Indian Captain - Sach Kahoon Hindi

विराट ने पूरे किए सबसे तेज 8000 रन
दुनिया के पहले बल्लेबाज बने भारतीय कप्तान

बर्मिंघम (एजेंसी)। शानदार फार्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन का नया रिकार्ड भी बना दिया है। विराट 183 वनडे में अब तक 54.47 के औसत से 8008 रन बना चुके हैं जिसमें 27 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। 28 वर्षीय विराट चैंपियंस ट्रॉफी के चार मैचों में नाबाद 81, 00, नाबाद 76 और नाबाद 96 रन बना चुके हैं। इस मैच से पहले उन्हें अपने 8000 रन पूरे करने के लिए 88 रनों की जरुरत थी और उन्होंने 96 रन ठोक डाले।

लक्ष्य का पीछा करने में महारथी माने जाने वाले विराट ने इसके साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन पूरे करने में दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डीविलियर्स ने 8000 रन पूरे करने में 182 पारियां खेली जबकि विराट ने 175 पारियों में ही 8000 रन पूरे कर लिए। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज 8000 रन का रिकॉर्ड पहले सौरभ गांगुली के नाम था जिन्होंने इसके लिए 200 पारियां और रिकार्डों के बादशाह ने सचिन तेंदुलकर ने इस कीर्तिमान के लिए 210 पारियां खेली थीं। एकदिवसीय एकदिवसीय विराट 8000 रन बनाने वाले ओवरआॅल 29वें और आठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।