Amit Shah - Sach Kahoon Hindi
Amit Shah: दूसरे चरण के मतदान से पहले अमित शाह ने कर दिया ये बड़ा दावा
बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
Amit Shah Major Claim: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने कहा कि 152 सीटों में से भाजपा 110 से अधिक सीटें जीतेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा की बंगाल टीम ने अपना आकलन किया है। इसके आधार पर वे कह सकते हैं कि 152 सीटों में से भाजपा के 110 से अधिक सीटें जीतने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण को भी ध्यान में रखते हुए भाजपा बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। Amit Shah News
बंगाल में रिकॉर्ड मतदान को लेकर अमित शाह ने कहा कि गुरुवार को बंगाल विधानसभा 2026 के चुनाव के प्रथम चरण में मतदान के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंगाल की जनता ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ बंगाल में परिवर्तन के लिए वोट डाला है। उन्होंने कहा, “मतदान का जो प्रतिशत सामने आया है, वो पूरे देश के लोकतंत्र में भरोसा करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने वाला है। मैं प्रथम चरण में वोट डालने वाले बंगाल के सभी मतदाताओं का अभिनंदन और धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने भय से भरोसे की यात्रा को बहुत अच्छे से शुरू किया है और दूसरे चरण के मतदाता भी भय से भरोसे की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।”
देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा से जुड़ चुका है
बंगाल की जनता के नाम संदेश में अमित शाह ने कहा, “देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा से जुड़ चुका है। आपका प्यार, आपका उत्साह और आपका भरोसा, पूरे प्रचार अभियान में नरेंद्र मोदी जी के लिए सामने से दिखाई दे रहा है। मैं मानता हूं कि ये भरोसा वोट में परिवर्तित होकर भाजपा की विजय कराएगा।”
अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जिस राज्य में मुख्यमंत्री यह कहती हैं कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद बाहर निकलने की कोई जरूरत नहीं है, वहां उन्हें सत्ता में नहीं होना चाहिए। भाजपा की सरकार बनने के बाद, रात के 1 बजे भी एक युवा लड़की बेझिझक अपना स्कूटर चला पाएगी और किसी भी अपराधी की हिम्मत नहीं होगी कि वह उसे बुरी नजर से देखे।”
उन्होंने आगे कहा, “एक प्रतीकात्मक कदम के तौर पर, आरजी कर की पीड़ित की मां और संदेशखाली की पीड़ित को उम्मीदवार बनाया गया है। जिन लोगों ने टीएमसी-समर्थित गुंडों की हिंसा का सामना किया है, वे अब विधानसभा में बैठेंगे और ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने में मदद करेंगे। आने वाले दिनों में बंगाल इसी तरह का बदलाव देखेगा।” दूसरे चरण की वोटिंग से पहले अमित शाह ने मतदाताओं से कहा कि वे भयमुक्त होकर अपनी इच्छा से मतदान करें। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “मतदान में रैगिंग न हो, इसकी बहुत अच्छी व्यवस्था चुनाव आयोग ने की है। पुराने चुनाव भूल जाइए, बंगाल के सुनहरे भविष्य के लिए मतदान करें और भाजपा की सरकार बनाएं।” Amit Shah News
West Bengal: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, सुशासन के नए युग की आहट: अमित शाह
West Bengal Elections: नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में ऐतिहासिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं। बंगाल के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए माननीय चुनाव आयोग, सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों (सीएपीएफ) के बहादुर जवानों और हमारी पश्चिम बंगाल पुलिस का भी अभिनंदन करता हूं। यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है।” West Bengal News
कालिम्पोंग में सबसे कम 83.07 प्रतिशत वोट पड़े
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया जारी रही। बंगाल में एसआईआर के बाद मतदान प्रतिशत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्रों के 3.6 करोड़ मतदाताओं ने पहले चरण में वोटिंग प्रतिशत को 92.88 प्रतिशत तक पहुंचाया, जो बंगाल के इतिहास में सबसे अधिक रहा। यह 2011 में बने पिछले रिकॉर्ड 84.72 प्रतिशत से भी काफी अधिक रहा। वहीं, 2021 के कुल विधानसभा चुनावों में कुल 81.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को कूचबिहार जिले में सबसे अधिक 96.04 प्रतिशत वोट पड़े। इसके अलावा, दक्षिण दिनाजपुर में 95.44 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 94.65 प्रतिशत, बीरभूम में 94.51 प्रतिशत, मालदा में 94.46 प्रतिशत और उत्तर दिनाजपुर में 94.16 प्रतिशत मतदान हुआ। आंकड़ों के अनुसार, मुर्शिदाबाद में 93.61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जबकि अलीपुरद्वार में 92.71 प्रतिशत, झारग्राम में 92.26 प्रतिशत, पश्चिमी मेदिनीपुर में 92.18 प्रतिशत, बंकुरा में 92.15 प्रतिशत, पूर्वी मेदिनीपुर में 91.21, पुरुलिया में 90.95, पश्चिम बर्धमान में 90.33 प्रतिशत और दार्जिलिंग में 88.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कालिम्पोंग में सबसे कम 83.07 प्रतिशत वोट पड़े। West Bengal News
Amit Shah Moga Rally: भाजपा की सरकार बनने पर दो वर्ष में पंजाब को नशा मुक्त करेंगे
धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए लाएंगे विधेयक- शाह
मोगा (सच कहूँ न्यूज)। Amit Shah Moga Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल फूंकते हुए शनिवार को कहा कि साल 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर राज्य को दो साल के भीतर नशा मुक्त कर दिया जाएगा। जिले के गांव किल्ली चाहलां में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में बढ़ रहे धर्मपरिवर्तन को रोकने के लिए सरकार के पहले दो महीनों में ही धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए विधेयक लाया जाएगा। उन्होंने कहा , “आज हम मोगा की पवित्र धरती पर पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेने आए हैं। मैं यहाँ उपस्थित सभी नेताओं और विशेषकर युवा मित्रों को प्रणाम करता हूँ। आज नानकशाही कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरूआत है, जिसकी आप सभी को बधाई।” Amit Shah Punjab Rally
उन्होने कहा, “मैं उन महान गुरुओं को नमन करता हूँ जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। गुरु तेग बहादुर जी का 350वाँ शहीदी पर्व चल रहा है; उन्होंने मुगलों के आतंक से कश्मीरी पंडितों और धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश कटा दिया। अगर वे न होते, तो आज भारत का स्वरूप कुछ और होता। मैं बाबा दीप सिंह जी, शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भी नमन करता हूँ।”
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब आज नशे, भ्रष्टाचार, गैंगस्टरवाद और जबरन धर्म परिवर्तन की समस्याओं से जूझ रहा है। वर्तमान सरकार केवल दिल्ली के लिए एक ‘एटीएम’ बनकर रह गई है और विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च कर रही है, जबकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। मोदी सरकार ने किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाई, बजट बढ़ाया और करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनवाया। उन्होंने कहा ” हम वादा करते हैं कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनी, तो हम दो साल में नशा खत्म करेंगे और धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून लाएंगे। आइए, पंजाब के सम्मान के लिए कमल खिलाएं।” Amit Shah Punjab Rally
यह भी पढ़ें:– उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की
Amit Shah: पूर्व सांसद परनीत कौर ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था और गैंगवार की घटनाओं पर जताई चिंता
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पंजाब भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद परनीत कौर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से विशेष मुलाकात की। इस बैठक के दौरान पंजाब के मौजूदा हालात, राज्य के विकास और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए परनीत कौर ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। दिन-दिहाड़े हो रही गैंगवार की घटनाओं ने आम जनता में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। राज्य में अमन-शांति बहाल करना इस समय सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने पंजाब के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए गृह मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ अभियान के तहत केन्द्र की योजनाएं पंजाब के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। Patiala News
उन्होंने केन्द्र सरकार से पंजाब के विकास कार्यों में और तेजी लाने की अपील भी की। गृह मंत्री के पंजाब दौरे के बारे में बोलते हुए परनीत कौर ने कहा कि पंजाब की जनता अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगामी ‘बदलाव रैली’ को पंजाब के सुनहरे भविष्य और प्रगति की रैली बताते हुए कहा कि यह रैली राज्य की राजनीति में एक नई और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। परनीत कौर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए स्पष्ट किया कि पंजाब की खुशहाली और सीमावर्ती सुरक्षा उनकी मुख्य प्राथमिकता है और वे राज्य की मांगों को केन्द्र सरकार के सामने मजबूती से उठाती रहेंगी।
यह भी पढ़ें:– मिट्टी ढहने से सात मजूदरों की मौत का मामला
‘Bharat Taxi’ Service Launch: नई दिल्ली। देश के परिवहन क्षेत्र में सहकारिता मॉडल की एक नई पहल के रूप में ‘भारत टैक्सी’ नामक राइड-हेलिंग मंच का गुरुवार को औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इसे देश का पहला सहकारिता-आधारित टैक्सी प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है, जिसमें चालक ही स्वामी की भूमिका में होंगे। Bharat Taxi  News
उद्घाटन से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह पहल दर्शाती है कि छोटे-छोटे निवेश और सामूहिक प्रयास से बड़े आर्थिक अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस मंच से जुड़े चालक अधिक आय अर्जित करने के साथ-साथ स्वामित्व का सम्मान भी प्राप्त करेंगे।
सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के दृष्टिकोण के अनुरूप तैयार की गई है। इसका उद्देश्य परिवहन सेवाओं को अधिक समावेशी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाना है। ‘भारत टैक्सी’ में चालकों को ‘सारथी’ की संज्ञा दी गई है और उन्हें संचालन, लाभ-वितरण तथा निर्णय-प्रक्रिया में केंद्रीय स्थान प्रदान किया गया है। यह मॉडल पारंपरिक एग्रीगेटर कंपनियों के कमीशन-आधारित ढांचे से भिन्न है।
छह सारथियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह सारथियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें शेयर प्रमाणपत्र प्रदान कर स्वामित्व की भागीदारी को औपचारिक रूप दिया जाएगा। प्रत्येक सम्मानित चालक को 5 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा भी प्रदान किया जाएगा। Bharat Taxi News
इस अवसर पर डिजिटल एकीकरण, सेवा गुणवत्ता, सुरक्षा तथा संचालन सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मंत्रालय के अनुसार, यह मंच बहु-राज्य सहकारी समितियां अधिनियम, 2002 के अंतर्गत पंजीकृत है। इसकी स्थापना 6 जून 2025 को की गई थी।
‘भारत टैक्सी’ शून्य-कमीशन और बिना सर्ज-प्राइसिंग के सिद्धांत पर कार्य करती है। प्राप्त लाभ सीधे चालकों के बीच वितरित किए जाते हैं। साथ ही स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, सेवानिवृत्ति बचत योजना तथा समर्पित सहायता तंत्र जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। दिल्ली में सात प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। Bharat Taxi News
महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने हेतु ‘बाइक दीदी’ जैसी पहल शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत 150 से अधिक महिला चालक इस मंच से जुड़ चुकी हैं। मंच आपातकालीन सहायता, सत्यापित राइड विवरण और अन्य प्लेटफॉर्म पर कार्य करने की स्वतंत्रता भी प्रदान करता है।
स्थापना के बाद से अब तक लगभग चार लाख चालक इस मंच से संबद्ध हो चुके हैं, जबकि पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या दस लाख से अधिक बताई गई है। मंच के माध्यम से लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि सीधे चालकों में वितरित की जा चुकी है। Bharat Taxi News
National Unity Day 2025: अमित शाह ने गुजरात में की ये बड़ी घोषणा जानिए क्या?
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता नगर में भव्य परेड, भारत पर्व का आयोजन
Amit Shah Announcement: नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को घोषणा की कि ‘भारत के लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती (Sardar Patel 150th Birth Anniversary) के अवसर पर आगामी 31 अक्टूबर, 2025 को गुजरात के एकता नगर में एक विशाल राष्ट्रीय परेड का आयोजन किया जाएगा। यह परेड अब हर वर्ष उसी दिन नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। National Unity Day 2025
शाह ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती को यादगार बनाने के लिए 1 से 15 नवंबर, 2025 तक ‘भारत पर्व 2025’ मनाया जाएगा। इस पर्व के दौरान देश के विभिन्न राज्यों की लोक कलाएँ, नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प और खाद्य संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।
गृह मंत्री ने कहा,“सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद भारत को एक सूत्र में बाँधने का कार्य किया। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना हमारे लिए गर्व की बात है।” उन्होंने बताया कि यह समारोह 15 नवंबर, यानी भगवान बिरसा मुंडा जयंती के दिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर देश के आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं और वीरता की कहानियों को सम्मानित किया जाएगा।
गृह मंत्रालय की योजना के अनुसार, इस परेड में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस बलों की टुकड़ियाँ भाग लेंगी, जो अपने अनुशासन, साहस और समर्पण का प्रदर्शन करेंगी। गुजरात सरकार के अनुसार, यह परेड गणतंत्र दिवस परेड की तर्ज पर तैयार की जाएगी। इसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, और एनसीसी की टुकड़ियाँ शामिल होंगी। साथ ही, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिक खुली जीप में सवार होकर परेड में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में देशभर के स्कूल बैंड देशभक्ति की धुनों से वातावरण को भावनात्मक बना देंगे। इनमें गुजरात के दो और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत दो विद्यालय बैंड विशेष प्रस्तुति देंगे। अमित शाह ने यह भी बताया कि ‘रन फॉर यूनिटी’ पहल को इस बार व्यापक रूप से मनाया जाएगा। “इस वर्ष इसे देश के हर राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, जिले, स्कूल, विश्वविद्यालय और पुलिस स्टेशन तक पहुँचाया जाएगा, ताकि हर नागरिक में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रबल हो,” शाह ने कहा। National Unity Day 2025
Rajasthan: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश को दी 9,300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
4 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू की हुई ग्राउण्ड ब्रेकिंग
जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में 9 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। श्री शाह नवीन आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय 6 दिवसीय प्रदर्शनी ‘नव विधान-न्याय की नई पहचान’ के उद्घाटन के लिए जयपुर आए थे। Rajasthan News
केन्द्रीय गृहमंत्री ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से 4 लाख करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउण्ड ब्रेकिंग की। उन्होंने प्रदेश के लगभग 40 लाख विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 240  करोड़ रुपये एवं दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी के 364 करोड़ रुपये की राशि का हस्तान्तरण किया। उन्होंने 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने प्रदेश के दूरदर्शी विकास की संकल्पना को समर्पित ह्यविकसित राजस्थान-2047 कार्ययोजनाह्ण का विमोचन भी किया।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण | Rajasthan News
भुसावर बाईपास एवं सड़क निर्माण के  436.54 करोड़ रू. के 20 कार्य।
पशु चिकित्सा उपकेन्द्र एवं पशु चिकित्सालयों के 1108.57 करोड़ रू. के 57 कार्य।
खारा पानी एक्वाकल्चर प्रयोगशाला चूरू के 1.40 करोड़ रू. के कार्य।
बीमा भवन, उप पंजीयक एवं उप महानिरीक्षक कार्यालय, जयपुर के भवनों का निर्माण 179.69 करोड़ रू. के 3 कार्य।
अभीम योजना के तहत ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिटों के भवन निर्माण के 615.81 करोड़ रू. के 12 कार्य।
15वां वित्त आयोग के तहत उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के 723.10 करोड़ रू. के 21 कार्य।
एनआरएचएम के तहत ड्रग वेयर हाउस एवं लैक्टेशन मैनेजमेन्ट युनिट, चित्तौड़गढ़ के भवनों के 158.60 करोड़ रू. के 2 कार्य।
वन स्टॉप सेन्टर भवनों के 73.62 करोड़ रू. के 2 कार्य।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोपालगढ़ (जोधपुर) के भवन निर्माण के  667.65 करोड़ रू. के कार्य।
डाइट, राजकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के भवनों के निर्माण के  25.40 करोड़ रू. के 9 कार्य।
राजकीय आयुर्वेद औषधालयों के भवनों के निर्माण के 350.00 करोड़ रू. के 12 कार्य।
राजकीय होम्योपैथिक औषधालय भवनों के निर्माण के 32.44 करोड़ रू. के 2 कार्य।
जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजनाओं के  236.75 करोड़ रू. के 3 कार्य।
स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत कोटा शहर के इन्द्र विहार एवं राजीव गांधी नगर की जलवितरण प्रणाली के सुदृढीकरण के 12.55 करोड़ रू. के कार्य।
लव कुश वाटिका, जोरमा, उदयपुर के 136.96 करोड़ रू. के कार्य।
सिन्थेटिक एथलेटिक ट्रेक के निर्माण के 38.83 करोड़ रू. के 4 कार्य।
अकादमी भवन, इन्डोर हॉल एवं जिम हॉल भवन निर्माण के 23.00 करोड़ रू. के 6 कार्य।
मिनी एवं इंडोर स्टेडियम के निर्माण के 9.00 करोड़ रू. के 2 कार्य।
सेक्टर-22, प्रताप नगर आवासीय योजना, जयपुर में मध्यम आय वर्ग-अ समृद्धि अपार्टमेन्ट-प्रथम एवं द्वितीय के निर्माण के 25.21 करोड़ रू. के 3 कार्य।का
लघुवन उपज प्रशिक्षण केंद्र, उदयपुर एवं राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास, बिलिया बडगामा (सागवाडा) के भवन निर्माण के 4.55 करोड़ रू. के 2 कार्य
देवनारायण योजना के तहत आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों के भवनों के निर्माण के 22.49 करोड़ रू. के 3 कार्य।
नर्सिंग कॉलेज, बूंदी के भवन निर्माण के 18.63 करोड़ रू. के कार्य।
अल्पसंख्यक बालक/बालिका छात्रावासों के भवन निर्माण के 14.35 करोड़ रू. के 6 कार्य।
अल्पसंख्यक बालक/बालिका आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण के 71.62 करोड़ रू. के 5 कार्य।
कॉमन सर्विस सेंटर के भवन निर्माण के 3.68 करोड़ रू. के 2 कार्य।
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, टपूकड़ा के नवीन भवन के 28.50 करोड़ रू. के कार्य।
पंचायत समिति, ग्राम पंचायत कार्यालय, अंबेडकर भवन, सामुदायिक केन्द्र एवं नाली निर्माण के 2.86 करोड़ रू. के 5 कार्य।
बायोगैस प्लांट स्थापना गौशाला उदयपुर एवं पाली के 81 लाख रू. के 2 कार्य।
विद्यालय भवनों, कक्षा कक्षों, पुस्ताकलयों, प्रयोगशाला एवं विविध निर्माण के 8.54 करोड़़ रू. के 19 कार्य।
डूंगरपुर में नवीन जिला कारागृह के निर्माण के 13.47 करोड़़ रू. के कार्य।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वृत्ताधिकारी कार्यालय, पुलिस थाना एवं पुलिस चौकी निर्माण के 7.82 करोड़़ रू. के 7 कार्य।
एनिकट निर्माण एवं मरम्मत के 26.96 करोड़ रू. के 4 कार्य।
कमांड क्षेत्र में पक्के जलमार्ग का निर्माण एवं अर्थूना डिस्ट्रीब्यूटरी और इसकी प्रणालियों का पुनर्वास और नवीनीकरण के  73.99 करोड़ रू. के 3 कार्य।
राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय एवं कृषि महाविद्यालय के 160.82 करोड़़ रू. के 30 कार्य।
जगतपुरा जोन में डामर सड़क, सी. सी. सड़क निर्माण एवं अलवर के कटी घाटी स्थित गौरव पथ पर प्रवेश द्वारा के 4.87 करोड़ रू. के 8 कार्य।
33/11 के.वी. जी.एस.एस. निर्माण के 128.98 करोड़ रू. के 58 कार्य।
प्रधानमंत्री कुसुम योजना – ए एवं सी के अंतर्गत सोलर संयत्रों की स्थापना के 1029.44 करोड़ रू. के 161 कार्य।
220 केवी जीएसएस कारोली एवं रायला और संबंधित लाईन निर्माण के 117.52 करोड़ रू. के 2 कार्य।
132 केवी जीएसएस व संबंधित लाईन निर्माण के 258.02 करोड़ रू. के 7 कार्य।
इन कार्यों का हुआ शिलान्यासः | Rajasthan News
जवाई पुलिया, सिरोही का जीर्णोद्धार एवं विभिन्न सड़क निर्माण, चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 1405.00 करोड़ के 67 कार्य।
राजस्थान ग्रामीण जल प्रदाय एंव फ्लोरोसिस मिटिगेशन परियोजना फेज-2 नर्मदा नहर आधारित वृहद पेयजल परियोजना (सीपी 02) हेतु 1039.98 करोड़ के कार्य।
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के रू. 805.38 करोड़ के 172 कार्य।
220 केवी के 5 जीएसएस, 132 केवी के 10 जीएसएस व संबंधित लाईनों के 961.18 करोड़ रू. के कार्य।
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नागौर लिफ्ट परियोजना प्रथम चरण में पम्पिंग मशीनरी तथा 179 ग्रामों एवं 1001 ढाणियों को घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 404.41 करोड़ रू. के 3 कार्य।
अमृत 2.0 योजनान्तर्गत शहरी पेयजल योजना के 196.00 करोड़ रू. के 12 कार्य।
जिला अस्पताल, चूरू एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के 172.57 करोड़ रू. के 15 कार्य।
सालासर में सहायक अभियन्ता कार्यालय के भवन निर्माण एवं  33 केवी जीएसएस के 127.86 करोड़ रू. के 46 कार्य।
सोलर आधारित फव्वारा पद्धति से सिंचाई सुविधा हेतु 165.81 करोड़ रू. के 3 कार्य।
15 वें वित्त आयोग के तहत् चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के 108.99 करोड़ रू. के 74 कार्य।
राज्य मद से चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के 54.40 करोड़ रू. के 18 कार्य।
राजकीय आईटीआई के भवन निर्माण के 37.16 करोड़ रू. के 4 कार्य।
राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण के 80.15 करोड़ रू. के 54 कार्य।
जल जीवन मिशन आपणी योजना फेज-प्रथम एवं सरदारशहर के 60 ग्रामों के संवर्धन मय पुनर्गठन का कार्य पैकेज-4 (चूरु-बिसाउ फीडर) हेतु 99.77 करोड़ रू. के कार्य।
पेयजल सप्लाई पाइप लाइन एवं उच्च जलाशय निर्माण के 39.20 करोड़ रू. के 8 कार्य।
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल योजना के 77.20 करोड़ रू. के 44 कार्य।
ग्रामीण जल योजना जघीना (भरतपुर), झीरी, ब्लॉक सरमथुरा (धौलपुर) एवं ग्राम नेहड़ाई देवा पोहरा जेठवई किशनघाट (जैसलमेर) के 58.63 करोड़ रू. के 3 कार्य।
एमएनआईटी फैकल्टी आवासीय योजना, जयपुर के 124 एचआईजी आवासों के भवन निर्माण के 91.58 करोड़ रू. के कार्य।
प्रताप नगर, सांगानेर में सामुदायिक केन्द्रों के भवन निर्माण के 5.00 करोड़ रू. के 2 कार्य।
जनजाति एकलव्य आवासीय विद्यालय, खारडा, जिला- पाली के भवन निर्माण का 15.15 करोड़ रू. का कार्य।
जनजाति बालक/बालिका आश्रम छात्रावास के भवन निर्माण के 9.09 करोड़ रू. के 3 कार्य।
देवनारायण बालक/बालिका आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण के 56.85 करोड़ रू. के 3 कार्य।
पर्यटक स्थल, आमेर एवं आसपास सुविधाओं के विस्तार हेतु 16.86 करोड़ रू. के 7 कार्य।
चित्तौड़गढ, अजमेर, डीडवाना, करौली एवं जोधपुर में पैनोरमा निर्माण के 20 करोड़ रूपये के 5 कार्य।
राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण 93.70 करोड़ रू. के 17 कार्य।
तालाब, एनीकट, नहर आदि के निर्माण, मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के 105.59 करोड़ रू. के 25 कार्य।
वृत्ताधिकारी कार्यालय, पुलिस थाना एवं 100 क्षमता की महिला बैरिक के भवन निर्माण के 9.31 करोड़ रू. के 3 कार्य।
सवाई माधोपुर जिले में विविध निर्माण के 15 लाख रू. के 3 कार्य।
राजकीय नवीन पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के निर्माण के 27.00 करोड़ रू. के 3 कार्य।
नाबार्ड द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुरेवाला, हनुमानगढ़ के भवन निर्माण के 5.36 करोड़ रू. के कार्य।
जैसलमेर जिले के पशु चिकित्सा उपकेन्द्र, सियाम्बर एवं पशु चिकित्सालय, रातडिया के 57 लाख रू. के 2 कार्य।
3 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
थानेसर (सच कहूँ/आरडी गोयल)। Thanesar News: आईजी अंबाला रेंज पंकज नैन ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के सकारात्मक परिणामों को दशार्ती भव्य प्रदर्शनी की अधिकतर तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला क्षेत्र में 3 अक्टूबर को इस प्रदर्शनी में देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे।
आईजी अंबाला रेंज पंकज नैन बुधवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला क्षेत्र में 3 अक्टूबर के कार्यक्रमों को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 3 अक्टूबर की प्रदर्शनी को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाए तथा इस प्रदर्शनी में लगने वाले स्टॉल का सारा कार्य जल्द पूरा किया जाए। Thanesar News
उन्होंने पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाए। इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा जाए। Thanesar News
यह भी पढ़ें:– पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी कांग्रेस में शामिल
Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, अमित शाह को लिखा पत्र..
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Rahul Gandhi News: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान का खतरा है और भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव ने गांधी को जान से मारने की बात कही है। वेणुगोपाल ने रविवार को शाह को पत्र लिखकर इस बात का जिक्र किया कि केरल के एक निजी चैनल डिबेट शो में भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव द्वारा राहुल गांधी को जान से मारने की बात कही गई हैं।
उन्होंने लिखा ” अमित शाह जी, मैं आपका ध्यान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को न्यूज 18 केरल पर एक बहस के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रिंटू महादेव द्वारा जान से मारने की धमकी की ओर आकर्षित करने के लिए पत्र लिख रहा हूँ।” Rahul Gandhi News
उन्होंने लिखा “प्रिंटू महादेव ने खुलेआम घोषणा की “राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी।” ये न तो जबान फिसली है और न ही लापरवाही से कही गई अतिशयोक्ति है। यह विपक्ष के नेता और भारत के अग्रणी राजनीतिक नेताओं में से एक के खिलाफ एक सोची-समझी और मौत की धमकी है।” उन्होंने कहा “सत्तारूढ़ दल के एक आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा कहे गए ऐसे जहरीले शब्द न केवल श्री गांधी के जीवन को तत्काल खतरे में डालते हैं, बल्कि संविधान, कानून के शासन और हर नागरिक को दिए जाने वाले बुनियादी सुरक्षा आश्वासन को भी कमजोर करते हैं। यह धमकी जानबूझकर फैलाए गए, नफरत के जहरीले माहौल का प्रतीक है जो विपक्ष के नेता को बिना सोचे-समझे हिंसा का शिकार बना सकता है। ऐसे में, आपकी ओर से तुरंत कार्रवाई करने की मांग करता हूं।” Rahul Gandhi News
यह भी पढ़ें:– हैदरवाला में ग्रामीणों को कैंप लगाकर एंटी रेबीज़ के लिए किया जागरूकता
Bihar News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले बिहार सीएम नीतीश
चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
पटना (एजेंसी)। Bihar Elections 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीरवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक बातचीत हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक दल अब चुनावी समर में उतरने से पहले की अंतिम तैयारी में जुटे हैं। इस कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री बुधवार रात पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद देर रात उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक लंबी चर्चा की। इसके बाद वीरवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे मुलाकात की। Patna News
सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा के नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। अमित शाह ने हर स्तर पर चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। अपने बिहार दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने डेहरी आॅनसोन और बेगूसराय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा की। दोनों बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों के साथ-साथ संगठन और स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अलग-अलग हुई इन बैठकों में चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ, चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। Patna News
यह भी पढ़ें:– Indian Railways News: रेल सफर में मिलेगा अपनी पसंद का खाना
Amit Shah Lok Sabha speech: नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और उससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को साझा करते हुए बताया कि भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पड़ोसी देश की सीमा में 100 किलोमीटर अंदर तक प्रवेश किया और वहां स्थित 9 आतंकी अड्डों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस कार्यवाही में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि एक भी आम नागरिक को नुकसान नहीं हुआ। Amit Shah in Lok Sabha
‘युद्ध’ पर विपक्ष के सवालों का जवाब | Parliament Monsoon Session
विपक्ष की ओर से यह प्रश्न उठाया गया कि जब भारत इतनी बेहतर स्थिति में था तो युद्ध क्यों नहीं किया गया?
इस पर गृह मंत्री ने कहा, “युद्ध के कई परिणाम होते हैं, यह कोई भावनात्मक निर्णय नहीं होता। यह सोच-समझकर उठाया जाने वाला कदम होता है।” अमित शाह ने 1948 के युद्ध की ओर इशारा करते हुए जवाहरलाल नेहरू के एकतरफा संघर्षविराम का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि उस समय निर्णायक कार्यवाही होती, तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसी स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती। इसके लिए उन्होंने नेहरू को ज़िम्मेदार ठहराया।
इतिहास की गलतियों पर कांग्रेस को घेरा | Amit Shah in Lok Sabha
गृह मंत्री ने कहा कि:
सिंधु जल संधि के तहत भारत ने 80 प्रतिशत जल पाकिस्तान को दे दिया।
1965 में हाजी पीर पास जीतने के बाद उसे पाकिस्तान को लौटा दिया गया।
1971 के युद्ध में मिली बड़ी जीत के बाद भी शिमला समझौते में पीओके की मांग नहीं की गई।
इन सभी मामलों में उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए और उन्हें देश की सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टिकोण से कमजोर बताया।
ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के ठिकानों पर सीधा प्रहार
गृह मंत्री ने बताया कि इस सटीक और रणनीतिक अभियान में निम्नलिखित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया:
बहावलपुर: मरकज शुभानअल्लाह
मुरीदके: मरकज तैयबा
सियालकोट: मेहमूना जोया और सरजल कैंप
मुजफ्फराबाद: सवाईनाला और सैयदना बिलाल कैंप
कोटली: गुलपुर और अब्बास कैंप
भीमबर: बरनाला कैंप
इन सभी स्थानों को भारतीय सेना ने सटीक हमलों में पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
पाकिस्तान की रणनीतिक भूलें और अंतरराष्ट्रीय असर
अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकियों पर हुए हमलों को अपना नुकसान मानते हुए प्रतिक्रिया दी, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन तरीके से बेनकाब हो गया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के शवों को पाकिस्तानी सेना ने सम्मानपूर्वक कंधा दिया, जबकि यह पूरी दुनिया देख रही थी। “ऑपरेशन सिंदूर” ने यह सिद्ध कर दिया कि पाकिस्तान में आतंकवाद राज्य प्रायोजित है, और भारत केवल आतंक के खिलाफ लड़ रहा है, किसी धर्म या देश के नहीं,” गृह मंत्री ने कहा।
लोकसभा में उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए, जिनमें कोई बड़ा सैन्य नुकसान नहीं हुआ। केवल एक गुरुद्वारा और एक मंदिर को क्षति पहुँची और कुछ नागरिक घायल हुए। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया, जिनमें से 8 एयरबेस को गंभीर क्षति पहुंचाई गई। Amit Shah in Lok Sabha
India US Trade Agreement: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आई बड़ी अपडेट!
भारत के एक्शन से तिलमिलाए पाक का रिएक्शन
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा, राष्ट्रपति से मिले भारत के गृहमंत्री अमित शाह व विदेश मंत्री जयशंकर
डॉ. संदीप सिंहमार। Pahalgam Attack: कश्मीर के पीर पंजाल के पहलगाम क्षेत्र में मंगलवार को हुए टारगेट आतंकी हमले ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। इस हमले ने न केवल भारतीय नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी,बल्कि पाकिस्तानी समर्थित आंतकवादियों ने भारत को आत्मा को ठेस पहुंचाने का काम किया है। यह एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच के पुराने विवादों और तनाव को उजागर कर दिया है। भारत ने इस आतंकी घटना के बाद कड़े कदम उठाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कार्रवाइयाँ की, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान की प्रतिक्रिया भी भी आने लगी है। भारत ने इस आतंकवादी हमले के जवाब में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। Pahalgam Attack
सबसे पहले, भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित करने का निर्णय लिया, जो एक महत्वपूर्ण जल समझौता है जो दोनों देशों के बीच जल संसाधनों के उपयोग का प्रबंधन करता है। इसके साथ ही, भारतीय सरकार ने पाकिस्तानियों के लिए वीजा सेवाओं को भी रद्द कर दिया। यह कदम इस तथ्य को उजागर करता है कि भारत अब पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार की नरमी दिखाने को तैयार नहीं है। इसके अतिरिक्त, भारत ने अन्य कारवाई भी की, जैसे कि द्विपक्षीय व्यापार में रुकावट और पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक ऐलानों में वृद्धि शामिल है। किसी बीच भारत के गृहमंत्री अमित शाह व विदेश मंत्री जयशंकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिले व पूरे मामले से अवगत करवाया।
पाकिस्तान ने इन कार्रवाईयों का और नकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने भारत के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया, जो कि एक महत्वपूर्ण हवाई मार्ग है। इसके अलावा, पाकिस्तान ने शिमला समझौते को भी स्थगित करने का घोषणा की, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए स्थापित एक महत्वपूर्ण राजनीतिक ढांचा है। ये कार्रवाइयाँ इस बात का संकेत हैं कि पाकिस्तान भारत के प्रति अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्शाना चाहता है और वह इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। Pahalgam Attack
इस संदर्भ में हमें यह समझना आवश्यक है कि यह केवल एक सामान्य प्रतिक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक रणनीतिक दृष्टिकोण का हिस्सा है। पाकिस्तान की इन कार्रवाइयों का उद्देश्य भारत के खिलाफ अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सहानुभूति जुटाना और इसके द्वारा भारत को वैश्विक मंच पर चुनौती देना है। दूसरी ओर, भारत की कार्रवाइयाँ यह दर्शाती हैं कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को और अधिक कड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है। Pahalgam Attack
भारत और पाकिस्तान के बीच यह लगातार बढ़ता तनाव और प्रतिक्रियाएँ केवल दो देशों के लिए ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण दक्षिण एशिया क्षेत्रों के लिए भी चिंता का विषय हैं। यदि ये विवाद इसी तरह बढ़ते रहें, तो इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता की संभावना सीमित हो जाएगी। इसलिए, यह आवश्यक है कि दोनों पक्ष आपसी संवाद और समझौते के माध्यम से इस स्थिति को हल करने का प्रयास करें।
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के परिणामस्वरूप भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंध और भी अधिक विषम हो गए हैं। जबकि भारत ने सुरक्षा के प्रति अपना कड़ा रुख अपनाया है, पाकिस्तान ने भी प्रतिक्रिया में अपना कड़ा रुख प्रस्तुत किया है। यह स्थिति न केवल दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा रही है, बल्कि इसे स्थायी समाधान की दिशा में एक और बाधा के रूप में पेश कर रही है। भविष्य में, यदि दोनों देश लगातार इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त रहेंगे, तो क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थिति और भी अधिक विखंडित होगी। इसलिए, दोनों पक्षों के लिए यह आवश्यक है कि वे संवाद और बातचीत के माध्यम से आपसी मतभेदों को सुलझाएं एवं सुरक्षित दक्षिण एशिया के निर्माण की दिशा में प्रयास करें।
यह भी पढ़ें:– अध्यापकों ने ग्रामीणों के सहयोग से सरकारी स्कूल का किया सौंदर्यीकरण