर से गुजर रहा है। उनके पांच बेटियां हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से आंसुओं भरे मन से गुहार लगाई कि उन्हें दो कमरों का घर बनाने के लिए जगह दी जाए, ताकि उनकी जिंदगी के दिन आसानी से कट सकें।

दूसरों के घरों में कर रहे गुजारा: गुरदीप कौर

गुरदीप कौर, स्वर्गवासी गुरमेल सिंह की पत्नी, ने रोष जताते हुए कहा कि उनकी मुसीबत की घड़ी में किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। घर में सोने की जगह न होने के कारण उनका परिवार दूसरों के घरों में गुजारा कर रहा है। गग्गी खां पुत्र जोरा खां, सरीफ खां पुत्र स्वर्गवासी मिट्ठू खां छाजली के घरों की छतों से लगातार पानी रिसने के कारण छतें कभी भी गिर सकती हैं। इससे परिवार चिंता में डूबा हुआ है। पीड़ित परिवारों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके गिरे हुए घरों का मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने लिए फिर से रैन-बसेरा बना सकें और अपनी जिंदगी को आसान कर सकें। Sunam News

खतरे में रह रहा पूरा परिवार: सरबजीत कौर

सरबजीत कौर, सतनाम सिंह की पत्नी, के घर में दरारें आने से उनका घर कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है। इस स्थिति में उनके परिवार को जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। बलजीत कौर, स्वर्गवासी गुरजंट सिंह की पत्नी, के घर की छतों से लगातार पानी रिसने के कारण घर की हालत खस्ता हो चुकी है। उन्होंने पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है। अमर राम पुत्र मीर राम गांव खडियाल कोठे के घर के गिरने से उनका परिवार सदमे में है।

उनके परिवार में पांच बेटियां और बीमार बुजुर्ग माता-पिता हैं। परिवार का गुजारा दिहाड़ी मजदूरी से चलता है। परमजीत सिंह पुत्र सूरता राम छाजला और पाला सिंह पुत्र जंग सिंह निवासी रोजा पत्ती छाजली के घरों की छतें भी खस्ता हालत में हैं। इनके घर गिरने से परिवार परेशानी में जीवन जीने को मजबूर हैं। पड़ोसियों ने आधी रात को सामान बाहर निकालकर इनके परिवार की जान बचाई, लेकिन सामान को भारी नुकसान हुआ। Sunam News

यह भी पढ़ें:– छात्र की तलाश में तीसरे दिन भी चला सर्च अभियान, नतीजा सिफर

डेरा श्रद्धालु ने जान की परवाह न करते बुजुर्ग महिला को नहर से सुरक्षित निकाला
गोबिन्दगढ़/जेजियां (सच कहूँ/भीम सैन इन्सां)। Gobindgarh Jejian News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत निरंतर मानवता भलाई के 168 कार्य कर रही है। इसी कड़ी के तहत ब्लॉक अधीन आते गांव संगतीवाला के एक डेरा श्रद्धालु ने एक बुजुर्ग महिला को नहर में से सुरक्षित बाहर निकाल उसकी जान बचाकर इन्सानियत काफर्ज निभाया है।

जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह इन्सां नंगला ने बताया कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार प्रगट सिंह इन्सां पुत्र हाकम सिंह, गांव संगती वाला अपने परिवार सहित सुबह 7:30 बजे के करीब खेत में धान की रोपाई के लिए जा रहा था। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग महिला ने गांव संगतीवाला की नहर में छलांग लगा दी। प्रगट सिंह इन्सां ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते उक्त महिला को नहर से बाहर नहीं निकाला जाता तो नहर में पानी का बहाव तेज होने से उक्त महिला की मौत हो सकती थी। Gobindgarh Jejian News

प्रगट सिंह इन्सां की बहादुरी व तत्परता से उक्त महिला की जान बच गई। इस दौरान डेरा श्रद्धालु प्रगट सिंह इन्सां ने उक्त बुजुर्ग महिला के परिवार का पता लगाकर उसके परिजनों को गांव छाजली में बुलाकर उन्हें सौंप दी। महिला के परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला मानसिक तौर पर परेशान रहती है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। महिला के परिजनों ने पूज्य गुरुजी व डेरा श्रद्धालु प्रगट सिंह इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद करते कहा कि धन्य हैं डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जो अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रगट सिंह इन्सां की दिलेरी से हमारे पारिवारिक सदस्य की जान बच गई। वहीं क्षेत्र में प्रगट सिंह इन्सां द्वारा किए गए इस नेक कार्य की भरपूर प्रशंसा हो रही है। Gobindgarh Jejian News

यह भी पढ़ें:– UP Weather News: यूपी की इस नदी का जल स्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा, गलियों में आया पानी, इन जिलों में भारी …

एक हजार एकड़ धान व मक्की की फसल बर्बाद
सूलर घराट से नीलोवाल जाती नहर में आई 50 फुट चौड़ी दरार

गोबिन्दगढ़ जेजियां (सच कहूँ/भीम सैन इन्सां)। Gobindgarh Jejian News: गांव खड्याल में सूलर घराट से नीलोवाल जाती नहर में 50 फुट चौड़ी दरार आने से किसानों की 1000 एकड़ धान की फसल तबाह हो गई व 20 एकड़ पक्की मक्की की फसल खत्म हो गई। नहर टूटने से जमीनों में पानी ने बाढ़ का रूप धारण कर लिया। एकत्रित हुए किसान जगदीप सिंह, सन्दीप सिंह व सतगुर ने जानकारी देते बताया कि वीरवार सुबह गांव खड्याल में यह नहर टुट्ट गई। उन्होंने बताया कि पानी का बहाव बहुत ही तेज था, जिस कारण किसानों की धान की फसल में होता हुआ पानी ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया, जिससे किसानों का लाखों का नुक्सान हुआ है। Sangrur News

नहर टूटने की घटना का पता चलते ही गांव खड्याल व आसपास के गांवों के किसान मौके पर पहुंचे व स्थिति को काबू में करने कोशिश की, वहीं ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग ने एक सप्ताह से इस नहर में पानी अधिक मात्रा में छोड़ा हुआ था, वहीं ग्रामीणों ने नहरी विभाग को नहर में अधिक मात्रा में आ रहे पानी की वीडियो भेजकर नहर में पानी कम करने की अपील की थी, लेकिन विभाग ने अगले क्षेत्र में पानी की ज्यादा जरूरत होने की बात कहकर नहर में पानी कम नहीं किया। उन्होंने बताया कि इस नहर की साफ-सफाई का काम भी बिल्कुल नहीं हुआ था, जिस कारण नहरी विभाग की लापरवाही से किसानों का लाखों का नुक्सान हो गया।

किसानों का कहना है कि यह नहरी विभाग की लापरवाही के कारण ही नहर टूटी है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी इस नहर में 50 फुट तक दरार आई थी, जिससे किसानों को भारी नुक्सान पहुंचा था, लेकिन नहरी विभाग के कानों पर जूं तक नहीं सरकी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले साल भी संबंधित जेई व एसडीओ को नहर की सफाई के बारे में कहा था, लेकिन उन्होंने ग्रामीणों को यह कहकर टाल दिया कि यह नहर दोबारा बनेगी। ग्रामीणों ने कहा कि आज जो नहर टूटी है, उसमें पानी का बहाव इतना तेज था कि पूरे गांव में खतरा मंडराने लगा है। किसानों ने बताया कि हमने मक्की पर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ खर्च किया है, जोकि हमने ठेके पर जमीन लेकर अपने पशुओं के लिए बीजी थी, किसानों ने बताया कि अब धान की फसल की रोपाई के लिए पनीरी का इंतजाम भी मुश्किल हो जाएगा। Sangrur News

घटना का पता चलते ही थाना छाजली के एसएचओ गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। थाना छाजली के प्रमुख गुरमीत सिंह ने कहा कि ड्रेन के जेई व एसडीओ से बात हो गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मिट्टी व जेसीबी का इंतजाम कर लिया है व नहर में पीछे से पानी बंद करवाने के आदेश भी दे दिए हैं, वहीं ग्रामीणों ने नहर में आई दरार को भरने के लिए मनरेगा मजदूरों व मिट्टी की ट्रालियों का इंतजाम किया।

वहीं दूसरी तरफ जब ड्रेन विभाग के एसडीओ आर्यन से बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे जैसे घटना के बारे में पता चला तो मैं तुरंत मौके पर पहुंच गया था व हमारी लगातार दरार को भरने की कोशिशें जारी हैं और हमने पानी का बहाव पीछे से कम करवा दिया है। और अब नहर में पेड़ डालकर पानी के बहाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं नहरी विभाग से जेई प्रदीप सिंह ने कहा कि यह नहर काफी पुरानी है व काफी कमजोर है और हमने संबंधित विभाग को जानकारी दे दी है और यह नहर दोबारा बनाई जाएगी, ताकि आगामी समय में इस तरीके का नुक्सान न हो।

घटना संबंधी जानकारी देते संगरूर के डिप्टी कमिशनर सन्दीप रिशी ने बताया कि वीरवार को सुबह लगभग 5 बजे के करीब इस नहर में दरार आई थी, जिससे काफी नुक्सान हुआ है और सुबह से ही हर संंबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। इस बांध को पक्का लगाने के लिए सबसे पहले पटियाला से हमें पानी रोकना होगा, जिसके बारे में संबंधित विभाग को कह दिया गया है। शाम तक पानी कम हो जाएगा, जिसके बाद बांध लगाकर पानी रोका जाएगा, लेकिन इस बांध को पक्के तौर पर मजबूत करने में दो दिन का समय लगेगा। Sangrur News

डीसी ने कहा कि वह किसानों से अपील करते हैं कि वह अपने थोड़े से लालच के चलते नहर के नजदीक पटड़ी को अपने खेतों में न मिलाएं, जिससे पटड़ी कमजोर हो जाती है और दरार जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि जब पानी का स्तर कम होगा तो फिर खेतों का मुआयना किया जाएगा और जिन किसानों का नुक्सान हुआ है, उनके मुआवजे की भी कार्रवाई जल्द शुरु की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Meter Box Fire: मीटर बॉक्स में लगी आग, 10-12 मीटर जले, हजारों का नुक्सान

धान रोपाई के लिए बड़ी संख्या में पंजाब पहुंचे प्रवासी मजदूर
धान का सीजन शुरू होते ही जाखल जंक्शन पर उमड़ी मजदूरों की भीड़

गोबिंदगढ़ जेजियां (सच कहूँ/भीम सेन इन्सां)। Gobindgarh Jejian News: पंजाब सरकार के निर्देशानुसार 9 जून से किसानों ने खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की रोपाई तीसरे चरण के तहत जोर-शोर से शुरू कर दी है। खेतों में रोपाई कार्य के लिए ग्रामीण मजदूरों के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों की भी भारी मांग देखी जा रही है। इसी कारण प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में अपने परिवारों सहित पंजाब पहुंच रहे हैं। Sunam News

धान की रोपाई के लिए प्रवासी मजदूरों की आमद का ताजा दृश्य सोमवार सुबह जाखल रेलवे जंक्शन पर देखने को मिला, जहां बिहार से आने वाली ट्रेनों से मजदूरों के उतरते ही क्षेत्र के किसान उनसे सीधे संपर्क कर प्रति एकड़ रोपाई का मेहनताना तय कर रहे थे और फिर अपने साधनों द्वारा उन्हें गांवों में ले जा रहे थे।

कणकवाल भंगूआं गांव के किसानों ने बताया कि वे लगभग 35 किलोमीटर का सफर तय कर जाखल स्टेशन पहुंचे हैं और उन्होंने प्रवासी मजदूरों से 4000 से 4200 रुपये प्रति एकड़ की दर से समझौता किया है। किसानों की बड़ी संख्या में पहुंच के चलते स्टेशन पर मजदूरों की मांग के साथ-साथ उनकी कीमत भी बढ़ गई है क्योंकि रोपाई का सीजन जोरों पर है और हर किसान चाहता है कि जल्द से जल्द यह कार्य पूरा हो। वहीं दूसरी ओर, प्रवासी मजदूरों का पंजाब की ओर आना लगातार जारी है, ताकि सीजन के दौरान उन्हें अधिक से अधिक काम और आमदनी मिल सके। Sunam News

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, राम नगर बस्ती में अवैध निर्माण ध्वस्त

3.40 करोड़ की लागत से दिड़बां में नहरी पानी प्रोजेक्ट शुरू
1300 एकड़ से अधिक क्षेत्र को मिलेगा नहरी पानी: हरपाल चीमा

गोबिंदगढ़ जेजियां (सच कहूँ/भीम सेन इन्सां)। Gobindgarh Jejian News: पंजाब सरकार, राज्य के प्रत्येक खेत को नहरी पानी की सुविधा से जोड़ने की दिशा में कार्यरत है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र दिड़बा के 1300 एकड़ से अधिक क्षेत्र को लंबे समय बाद नहरी पानी उपलब्ध होने जा रहा है। छाजली, हरियाउ और गिद्दड़आनी गांवों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तहत पाइप बिछाने के कार्य का शुभारंभ पंजाब के वित्त एवं योजना मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किया। Sangrur News

जानकारी देते हुए चीमा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के 1300 एकड़ क्षेत्र को नहरी पानी की सुविधा प्राप्त होगी। कुल 3.40 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति और मिट्टी की उर्वरता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। Sangrur News

उन्होंने कहा कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य है। प्रोजेक्ट के पूरा होने पर धान की बुवाई और अन्य फसलों को पानी देने के लिए किसानों को महंगे डीजल का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। इससे जहां किसानों को आर्थिक लाभ होगा, वहीं नहरी पानी उपलब्ध होने से मिट्टी की उर्वरता में भी वृद्धि होगी। इस दौरान छाजली, हरियाउ और गिद्दड़आनी गांव के निवासियों ने पंजाब सरकार और वित्त मंत्री का धन्यवाद किया, जिन्होंने क्षेत्र की आवश्यकता को समझते हुए इस बड़ी मांग को पूरा किया। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी प्रदेश सरकार

छाहड़ गांव में ओलावृष्टि से भारी तबाही, 800 एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों में मायूसी
पीड़ितों ने पंजाब सरकार से मुआवजे की मांग की

गोबिंदगढ़ जेजियां (सच कहूँ/भीम सेन इन्सां)। Gobindgarh Jejian News: बीते दिनों हुई ओलावृष्टि ने किसानों के खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल को तहस-नहस कर दिया। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के अध्यक्ष जसवंत सिंह रोड़े ने भारी मन से जानकारी दी कि बीते दिन शाम को बारिश और तूफान के साथ छाहड़ गांव में 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि ने लगभग 800 एकड़ गेहूं की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। Sangrur News

उन्होंने बताया कि गांव में कुछ किसानों की 50% और अधिकांश किसानों की 100% फसल नष्ट हो गई। करमजीत सिंह के 22 एकड़, जरनैल सिंह के 20 एकड़, गुरा सिंह के 6 एकड़, बिक्कर सिंह के 4 एकड़, भोला सिंह के 3 एकड़ और मिस्त्री मेवी सिंह के 4 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। कुछ किसानों की फसल तेज तूफान के कारण जमीन पर बिछ गई। उन्होंने बताया कि एक तरफ बैसाखी के त्योहार की खुशी मनाई जा रही है, लेकिन ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के कारण गांव में चूल्हों में रोटी तक नहीं पक सकी। Sangrur News

उन्होंने कहा कि किसानों ने 80 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन ठेके पर लेकर खेती की थी, लेकिन प्रकृति की मार ने पकी फसल को नष्ट कर भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि यदि कंबाइन से फसल की कटाई की जाए, तो प्रति एकड़ मात्र 5-7 मन गेहूं ही निकलेगा। एकत्रित किसानों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनकी फसलों का गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरतेज सिंह, करमजीत सिंह, गोगी सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद थे। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– Himachal Road Accident: बोल्वो बस पलटी, 37 यात्री घायल

भारी बारिश से बाजार हुए बंद, पानी में फंसे वाहन, बिजली गुल
संगरूर में भारी बारिश से सड़कें हुई जलमग्न | Heavy Rain

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। शुक्रवार को संगरूर में सुबह हुई बारिश भारी (Heavy Rain) से शहर की सभी सड़केें जलमग्न हो गई, जिससे गलियों-मौहल्लों में कई-कई फुट तक पानी जमा हो गया। वहीं संगरूरवासियों मुताबिक ऐसी बारिश उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। बारिश इतनी तेज थी कि लोग घंटों बद्धी विभिन्न जगहों पर फंस गए और उनको निकालने के लिए किराये पर वाहन ले जाने पड़े।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारी बारिश के चलते सुनाम रोड, नाभा गेट, बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और सुबह से बिजली भी गुल हो गई। वहीं प्रेम बस्ती रोड पर बारिश से 3 फुट तक पानी जमा हो गया, जो आजतक इससे पहले कभी इतना पानी जमा नहीं हुआ था। वहीं बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की और ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने चैन की सांस ली। इसके अलावा बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले दिखे।

वहीं भारी बारिश के चलते दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता भी अपना काम बंद कर घरों को चले गए क्योंकि बारिश इतनी ज्यादा थी कि वहां पानी जमा होने लगा था। संगरूर में दफ्तरी काम काज करवाने या अस्पताल से दवाई लेने वालों को भी काफी परेशानियां उठानी पड़ी। वहीं बस स्टैंड में बसों से उतरी सवारियों को भी यहां वहां जाने के लिए आॅटो रिक्शा चालकों को अधिक किराया देना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ सरकारी दफ्तरों में कामकाज के लिए आए लोग भी परेशान होते दिखाई दिए। गांव उभावाल से ट्रांसपोर्ट विभाग में किसी काम आए बलविन्द्र सिंह ने बताया कि वह आज सुबह से बारिश के कारण दफ्तर जा नहीं पाया, जिससे उसका काम काफी पिछड़ गया क्योंकि आज विभाग द्वारा उसे काम के लिए बुलाया गया था।

धान की फसल के लिए लाभदायक बारिश: कृषि अधिकारी

संगरूर के मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह ने कहा कि यह बारिश धान की फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के चलते धान को पता लपेट सुंडी पड़ रही थी। इस बारिश से उससे बचाव होगा। उन्होंने कहा कि आज जो बारिश हुई है वह एक जैसी नहीं थी, कई जगहों पर तेज बारिश थी तो कहीं जगहों पर बिल्कुल ही बूंदाबांदी थी, जिस कारण फिलहाल धान की फसल को कोई नुक्सान नहीं है क्योंकि अभी धान की फसल ने बढ़ना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अगर आगामी कई दिनों तक इसी तरह ही बारिश रही तो फिर खतरे वाली बात हो सकती है। फिलहाल इस बारिश से फसल को लाभ ही हुआ है।

बारिश से गर्मी से मिली राहत | Heavy Rain

गोबिन्दगढ़ जेजियां। क्षेत्र में हलकी, दरमियानी व कहीं जमकर हुई बारिश ने सभी के चेहरों पर रौनकें ला दी हैं। कुछ दिनों से लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। आज सुबह हुई भारी बारिश से कई-कई फुट तक पानी जमा हो गया। बढ़ रही गर्मी से जहां लोगों को परेशानी हो रही थी, वहीं फसलों को झुलस रोग, पत्ता लपेट, सुंडी रोग जैसी परेशानियों में विस्तार हो रहा था। सुबह के समय चली ठंडा हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। गांवों में छोटे-छोटे बच्चों ने बारिश ने नहा कर मौसम का आनंद उठाया। उल्लेखनीय है कि सितम्बर के पहले सप्ताह में गर्मी से राहत महसूस हुई थी, लेकिन सितम्बर के दूसरे सप्ताह की गर्मी ने तो आमजन का जीना मुहाल कर रखा था।

अमरगढ़। अमरगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। बारिश से पहले चली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत पहुंचाई हैं। वहीं भारी बारिश के कारण अमरगढ़ की लिंक सड़कों व अन्य निचली जगहों पर पानी भर गया। कुछ दिनों से पड़ रही उमस से लोगों को राहत मिली है। वहीं मिठाई की दुकानों पर लोग समोसे व जलेबियों का लुत्फ भी उठाते दिखाई दिए। दो पहिया वाहन चालक धीमी गति से अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते नजर आए। खबर लिखे जाने तक बून्दांबांदी जारी थी। Heavy Rain

यह भी पढ़ें:– देश भर में 31 जीएसटी अदालतें मंजूर, हरियाणा में हिसार और गुड़गांव से चलेंगी जीएसटी न्यायपीठ