Sonia Gandhi - Sach Kahoon Hindi

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को एक हफ्ते बाद मिली अस्पताल से छुट्टी
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को एक सप्ताह के इलाज के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। डॉक्टरों के अनुसार उनकी सेहत में अब काफी सुधार है और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बयान जारी कर बताया कि श्रीमती गांधी को सिस्टमिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके इलाज के लिए उन्हें एंटीबायोटिक्स दी गईं। उपचार का उन पर सकारात्मक असर हुआ और उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि श्रीमती गांधी का इलाज डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम की निगरानी में किया गया, जिसमें डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु शामिल थे। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है। उन्हें अब घर पर आराम करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि श्रीमती गांधी को 24 मार्च को बुखार होने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं, वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें:– Railway News: गर्मियों की छुट्टियों में भीड़ कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने 27 समर स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान, जानें कौन-कौन से रूट होंगे कवर

नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
नई दिल्ली। New Delhi: दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गयी नयी एफआईआर की कॉपी की मांग की थी। याचिका को खारिज करते हुए अदालत ने मंगलवार को कहा कि एफआईआर के बारे में जानकारी साझा की जा सकती है, लेकिन दस्तावेज की प्रमाणित कॉपी सात आरोपियों को नहीं दी जाएगी। इससे संबंधित एक घटनाक्रम में, सत्र न्यायालय ने निचली अदालत के पहले के आदेश को रद्द करके इस निर्णय को बरकरार रखा। New Delhi

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी के खिलाफ एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया है। तीन अक्टूबर को दर्ज की गई एफआईआर में छह अन्य व्यक्तियों एवं कंपनियों को भी नामजद किया गया है जिन पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) पर धोखाधड़ी से नियंत्रण प्राप्त करने की आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि गांधी परिवार ने यंग इंडियन कंपनी में अपनी 76 प्रतिशत हिस्सेदारी के माध्यम से एजेएल के अधिग्रहण की साजिश रची, जो कांग्रेस से जुड़ी एक इकाई है और जिसके पास अनुमानित 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Haryana: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, सीएम सैनी ने बनाया ये नया जिला, रॉकेट की तरह बढ़ेंगे जमीनों के भाव

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा पार्टी की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को एक दिन तक डॉक्टरों की देख रेख में रखने के बाद शुक्रवार को यहां गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्रीमती गांधी को गुरुवार सुबह पेट दर्द के बाद यहां सर गंगा राम अस्पताल से नियमित चेकिंग के ले जाया गया जहां पेट से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें भर्ती कराया गया।

पार्टी सूत्रों के सनुसार श्रीमती गांधी की कल सुबह नियमित जांच की गई लेकिन पेट में मामूली संक्रमण होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया और आज सुबह छुट्टी दे दी गई। श्रीमती गांधी को नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाता है लेकिन कल सुबह पेट दर्द के बड्ड जांच में हल्का संक्रमण होने पर उन्हें 24 घण्टे के लिए भर्ती किया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी करती रही थी। Sonia Gandhi

यह भी पढ़ें:– CM Rekha Gupta: एक्शन में नई सीएम रेखा! आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं की सरकारी सुविधाएं बंद!

माहौल पक्ष में होने का विधानसभा चुनाव में मिलेगा फायदा: सोनिया
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज) कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद से माहौल कांग्रेस तथा विपक्षी दलों के पक्ष में है, इसलिए जिन राज्यों में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है, वहां इसका लाभ चुनाव में मिल सकता है। श्रीमती गांधी ने संसद भवन परिसर में संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संसद के बाहर और भीतर कांग्रेस अपने संदेश देने में पूरी तरह सफल हो रही है और प्रभावी तरीके से अपनी विचारधारा को लोगों तक पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि जो नए सदस्य चुनकर आए हैं, उन्हें भी प्रभावित तरीके से हर जगह पार्टी का संदेश पहुंचाना है और कांग्रेस को मिलकर सबको मजबूती से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह तब ही संभव हो सकता है, जब हम मजबूती से संसद तथा संसद के बाहर अपनी आवाज लगातार बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने सरकार पर किसानों और विशेषकर युवाओं की ज्वलंत मांगों को पूरी तरह से नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि बजट में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आवंटन से न्याय नहीं किया जा रहा है। सरकार बजट को लेकर बहुत कुछ कह रही है, लेकिन सच यह है कि बजट को लेकर व्यापक निराशा है।

श्रीमती गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है और देश का आम नागरिक सरकार पर भरोसा नहीं कर रहा है, जबकि पूरा सरकारी तंत्र देश की जनता को भरमाने में लगा हुआ। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि मोदी सरकार लोकसभा चुनावों में सीट कम होने से सबक लेगी, लेकिन वह अब भी समुदायों को विभाजित करने और भय तथा शत्रुता का माहौल फैलाने की अपनी नीति पर कायम हैं। अच्छा यह हुआ कि सुप्रीम कोर्ट ने सही समय पर हस्तक्षेप किया, लेकिन यह अस्थायी राहत है। नौकरशाही को आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति देने के लिए नियमों को बदल दिया गया है। आरएसएस खुद को एक सांस्कृतिक संगठन कहता है लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि यह भाजपा का राजनीतिक और वैचारिक आधार है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। देश को आगे ले जाने की बजाय पूरी शिक्षा व्यवस्था को दोषपूर्ण बताया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं से लाखों युवाओं का विश्वास टूट गया है और उनका भविष्य अंधेरे में जा रहा है।

सोनिया से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हेमंत सोरेन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Sonia Gandhi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से यहाँ उनके आवास पर मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। सोरेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ श्रीमती गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह श्रीमती गांधी से नहीं मिले थे इसलिए उनसे मिलने उनके आवास पर गये। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने श्रीमती गांधी से झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Water Drainage Problem : सडक़-नाली बिना नारकीय जीवन जी रहे ग्रामीण

सोनिया गांधी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने गुरुवार को नये संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान से उच्च सदन से निर्विरोध निर्वाचित श्रीमती गांधी को शपथ दिलायी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रीमती गांधी को नयी पारी के लिए शुभकामनाएं दी। खड़गे ने एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मेरी शुभकामनाएं।

वह आज राज्यसभा में शपथ लेकर अपनी नयी पारी शुरू कर रही हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों और उथल-पुथल के बावजूद उनका साहसी लचीलापन और गरिमामय अनुग्रह हमारी संसदीय रणनीति का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने लोकसभा में सेवा करते हुए 25 साल पूरे कर लिए हैं, और अब मैं और मेरे साथी सदस्य उच्च सदन में उनकी उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। Sonia Gandhi

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में किडनी ट्रांसप्लांट के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़

राहुल गांधी के संसद पहुंचने पर इंडिया के नेताओं ने किया जोरदार स्वागत
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का सोमवार को संसद भवन पहुंचने पर विपक्षी दलों के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। गांधी सोमवार को दोपहर 12 बजे से कुछ पहले संसद भवन पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) के नेता अधीर रंजन चौधरी, पी चिदंबरम, राम गोपाल यादव, संजय राउत, तिरुचि शिवा, प्रमोद तिवारी और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। ये नेता राहुल गांधी जिंदाबाद और इंडिया इंडिया के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे को लड्डू भी खिलाये।

गांधी के साथ ही उनकी मां एवं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी थी। गांधी अपने वाहन से वहां उतरने के बाद संसद भवन परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास गये और उनको नमन किया। गांधी की मोदी उपनाम को लेकर टिप्पणी करने के कारण सूरत की एक अदालत में दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गयी थी। शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के बाद गांधी की सोमवार को लोकसभा की सदस्यता बहाल कर दी गयी।

यह भी पढ़ें:– केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा में 3473 अभ्यर्थी अनुपस्थित

सोनिया-प्रियंका से घर पर मिली हरियाणा की किसान महिलाएं
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा की किसान महिलाएं एवं पुरुषों का एक दल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और राहुल गांधी से दस जनपथ पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें उपहार भी दिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद यह जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि किसानों के इस दल में उनके परिवार के लिए इतनी जबरदस्त आत्मीयता थी कि वे अपने साथ घर पर बना घी, अचार आदि उपहार लेकर के भी आए अत्यंत घुल मिलकर श्रीमती गांधी और प्रियंका से बातचीत की। Delhi News

गांधी ने कहा ‘कुछ दिन पहले जब भारत जोड़ो यात्रा को जारी रखते हुए हम सोनीपत के एक गांव पहुंचे तो वहां के किसानों से मुझे बहुत प्यार और अपनापन मिला-खास कर किसान बहनों से। उन्होंने घर से बना कर लाया खाना खिलाया और परिवार के हिस्से की तरह सम्मान दिया। बस एक इच्छा जताई – दिल्ली देखने की। ये उनकी रोटी का ऋण था, उनके प्यार और सम्मान का कर्ज़, चुकाता कैसे नहीं। सभी को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी जी के घर पर आमंत्रित किया और सभी बहुत खुशी के साथ आईं, इसके लिए उनका बहुत आभारी हूं। Delhi News

उन्होंने कहा ‘गौर करने वाली बात है कि वे सब कुछ न कुछ उपहार भी ले कर आईं थीं – कोई शुद्ध देसी घी, तो कोई घर का बना अचार-ऐसा होता है हमारे देश के किसानों का प्यार। आते ही वो मां और प्रियंका से घुल मिल गईं, जैसे सालों से उन्हें जानती हों। उनका हाल पूछा, अपना हाल सुनाया, सबने साथ खाना खाया और उन्होंने दिल्ली दर्शन भी किए। गांधी ने आगे कहा ‘देश की समस्याओं से ले कर मेरे और प्रियंका के बचपन की नोक झोंक तक कई बातें हुई उनसे-और मुझे ये देख कर बहुत खुशी हुई कि वो हर बात से कितनी अवगत हैं, हर मुद्दे की जानकारी है। Delhi News

कानूनों से लेकर हर सरकारी नीति तक। जीएसटी और महंगाई से तो हर किसान परेशान है। हरियाणा में अग्निवीर के कारण युवाओं की परेशानी भी देख रहे हैं। वो मां और प्रियंका से प्रभावित थीं और मैं उन सभी की शक्ति देख कर-सच में, किसी भी काम को ले कर महिलाएं अगर मन बना लें, तो फिर उनके लिए कुछ नामुमकिन नहीं। भावुक हूं, सभी का प्यार पा कर, और उनकी मेजबानी करने के सौभाग्य से। कांग्रेस नेता ने कहा किस मुलाकात का वीडियो बनाया गया है और वह वीडियो यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।उन्होंने कहा ‘आप सब भी इस प्यारी मुलाकात का पूरा वीडियो देखें मेरे यूट्यूब चैनल पर। Delhi News

यह भी पढ़ें:– राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न कार्य किए : जूली

संसद में विपक्ष का ‘ब्लैक ड्रेस प्रदर्शन’, सोनिया गांधी ने भी पहने काले कपड़े
कांग्रेस के भारी हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राज्यसभा में आज कांग्रेस सहित विपक्षी (Congress MP black dress protest) दलों के भारी हंगामे और नारेबाजी के कारण आवश्यक दस्तावेज भी सदन पटल पर नहीं रखे जा सके और सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सभापति जगदीप धनखड़ के सदन में आने के साथ ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया जिसके कारण चंद मिनटों में ही कार्यवाही स्थगित करनी पड़ गयी।

इसके कारण न:न तो कोई आवश्यक दस्तावेज सदन पटल पर रखे जा सके और न: न ही कोई कामकाज हो सका। नारेबाजी और हंगामे को देखते हुये सभापति ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी। वहीं संसद में विपक्ष ने ब्लैक डेÑस पहन कर प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी ने भी काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया।

संसद में विरोध प्रदर्शन | Congress MP black dress protest

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के सांसद एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानी के एक मामले में दो वर्ष की सजा सुनाये जाने के बाद लोकसभा से उसकी सदस्यता समाप्त कर दी गयी है। इसका कांग्रेस सदस्य के साथ ही दूसरे विपक्षी दल भी विरोध कर रहे हैं। आज भी कांग्रेस सदस्य हंगामा और नारेबाजी कर रहे थे लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं सुना जा रहा था। संसद के वर्तमान बजट सत्र के दूसरे चरण में अब तक एक भी दिन सदन की कार्यवाही नहीं चली है और अब तक कोई कामकाज भी नहीं हो सका है। आज भी कोई कामकाज नहीं हुआ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष एवं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सर गंगा राम अस्पताल ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ डी एस राणा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार के कारण दो मार्च को यहां भर्ती कराया गया है। वह चेस्ट विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में है। डॉ राणा ने कहा, ‘श्रीमती गांधी की निगरानी और जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले गत चार जनवरी को श्रीमती गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के निरीक्षण और उपचार के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ दिनों के बाद छुट्टी दे दी गयी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Breaking News: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी
सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, ‘ संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी आज हमारे अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उन्हें डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।

डॉ. स्वरूप ने कहा कि वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया है। इस बीच, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह जानकर दुख हुआ कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सोनिया गांधी बीमार, कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष? कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 28 को
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 28 अगस्त को होगी जिसमें पार्टी अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को ट्वीट करके बताया कि बैठक रविवार, 28 अगस्त को दोपहर बाद 3.30 बजे बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यक्रम तय किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी बैठक की अध्यक्षता करेंगी। उसके बाद श्रीमती गांधी इलाज के लिए अपने पुत्र राहुल गांधी तथा पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ विदेश जाएंगीं और इटली में अपनी बीमार मां से मिलने के बाद वापस आएंगी। गौरतलब है कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कराने का निर्णय लिया है। इस पद के लिए कौन कौन उम्मीदवार होंगे यह अभी तय नहीं किया गया है।

सोनिया इलाज के लिए विदेश जाएंगी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल जांच के लिए विदेश जाएंगी और इस दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियांका गांधी वाड्रा भी उनके साथ होंगे। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वस्थ होने के बाद श्रीमती गांधी यहां लौटने से पहले अपनी बीमार मां से मिलने जाएंगे और उनके स्वास्थ्य के हाल-चाल के बारे में जानकारी लेंगी। गांधी चार सितंबर से पहले वह दिल्ली लौट आएंगे। चार सितंबर को यहां पार्टी द्वारा आयोजित ‘महंगाई पर हल्ला बोल रैली’ है जिसको गांधी संबोधित करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।