Gharaunda News - Sach Kahoon Hindi

बसताड़ा टोल पर स्कॉर्पियो ने पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: नेशनल हाईवे-44 पर बसताड़ा टोल के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। स्कूटी से घरौंडा की तरफ से बसताड़ा जा रहे पिता-पुत्र को एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेरठ निवासी मोहम्मद जफर घरौंडा में काम करता था। बुधवार को उसका 16 वर्षीय बेटा मोहम्मद अर्श भी पिता के साथ घूमने के लिए आया था। दोनों स्कूटी पर सवार होकर घरौंडा से बसताड़ा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पानीपत से करनाल की तरफ जा रही स्कॉर्पियो के आगे एक अर्टिगा कार चल रही थी। बसताड़ा टोल के पास स्कॉर्पियो ने अर्टिगा को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो स्कूटी से टकरा गई, जिससे अर्श की मौके पर ही मौत हो गई और जफर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को संभाला। अर्श के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया गया, जबकि घायल जफर को इलाज के लिए अर्पणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देर शाम इलाज के दौरान जफर ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद गुरुवार को परिजन अस्पताल पहुंचे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।

मधुबन थाना के एसआई लछमन सिंह ने बताया कि हादसे में मोहम्मद अर्श की मौके पर ही मौत हुई थी, जबकि मोहम्मद जफर की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो और अर्टिगा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

Haryana Assembly Speaker: विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने मधुबन पुलिस कॉम्प्लेक्स मे मिला सरकारी आवास लेने से किया इनकार
घरौंडा (सच कहूँ)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने संवैधानिक पद की गरिमा और प्रशासनिक मर्यादा का एक और उदाहरण पेश किया है। कुटेल के मूल रूप से निवासी जी टी रोड पर स्थित उनके 70 वर्ष से अधिक पुराने पैतृक आवास ‘कल्याण फार्म’ के जर्जर ढांचे को देखते हुए सरकार की ओर से उन्हें अस्थायी रूप से रहने के लिए मधुबन पुलिस कॉम्प्लेक्स में हाउस नंबर-2 आवंटित किया गया था। कल्याण फार्म हॉउस 1950 के लगभग इनके पिता स्वर्गीय देवी सिंह रोड ने बनाया था।कुटेल गांव मे यह परिवार 125 वर्षो से अधिक से रह रहा है।

पिछले दिनों कल्याण ने अपनी इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के संज्ञान मे डाला था की वेकलपिक रूप से रेस्ट हॉउस मे कुछ रुम्स या अन्य कोई आवसीय वेकल्पिक व्यवस्था की सहयता की जाए । जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सहर्ष यह अनुरोध स्वीकार कर लिया।कल्याण रेस्ट हॉउस या अन्य कोई जगह चाहते थे।उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से की गई इस सहयोगपूर्ण पहल के लिए वह हृदय से कृतज्ञ हैं, लेकिन पुलिस कॉम्प्लेक्स में आवासीय उपयोग के लिए आवंटित मकान को स्वीकार करना उनके लिए उचित नहीं होगा।

सरकारी सुविधा से अधिक प्राथमिकता संस्थागत मर्यादा को:

हरविंद्र कल्याण के इस निर्णय को उनके सार्वजनिक जीवन की कार्यशैली से जोड़कर देखा जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए उन्होंने व्यक्तिगत सुविधा की बजाय संस्थागत व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन को प्राथमिकता दी है। मधुबन पुलिस कॉम्प्लेक्स मूल रूप से पुलिस विभाग की गतिविधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए निर्धारित परिसर है। ऐसे में उनका वहां बतौर विधानसभा अध्यक्ष निवास करना पुलिस परिसर की सामान्य कार्यप्रणाली और अनुशासन पर प्रभाव डाल सकता था।

कल्याण का मानना है कि उनके पद और सार्वजनिक दायित्वों के कारण उनकी मौजूदगी से पुलिस कॉम्प्लेक्स में अनावश्यक प्रोटोकॉल या व्यवस्थागत बदलाव की स्थिति बन सकती है।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने केवल वर्तमान परिस्थिति को नहीं देखा, बल्कि भविष्य की संभावित परंपरा को भी ध्यान में रखा। उनका तर्क है कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति के लिए पुलिस कॉम्प्लेक्स में आवास की व्यवस्था को सामान्य उदाहरण नहीं बनना चाहिए। यही सोच उनके निर्णय को महज सरकारी मकान छोड़ने की घटना से आगे ले जाती है।

‘मेरे कारण कोई असुविधा न हो’—कल्याण की सोच:

सूत्रों के अनुसार, हरविंद्र कल्याण ने संबंधित स्तर पर यह भी स्पष्ट किया कि उनके वहां रहने से पुलिस परिसर की सामान्य व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। वह नहीं चाहते कि उनके कारण पुलिस कॉम्प्लेक्स में ऐसा वातावरण बने जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके प्रोटोकॉल के अनुरूप अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ें। उनकी यह सोच इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह स्वयं लगातार तीसरी बार घरौंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और लंबे समय से सक्रिय सार्वजनिक जीवन में हैं। क्षेत्र की जनता से सीधा संपर्क उनकी राजनीतिक कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इसके बावजूद उन्होंने अपने लिए उपलब्ध कराई गई सरकारी सुविधा को केवल इसलिए स्वीकार नहीं किया कि वह संवैधानिक पद पर हैं।

पैतृक ‘कल्याण फार्म’ से जुड़ा है परिवार और सार्वजनिक जीवन:

कुटेल स्थित ‘कल्याण फार्म’ हरविंद्र कल्याण के लिए केवल एक आवास नहीं, बल्कि परिवार की पुरानी विरासत और सामाजिक जुड़ाव का केंद्र है। यह पैतृक मकान सात दशक से अधिक पुराना बताया जाता है और समय के साथ इसका ढांचा कमजोर हो चुका है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए मकान को गिराकर नए सिरे से निर्माण की आवश्यकता है। निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग एक वर्ष लगने की संभावना को देखते हुए सरकार ने उनकी अस्थायी आवासीय जरूरत को ध्यान में रखते हुए मधुबन पुलिस कॉम्प्लेक्स में हाउस नंबर-2 उपलब्ध कराया था। सरकार की ओर से यह व्यवस्था उनकी संवैधानिक जिम्मेदारियों और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए की गई थी। लेकिन हरविंद्र कल्याण ने इसे स्वीकार करने की बजाय यह संदेश दिया कि सरकारी सुविधा तभी उचित है, जब उससे संबंधित संस्थान की सामान्य व्यवस्था प्रभावित न हो।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार:

सूत्र बताते हैं कि अपने पत्र में हरविंद्र कल्याण ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार जताया है। उन्होंने सरकार की ओर से उनके आवास की स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की पहल की सराहना की, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वह हाउस नंबर-2, मधुबन पुलिस कॉम्प्लेक्स को आवासीय उपयोग के लिए स्वीकार नहीं करना चाहते। इस पूरे घटनाक्रम में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच बेहतर समन्वय की तस्वीर भी सामने आती है। सरकार ने जहां संवैधानिक पद की आवश्यकताओं को देखते हुए सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की, वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी ओर से यह सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी कि उस सुविधा के कारण किसी प्रशासनिक व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

तीसरी बार विधायक, अब विधानसभा के अध्यक्ष  की जिम्मेदारी:

हरविंद्र कल्याण घरौंदा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक हैं। लंबे राजनीतिक और सार्वजनिक अनुभव के बाद उन्हें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारी मिली है।  अध्यक्ष के रूप में सदन की कार्यवाही को निष्पक्षता, अनुशासन और संसदीय मर्यादा के अनुरूप चलाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी है। उनके आवास से जुड़ा यह निर्णय भी उसी कार्यशैली का विस्तार माना जा रहा है, जिसमें व्यक्तिगत सुविधा से ऊपर संस्थागत मर्यादा को महत्व दिया गया है।

‘कल्याण फार्म’ रहेगा जनसंपर्क का केंद्र:

माना जा रहा है कि पैतृक आवास के पुनर्निर्माण के दौरान भी ‘कल्याण फार्म’ का कार्यालय और जनसंपर्क संबंधी गतिविधियां अपनी जगह बनी रहेंगी। क्षेत्र की जनता से संपर्क बनाए रखना उनके सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे उल्लेखनीय पहलू यही है कि जहां सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष की आवासीय आवश्यकता को देखते हुए एक वर्ष के लिए वैकल्पिक सरकारी आवास उपलब्ध कराने की पहल की, वहीं हरविंद्र कल्याण ने व्यक्तिगत सुविधा से अधिक पुलिस विभाग की संस्थागत व्यवस्था को महत्व दिया। एक ओर सात दशक पुराने पैतृक मकान का पुनर्निर्माण उनके सामने पारिवारिक आवश्यकता के रूप में खड़ा है, तो दूसरी ओर संवैधानिक पद की जिम्मेदारी उन्हें हर निर्णय में व्यापक प्रशासनिक प्रभाव को देखने की प्रेरणा देती है। मधुबन पुलिस कॉम्प्लेक्स का मकान छोड़ने का उनका फैसला इसी सोच का परिचायक माना जा रहा है।

Traffic Challan: घरौंडा में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पटाखा बुलेट, प्रेशर हॉर्न और काली फिल्म वाले वाहनों के चालान
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा में मंगलवार को करनाल ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। पटाखे जैसी तेज आवाज करने वाली बुलेट बाइक, प्रेशर हॉर्न और कारों पर काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। कई बुलेट बाइक इंपाउंड भी की गईं। कार्रवाई से बाइक चालकों में हड़कंप रहा, जबकि शहरवासियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

दो टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में की जांच

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे करनाल ट्रैफिक पुलिस की दो टीमें एसएचओ रामलाल के नेतृत्व में घरौंडा पहुंचीं। एक टीम को शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर तैनात किया गया, जबकि दूसरी टीम की अगुवाई एसएचओ रामलाल ने खुद की। टीम ने रेलवे रोड से कार्रवाई शुरू की और मंडी मनीराम, तकिया बाजार, मेन बाजार, गुरु सैन चौक, अराईपुरा रोड और रेलवे रोड चौक समेत प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की।

पुलिस ने पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट बाइक, काली फिल्म लगी कारों और प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों को रोककर चालान किए। काली फिल्म वाले कुछ वाहन चालकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में वे माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने कार्रवाई में नरमी नहीं बरती।

गली-मोहल्लों में भी एसएचओ ने खुद की बाइकों की जांच

एसएचओ रामलाल ने शहर की गलियों में भी बुलेट बाइक की जांच की। जिस बाइक से पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी, उसे मौके पर रोककर चालक को चालान थमा दिया गया। पुलिस के अनुसार दर्जनों बाइकों के चालान किए गए और कुछ को इंपाउंड भी किया गया। कार चालकों पर भी नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई।

एसएचओ रामलाल ने कहा कि घरौंडा से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पटाखा बुलेट चलाने वालों से लोग परेशान हैं। इसी के चलते अभियान चलाया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि पटाखा साइलेंसर बदलवाएं, प्रेशर हॉर्न उतरवाएं, काली फिल्म हटवाएं और अधिक आवाज करने वाले वाहनों को ठीक करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरौंडा में यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान किए जाएंगे।

Admissions: आईटीआई बसताडा में दाखिले का फिर मौका, 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बसताडा में सत्र 2026-27 के लिए दाखिले का एक और अवसर दिया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के नए दिशा-निर्देशों के तहत नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल बीती 14 अगस्त से दोबारा खोल दिया गया है। वहीं प्रदेश के सभी सरकारी और निजी आईटीआई में 17 अगस्त से मौके पर दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

जिन विद्यार्थियों ने पहले ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है, वे निर्धारित पात्रता और प्रवेश नियमों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजकीय आईटीआई बसताडा में भी विद्यार्थी मौके पर पहुंचकर ऑन-द-स्पॉट दाखिले का लाभ ले सकते हैं। संस्थान में उद्योगों की जरूरत के अनुसार रोजगारपरक तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है।

यहां इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, वायरमैन, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तकनीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, प्लंबर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, ड्रेस मेकिंग, वृद्धजन देखभाल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता निरीक्षक, फिजियोथेरेपी तकनीशियन तथा सोलर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) जैसे ट्रेड उपलब्ध हैं।

प्रधानाचार्य सत्येन्द्र सिंह फोर ने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षण विद्यार्थियों को व्यावहारिक और तकनीकी कौशल देकर रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक कौशल भी भविष्य के लिए जरूरी हैं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, समय की पाबंदी, जिम्मेदारी, टीमवर्क और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को नई तकनीक सीखने और लगातार अपने कौशल में सुधार करने का अवसर दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अप्रेंटिसशिप और रोजगार के विभिन्न अवसरों के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाता है। संस्थान विद्यार्थियों को इन अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करता है।

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन व प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि रुचि और योग्यता के अनुसार सही ट्रेड का चुनाव कर विद्यार्थी अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई बसताडा में संपर्क कर सकते हैं।

Gharaunda News: आईटीआई बसताडा में दाखिले का फिर मौका, 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू

देश भक्ति के रंग मे रंगा घरौंडा
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: लोगों में देश भक्ति की भावना को जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज घरौंडा में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें युवाओं, महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यात्रा घरौंडा के पुराना बस अड्डा से आरंभ होकर सेन चौक, रेलवे रोड होती हुई अनाज मंडी में संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।

बरसत मंडल में कलहेड़ी, घरौंडा मंडल में फाटक पार अंबेडकर चौक, मधुबन मंडल में पक्का पुल और मोहिदीनपुर मंडल में नगला चौक से शुरू होकर चार अलग-अलग तिरंगा यात्राएं करीब दस बजे घरौंडा के पुराना बस अड्डा के पास पहुंची। इनमें मोटर साइकिलों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के अन्य वर्गों के लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे। उन्होंने देशभक्ति के तरानों के बीच ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के नारे लगाए।

घरौंडा में तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सबसे पहले पार्क में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तदुपरांत श्री कल्याण ने पुराना बस अड्डा पर यात्रा में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए आज पूरा समाज यहां एकत्र हुआ है। अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद भारत 15 अगस्त को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ। गुलामी के लंबे कालखंड में भारत की महान संस्कृति और भाईचारे को भी चोट पहुंचाई गई। समाज की एकजुटता को तोड़ने के लिए अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई। देश की संपत्ति को दोनों हाथों से लूटा गया।

उन्होंने कहा कि आज भारत विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमें उन सभी महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखना है जिनके बलिदानों की बदौलत देश को आजादी मिली। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र भक्ति के भाव व राष्ट्र प्रेम को मजबूत करना है। खुद की तरक्की के साथ-साथ देश की प्रगति का भाव सभी में होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जोश के साथ होश रखते हुए लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। अनुशासन का परिचय देते हुए संयम भी रखें। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ें।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है। सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। मातृ शक्ति आगे बढ़े, इसके लिए सभी को समाज में सुरक्षित, सम्मानजनक और भय रहित माहौल बनाना होगा। श्री कल्याण ने यात्रा में शामिल लोगों से अपील की कि यात्रा की समाप्ति के बाद तिरंगे को घरों की छत पर सम्मानजनक तरीके से फहराएं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की और से भी घरोंडा वासियो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इसके बाद तिरंगा यात्रा सेन चौक, रेलवे रोड होती हुई अनाज मंडी में संपन्न हुई। रास्ते में लोगों ने कई जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया और उस पर फूल भी बरसाए। यात्रा में शामिल युवाओं, महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। इसमें ज्ञानपुरा कॉलेज व राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट ने भी भाग लिया। अनाज मंडी में बाकायदा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, जिला भाजपा महासचिव सुभाष कश्यप, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़, निशांत राणा, संजय खैंची, मंजू खैंची आदि मौजूद रहे।

संत डॉ. गुरमीत राम रहीम के अवतार दिवस पर डेरा अनुयाइयों ने किया पौधारोपण
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक घरौंडा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरूआत उपली गांव के स्टेडियम परिसर से की गई, जहां बड़ी संख्या में साध-संगत ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद ब्लॉक घरौंडा के विभिन्न गांवों में भी साध-संगत ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाया। दूसरी और करनाल की साध संगत ने फुसगढ़ मे पौधा रोपण किया जिसकी शुरूआत पप्पू लाठर ने की।

अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित साध-संगत ने हजारों पौधे रोपित किए। पौधारोपण के साथ-साथ सभी श्रद्धालुओं ने इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर पर्यावरण को शुद्ध और हरित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। इस अवसर पर 85 मेंबर कपिल इंसां व ब्लाक के प्रेमी सेवक राजेंद्र इंसां  ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण पूरी मानवता के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां हमेशा प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता और मानव सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उन्हीं की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत समाज और पर्यावरण के हित में निरंतर कार्य कर रही है।

साध-संगत ने बताया कि गुरुजी की प्रेरणा से देशभर में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, जरूरतमंदों की सहायता, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता जैसे अनेक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत गुरुजी की प्रेरणा से 176 मानवता भलाई के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है, जिनका उद्देश्य समाज को बेहतर, स्वस्थ और सुरक्षित बनाना है। पौधारोपण अभियान के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपली गांव के स्टेडियम में लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा विभिन्न गांवों में लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

Tree Plantation: अग्रकुल सेवा संस्था ने आरपीआईआईटी संस्थान में चलाया पौधारोपण कार्यक्रम
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: अग्रकुल सेवा संस्था (रजि.) की ओर से आज बसताड़ा स्थित आरपीआईआईटी संस्थान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। संस्थान परिसर में पौधारोपण के बाद श्री कल्याण ने बुद्घिजीवियों और समाजसेवियों से भावी पीढिय़ों की सुरक्षा के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वïन किया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।

इस मौके पर श्री कल्याण का संस्था की ओर से पुष्प गुच्छ देकर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। लिबर्टी के एमडी श्री शम्मी बंसल को भी स्पीकर साहब द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपीआईआईटी के चेयरमैन भरत सिंगला ने की। विधानसभा अध्यक्ष ने संस्थान परिसर में पौधारोपण किया। बाद में बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज को दिशा मिलती है, साथ ही जागृति भी आती है। क्षेत्र, देश व मानवता के लिए ऐसे कार्यक्रमों में सभी को हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए एक पेड़ मां के नाम नारे से उसका महत्त्व स्पष्ट है। मां हमें जन्म देती है, पेड़ जीवन को चलाते हैं। कोरोना काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए उस समय सिलेंडरों का सहारा लेना पड़ा। उस स्थिति से सबक लेना चाहिए। पेड़ों से ही प्राणवायु ऑक्सीजन मिलती है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी की जरूरतें पूरी करने के लिए आधारभूत संरचनाओं, सडक़ों, पुलों, हाईवे आदि का निर्माण जरूरी है लेकिन विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन भी जरूरी है। पौधारोपण और उनके संरक्षण का भाव बच्चों में भी पैदा करना होगा। पर्यावरण से इंसान का स्वास्थ्य जुड़ा है। पर्यावरण शुद्ध होगा तो सेहत ठीक रहेगी और लक्ष्य को भी आसानी से हासिल कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि बच्चों में पर्यावरण को बचाने और मेहनत के संस्कार डालें। त्यौहार-सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में एकता का भाव आता है। देश की महान संस्कृति का हर भाग आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है। पेड़-पौधों की पूजा करना, नदी को मां के रूप में संबोधित करना भारतीय संस्कृति में शामिल है। उन्होंने कहा पौधारोपण के प्रति जागृति हर पाठशाला से निकलनी चाहिए। भावनात्मक रूप से पेड़ों से जुड़ें, अधिकाधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण सुनिश्चित करें ताकि पर्यावरण स्वच्छ रह सके।

इस अवसर पर लिबर्टी शूज कंपनी के एमडी श्री शम्मी बंसल ने कहा कि पेड़ हमारी सृष्टि का आधार है पेड़ों के बैगर जीवन असम्भव है पेड़ हमें जीवन देते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे पौधा रोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम कि सराहना करते हुये कहा कि अग्रकुल संस्था इस अभियान को आगे बढ़ाते हुये पौधा रोपण अभियान चला रही है इसके आलावा और भी समाज भलाई के कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि लिबर्टी द्वारा पर्यावरण व जीवों के संरक्षण के लिए राजस्थान, दिल्ली व मरुस्थल के क्षेत्रों मे जलाशयों को निर्माण करवाया गया है व समय समय पर पौधा रोपण अभियान भी चलाया जाता हैं।  इस मौके पर संस्था के प्रधान विनोद गुप्ता, राजपाल सिंगला,महासचिव नरेश गर्ग, कैशियर दीपक गुप्ता, आरपीआईआईटी के चेयरमैन भरत सिंगला, कपिल मोंगा राजेंद्र गुप्ता,पंकज गोयल, रमेश सैनी मौजूद रहे।

डिंगर माजरा पहुंचे लेबरफेड चेयरमैन देवेंद्र पांचाल, कांग्रेस पर साधा निशाना
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन फेडरेशन लिमिटेड (लेबरफेड) के चेयरमैन देवेंद्र पांचाल बुधवार को घरौंडा के गांव डिंगर माजरा पहुंचे। यहां ग्रामीण हुकुमचंद के आवास पर आयोजित जनसभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया। चेयरमैन देवेंद्र पांचाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़े पद पर सेवा करने का अवसर मिलता है। इसी का परिणाम है कि आज पांचाल विश्वकर्मा समाज को हरियाणा में लेबरफेड का चेयरमैन मिला है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में काम या तो पैसे के दम पर होता था या फिर किसी बड़े सर्कल से जुड़ाव जरूरी होता था। पांचाल ने आरोप लगाया कि पिछले 70 वर्षों में किसी भी पार्टी ने पांचाल समाज को वास्तविक लाभ नहीं दिया, केवल दिखावटी वादे किए गए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस द्वारा एक महिला को चेयरमैन बनाए जाने की बात करते हैं, लेकिन वह केवल तीन महीने के लिए और वह भी सरकार के अंतिम समय में किया गया निर्णय था। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने उन्हें साढ़े तीन साल पहले ही चेयरमैन बनाकर समाज को सम्मान दिया। देवेंद्र पांचाल ने कहा कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय पूर्ण बहुमत न होने के कारण यह संभव नहीं हो सका।

समाज ने रखीं कई मांगें, चेयरमैन ने दिया आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने चेयरमैन के समक्ष कई मांगें रखीं। इनमें प्रमुख रूप से सभी सरकारी विभागों में पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने, रोस्टर प्रणाली लागू करने, कौशल आधारित भर्तियों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने, बैकलॉग पदों को भरने और क्लास-1 व क्लास-2 पदों में 16+11 प्रतिशत यानी कुल 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग शामिल रही।

इन मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए चेयरमैन ने कहा कि समाज की ओर से रखी गई मांगों पर काम चल रहा है और सरकार उन्हें पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी समाज के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

9700 सोसाइटियों को मजबूत करने का लक्ष्य

एक सवाल के जवाब में देवेंद्र पांचाल ने बताया कि हरियाणा में लगभग 9700 लेबर सोसाइटियां रजिस्टर्ड हैं। उनका उद्देश्य है कि इन सभी सोसाइटियों को पर्याप्त काम मिले और उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार का विजन है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस मौके पर बरसत मंडल अध्यक्ष नरेश कैमला, भाजपा नेता नरेंद्र लाठर, कृष्ण चंद लाठर, विश्वकर्मा मंदिर समिति के प्रधान रवि पांचाल, सुरेंद्र पांचाल, दर्शन धीमान, राजेंद्र धीमान, सुदामा धीमान, रमेश धीमान व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

घरौंडा के समग्र विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं हेतु संभावित स्थलों का किया निरीक्षण: हरविंद्र कल्याण
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सोमवार को उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, नगर निगम आयुक्त मती सोनाली शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ घरौंडा शहर का दौरा कर विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने इंडो-इजरायल परियोजना के निकट प्रस्तावित मिनी सचिवालय के लिए उपयुक्त भूमि का अवलोकन किया। इसके अलावा सर्विस लेन पर रैंप निर्माण एवं सडक़ चौड़ीकरण, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) परिसर में पार्किंग के लिए भूमि, डिंगरमाजरा रोड के चौड़ीकरण, ऑडिटोरियम के नवीनीकरण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त के लिए संभावित स्थल तथा मिनी बाईपास एवं खूनी पुल क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यहां पर अंडर पास बनाए जाने का प्रस्ताव है।

उन्होंने रेलवे रोड स्थित दुकानों, रेलवे स्टेशन के समीप पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि, गुरुकुल के निकट लाइनपार क्षेत्र में फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण के लिए संभावित स्थान तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए भूमि का भी जायजा लिया।

हरविंद्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा के सुनियोजित एवं संतुलित विकास के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, बेहतर यातायात व्यवस्था तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। इन परियोजनाओं के साकार होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शहर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को प्रस्तावित परियोजनाओं से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान इस मौके पर एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, नगरपालिका चेयरमेन हैप्पी लक गुप्ता, नगर पालिका सचिव, मार्केट कमेटी के चेयरमेन, पूर्व चेयरमैन निर्मल बैरागी, एक्सईएन बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

घरौंडा के बरसत स्कूल में एसडीएम का छापा, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा क्षेत्र के बरसत गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार सुबह एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे सीधे कक्षाओं में पहुंचे और छठी कक्षा में बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर पढ़ाई का स्तर जांचा। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे, किताबें पढ़वाईं और उनकी समझ का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्कूल की सफाई, बिजली, शौचालय और मिड डे मील की गुणवत्ता भी जांची गई।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजेश कुमार सोनी छठी कक्षा में पहुंचे, जहां अध्यापक बच्चों को पढ़ा रहे थे। एसडीएम खुद बच्चों के बीच बेंच पर बैठ गए और शिक्षक को पढ़ाते हुए देखा। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे और किताब पढ़वाकर उनकी क्षमता को परखा। इसके बाद छठी कक्षा के दूसरे सेक्शन में पहुंचे, जहां बच्चों ने संतुलित आहार विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।इसके बा द एसडीएम सातवीं, आठवीं, नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं में भी पहुंचे। उन्होंने हर कक्षा में पढ़ाए जा रहे विषयों से जुड़े सवाल पूछे और पिछले दिनों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्य भी पूछे गए। कई बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और इंस्पेक्टर बनने की इच्छा जताई।

पंजाबी की कक्षा में बच्चों को ह्लमुझे गुस्सा क्यों आता हैह्व विषय दिया गया, जबकि अंग्रेजी की कक्षा में ह्लहमें कड़ी मेहनत क्यों करनी चाहिएह्व जैसे भाव लिखने को कहा गया। बच्चों ने इन विषयों पर अपने-अपने जवाब कॉपियों में लिखे। बच्चों ने सीखा कि कैसे हम गुस्से पर काबू पा सकते है और कैसे मेहनत करके आगे बढ़ सकते है।

एसडीएम सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर ही स्कूल पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने प्रधानाचार्य कार्यालय में जाकर शिक्षकों का हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में लिया। कुछ शिक्षक छुट्टी पर थे, जबकि बाकी शिक्षक स्कूल में मौजूद मिले। हालांकि कुछ शिक्षक थोड़ी देरी से पहुंचे और बच्चे भी करीब साढ़े 8 बजे तक आते रहे। जब एसडीएम ने बच्चों से देरी का कारण पूछा तो सामने आया कि कई बच्चे डेरा संजयनगर और अन्य डेरों से पैदल स्कूल आते हैं, जिससे उन्हें देर हो जाती है। कुछ बच्चे खाली पेट भी स्कूल पहुंचते हैं। इस पर एसडीएम ने बच्चों को समय पर आने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों के जूते और भोजन को लेकर भी उठे सवाल

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कई बच्चों के पैरों में जूते नहीं थे। इस पर एसडीएम ने सामाजिक सहयोग से जूतों की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो बच्चे बिना कुछ खाए स्कूल आते हैं, उनके लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार को लिखा जाएगा। ऐसे में स्कूल प्रबंधन द्वारा सोलर लाइट लगवाए जाने की भी मांग रखी गई, ताकि बिजली सप्लाई में किसी तरह की कोई बाधा न आए, जिस पर एसडीएम ने संबंधित डिपार्टमेंट से बात करने की बात कही।

मिड डे मील में सामने आईं खामियां

मिड डे मील के निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। बच्चों ने इंस्टेंट खीर में रुचि नहीं दिखाई। पहले दूध और चावल से बनने वाली खीर बच्चों को पसंद आती थी, लेकिन अब वह व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा दाल, राजमा और चने ठीक से नहीं गलते और सब्जी भी सही तरीके से नहीं बन पाती। मिड डे मील इंचार्ज ने बताया कि अब राशन एक एग्रो कंपनी के माध्यम से आता है, जिसकी गुणवत्ता को लेकर समस्याएं हैं। बच्चों को यह खाना पसंद नहीं आ रहा। इंचार्ज ने अनुरोध किया कि पहले की व्यवस्था लागू की जाए, जिसमें स्कूल स्तर पर ही सामग्री खरीदी जाती थी। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभाग से बात करने का आश्वासन दिया।

सफाई, बिजली और वेंटिलेशन की जांच

निरीक्षण केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहा। एसडीएम ने पूरे स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों की स्थिति, कक्षाओं की सफाई, लाइट व्यवस्था और वेंटिलेशन की जांच की। जहां कहीं भी कमी मिली, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने सुबह की प्रार्थना सभा को अच्छा बताया, लेकिन इसमें योग, पीटी और अन्य गतिविधियों को शामिल करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ये गतिविधियां जरूरी हैं। बताया जा रहा है कि एसडीएम राजेश कुमार सोनी लगातार सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इससे पहले वे कोहंड और लालूपुरा के स्कूलों का भी निरीक्षण कर चुके हैं। शनिवार को बरसत गांव के स्कूल में उनकी यह कार्रवाई इसी क्रम का हिस्सा रही।

एसडीएम बोले-बच्चों के सपनों को पूरा करना जरूरी

पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचा गया है। यह देखा गया कि बच्चे पढ़ाई को समझ पा रहे हैं या नहीं और किताब पढ़ने में सक्षम हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों से उनके जीवन के लक्ष्य पूछे गए, जिसमें बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और इंस्पेक्टर बनने की इच्छा जताई। सभी बच्चों के अपने सपने हैं और वे इन्हें पूरा करने के लिए स्कूल आते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा भी बच्चों को पढ़ाने में मेहनत की जा रही है। जो बच्चे दूर से आते हैं या लेट होते हैं, उनके लिए शिक्षकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मिड डे मील और अन्य समस्याओं पर लिखा जाएगा

एसडीएम ने बताया कि मिड डे मील को लेकर जो समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। एग्रो कंपनी से आने वाले राशन की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बच्चों के पास जूते नहीं हैं, उनके लिए सामाजिक स्तर पर व्यवस्था की जाएगी। जो बच्चे बिना खाना खाए स्कूल आते हैं, उनके लिए भी उचित कदम उठाने के लिए सरकार को लिखा जाएगा।

माउंट आबू से आईं राज्ययोगिनी ब्रह्माकुमारी बहन अदिति ने घरौंडा मीडिया को किया संबोधित, सकारात्मक पत्रकारिता पर हुई सार्थक चर्चा
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: ब्रह्माकुमारीज संस्थान के आनंद सरोवर, घरौंडा में आज विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माउंट आबू मुख्यालय से पधारीं राज्ययोगिनी ब्रह्माकुमारी बहन अदिति जी ने घरौंडा क्षेत्र के पत्रकारों को संबोधित किया।

ब्रह्माकुमारी बहन अदिति जी स्वयं मीडिया जगत से जुड़ी रही हैं और कई राष्ट्रीय चैनलों व प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। आध्यात्मिक जीवन अपनाने के बाद भी वे मीडिया के प्रति गहरी समझ रखती हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज मीडिया का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के दौर में खबरों की गति बढ़ी है, लेकिन विश्वसनीयता और सकारात्मकता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण ही नहीं, दिशा देने वाला भी होता है। इसलिए आध्यात्मिकता को साथ लेकर चलने से पत्रकारिता में सकारात्मकता, निष्पक्षता और मानवीय मूल्यों का समावेश होता है। नकारात्मक खबरों की होड़ से हटकर यदि पॉजिटिव और समाधानपरक पत्रकारिता की जाए तो समाज में बड़ा परिवर्तन आ सकता है।

इस अवसर पर घरौंडा ब्रह्माकुमारीज केंद्र की संचालिका बीके बहन रेणु जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में घरौंडा के वरिष्ठ पत्रकार तेज बहादुर टिक्कू, सुशील कौशिक, नरेंद्र लाठर, सलिन्द्र मोकल, जयभगवान सैन, तेजबीर धनखड़, कमल धीमान, पीयूष गुम्बर सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने पत्रकारिता के अपने अनुभव साझा किए और वर्तमान समय में स्वच्छ, सच्ची व धर्मयुक्त पत्रकारिता कैसे कायम रहे, इस विषय पर गहन मंथन किया।

Gharaunda News: अंत में सभी पत्रकारों को ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया।

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंद मरीज को दान की प्लेटलेट्स
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Platelet Donation: पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता भलाई के कार्यों में निरंतर लगे हुए हैं। इसी कड़ी में एक जरूरतमंद बीमार व्यक्ति को समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाकर उसकी जान बचाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार विनोद पुत्र कृष्ण निवासी क्षेत्र को मलेरिया व टाइफाइड होने के कारण उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में प्लेटलेट्स बहुत कम हो चुकी हैं और तुरंत प्लेटलेट्स चढ़ाना बहुत जरूरी है। मरीज के परिजन प्लेटलेट्स के लिए काफी परेशान हो रहे थे।

इस बात की जानकारी जैसे ही डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवार 85 मेंबर कपिल इन्सां को लगी तो उन्होंने तुरंत मानवता भलाई के कार्य को आगे बढ़ाते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों को करनाल के अस्पताल में भेजा।

सेवादार सागर इन्सां निवासी गांव कैमला, ब्लॉक घरौंडा को जैसे ही मैसेज मिला, वह बिना देरी किए तुरंत करनाल हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टरों की सलाह अनुसार अपनी प्लेटलेट्स डोनेट की। समय पर प्लेटलेट्स मिलने से मरीज की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

मरीज के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों और पूज्य गुरु जी का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब उन्हें कोई रास्ता नहीं दिख रहा था, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने देवदूत बनकर मदद की।

इस अवसर पर 85 मेंबर कपिल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा है कि रक्तदान महादान है और हमें निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार 24 घंटे मानवता की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। डेरा सच्चा सौदा द्वारा 167 मानवता भलाई के कार्य चलाए जा रहे हैं जिनमें रक्तदान, प्लेटलेट्स दान, पौधारोपण, गरीबों की मदद आदि शामिल हैं।