Deputy Speaker - Sach Kahoon Hindi

शिवपाल को डिप्टी स्पीकर बनाने की अटकलों से सपा में बेचैनी
इटावा (एजेंसी)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाये जाने की अटकलों से समाजवादी पार्टी (सपा) में बेचैनी दिखने लगी है। राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विधायक चाचा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पद से नवाज सकती है। पिछले कुछ दिनो से भाजपा के नेताओं से संपर्क बढ़ा रहे शिवपाल इस पद को स्वीकार करने के लिए तैयार है, यह सवाल भी बड़ा बना हुआ है। खुद के बारे में तरह तरह की अटकलों पर सफाई देने के बजाय शिवपाल सिर्फ यह कह कर खामोश हो जा रहे है कि वक्त आने पर बतायेगे। उनकी यही अदा सपा खेमे को बेचैन किए हुए है। विधानसभा उपाध्यक्ष की कुर्सी को अगर शिवपाल स्वीकार करते हैं तो वह सदन में अपने भतीजे व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बगल में बैठेंगे।

विधानसभा उपाध्यक्ष की सीट सदन में ठीक नेता प्रतिपक्ष के बगल में ही होती है। पीएसपीएल प्रमुख शिवपाल यादव इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से लगातार छठी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। हमेशा की ही तरह इस दफा भी शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के सिंबल साइकिल के चुनाव चिन्ह से निर्वाचित हुए है। 10 मार्च को मतगणना मे जब समाजवादी गठबंधन सत्ता के करीब नही पहुंचा तो शिवपाल सिंह यादव ने अपने भतीजे अखिलेश यादव की कार्यशैली पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। जिससे अखिलेश यादव से दूरियां बढ़ती जा रही हैं। सपा उन्हें अपना विधायक से ज्यादा सहयोगी दल प्रसपा का अध्यक्ष मानती है।

होली के अवसर पर मुलायम रामगोपाल अखिलेश यादव के साथ सैफई में होली खेलने वाले शिवपाल 26 मार्च के बाद यह कह कर बिफर गए कि उन्हें सपा की बैठक में नहीं बुलाया गया, लेकिन जब 29 मार्च को बुलाया गया तो शिवपाल ने बैठक में शामिल होने के बाद भर्थना में भागवत सुनना पसंद किया। इसी बीच 30 मार्च को शिवपाल ने शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात तो की ही, नवरात्रि के पहले दिन सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फालो करने से उनके भाजपा के साथ जाने के संकेत मिल रहे हैं। इससे पहले उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने व उनकी सीट जसवंत नगर पर उपचुनाव में बेटे आदित्य यादव को उतारने की अटकलें जोरों पर थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एनडीए के हरिवंश राज्यसभा के उपसभापति चुने गए
राज्यसभा की मौजूदा संख्या 244, लेकिन 230 सदस्यों ने वोटिंग की,

125 वोटों के साथ हासिल की जीत, बहुमत के लिए 116 वोटों की जरूरत थी

नई दिल्ली।

एनडीए उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह गुरुवार को राज्यसभा के उपसभापति चुन लिए गए। जदयू सांसद हरिवंश के समर्थन में 125 वोट डाले गए, जबकि कांग्रेस सांसद व विपक्षी उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद के समर्थन में 105 वोट डाले गए। एनडीए के पास 88 राज्यसभा सदस्य थे। उसने 36 और सांसदों का समर्थन जुटाने का दावा किया था। इस तरह एनडीए को कुल 124 वोटों की उम्मीद से 1 वोट ज्यादा मिला। वहीं, यूपीए के पास 47 राज्यसभा सदस्य थे। उसे 62 और सांसदों के समर्थन के साथ कुल 109 की संख्या जुटा लेने का भरोसा था। लेकिन उसके उम्मीदवार को चार वोट कम मिले। हरिवंश की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदन पर अब ‘हरि-कृपा’ बनी रहेगी।

इस चुनाव में 230 सांसदों ने वोटिंग की। इस तरह जीत के लिए 116 वोट जरूरी थे। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने पहले ध्वनि मत से निर्वाचन कराने की कोशिश की। लेकिन जब आम सहमति नहीं दिखी तो उन्होंने वोटिंग कराई। वोटिंग भी दो बार हुई। पहली बार की वोटिंग में तकनीकी गड़बड़ी आने के बाद दूसरी बार वोटिंग कराई गई। अन्नाद्रमुक के 13 और बीजद के 9 सदस्यों का समर्थन मिलने से हरिवंश का दावा मजबूत हो गया था। नतीजों के एलान के बाद सदन के नेता अरुण जेटली और विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद हरिवंश को उनके बैठने के नए स्थान तक लेकर गए। राज्यसभा के उपसभापति की सीट विपक्ष के नेता के पास रखी जाती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

राज्यसभा के उपसभापति के लिए हरिवंश और हरिप्रसाद में मुकाबला
हरिवंश और हरिप्रसाद के बीच सीधा मुकाबला (Rajya Sabha Deputy Speaker Election)

नई दिल्ली (एजेंसी)। राज्यसभा के उपसभापति पद (Rajya Sabha Deputy Speaker Election) के लिए आज वीरवार को होने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार हरिवंश और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद के बीच सीधा मुकाबला होगा।

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दायर करने के निर्धारित समय से पहले अपनी उम्मीदवारी से संबंधित नोटिस जमा करा दिये। चुनाव आज वीरवार सुबह 11 बजे होगा।

श्री हरिप्रसाद ने पार्टी नेताओं के साथ राज्यसभा सचिवालय जाकर उम्मीवारी से संबंधित नोटिस दिया। श्री हरिवंश ने संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल तथा राजग के कुछ घटक दलों के नेताओं के साथ जाकर नामांकन का नोटिस दिया।

जनता दल यू सदस्य हरिवंश पहली बार राज्यसभा में चुनकर आये हैं और वह उच्च सदन में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह हिन्दी दैनिक प्रभात खबर के प्रधान संपादक रह चुके हैं। हरिप्रसाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह कर्नाटक से सांसद हैं। वह पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। उपसभापति का पद जुलाई में श्री पी जे कुरियन का सदन में कार्यकाल पूरा होने के बाद से रिक्त है।

उच्च सदन में विपक्षी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के पास 99 और राजग के 92 वोट हैं, लेकिन परिणाम बीजद के नौ, अन्नाद्रमुक के 13, तेलंगाना राष्ट्र समिति के छह, द्रमुक और बसपा के चार-चार तथा निर्दलीय एवं अन्य छह सदस्यों के रुख पर निर्भर करेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

अजायब सिंह भट्टी बने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर
चंडीगढ़। अजायब सिंह भट्टी को पंजाब विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुना गया है। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा उपाध्‍यक्ष का चुनाव हुआ। इससे सर्वसम्‍म‍ति से भट्टी का चुनाव हुआ।

सत्‍ता पक्ष और विपक्ष के सदस्‍यों ने भट्टी को बधाई दी

वह तीन बार से लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। कांग्रेस विधायक अजायब सिंह भट्टी के नाम का प्रस्‍ताव मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने किया। इसके बाद उनको सर्वसम्‍म‍ति से चुन लिया गया।

सत्‍ता पक्ष और विपक्ष के सदस्‍यों ने भट्टी को बधाई दी। सभी सदस्‍यों ने उनकाे सदन चलाने में पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। भट्टी ने विधानसभा डिप्‍टी स्‍पीकर चुनने के लिए सभी सदस्‍यों का आभार जताया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।