Badminton Tournament - Sach Kahoon Hindi

Malaysia Masters 2025: किदाम्बी श्रीकांत फाइनल में चूके, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष
Malaysia Masters 2025 Badminton tournament: कुआलालंपुर। अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को मलेशिया मास्टर्स 2025 के फाइनल मुकाबले में चीन के ली शि फेंग के हाथों सीधी हार का सामना करना पड़ा। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में श्रीकांत को केवल 36 मिनट में 11-21, 9-21 से पराजय झेलनी पड़ी। हालांकि पूरे टूर्नामेंट में श्रीकांत ने सशक्त और प्रेरणादायक प्रदर्शन किया, किंतु फाइनल में वे अपने प्रतिद्वंद्वी के सामने टिक नहीं सके। 32 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद किसी बीडब्ल्यूएफ फाइनल में पहुँचे थे। इससे पहले वे 2019 इंडिया ओपन में उपविजेता रहे थे। Malaysia Masters 2025

मैच के उपरांत श्रीकांत (Kidambi Srikanth) ने कहा, “यह सप्ताह मेरे लिए काफी सकारात्मक रहा। यह मेरा इस सीज़न का तीसरा टूर्नामेंट था। हालांकि पिछले दो में जीत नहीं मिली, परंतु इस बार जिस प्रकार का प्रदर्शन मैंने किया, उससे संतुष्ट हूं। आज के फाइनल में मैं अपनी रणनीति को ठीक से अमल में नहीं ला पाया, लेकिन फेंग ने शानदार खेल दिखाया।”

सेमीफाइनल में, श्रीकांत ने जापान के युशी तनाका को हराया था

सेमीफाइनल में, श्रीकांत ने जापान के विश्व रैंकिंग में 23वें स्थान पर काबिज युशी तनाका को सीधे गेमों में 21-18, 24-22 से हराया था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को कड़े संघर्ष में 24-22, 17-21, 22-20 से मात दी। टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्हें क्वालीफाइंग राउंड से गुजरना पड़ा था, जहां उन्होंने आयरलैंड के नहत गुयेन को हराकर मुख्य ड्रा में प्रवेश किया।

किदांबी श्रीकांत का करियर कभी भारतीय बैडमिंटन की शान रहा है। 2017 में उन्होंने एक ही कैलेंडर वर्ष में चार बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था—इंडोनेशिया ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन। इसके अलावा उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

हालाँकि, हाल के वर्षों में वे चोटों और निरंतरता की कमी से जूझते रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान क्वालीफायर रद्द होने के चलते वे टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं ले सके। लगातार टखने की चोटों ने उनके खेल पर प्रभाव डाला, और हाल ही में वे विश्व रैंकिंग में 65वें स्थान तक फिसल गए थे। वर्ष 2022 में बैंकॉक में आयोजित थॉमस कप में भारत की ऐतिहासिक जीत का वे हिस्सा रहे, जहां उन्होंने टीम को गौरवपूर्ण स्वर्ण पदक दिलाने में योगदान दिया। Malaysia Masters 2025

Tata IPL 2025: प्लेऑफ से पहले आरसीबी ने बढ़ाई अपनी ताक़त इस तेज गेंदबाज को किया टीम में शामिल

सिंधू और सायना क्वार्टरफाइनल से बाहर
इस हार के साथ सिंधू का जू यिंग के खिलाफ 5-12 का करियर रिकार्ड हो गया है

कुआलालम्पुर। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू और सायना नेहवाल का पिछले पांच महीनों से चल रहा खराब प्रदर्शन नये साल में भी बरकरार रहा और दोनों भारतीय खिलाड़ी मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूनार्मेंट के क्वार्टरफाइनल में शुक्रवार को हारकर बाहर हो गयीं और इसके साथ ही टूनार्मेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। छठी सीड सिंधू को विश्व की नंबर दो खिलाड़ी और टॉप सीड चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने 36 मिनट में 21-16, 21-16 से पराजित कर दिया जबकि सायना को ओलंपिक चैंपियन और गैर वरीय स्पेन की कैरोलीना मारिन ने मात्र 30 मिनट में 21-8, 21-7 से पीट दिया।

भारत की दोनों शीर्ष महिला खिलाड़ियों का पिछले पांच महीने में लगातार खराब प्रदर्शन रहा था

सिंधू और सायना की हार के साथ साल के पहले बैडमिंटन टूनार्मेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गयी है। पुरूष एकल वर्ग में कल समीर वर्मा और एच एस प्रणय दूसरे दौर में हार गये थे। भारत की दोनों शीर्ष महिला खिलाड़ियों का पिछले पांच महीने में लगातार खराब प्रदर्शन रहा था।  सिंधू अगस्त 2019 में विश्व चैंपियन बनने के बाद अगले सात टूनार्मेंटों में सिर्फ एक में ही क्वार्टरफाइनल में पहुंच पायी थीं। वरना उनका बोरिया बिस्तरा पहले या दूसरे दौर में बंधता रहा था।  सिंधू साल के आखिर में आठ शीर्ष खिलाड़ियों के वर्ल्ड टूर फाइनल्स में अपने खिताब का बचाव भी नहीं कर सकी थीं।

रियो ओलंपिक की रजत विजेता सिंधू से उम्मीद थी ।

वह नये साल की शुरूआत अच्छी करेंगी।

जू यिंग के सामने उनकी एक नहीं चली।

इस हार के साथ सिंधू का जू यिंग के खिलाफ 5-12 का करियर रिकार्ड हो गया है।

सिंधू ने आखिरी बार जू यिंग को अगस्त में विश्व चैंपियनशिप में हराया था।

वियतनाम ओपन फाइनल में जयराम
इंडोनेशिया के शेसार हिरेन हुस्तावितो से होगी खिताबी भिड़ंत

हो ची मिन्ह सिटी (एजेंसी)। भारतीय शटलर अजय जयराम ने सातवीं सीड जापान के यू इगाराशी को उलटफेर का शिकार बनाते हुए शनिवार को यहां वियतनाम ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में जगह बना ली जबकि मिथुन मंजूनाथ कड़े संघर्ष के बावजूद अपनी चुनौती नहीं बचा सके। विश्व में 93वीं रैंक के जयराम ने अपने से ऊंची 49वीं रैंक वाले जापानी खिलाड़ी यू को 34 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार गेमों में 21-14, 21-19 से पराजित कर आसानी से सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया।

गैर वरीय जयराम और सातवीं वरीय जापानी खिलाड़ी के बीच यह करियर की पहली भिड़ंत थी। भारतीय खिलाड़ी फाइनल में प्रवेश करने के साथ टूर्नामेंट में एकमात्र शेष भारतीय हैं जो खिताब पाने के लिए इंडोनेशिया के शेसार हिरेन हुस्तावितो के खिलाफ उतरेंगे। हुस्तावितो ने दिन के एक अन्य सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी मंजूनाथ की चुनौती तोड़ते हुए फाइनल का टिकट कटाया।

हालांकि इंडोनेशियाई खिलाड़ी को मंजूनाथ के खिलाफ करीब एक घंटे तक संघर्ष करने के बाद 21-17, 19-21, 21-14 से जीत प्राप्त हुई। जयराम और 79वीं रैंक हुस्तावितो के बीच इससे पहले करियर में पांच वर्ष पूर्व एकमात्र मुकाबला हुआ है जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की थी। दोनों के बीच वर्ष 2013 के थाईलैंड ओपन में मैच हुआ था जब जयराम ने तीन गेमों के संघर्ष में 21-11,19-21, 21-9 से हुस्तावितो को मात दी थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट : प्रणय और श्रीकांत सेमीफाइनल में
जकार्ता (एजेंसी)। भारत के एच एस प्रणय ने उलटफेर का सिलसिला जारी रखते हुए शुक्रवार को आठवीं सीड चीन के चेन लोंग को 21-18, 16-21, 21-19 से शिकस्त देकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रणय के साथ किदाम्बी श्रीकांत भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। श्रीकांत ने चीनी ताइपे के जू वेई वांग को 21-15, 21-14 से पराजित किया। प्रणय ने अपना मुकाबला एक घंटे 15 मिनट के संघर्ष में जीता जबकि श्रीकांत ने अपना मैच मात्र 37 मिनट में निपटा दिया।

गैर वरीय प्रणय ने पिछले राउंड में विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीय मलेशिया के ली चोंग वेई को धूल चटाई थी और क्वार्टरफाइनल में उन्होंने आठवीं रैंकिंग के चेन लोंग का शिकार कर लिया। विश्व रैंकिंग में 25वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय का इससे पहले चेन लोंग के खिलाफ 0-3 का रिकार्ड था लेकिन अब उन्होंने इस दिग्गज चीनी खिलाड़ी के खिलाफ करियर की पहली जीत हासिल कर ली। प्रणय ने इस तरह लगातार दूसरे मैच में अपने से ऊंची रैंकिंग के खिलाड़ी को शिकस्त दी और अपने करियर की एक और बड़ी जीत हासिल कर ली। विश्व रैंकिंग में 22वें नंबर के श्रीकांत का 19वीं रैंकिंग के वांग के खिलाफ दो साल बाद जाकर मुकाबला हुआ।

ढाई साल के बाद  यह पहला मुकाबला होगा

श्रीकांत ने 2015 में चीनी ताइपे टूर्नामेंट में वांग को हराया था और यहां भी उन्होंने लगातार गेमों में वांग को शिकस्त दी। श्रीकांत के जबरदस्त गेम के सामने वांग पूरे मैच में कोई चुनौती पेश नहीं कर सके। श्रीकांत ने पहले गेम में लगातार छह अंक लेकर 6-0 की बढ़त बनाई और अपनी बढ़त को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हुए पहला गेम 21-15 पर समाप्त कर दिया। दूसरे गेम में हालांकि वांग 3-0 और 5-2 से आगे हुए लेकिन श्रीकांत ने लगातार पांच अंक लेकर 7-5 की बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

भारतीय खिलाड़ी 12-11 के स्कोर पर लगातार छह अंक लेकर 18-11 से आगे हो गए। उन्होंने यह गेम 21-14 से समाप्त करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीकांत का सेमीफाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और दूसरी सीड कोरिया के सोन वान हो से मुकाबला होगा। श्रीकांत का सोन वान के खिलाफ 2-4 का करियर रिकार्ड है। दोनों खिलाड़ियों के बीच लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद जाकर यह पहला मुकाबला होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।