PRTC Bus - Sach Kahoon Hindi

PRTC Bus Accident: पीआरटीसी बस से भिड़ी स्कूल वैन, चालक सहित कई बच्चे घायल
बरेटा (सच कहूँ/कृष्ण भोला)। School Van Accident: पंजाब के मानसा जिले में बरेटा के पास सोमवार सुबह एक निजी स्कूल वैन के पीआरटीसी बस से टकराने से वैन चालक समेत कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा बुढलाडा-जाखल मार्ग पर डायलपुरा गांव के पास करीब सुबह 7.30 बजे हुआ। निजी स्कूल की वैन बच्चों को लेकर बरेटा की ओर जा रही थी, जबकि पीआरटीसी बस मानसा से हरियाणा के जाखल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई।

बस चालक ने मोटरसाइकिल को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए, जिसके कारण पीछे से आ रही स्कूल वैन बस से जा टकराई। हादसे में वैन चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी एक टांग टूटने की जानकारी है। वहीं कुछ बच्चों को भी चोटें लगी हैं। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बरेटा थाना प्रभारी गणेश्वर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि वैन चालक को काफी चोट लगी हैं।

New PRTC Bus: पीआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई बसें
पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। Patiala News: पंजाब सरकार अपने सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। 6 अप्रैल को पीआरटीसी के बेड़े में 100 नई बसें शामिल होंगी, जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। वित्त और परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल बेहतर कनेक्टिविटी नहीं, बल्कि यात्रियों के आराम और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देना भी है। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे बताया कि सरकार कुल 100 मिडी और 309 साधारण बसों के लिए लगभग 125 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इसके अलावा, किलोमीटर स्कीम के तहत 254 अतिरिक्त साधारण बसें चलाई जाएंगी। पनबस के बेड़े में अब कुल 606 बसें शामिल होंगी, जिसमें 387 नई बसें सीधे बेड़े में जोड़ी जाएंगी। इसी योजना के तहत 19 वोल्वो बसें, 100 एचवीएसी बसें और 100 साधारण बसें भी शामिल होंगी। Patiala News

यह भी पढ़ें:– अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

PRTC New Buses: पीआरटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 659 नई बसें, मिलेगी सुविधा
हर कस्बे को सरकारी बस सेवा से जोड़ा जाएगा

पंजाब के हर कस्बे को सरकारी बस सेवा से जोड़ा जाएगा: जुनेजा

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। PRTC New Buses News: पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा ने सोमवार को पंजाबवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के चलते जल्द ही पीआरटीसी के बेड़े में 659 नई बसें शामिल की जाएंगी। चेयरमैन जुनेजा ने कहा कि पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के निदेर्शानुसार आम आदमी पार्टी सरकार का मुख्य उद्देश्य आम आदमी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मिलनी चाहिए।

इसी दिशा में पीआरटीसी के बेड़े में यह बढ़ोतरी पंजाब के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जुनेजा ने बताया कि पहले चरण में बहुत जल्द नई बसों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब के लोगों को समर्पित किया जाएगा और इन्हें विभिन्न मार्गों पर चलाया जाएगा। इन बसों के आने से पंजाब के हर कस्बे को सरकारी बस सेवा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी परिवहन सेवाओं को इतना मजबूत किया जा रहा है कि रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। PRTC New Buses

यह भी पढ़ें:– Children Social Media: मोबाइल और सामाजिक माध्यमों का किशोर मन पर असर

Punjab News: नए रंग में दिखेंगी पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बसें
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तैयार होती बसों की वीडियो

पीआरटीसी में लगभग 700 नई बसें शामिल होने का दावा

पीआरटीसी पंजाबियों को आरामदायक सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध: जुनेजा

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। PRTC and Punjab Roadways Buses: पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की नई बसें जल्द ही नए रंग-रूप में सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। इन बसों के रंग में बदलाव किया गया है और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें व वीडियो वायरल हो रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि ये बसें एक महीने के भीतर सड़क पर उतर जाएंगी। नई सरकारी बसों का रंग आम आदमी पार्टी के झंडे की तर्ज पर बदला हुआ प्रतीत हो रहा है। इन पर सरसों पीले और गहरे नीले रंग का इस्तेमाल किया गया है। पहले ग्रे रंग की जगह अब पीली पट्टी लगाई गई है। बड़ी बसों के साथ-साथ मिनी बसें भी गांवों में दौड़ती दिखाई देंगी। पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही थी। Punjab News

लगभग चार साल बाद अब विभाग की अपनी बसें शामिल की जा रही हैं। कर्मचारियों का दावा है कि सरकार ने बसों को अपनी पार्टी के रंगों में रंगवाया है। पीआरटीसी के चेयरमैन के अनुसार 697 बसें विभाग में शामिल की जा रही हैं। पीआरटीसी चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने बताया कि नई बसों में डैशबोर्ड, पैनिक बटन और अन्य तकनीकी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। जब उनसे नए रंगों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बसें जब सड़कों पर आएंगी, तब सबको पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि पीआरटीसी पंजाब के लोगों को टिकाऊ और आरामदायक सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। Punjab News

यह भी पढ़ें:– लूटपाट की योजना बना रहे गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

PRTC Bus Accident जालंधर में भीषण सड़क हादसा: बस-टेम्पो की टक्कर में तीन लोगों की मौत
गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। PRTC Bus Accident: पंजाब के जालंधर में मंगलवार सुबह कपूरथला रोड पर मंड गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बस और टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राकेश (पुत्र मोहत, निवासी दीप नगर कॉलोनी, कपूरथला), मुकेश कुमार (पुत्र सुधीर सिंह, निवासी नई सब्जी मंडी, कपूरथला) और ईश्वर बिंद (पुत्र महेंद्र बिंद, निवासी नई सब्जी मंडी, कपूरथला) के रूप में हुई है। तीनों मृतक सब्जी विक्रेता थे और प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह भी जालंधर की बड़ी मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे थे। मंड गांव के पास सामने से आ रही बस ने उनके टेम्पो को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। Jalandhar News

दुर्घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कपूरथला-जालंधर रोड पर धरना देकर सड़क जाम कर दी और प्रशासन से दोषी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।

थाना मकसूदां के प्रभारी (एसएचओ) बिक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया गया। पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को सिविल अस्पताल जालंधर भेजने की तैयारी थी, लेकिन परिजनों ने शवों को सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– कैराना में यमुना के जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की गिरावट, राहत

वेतन को तरसे पीआरटीसी कर्मी
डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

महिलाओं के मुफ्त बस यात्रा की हर माह कुछ राशि जारी कर पीआरटीसी को ऑक्सीजन दे रही सरकार

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पीआरटीसी के कर्मचारी हर माह वेतन को ही तरसने लगे हैं। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि बिना धरना लगाए न मैनेजमैंट जाग रही है व न ही सरकार। पीआरटीसी कर्मियों की मोबाईलों पर वेतन वाले मैसेज का इंतजार कर आंखों पक गई है। Patiala News

जानकारी के अनुसार जुलाई माह की 15 तारीख बीत चुकी है, लेकिन पीआरटीसी के तीन हजार के करीब कर्मियों को जून माह का वेतन ही नसीब नहीं हुआ। इससे पहले मई माह का वेतन भी 19 जून तक कर्मियों के खातों में डाला गया था। पता चला है कि सरकार ने महिलाओं के मुफ्त बस सफर का बकाया 600 करोड़ तक पहुंच गया है। कर्मियों के वेतन पर हर माह लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च होते हैं, लेकिन पीआरटीसी के पास इतने भी रूपये जमा नहीं हो रहे।

वहीं पीआरटीसी के एक अधिकारी का कहना था कि वह सरकार को 15 दिनों के मुफ्त बस सफर के बिल भेजते हैं, लेकिन समय पर राशि हासिल न होने से यह बकाया बढ़ता जा रहा है। बड़ी बात यह है कि पे कमिशन के बकाये, मेडिकल बिल, सेवानिवृत्त कर्मियों के सालों बद्धी से न दिए जाने वाले बकाये भी लटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नेताओं ने पीआरटीसी के चेयरमैन वाईस चेयरमैन व डायरैकटर भर्ती किए हैं, लेकिन वह वेतन सहित अन्य समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहे।

एक दो दिन में जारी हो जाएगा कर्मचारियों का वेतन | Patiala News

इस संबंधी जब पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना से बात की तो उन्होंने कहा कि एक दो दिनों में ही कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की तालमेल की कमी के चलते वेतन में कुछ देरी हो जाती है। जब उनसे मुफ्त बस सफर के बकाये संबंधी पूछा तो उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय पर उनको यह बकाया राशि अदा की जा रही है।

महिलाओं को मुफ्त सफर कर्मचारियों पर भारी: नेता

इधर पीआरटीसी के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेताओं निर्मल सिंह धालीवाल व कॉन्टैÑक्ट वर्कर यूनियन के नेता राकेश कुमार विक्की का कहना है कि महिलाओं के मुफ्त बस सफर ने पीआरटीसी का बुरा हाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से उनको घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैनेजमैंट व सरकार धरने लगाए बिना वेतन जारी नहीं करती व मुफ्त बस सफर का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि कई बार मैनेजमैंट को इस मामले संबंधी मिलने के बाद भी कोई पक्का हल नहीं हो रहा। Patiala News

यह भी पढ़ें:– समाजसेवी द्वारा अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया अलग संदेश

Punjab Roadways: रोडवेज, पी.आर.टी.सी. के बेड़े में 1262 नई बसें होंगी शामिल
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Roadways: परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने वीरवार को कहा कि पनबस के बेड़े में 606 और पी.आर.टी.सी. में 656 समेत 100 मिनी बसें, कुल 1262 नई बसें शामिल की जाएंगी। भुल्लर ने पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के अधिकारियों को आदेश दिया कि नई बसें शामिल करने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। Chandigarh News

पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के अधिकारियों के साथ नई बसों की खरीद संबंधी चल रही कार्रवाई का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को बेहतर सरकारी बस सेवा मुहैया करवाने की दिशा में किए गए कार्यों के चलते राज्य के लोगों का सरकारी बस सेवा में फिर से भरोसा बहाल हुआ है, जिसके कारण सरकारी बसों की प्रति किलोमीटर के हिसाब से आमदनी में वृद्धि दर्ज हुई है।

उन्होंने पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पहले से चल रही बसों के कंडम होने से पहले नयी बसों की खरीद संबंधी चल रही कार्रवाई पूरी कर ली जाए, ताकि राज्य के लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– भूसे की ट्रालियों के अवैध पार्किंग स्थल बने फ्लाईओवर, हादसे की आशंका

पीआरटीसी के ड्राईवर-कडंक्टर की सूझबूझ से बस में हुई महिला की सुरक्षित ‘डिलवरी’
जच्चा-बच्चा तन्दरुस्त, अस्पताल में करवाया दाखिल | Patiala News

बस में महिलाओं की मौजूदगी में हुई सुरक्षित डिलवरी के लिए ड्राईवर-कडंक्टर की हो रही तारीफ: हडाना

चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने ड्राईवर व कडंक्टर को किया विशेष तौर पर सम्मानित

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: ड्यूटी दौरान इमानदारी व अच्छी कार्यप्रणाली के साथ साथ मानवता की सेवा करने वाले ड्राईवर-कडंक्टरों के कारण पीआरटीसी प्रति लोगों का विश्वास दुगुना हो गया व पीआरटीसी की आमदन में अच्छा विस्तार हो रहा है। सभी ड्राईवर-कडंक्टर पीआरटीसी का वित्तीय बजट बढ़ाने में अहम रोल अदा कर रहे हैं। उपरोक्त शब्द चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने मानवता की सेवा करने वाले ड्राईवर व कडंक्टर को सम्मानित करते हुए कहे। Patiala News

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों से कुछ ड्राईवर व कडंक्टर द्वारा ड्यूटी दौरान लोकहित्त के लिए किए कार्य की लोग तारीफ कर रहे हैं। हडाना ने बताया कि 29 अप्रैल को बस नम्बर 2767 में तैनात ड्राईवर बेअंत सिंह व कडंक्टर गुरप्रीत सिंह ने मानवता की सेवा के लिए पहलकदमी करते अचानक एक महला महिला द्वारा बस में बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया होने मौके मदद की। इस मौके ड्राईवर-कडंक्टर ने सूझ बूझ से बस में बैठे पुरुष सवारियों को नीचे उतारकर बस में मौजूद महिलाओं को हौसला देकर साथ देने की अपील की, जिस उपरांत बस में मौजूद महिलाओं ने बस में ही गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलवरी करवाई व तुरंत एम्बूलेंस बुलाकर जच्चा-बच्चा को अस्पताल दाखिल करवाया। Patiala News

मौके की नजाकत मुताबिक छोटी सी लापरवाही परिवार की उम्मीद को निराशा में बदल सकती थी, लेकिन उक्त कर्मचारियों ने सूझबूझ से काम लेते परिवार की खुशियोंं को दुगना कर दिया, जिसके लिए लोगों ने दिल से तारीफ की। इस मौके एमडी बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, जतिन्द्र पाल सिंह ग्रेवाल एक्सईयन व जीएम पटियाला, डॉ. हरनेक सिंह रिटा. भाषा विभाग, रमनजोत सिंह, अमनदीप सिंह सब इंस्पैक्टर, गुरिन्दरपाल सिंह, सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

हडाना ने कहा कि पीआरटीसी के ड्राईवरों-कडंक्टरों ने बस स्टैंड इंचार्ज की उपस्थिति में उक्त महिला सवारी को उसका पासपोर्ट, पर्स, सोने के जेवर व नगदी वापिस कर इमानदारी की मिसाल कायम की। उक्त कार्य करने वाले बस के ड्राईवर बेअंत सिंह, भुपिन्दर सिंह, कडंक्टर गुरप्रीत सिंह सिंह चेयरमैन हडाना, एमडी पीआरटीसी व जीऐमज की मौजूदगी में प्रशंसा पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया। Patiala News

यह भी पढ़ें:– डीपीआईएस के छात्र छात्राओं ने आईसीएसई परीक्षा में दिखाई प्रतिभा

अब लहरा से होशियारपुर व मूनक से खनौरी जाने वाले यात्रियों का सफर आसान, 2 बसें शुरु
कैबनिट मंत्री गोयल ने दो नए रूटों पर चलने वाली बसों को दिखाई हरी झंडी

लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला/नैन्सी)। Lehragaga News: पंजाब के सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में हलका लहरा के निवासियों को लगातार बड़ी सौगातें देने की दिशा में एक और शानदार कदम उठाते पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र कुमार गोयल ने लहरा बस स्टैंड से दो नए रूटों पर चलने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोयल ने कहा कि लहरा से होशियारपुर जाने वाले व्यापारियों को अक्सर सफर दौरान परेशानियां आती थीं क्योंकि यहां से सीधी बस सर्वि की सुविधा नहीं थी। Sangrur News

उन्होंने कहा कि अब रोजाना सुबह 6.45 बजे लहरा बस स्टैंड से वाया सुनाम, संगरूर, लुधियाना होते हुए दोपहर को बस होशियारपुर पहुंचेगी व यहां दोपहर 2.37 बजे लहरा के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि 422 किलोमीटर का सफर तय करने वाली इस बस से यात्री बड़ी राहत महसूस करेंगे। गोयल ने बताया कि दूसरी बस सेवा मूनक से खनौरी के यात्रियों को सेवाएं प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी वर्ग को इस रूट पर सरकारी बस सेवा न होने से परेशानियां आ रही थीं और अब यह समस्या स्थाई तौर पर हल कर दी गई है। Sangrur News

गोयल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान, ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर व पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने जिन गांवों में बस सेवाओं सहित लोगों की सभी मांगों की अनदेखी की थी वह आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने उन सभी गांवों में विकास की आंधी ला दी है और आज पंजाब के हर गांव व शहर में विकास कार्यों को लेकर कोई कमी नहीं है। इस मौके गौरव गोयल, पीए राकेश कुमार गुप्ता, राकेश गर्ग वाईस प्रधान आढ़ती एसो., रमेश कुमार सेवानिवृत अध्यापक, राकेश कुमार, नन्द लाल, डॉ. सेठी उपस्थित थे। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरीशुदा बाइक सहित 2 बाइक चोर गिरफ्तार

PRTC New Buses: अब सफर होगा आसान, पीआरटीसी के बेड़े में शामिल हुई आठ नई बसें
पंजाब सरकार पंजाबियों से किए वायदे पूरे करने पर अटल: चेयरमैन रणजोध हडाणा

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। PRTC New Buses: लोगों की सुविधा को मुख्य रखते पीआरटीसी के बेड़े में नई बसें शामिल करने के किए वायदे के अनुसार चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने सोमवार को 8 नई बसों को हरी झंडी देकर तय किए रूटों पर रवाना किया। चेयरमैन हडाना ने कहा कि जो भी वायदा पंजाब सरकार ने पंजाबियों से किया, उस पर फूल चढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए 400 के करीब और नई बसें जल्द ही पीआरटीसी के बेड़े में शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नई बसें आने से यात्रियों के सफर को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। Patiala News

हडाना ने कहा कि यह नई बसें पंजाब के शहरी व ग्रामीण स्तर पर यातायात को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इन नई बसों को शामिल करने की योजना से सरकारी बस सेवा मजबूत होगी व प्राईवेट बसों पर निर्भरता कम करने की तरफ एक बड़ा कदम होगा। इन बसों की विशेषता यह होगी कि यह आधुनिक होने के साथ साथ पर्यावरण मित्र भी होंगी। बसों के नए रूट गांवों व शहरों को जोड़ने में और मजबूत बनाएंगे, जिससे आमजन को सुविधा मिलेगी। इस मौके एमडी बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, राकेश कुमार डीसीएफए जतिन्दरपाल सिंह ग्रेवाल एक्सईयन, मोहन्द्रपाल सिंह जीएम, अमनवीर सिंह टिवाना जीएम, बलविन्दर सिंह वर्कस मैनेजर, रमनजीत सिंह सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

यह होंगी नई योजनाएं | Patiala News

आगामी 6 महीनों में रूट प्लान में सुधारकर लोक सेवा को आसान बनाना

पर्यावरण मित्र बसों की संख्या में बढ़ोतरी की तैयारी

महिलाओं, विद्यार्थियोंव कर्मचारियों के रोजाना सफर को आसान बनाने के लिए खास प्रयास

पुरानी बसों में खामियों को दूर कर उन्हें जल्द दुरूस्त करवाना

गांवों व शहरों के बीच विभाग के अड्डों की मुरम्मत व अपग्रेड करना

हर वर्ग के लिए फायदेमंद साबित होगी नई बस सेवा: रणजोत सिंह हडाणा

चेयरमैन हडाना ने कहा कि मान सरकार के आदेशों मुताबिक पंजाब के विभिन्न हिस्सों में नई बसें चलाने की योजना बनाई गई है। यह बसें मुख्य तौर पर विद्यार्थियों, कार्यालयी कर्मचारियों, महिलाओं व आमजन के लिए एक बड़ा लाभ साबित होंगी। नए रूटों व अच्छी यातायात विधी के साथ, पंजाब के गांव व शहर और अच्छे तरीके से एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे। Patiala News

यह भी पढ़ें:– Punjab: जालंधर में हाई प्रोफाइल डकैती मामले पर पंजाब पुलिस ने दी बड़ी जानकारी

धुंध का कहर: टाईलों से भरी ट्रॉली में भिड़ी पीआरटीसी की बस
गांव मस्तूआना व बहादरपुर के नजदीक सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ हादसा

हादसे में बस कंडक्टर की मौत, 15 के करीब यात्री घायल

घायलों को लेने पहुंची एम्बूलैंस भी हुई हादसे का शिकार

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। PRTC Bus Accident: शुक्रवार को पड़ी भारी धुंध के चलते सुबह साढे आठ बजे के करीब संगरूर से करीब 6 किलोमीटर दूर मस्तूआना व बहादरपुर के बीच पीआरटीसी की चंडीगढ़ डिपू की बस टाईलों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ने से बस के कंडक्टर रमनदीप सिंह (32) की मौत हो गई व 15 के करीब यात्री घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। Sangrur News

हासिल जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह साढ़े 8 बजे के करीब घटित हुआ। पीआरटीसी की चंडीगढ़ डिपू की बस नम्बर पीबी 65 एएस 0783 की एक साईड ट्रॉली में लगने से पूरी तरह टूट गया। टक्कर होने के चलते यात्रियों में चीख पुकार मच गई व बस में टिकट काट रहा कंडक्टर रमनदीप सिंह, निवासी मलोट (श्री मुक्सतर साहब) गंभीर रूप से घायल हो गया व 15 अन्य यात्रियों को भी चोंटे लगी।

हादसे का पता चलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत एम्बूलैंस को फोन किया व खुद घायलों को उठाकर सिविल अस्सताल संगरूर में लेजाने का प्रबंध करने में जुट गए। वहीं कंडक्टर की हालत गंभीर होने के चलते उसकी मौत हो गई। इस दौरान घायलों को घटना स्थल से लेने पहुंची एम्बूलैंस को भी धुंध के चलते किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी व इस हादसे में चालक लवप्रीत सिंह व उसके साथ बैठा नौजवान बलकार सिंह जख्मी हो गए, जिनको ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हादसे में यह हुए घायल | Sangrur News

घायलों में बशीर खां (29) निवासी कालाझाड़, 60 वर्षीय महिला अंजू, निवासी संगरूर, 66 वर्षीय महिला निर्मला देवी, निवासी संगरूर, शंकुतला, निवासी अम्बाला, 24 वर्षीय प्रदीप, 42 वर्षीय महिला रानी, निवासी संगरूर, 45 वर्षीय मनदीप कौर, निवासी धनौला, 46 वर्षीय इन्द्रपाल सिंह, निवासी संगरूर, आरती संगरूर, 45 वर्षीय लवीशा, जसवीर कौर व 28 वर्षीय अमनदीप, निवासी सोहियां खुर्द शामिल है, जिनका सिविल अस्पतपाल में संगरूर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:– Haryana Transport Department: हरियाणा परिवहन विभाग खरीदेगा 750 नई बसें:- अनिल विज

Bus Accident: पीआरटीसी बस पलटी, महिला की मौत
करीब दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल | Bathinda News

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। PRTC Bus Accident: बठिंडा में बीकानेर नेशनल हाईवे पर डबवाली कस्बे के पास पथराला गांव के पीआरटीसी फरीदकोट डिपो की बस पलट गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और करीब दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Bathinda News

जानकारी के अनुसार पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की फरीदकोट डिपो की एक बस दोपहर करीब तीन बजे हरियाणा के डबवाली से बठिंडा आ रही थी। जैसे ही बस निमार्णाधीन बठिंडा-बीकानेर-डबवाली नेशनल हाईवे पर डबवाली के पास पथराला गांव में पहुंची तो बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में जसविंदर कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह गांव लोहारा जिला श्री मुक्तसर साहिब की मौत हो गई और करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। कुछ घायलों क हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डबवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जख्मियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– Punjab National Bank: पंजाब नैशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को दी ये बड़ी खुशखबरी