India-Canada Relations - Sach Kahoon Hindi

India-Canada Tensions: कनाडा का वीजा चाहने वालों के लिए आया बड़ा अपडेट
India-Canada Relations:कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ होने का आरोप लगाये जाने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में एकाएक तनाव आ गया है। इस विवाद के कारण कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा भारतीय राजनयिकों को धमकियां दी जा रहीं थीं जिस पर भारत सरकार ने कनाडा की सरकार से सुरक्षा सहायता देने का अनुरोध किया था लेकिन कनाडा सरकार की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

Tips to remove Eye Glasses: आंखों का चश्मा उतारने का आयुर्वेदिक अचूक उपाय, कुछ ही हफ्तों में आ जाएगा रिजल्ट!

इसके बाद कनाडा में भारतीय उच्चायोग में वीजा सेवाओं को स्थगित करने की घोषणा की गई थी। वहीं वीजा देने वाली वीएफएस की ओर से कहा गया है कि उसके कनाडा के लिए वीजा आवेदन केन्द्रों में सामान्य रूप से काम जारी रहेगा। वीएफएस की ओर से कहा गया है कि कनाडा के वीजा आवेदकों को अभी भी प्रशासनिक सहायता मिलेगी और वे अपने केंद्रों पर बायोमेट्रिक्स जमा करेंगे।

क्या है मामला | India-Canada Tensions

शुक्रवार को कनाडा द्वारा 41 राजनयिकों को वापस बुलाने की घोषणा के बाद कनाडा का वीजा चाहने वालों के बीच कुछ घबराहट थी। बता दें कि सालाना 2 लाख से अधिक भारतीय छात्र शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए कनाडा जाते हैं। गौरतलब हैं कि वीएफएस ग्लोबल सबसे बड़ी वीजा आउटसोर्सिंग और प्रौद्योगिकी सेवा कंपनियों में से एक है, जो कनाडा सहित दुनिया भर की कई सरकारों के लिए वीजा आवेदनों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। इसलिए, जब वीएफएस ने स्पष्ट किया कि कनाडा द्वारा व्यक्तिगत वीजा पर रोक लगाने के तुरंत बाद उसके केंद्र सामान्य रूप से कार्य करना जारी रखेंगे, तो विशेषज्ञों ने इसे एक आश्वासन के रूप में व्याख्या की कि वीजा आवेदन प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ेगी।

कनाडा को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया बड़ा बयान | India-Canada Tensions

भारत ने रविवार को कहा कि कनाडा के राजनयिकों की संख्या में साम्यता के अधिकार का प्रयोग इसलिए करना पड़ा क्योंकि वे लगातार भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी कर रहे थे जिसके बारे में आने वाले समय में पता चलेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज यहां एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि कनाडा में भारतीय उच्चायोग के राजनयिकों की सुरक्षा का सवाल भी जल्दी सुलझ जाएगा और वीजा सेवा भी जल्दी बहाल हो जाएगी। विदेश मंत्री ने कार्यक्रम में भारत कनाडा संबंधों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भारत एवं कनाडा के बीच स्थिति अभी काफी जटिल है।

समस्या कनाडा के एक राजनीतिक वर्ग विशेष के कारण है जो कनाडा की नीतियों पर प्रभाव रखता है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि इस समय लोगों की सबसे बड़ी चिंता वीसा सेवा की है। कुछ सप्ताह पहले हमें यह सेवा बंद करनी पड़ी क्योंकि हमारे राजनयिकों के लिए वीजा जारी करना सुरक्षित नहीं रह गया था। उनकी सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता है। हमने अस्थायी रूप से वीजा सेवा बंद की है। हम बहुत निकटता से स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

India-Canada Relations: भारत-कनाडा के खराब होते रिश्ते चिंता का विषय
India-Canada Relations: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian PM Justin Trudeau) ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या का आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान के बाद कनाडा इस तरह के आरोप लगाने वाला दूसरा देश है। हालांकि भारत और कनाडा के संबंध पहले भी अच्छे नहीं रहे। जस्टिन ट्रूडो के पिता पियरे ट्रूडो के समय से ही भारत-कनाडा रिश्तों में खटास शुरु हुई थी, उस समय कनाडा ने भारत के अलगाववादी संगठनों को बढ़ावा देना शुरू किया था। जस्टिन ट्रूडो ने भी अपने पिता के नक्शेकदम पर कट्टरपंथी खालिस्तान समर्थकों को शह दी हुई है। India-Canada Relations

भारत कनाडा के समक्ष कई बार यह चिंता जता चुका है लेकिन यह पहली बार है कि जब कनाडा के प्रधानमंत्री ने खुले तौर पर खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया है। जी-20 की सफलता और भारत के विश्व में बढ़ते प्रभुत्व से शायद कनाडा के प्रधानमंत्री बौखलाहट में हैं। जी-20 समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जस्टिन ट्रूडो की द्विपक्षीय बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मीटिंग के दौरान कनाडा में भारतीय नागरिकों व अधिकारियों की सुरक्षा एवं वहां पनप रही खालिस्तानी गतिविधियों पर कड़ी चिंता जाहिर की।

यह मीटिंग बेहद तल्ख रही। इस मीटिंग के बाद मुक्त व्यापार समझौते पर चल रही बातचीत पर कनाडा ने रोक लगा दी थी। कनाडा भारत का 10वां सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। भारत कनाडा को दवाईयां निर्यात करता है और कनाडा से पेपर व कृषि उत्पाद आयात करता है। दूसरी और कनाडा में लगभग 15 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जिनमें बहुतायत पंजाब के लोगों की है। ऐसे में बिगड़ते संबंधों से कनाडा में रह रहे भारतीयों पर भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ना लाजिमी है। Government Of India

चाहे खालिस्तान आतंकी की हत्या का आरोप भारत पर लगाना कनाडा के प्रधानमंत्री का कोई राजनीतिक हित रहा हो लेकिन कूटनीतिक तौर पर कनाडा का यह कदम दोनों देशों के लिए अहितकर ही होगा। कनाडा की भारत पर विपक्षी पार्टियों को राजनीतिक स्वार्थ से भारत पर लगाए इन आरोपों की कड़ी निंदा करनी चाहिए। वोट की राजनीति के लिए किसी देश के साथ संबंध बिगाड़ना न तो देश के हित में है और न ही विश्व हित में। India-Canada Relations

यह भी पढ़ें:– लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास