Killianwali News - Sach Kahoon Hindi

गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ी सिमरन 51 हजार रु. की नकद राशि से सम्मानित
लम्बी/किल्लियांवाली मंडी (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Lambi News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां हलका लम्बी के दौरे के दौरान गाँव पंजावा पहुंचे। वहाँ उन्होंने पंजावा की निवासी होनहार कबड्डी खिलाड़ी सिमरन कम्बोज से मुलाकात की व सम्मानित किया। सिमरन ने हाल ही में चीन में 22 से 30 अप्रैल तक हुई एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता। खुड्डियां ने सिमरन को यादगार चिन्हों के साथ सम्मानित किया और व्यक्तिगत तौर पर उसे 51,000 रुपये का नकद इनाम भी दिया।

उन्होंने सिमरन और उसके माता-पिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने कबड्डी खिलाड़ी और उसके पिता सुखपाल चंद कम्बोज को विश्वास दिलाया कि वह आने वाले दिनों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात करेंगे और इलाके की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उनसे मिलवाकर पंजाब सरकार में नौकरी देने की सिफारिश भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सिमरन कम्बोज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपने परिवार, स्कूल, हलके और पंजाब का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे देश का भी गौरव बढ़ाया है।

सिमरन कम्बोज ने बताया कि वह पहले भी 25 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं और कई बार मेडल जीतकर अपनी काबिलियत साबित कर चुकी हैं। सिमरन ने कहा कि हैदराबाद के गचीबोली स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया और टॉप सैकेंड रीडर के रूप में अपनी पहचान बनाई। अब वह जापान में होने वाली एशियन गेम्स के लिए भी कैंप में चुनी जा चुकी हैं।

कार-ट्रॉली की हुई भिड़ंत, 4 जनों की मौत
दुर्घटना के बाद अज्ञात ड्राईवर मौके से फरार, पुलिस द्वारा तलाश जारी

लम्बी/किल्लियांवाली मंडी (सच कहूँ/मेवा सिंह)। सुबह-सुबह क्षेत्र लम्बी (Lambi) में आई दर्दनाक खबर ने क्षेत्र को झंजोड़ कर रख दिया, जब एक ट्रॉली में पीछे से कार के टकराने से कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे नं. 9 डबवाली-मलोट रोड पर स्थित सब तहसील लम्बी और खुड्डियां-चन्नूं गांवों के चौस्सते के नजदीक एक कार जिसका रजिस्ट्रेशन नं. डीएल/8 सीपी/6662 जो कि मंडी डबवाली से मलोट की तरफ जा रही थी, इस कार की सब तहसील लम्बी से कुछ दूरी पर चन्नूं-खुड्डियां चौरस्ते पर उसके आगे जा रही लकड़ियों से भरी ट्रॉली में पीछे से टक्कर हो गई, जिसके फलस्रूप कार में सवार 5 लोगों में 4 की मौके पर ही मौत हो गई।

जब एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं मृतकों की पहचान नीतू पुत्र बिलू राम निवासी मलोट, हमबीर पुत्र रामदेव निवासी मलोट, अरविन्द और अरव पुत्र अरविन्द निवासी दिल्ली बताया जा रहा है। इस दुर्घटना संबंधी जानकारी देते थाना लम्बी के एसएचओ मनिन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर का अज्ञात ड्राईवर जो कि हादसे के बाद फरार हो गया है, पुलिस द्वारा उसकी तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार अज्ञात ड्राईवर के खिलाफ मृतकों के वारिसों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा भेज दिया गया है। Road Accident

यह भी पढ़ें:– गांव जंडवाला हनवन्ता में चली गोली, एक जख्मी