Women's Reservation - Sach Kahoon Hindi
Lok Sabha: महिला आरक्षण लागू होने के बाद देश का मिजाज बदलेगा: पीएम
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 को भारी बहुमत से पारित करने के लिए आज लोकसभा में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि महिला आरक्षण लागू होने के बाद भारत का मिजाज बदलेगा। मोदी ने लोकसभा में आज एक संक्षिप्त बयान में आभार जताया। अध्यक्ष ओम बिरला को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आपने मुझे बोलने के लिए अनुमति दी, समय दिया इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैं सिर्फ 2-4 मिनट लेना चाहता हूं। कल भारत की संसदीय यात्रा का एक स्वर्णिम पल था। और उस स्वर्णिम पल के हकदार इस सदन के सभी सदस्य हैं, सभी दल के सदस्य हैं, सभी दल के नेता भी हैं। सदन में हो या सदन के बाहर हो वे भी उतने ही हकदार हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं आज आपके माध्यम से इस बहुत महत्वपूर्ण निर्णय में और देश की मातृशक्ति में एक नई ऊर्जा भरने में, ये कल का निर्णय और आज राज्‍य सभा के बाद जब हम अंतिम पड़ाव भी पूरा कर लेंगे, देश की मातृशक्ति का जो मिजाज बदलेगा, जो विश्वास पैदा होगा वो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली एक अकल्पनीय, अप्रतीम शक्ति के रूप में उभरेगा ये मैं अनुभव करता हूं। और इस पवित्र कार्य को करने के लिए आप सब ने जो योगदान दिया है, समर्थन दिया है, सार्थक चर्चा की है, सदन के नेता के रूप में, मैं आज आप सबका पूरे दिल से, सच्चे दिल से आदरपूर्वक अभिनंदन करने के लिए खड़ा हुआ हूं, धन्यवाद करने के लिए खड़ा हूं।
लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने वाले 128वें संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा ने बुधवार को दो तिहाई से अधिक बहुमत से पारित कर नारी सशक्तीकरण की दिशा में चिरलंबित एक ऐतिहासिक निर्णय किया। ह्यनारीशक्ति वंदन विधेयक 2023ह्ण को कल लोकसभा में दिनभर चली चर्चा के बाद मतविभाजन के लिए रखा गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्ची से हुए मत विभाजन कराया जिसमें विधेयक के पक्ष में 454 और विरोध में दो मत पड़े। इस प्रकार से संविधान संशोधन विधेयक दो तिहाई से अधिक बहुमत से पारित हुआ है। गुरुवार को राज्यसभा में इस विधेयक पर चर्चा आरंभ हो गयी और देर शाम तक संसद के ऊपरी सदन में यह विधेयक पारित होना करीब करीब तय है।
भोपाल (एजेंसी)।women’s reservation: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता उमा भारती ने महिला आरक्षण के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संबंधित विधेयक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं को भी आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की है। सुश्री भारती ने इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट के साथ ही यहां मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आज महिला आरक्षण विधेयक संसद में प्रस्तुत हुआ है। इसमें ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिए।
भाजपा नेता ने दावा करते हुए कहा कि वर्ष 1996 में च डी देवगोड़ा ने महिला आरक्षण संबंधी विधेयक संसद में प्रस्तुत किया था। तब भी उन्होंने (सुश्री भारती) आरक्षण संबंधी संशोधन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया था और उस समय वह सदन की स्टैंडिंग कमेटी को सौंप दिया गया, जिससे यह विधेयक विचाराधीन हो गया। सुश्री भारती ने अपनी पोस्ट में कहा कि इस विधेयक की सार्थकता एवं व्यापकता उस ‘संशोधन’ के साथ ही होगी, जो उन्होंने प्रस्तुत किया था। सुश्री भारती ने कहा कि उन्होंने आज ही पत्र के जरिए प्रधानमंत्री को संशोधन का स्मरण कराया है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी को मेरा पत्र मिल जाने की सूचना भी पीएमओ से मुझे प्राप्त हो गई है।’ उन्होंने दोहराया कि विधेयक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के साथ ही ओबीसी वर्ग की महिलाओं को अलग से आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए।