Martyr - Sach Kahoon Hindi

मणिपुर में हुई गोलीबारी में शहीद हुआ महलां चौक का गुरदीप सिंह
शहीद का पैतृक गांव महलां में राजकीय व सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार

संगरूर (गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। Sangrur News: हाल ही में मणिपुर में हुई गोलीबारी की घटना में नजदीकी कस्बा महलां चौक के सैनिक गुरदीप सिंह शहीद हो गए। जैसे ही शहादत की खबर उनके पैतृक गांव महलां पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम थी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मणिपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान गुरदीप सिंह ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। बुधवार दोपहर सेना के विशेष वाहन द्वारा उनका पार्थिव शरीर पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव लाया गया। इसके बाद महलां में सैन्य एवं सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद गुरदीप सिंह को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सेना की टुकड़ी ने हथियार झुकाकर उन्हें सलामी दी। इसके उपरांत विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पंजाब सरकार की ओर से एस.डी.एम. सुनाम गगनदीप सिंह तथा कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा की तरफ से उनके ओ.एस.डी. तपिंदर सिंह सोही ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पंजाब पुलिस की ओर से डी.एस.पी. डॉ. आर.के. बाजवा ने भी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एस.डी.एम. गगनदीप सिंह ने कहा कि शहीद गुरदीप सिंह के निधन से परिवार को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– Fire: हांसी दिल्ली हाईवे पर वाहन में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Martyr Sudhir Narwal: सैनिक सम्मान के साथ शहीद सुधीर नरवाल का अंतिम संस्कार, हजारों नम आंखों से दी अंतिम विदाई
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Martyr Sudhir Narwal: सैनिक सम्मान के साथ शहीद सुधीर नरवाल का किया गया अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि। जम्मू कश्मीर के डोडा में सड़क हादसे में शहीद हुए शेरपुर के सुधीर नरवाल का शव शनिवार को पैतृक गांव पहुंचा जहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय नेताओं के साथ हजारों लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। Chhachhrauli News

बीते कल से शहीद के शव का इंतजार हो रहा था। शुक्रवार को खराब मौसम के चलते शव पैतृक गांव तक लेकर सेना नहीं पहुंच पाई। शनिवार को आर्मी के जवान राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने के लिए शेरपुर गांव पहुंच। शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार शुरु हो गई। विलाप करती हुई मां और पत्नी मानने को ही तैयार नहीं थी कि सुधीर नरवाल शहीद हो चुके। क्योंकि कुछ महीने पहले ही छुट्टी बीताकर वापस गए और जल्द ही छुट्टी आने की बात सुधीर कह रहे थे। लेकिन सुधीर को यह पता नहीं था कि यह उसकी आखिरी छुट्टी होगी। गांव में हजारें की संख्या मैं लोग पहुंचे। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सेना के किसी भी जवान की शहादत से हुई क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता। Chhachhrauli News

उन्होने कहा कि अब तो हर सुविधा है जिससे शहीदों के शव घर तक पहुंच रहे हैं लेकिन पहले सुविधाएं ना होने और सरकारों के ध्यान ना देने की वजह से शहीदों के शव भी घर तक नहीं पहुंच पाते थे। उन्होने कहा कि सुधीर के परिवार को इस क्षति से उभरने के लिए परमात्मा कृपा करें और सरकार हर सहयोग के लिए तैयार है। सुधीर का परिवार हमारा परिवार है। छोटे से 7 साल के मासूम जिसे अभी दुनियादारी का भी नहीं पता उसके सिर से पिता का साया उठ जाना अति क्षतिपूर्ण है। सुधीर के बाद अब परिवार में उसकी मां, पत्नी व 7 साल का बेटा रह गए हैं। सुधीर के पिता का कई साल पहले स्वर्गवास हो चुका है। मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बत्रा,एसडीएम छछरौली रोहित कुमार सहित अन्य नेता और अधिकारी मौजूद रहे। Chhachhrauli News

यह भी पढ़ें:– हांसी के पास दो बेटियों सहित ट्रेन की चपेट में आई महिला

Martyr: एयरक्राफ्ट बेस पर तैनात जवान मनीष कुमार का निधन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Jawan Manish Kumar Shahid: भारतीय सेना में तैनात सिपाही मनीष कुमार का 18 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल स्थित एयरक्राफ्ट बेस पर आकस्मिक निधन हो गया। वह डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) विंग में सेवाएं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार शारीरिक अभ्यास के बाद विश्राम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकीय जांच में नस फटने को निधन का कारण बताया गया। जवान के निधन से सेना यूनिट सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से गांव सुलेहड़ा, उपमंडल नरवाना निवासी मनीष कुमार वर्ष 2016 में सिख रेजीमेंट (टीए ब्रांच) के माध्यम से भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। Narwana

उन्होंने जालंधर में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। 19 दिसंबर को उनका पार्थिव शरीर गांव सुलेहड़ा लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई सोनू ने मुखाग्नि दी। सेना की टुकड़ी ने 21 राउंड फायर कर दिवंगत जवान को अंतिम सलामी दी। नायब तहसीलदार रणवीर सिंह, भाजपा नेता करण प्रताप सिंह सहित अनेक सामाजिक, किसान व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और भारत माता की जय के नारों से गांव गूंज उठा। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। Narwana

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways News: रोडवेज बस में ड्राइवर-कंडक्टर में झगड़ा, दड़बा कलां के पास खाई में उतरी बस

सैनिक सम्मान के साथ हुआ वायुसेना में कॉरपोरल मंजीत कुमार का अंतिम संस्कार
गांव बागनवाला में एयर फोर्स की टुकड़ी ने हवाई फायर कर शहीद मंजीत कुमार को दी अंतिम विदाई | Bhiwani News

शहीद मंजीत कुमार की अंतिम यात्रा में नहीं पहुंचा जिला प्रशासन व स्थानीय नेता, ग्रामीणों में दिखा रोष

तोशाम (सच कहूँ, विरेंद्र सिंह)। Tosham News: गांव बागनवाला निवासी भारतीय वायुसेना में कॉरपोरल मंजीत कुमार का मंगलवार को उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सरसा से एयर फोर्स की टुकड़ी ने हवाई फायर कर शहीद को अंतिम विदाई दी। इस दौरान एयर वेटर एसोसिएशन भिवानी के साथ हमारा अपना फाउंडेशन के सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश चौहान, एचईएसएल डेलीगेट तोशाम सूबेदार चांदवीर सिंह, जिला सैनिक बोर्ड भिवानी से वेलफेयर आॅफिसर अमित कुमार, राष्ट्रीय सम्मान ट्रस्ट से पूर्व वायु सैनिक नेत्रपाल भिवानी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने अपने लाल को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान ग्रामीणों ने शहीद मंजीत कुमार अमर रहे, जब तक सूरज-चांद रहेगा मंजीत तेरा नाम रहेगा आदि गगनभेदी नारे लगाए। Bhiwani News

बता दे कि भारतीय वायुसेना में कॉरपोरल मंजीत कुमार गुजरात के वड़ोदरा में एयर फोर्स स्टेशन दिशा में पोस्टेड थे। ड्युटी के दौरान मंजीत कुमार शहीद हो गए है,जिसका पार्थिव शरीर मंगलवार को सुबह 8 बजे उनके पैतृक गांव बागनवाला में पहुंचा। जहां पर अमर शहीद मंजीत कुमार का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मंजीत कुमार के परिवर में माता-पिता व एक छोटा भाई। मंजीत की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। वही दूसरी तरफ शहीद के अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन व स्थानीय नेता नहीं पहुंचे, जिसके चलते ग्रामीणों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में गुस्सा भी दिखा। Bhiwani News

इस मौके पर राष्ट्रीय सम्मान ट्रस्ट से पूर्व वायु सैनिक नेत्रपाल भिवानी व हमारा अपना फाउंडेशन के सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि शहीदों की बदौलत आज पूरा देश चैन की नींद सोता है। उन्होंने कहा कि शहीद मंजीत कुमार की शहादत ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Rohtak Crime News: तेजधार हथियार से युवक की बेरहमी से की हत्या, झांडियों में मिला शव

शहीद हुए मेरठ एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार, मुठभेड़ में हुए थे घायल
एक दिन पूर्व जनपद शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र में गांव ऊदपुर के जंगल में मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग के बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार को लगी थी तीन गोलियां | Kairana News

इंस्पेक्टर की मौत से एसटीएफ व पुलिस महकमें में दौड़ी शोक की लहर

कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Kairana News: एक दिन पूर्व जनपद शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र में मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग के बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल मेरठ एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से एसटीएफ व पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया।

विगत मंगलवार तड़के उत्तर-प्रदेश के जनपद शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र में गांव ऊदपुर के जंगल में मेरठ एसटीएफ और मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें जनपद सहारनपुर के गंगोह थानाक्षेत्र के गांव बाढ़ी माजरा के कुख्यात अरशद समेत चार बदमाश ढेर हो गए थे। अरशद पर सहारनपुर पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। अरशद के अलावा, मनजीत निवासी ग्राम रोहट थाना खरखौदा, जिला सोनीपत, सतीश निवासी अशोक विहार, थाना मधुबन, करनाल और मनवीर कश्यप निवासी घरौंडा करनाल भी मुठभेड़ में मारे गए थे।

मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तीन गोलियां लगी थी। घायल इंस्पेक्टर को पहले करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर गम्भीर हालत के चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। बताया गया है कि बुधवार को मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर सुनील कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से एसटीएफ व पुलिस महकमें में शोक व्याप्त हो गया है। वहीं, एसपी शामली रामसेवक गौतम का कहना है कि उन्हें भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर की उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी हुई है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– अनाज मंडी में कछुआ चाल से चल रहा पाइप लाइन बिछाने का कार्य

सीआरपीएफ जवान का राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव काब्रच्छा में हुआ अंतिम संस्कार
प्रवीण 13 मार्च 2021 में हुआ था सीआरपीएफ में भर्ती

चुनावी ड्यूटी के दौरान हादसा होने से हुई मौत

जींद (सच कहूं न्यूज)। जींद जिले के काब्रच्छा गांव के सीआरपीएफ जवान प्रवीण कुमार (CRPF Jawan Praveen Kumar) जम्मू में चुनावी ड्यूटी के दौरान एक हादसे का शिकार हो गया। प्रवीण का शविवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के डीएसपी भी इस दौरान मौजूद रहे। पूर्व सैनिक संघ भी प्रवीण की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। सीआरपीएफ, हरियाणा पुलिस के जवानों ने प्रवीण कुमार को अंतिम सलामी दी। Jind News

इससे पहले सफा खेड़ी गांव से युवा बाइकों के काफिले के साथ काब्रच्छा गांव तक प्रवीण के पार्थिव शरीर को लेकर गए। बाइकों पर तिरंगे लगाए हुए युवा, ग्रामीण प्रवीण अमर रहे के नारे लगाते हुए सफा खेड़ी, तारखा से होते हुए गुजरे। प्रवीण के अंतिम संस्कार में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विकास काला, पवन फौजी, वीरेंद्र घोघडिय़ा, दिलबाग संडील ने पहुंचे और प्रवीण को श्रद्धांजलि दी।

जानकारी के मुताबिक प्रवीण कुमार श्रीनगर में चुनाव ड्यूटी में कार्यरत था। जिस बिल्डिंग में अपनी टीम के साथ प्रवीण रुका हुआ था। वहां शुक्रवार सुबह नाश्ता करने के बाद उसे कठुआ के लिए जाना था। बिल्डिंग बनी हुई थी उसके अंदर जो लिफ्ट थी वो पूरी तरह से तैयार नहीं थी। लिफ्ट के ऊपर पांव रखने से ये हादसा हो गया।

हर आंख हुई नम | Jind News

काब्रच्छा गांव में प्रवीण के घर पर पार्थिव शरीर प्रवीण का पहुंचा तो ग्रामीण और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार को सांत्वना देने वालों की आंखों में भी आंसू अपने आप आ रहे थे। 9 महीने के मासूम को नहीं पता था कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी नीलम बार-बार बेहोश हो रही थी। महिलाएं नीलम को सांत्वना देने के साथ-साथ खुद के आंसू नहीं रोक पा रही थी। पूरे गांव में मातम का माहौल था।

9 महीने के लड़के के सिर से उठा बाप का साया

26 साल का प्रवीण 13 मार्च 2021 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। मार्च 2023 में प्रवीण की शादी पंघाल (हिसार) गांव की नीलम के साथ हुई थी। प्रवीण के 9 माह का एक बेटा है। अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था प्रवीण। प्रवीण से बड़ी उसकी बहन है, जो शादीशुदा है। प्रवीण के परिजनों को शुक्रवार को उसकी मौत की खबर मिली। पढ़ाई करते हुए प्रवीण सीआरपीएफ में बतौर कमांडो भर्ती हुआ था। 12वीं तक प्रवीण ने पढ़ाई की। 25 जुलाई छुट्टी पूरी करके वो ड्यूटी पर गया था। दीपावली के आस-पास वापस घर आना था। गुरुवार शाम को प्रवीण की पिता राजबीर से बात भी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि प्रवीण बहुत ही मिलनसार था। वो जब भी छुट्टी आता तो गांव में ही रहता था। Jind News

यह भी पढ़ें:– Dengue: डेंगू बुखार के लिए ‘डेंगीआल’ टीके का परीक्षण शुरू

गुरुग्राम का बेटा हुआ शहीद, 17 नवम्बर को होनी थी शादी
हजारों नम आंखों से पैतृक गांव दौहला में शहीद विकास को दी अंतिम विदाई

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे विकास राघव, अंतिम सांस तक शेर की तरह लड़े | Gurugram News

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Martyr: जम्मू कश्मीर के डोडा क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ में गुरुग्राम के दौहला गांव का बेटा विकास राघव शहीद हो गया। शनिवार को गमगीन माहौल के बीच विकास राघव को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में युवाओं ने मोटरसाइकिलों के काफिले की अगुवाई में शहीद विकास राघव को सम्मान दिया। इसी साल 17 नवम्बर को विकास राघव की शादी होनी थी। Gurugram News

जांबाज विकास राघव ने दुश्मनों के साथ अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी, वह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे विकास राघव के बड़े भाई एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। विकास के पिता पहले प्राइवेट जॉब करते थे। अब वे घर पर ही रह रहे हैं। मां भी गृहिणी हैं। शहीद विकास राघव का पार्थिव शरीर दोपहर बाद पैतृक गांव दौहला पहुंचा तो इंतजार में बैठे हजारों ग्रामीणों की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। परिवार के साथ गम में हर कोई गमगीन था। इस दौरान खेल, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय सिंह, पूर्व सांसद सुखबीर जौनपुरिया, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर सहित सेना, पुलिस और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, गांव दोहला व आसपास के क्षेत्र नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। Gurugram News

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया पर शहीद की तस्वीर शेयर करते हुए उनके शहादत को सलाम किया। उन्होंने लिखा-जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में हरियाणा के गांव दौहला (सोहना) निवासी सैनिक विकास राघव ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी शहादत को विनम्र श्रद्धांजलि व शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उनके सर्वोच्च बलिदान का हर देशवासी हमेशा ऋणी रहेगा। दुख की इस कठिन घड़ी में हर भारतवासी अपने शहीद के परिवार के साथ एकजुट है। विकास राघव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कल्याण सिंह चौहान ने कहा कि विकास राघव की शहादत भले ही हुई हो, लेकिन वे सदैव हमारे दिलों में अमर रहेंगे। उनकी अमरता के किस्से कहे जाएंगे। उन्होंने जिस बहादुरी से दुश्मनों का खात्मा किया, वह बहादुरी पीढिय़ों तक प्रेरणा स्रोत रहेगी।

दादा छोटू सिंह से मिली थी राष्ट्र पे्रम की प्रेरणा | Gurugram News

गांव दौहला में सूरज राघव के घर सबसे छोटी संतान के रूप में जन्मे विकास राघव दादा छोटू सिंह से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा से पांच साल पहले मात्र 19 वर्ष को आयु में मां भारती की रक्षा करने के लिए 2 राजपूत रेजिमेंट में फतेहगढ़ सेंटर से भर्ती हुए थे। फिलहाल 10 राइफल रेजिमेंट (आरआर) में जम्मू के डोडा में तैनात थे। उनके परिवार में एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन है। जिनकी शादी हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास राघव की एक महीना पहले ही सगाई की रस्म अदा की गई थी। 17 नवंबर को उनकी शादी तय की गई थी, लेकिन शादी से पहले ही उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– ग्रामीण क्षेत्र का विकास करना अनिवार्य देश की 70% जनसंख्या ग्रामीणों की: स्वामी संदीप ओंकार

बरनाला का अग्निवीर जवान ड्यूटी दौरान शहीद
एक साल पहले की थी ज्वाइनिंग | Barnala News

बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। Barnala News: हाल ही में गांव मेहता का अग्निवीर जवान जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया था। बुधवार उनके पैतृक गांव में सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी अग्निवीर शहीद सुखविंदर सिंह (22), सेवानिवृत्त सूबेदार नायब सिंह पौने दो साल पहले भारतीय सेना में सिपाही के रूप में शामिल हुआ था। Barnala News

इससे पहले, उन्होंने गुरु नानक स्कूल घुन्नस से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की और अपनी डिग्री प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। इस दौरान उन्हें अग्निवीर सेना में नौकरी मिल गई। बुधवार सुबह जब अग्निवीर जवान का शव कर्नल सोनू कुमार के नेतृत्व में सेना के वाहन से पहुंचा तो ग्रामीणों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। इस बीच सभी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि शहीद अग्निवीर सिपाही को शहीद का दर्जा दिया जाए। Barnala News

यह भी पढ़ें:– पाकिस्तानी ड्रोन और अढ़ाई किलो हैरोइन मिली

गांव लालावास में हजारों नम आंखों ने दी वीर सैनिक नरेंद्र को अंतिम विदाई
राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार

सेना के जवानों ने हवा में गोली दाग कर दी शहीद को सलामी

शहीदों की बदौलत आज देश है महफूज : ग्रामीण

भिवानी (सच कहूं/इंद्रवेश)। भिवानी के गांव लालावास (Village lalawas) निवासी बीएसएफ के जवान सिपाही शहीद नरेंद्र कुमार का बुधवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बड़े भाई अनिल कुमार ने उनको मुखाग्रि दी। सेना के जवानों ने हवा में गोली दाग कर शहीद को सलामी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘शहीद नरेन्द्र कुमार अमर रहे’, ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, नरेन्द्र तेरा नाम रहेगा’ आदि गगनभेदी नारे लगाए।

यह भी पढ़ें:– अशांत मणिपुर चिंता का सबब

इस दौरान बीएसएफ (B S f) के राजीव सुनील कमांडेंट बीएसएफ नोवीं बटालियन हिसार व राजपाल सिंह राठी कर्नल बीएसएफ नोवीं बटालियन हिसार, जिला प्रशासन की तरफ नगराधीश हरबीर सिंह, तोशाम के एसडीएम मनीष कुमार फौगाट व लोहारू डीएसपी अशोक कुमार सहित अनेक अधिकारियों एवं नेताओं तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्घाजंलि दी।

बता दें कि भिवानी जिले के गांव लालावास निवासी 27 वर्षीय नरेंद्र कुमार गत दिवस मणिपुर में भारत मां की रक्षा में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। बुधवार को सेना के वाहन में शहीद नरेन्द्र कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ गांव में पहुंचा। शहीद के पार्थिव शरीर के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही समूचे गांव के लोग अपने लाडले के अंतिम दर्शन व नमन करने के लिए हजारों की संख्या में एकत्रित हुए। गांव के शमशान घाट में शहीद नरेन्द्र कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंची बीएसएफ सैन्य अधिकारियों की टुकड़ी के अलावा जिले के आला अधिकारियों, पुलिस के अधिकारियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद को अंतिम विदाई दी।

नरेंद्र कुमार 2013 में बीएसएफ बटालियन में भर्ती हुए थे

शहीद सिपाही नरेंद्र कुमार के पिता किरोड़ीमल राजमिस्त्री का काम करते हैं तथा मां शकुंतला गृहणी है। नरेंद्र कुमार 2013 में बीएसएफ बटालियन नंबर 122 शिमला में भर्ती हुए थे। वर्ष 2015 में हिसार की नीतू के साथ नरेन्द्र की शादी हुई, जिससे उनका एक सात वर्षीय पुत्र हितार्थ है। शहीद नरेन्द्र कुमार वर्ष 2019 से मणिपुर में तैनात थे। शहीद नरेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर को बीएसएफ के आला अधिकारियों ने दिल्ली मुख्यालय से सुबह सलामी देकर उसके पैतृक गांव लालावास के लिए रवाना किया था।

इस मौके पर शहीद के चचेरे भाई प्रदीप व समाजसेवी शशीरंजन ने बताया कि शहीदों की बदौलत आज पूरा देश चैन की नींद सोता है। उन्होंने कहा कि शहीद नरेंद्र कुमार ने अपनी शहादत देकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जिस तरह से नरेंद्र ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए भारत मां की रक्षा करते हुए उग्रवादियों से लोहा लिया, उससे भारतीय सैनिक की वीरता एवं देश के प्रति प्रेम की भावना उजागर होती है।

शहीद बेटे की मूछों को ताव देकर माँ ने किया बेटे की शहादत को सलाम
शहीद पवन कुमार का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

“पवन कुमार अमर रहे” व “जब तक सूरज चांद रहेगा पवन कुमार तेरा नाम रहेगा” के नारों से गुंजायमान हुआ गगन

धमतान साहिब (सचकहूँ/ कुलदीप नैन)। आर्मी में तैनात खरल गांव का जवान पवन कुमार कल हार्ट अटैक (Heart attack) आने से शहीद हो गया। पवन के शहीद होने का समाचार सुनकर पूरे गाँव में मातम छा गया। पवन की ड्यूटी राजस्थान में जैसलमेर में थी। शहीद पवन कुमार के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गांव खरल के श्मशान घाट में किया गया।

यह भी पढ़ें:– Hisar Road Accident: बारिश में टकराए ट्रक, क्रूज़र व बाइक, 5 की मौत, महिला गंभीर

शहीद (Martyr) की अंतिम यात्रा में “पवन कुमार अमर रहे” व “जब तक सूरज चांद रहेगा पवन कुमार तेरा नाम रहेगा” के नारे गूंजते रहे। अपने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए खरल गाँव के जवान, महिलाएं, बड़े बुजर्ग भारी संख्या में मौजूद रहे। इसके साथ ही आस-पास के गाँवों से भी लोग शहीद पवन कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे। श्मशान घाट में सबसे पहले नैब सूबेदार एल एन जीना की टुकड़ी ने शहीद जवान को सलामी दी। उसके बाद पुलिस बल ने शहीद को सलामी दी।

Pawan Kumar की शहादत पर गर्व : परिजन

शहीद (Martyr) पवन कुमार के परिजनों ने कहा कि हमें हमारे बेटे की शहादत पर गर्व है। पवन कुमार में देश भक्ति की भावना कूट कूटकर भरी हुई थी। पवन कुमार की माँ ने अपने शहीद बेटे की मूछों को ताव दिया व अपने बेटे की शहादत को सलाम किया। इस अवसर पर तहसीलदार नरवाना सुरेंद्र भारद्वाज, डीएसपी उचाना संदीप सिंह, सूबेदार ओमप्रकाश 112TA, आर्मी वैल्फेयर ऑफिसर जींद तरसेम नैन, इंडियन वेटनेरी आॅर्गेनाइजेशन से कैप्टन चांदीराम, सूबेदार अमरनाथ, सूबेदार मेजर जयपाल सहित सैंकड़ों लोगों ने श्रदांजलि दी।

गांव वजीदके कलां का जसवीर सिंह जम्मू में शहीद
माता-पिता का इकलौता बेटा था शहीद जवान

शेरपुर/महल कलां। (सच कहूँ/रवी गुरमा/जसवंत सिंह लाली) विधानसभा हलका महल कलां अधीन आते गांव वजीदके कलां के जमपल व 10 जैक रायफल का जवान जसवीर सिंह (Jasvir Singh) (27) पुत्र कुलदीप सिंह जम्मू में सीमा की रक्षा करते दुश्मनों से लोहा लेते देश की एकता व अखंडता के लिए शहीद हो गया। शहीद जवान जसवीर सिंह वजीदके कलां की शहीदी की खबर मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के पिता कुलदीप सिंह निवासी वजीदके कलां ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका इकलौता बेटा जसवीर सिंह का जन्म 10 अक्तूबर 1995 को हुआ। उसने मैट्रिक तक की शिक्षा शहीद रहमत अली मैमोरियल सरकारी हाई स्कूल वजीदके खुर्द से प्राप्त की।

यह भी पढ़ें:– अधेड़ किसान की फावड़े से वार कर हत्या

12वीं की पढ़ाई सरकारी सीनियर स्कूल ठीकरीवाल व बीए गुरू गोबिन्द सिंह कॉलेज संघेड़ा से की। इस उपरंत वह 6 साल पहले 2016 में पटियाला (Patiala) में भारतीय सेना 10 जैक रायफल में भर्ती हुआ। अब वह जम्मू में राजौरी मैदिड़ में अपनी ड्यूटी निभा रहा था। बीती रात जम्मू से उसके साथियों का फोन आया कि जसवीर सिंह राजौरी मैदिड़ जम्मू में पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था और ड्यूटी दौरान दुश्मनों द्वारा किए हमले दौरान वह शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि यह खबर सुनते उसके परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शहीद जसवीर के पिता ने बताया कि जसवीर (Jasvir Singh) का अंतिम संस्कार पार्थिव देह के गांव पहुंचने पर किया जाएगा। इस मौके सरपंच गुरमीत कौर, बीकेयू उगराहां के जनरल सचिव कुलजीत सिंह वजीदके, राजिन्द्र सिंह वजीदके, गुरचरन सिंह, गुरदीप सिंह, डॉ. जसवीर सिंह, पूर्व फौजी बहादर सिंह समरा, हरमोलक सिंह, बलजिन्द्र सिंह मिश्रा ने शहीद के परिवार के साथ मुलाकात कर दु:ख सांझा करते कहा कि देश की सीमा की रक्षा करते लगातार जवान शहीद हो रहे हैं। सरकार को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्ती से निपटने की जरूरत है। इस मौके शहीद की माता परमजीत कौर, चाचा मलकीत सिंह, चाची मनजीत कौर, चचेरा भाई रसवीर सिंह उपस्थित थे।

हवलदार अरविंद की शहादत के आठवें दिन घर में गूंजी किलकारी
पत्नी ने बेटे को दिया जन्म, श्रम मंंत्री ने दी परिजनों को बधाई

दादा बोले- पोते को देशसेवा के लिए सेना में भेजूंगा

भिवानी/चरखी दादरी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। पिछले दिनों सिक्किम हादसे में शहीद हुए चरखी दादरी के झोझू कलां निवासी अरविंद सांगवान के घर किलकारी गूंजी है। शनिवार को उनकी पत्नी पिंकी ने झोझू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें:– मिलेट्स के नाश्ते से की सीएम मनोहर लाल ने नववर्ष की शुरूआत, राज्यपाल रहे मुख्य अतिथि

बता दें कि बीते सप्ताह सिक्कम सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे। जिसमें झोझू कलां निवासी अरविंद सांगवान भी शामिल थे। अरविंद को बीते रविवार को पूरे राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई थी। शनिवार को हरियाणा पुलिस में कार्यरत शहीद की पत्नी पिंकी ने बेटे को जन्म दिया है। सीएचसी में तैनात डॉ. अभिमन्यु और डॉ. सुमन श्योराण ने बताया कि पिंकी और उनका नवजात बेटा पूरी तरह स्वस्थ है। नवजात शिशु का जन्म तीन किलोग्राम है।

शहीद के पिता राजेंद्र सांगवान ने बताया कि अरविंद के दोनों बेटों को सेना में देशसेवा के लिए भेजने का उनका प्रयास रहेगा। वहीं, राज्य मंत्री अनूप धानक भी शहीद के घर पहुंचे और शहीद अरविंद सांगवान को श्रद्धांजलि दी जबकि परिजनों को पुत्र की प्राप्ति होने पर बधाई दी। राज्यमंत्री ने कहा कि अरविंद की शहादत का देश सदैव कर्जवान रहेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।