Rahul Gandhi in Jaipur - Sach Kahoon Hindi

सरकार आई तो तत्काल देंगे महिला आरक्षण : राहुल गांधी
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। कांग्रेस ने राजस्थान में कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के नए मुख्यालय के शिलान्यास के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस ने वादा किया कि यदि केंद्र में कांग्रेस सरकार आती है तो महिला आरक्षण तत्काल दिया जाएगा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने महिला आरक्षण लागू करने के समय और जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। Jaipur News

उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष ने महिला आरक्षण का समर्थन किया। हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण आज से ही लागू हो, लेकिन भाजपा दस साल बाद इसे लागू करना चाहती है। मोदी ओबीसी वर्ग को भागीदारी देना चाहते हैं, लेकिन जातिगत जनगणना से क्यों डर रहे हैं? चुनाव में जब बीजेपी वाले वोट मांगने आएं तो उनसे यह जरूर पूछना कि जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवा रहे हो? Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने नाम बदलना चाहा। संसद का विशेष सत्र बुला लिया। इंडिया को भारत किया, जबकि संविधान में साफ लिखा है कि इंडिया देट इज भारत। यानी इंडिया ही भारत है। जब उन्हें लगा कि इससे कोई फायदा नहीं होगा और भारत की जनता इन सब चीजों का समर्थन नहीं करती तो उन्होंने महिला आरक्षण बिल ले आए।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में हर वर्ग को सही प्रतिनिधित्व देने के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है। इस जनगणना से पता चल जाएगा कि हिंदुस्तान में किस वर्ग के कितने लोग हैं। हम ओबीसी को भागीदारी देने की बात करते हैं, लेकिन जब तक ओबीसी कितने हैं, यह पता नहीं लगेगा तो कैसे काम होगा? प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं? हमने ये जनगणना करवाई थी, आंकड़े आपके पास हैं, उन आंकड़ों को हिंदुस्तान की जनता के सामने रख दीजिए और अगली जनगणना में जातिगत जनगणना भी करवाइए। ओबीसी का अपमान मत कीजिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव में भाजपा हमारे खिलाफ एक नहीं दो-तीन कैंडिडेट खड़ा करती है। एक तो भाजपा का प्रत्याशी होता है, एक ईडी होती है और एक सीबीआई या अन्य एजेंसी होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष सत्र संसद की नई बिल्डिंग दिखाने के लिए बुलाया था। उन्होंने बड़े कार्यकर्ताओं, फिल्म अभिनेता-अभिनेत्रियों को बुलाया। यह संसद चर्चा करने की जगह है, एग्जीबिशन करने की जगह नहीं है।

खड़गे ने कहा कि महिला आरक्षण बिल सबसे पहले कांग्रेस सरकार लाई थी। उस समय इन्हीं लोगों ने इसका विरोध किया था, जो अभी सरकार में हैं। ये लोग बहुत सयाने हैं। बीजेपी फिर से सत्ता में आ गई तो मनु के दिन आएंगे और आप फिर से गुलाम बन जाएंगे। आप फिर से गुलाम होना चाहते हैं क्या? Jaipur News

पहली बार सरकार विरोधी लहर नहीं : अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पहली बार सरकार विरोधी कोई लहर नहीं है। सरकार का काम शानदार है। फासिस्ट ताकतें चाहे कितना ही जोर लगा लें, लेकिन कामयाब नहीं होंगे। किसी कीमत पर हमारी सरकार रिपीट हो नेता और कार्यकर्ता यह संदेश लेकर जाएं। फासिस्ट ताकतें देश के लिए खतरनाक है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नया भवन बनना गर्व की बात है। देश के सामने चुनौतियां है, इसका अहसास हम सबको है। राहुल गांधी की यात्रा का मकसद अहिंसा का संदेश था। दो अक्टूबर को जयपुर में हम मौन जुलूस निकालेंगे।

मुख्यालय के लिए 80 करोड़ चंदा जुटाएगी कांग्रेस | Jaipur News

जयपुर में कांग्रेस का नया मुख्यालय बनने जा रहा है। मानसरोवर में द्रव्यवती रिवर फ्रंट के पास नया मुख्यालय भवन बनेगा। कांग्रेस मुख्यालय बनाने के लिए 6000 वर्ग गज जमीन अलॉट की गई है। मुख्यालय की नींव राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रखी। इसके साथ ही इसके कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हो गया है। इसमें कुल 80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से चंदे के रूप में आर्थिक सहयोग लिया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव ललित तूनवाल और व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष गिरिराज गर्ग ने बताया- मुख्यालय भवन के लिए किसी उद्योगपति से पैसा नहीं लिया जाएगा। हमारे नेता और कार्यकर्ता ही इसमें अपनी अपनी क्षमता के हिसाब से सहयोग देंगे।

सभी सुविधाओं से होगा लैस | Jaipur News

कांग्रेस का नया मुख्यालय भवन सभी सुविधाओं से लैस होगा। करीब 80 करोड़ की लागत से यह मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनेगी। मुख्यालय में अलग से पार्किंग होगी। कैफेटेरिया, लाइब्रेरी, मीटिंग रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, मीडिया रूम जैसी सुविधाएं होंगी। सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन के प्रोजेक्ट को मॉनिटर कर रहे हैं। इसके लिए नेताओं की अलग से कमेटी बनाई गई है।

यह भी पढ़ें:– Humsafar Express Train Fire: ‘हमसफर’ में आग से अफरा-तफरी

राहुल गांधी आज जयपुर में
जयपुर (सच कहूँ न्यूज) । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को जयपुर पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिहं डोटासरा ने राहुल गांधी का हार्दिक स्वागत किया। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे व महासचिव केसी वेणुगोपल भी जयपुर पहुंचे हैं, जिनका मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। राहुुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए भवन का शिलान्यास करेंगे एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में बूथ मंडल, ब्लॉक, जिला, एवं प्रदेश कार्यकारिणी सहित कांगे्रस के टिकट पर चुनाव जीते एवं संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहे प्रतिनिधि शामिल होंगे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Chandrayaan-3 Big Update: विक्रम-प्रज्ञान की टूटी नींद.. आने वाली है खुशखबरी?