BPL Card News - Sach Kahoon Hindi

Haryana News: हरियाणा के बीपीएल परिवारों के लिए आई अच्छी खबर, मिलेंगे इतने हजार रुपये
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से एक प्रमुख योजना है डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना। इस योजना का उद्देश्य बीपीएल परिवारों को अपने पुराने घरों की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

योजना का विस्तार और सहायता राशि | Haryana News

इस योजना की शुरुआत पहले केवल अनुसूचित जाति (SC) के बीपीएल परिवारों के लिए की गई थी, लेकिन अब इसे सभी बीपीएल परिवारों तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत, पात्र लाभार्थियों को 80,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो पहले 50,000 रुपये थी। इस निर्णय से अधिक से अधिक परिवारों को फायदा पहुंचेगा और उनका घर सुधारने का सपना साकार हो सकेगा। Haryana News

पात्रता मानदंड

इस योजना के तहत आवेदन करने वाले परिवार का घर कम से कम 10 साल पुराना होना चाहिए और उसे मरम्मत की आवश्यकता होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदनकर्ता को हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए और वह अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (BC) या बीपीएल परिवार का सदस्य होना चाहिए। इन सभी श्रेणियों के लिए संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

आवश्यक दस्तावेज | Haryana News

आवेदन के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज की आवश्यकता होगी। इनमें शामिल हैं:-

1. परिवार आईडी

2. बीपीएल राशन कार्ड

3. जाति प्रमाण पत्र

4. आधार कार्ड

5. बैंक खाता विवरण

6. मोबाइल नंबर

7. मकान की ताजा फोटो

8. बिजली बिल

9. पानी बिल

10. घर की रजिस्ट्री

11. मरम्मत के अनुमानित खर्च का प्रमाण

इन दस्तावेजों के साथ आवेदन करने पर ही योजना का लाभ मिलेगा

हरियाणा सरकार की डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है। इस योजना से परिवार अपने पुराने और जर्जर घरों की मरम्मत कर सकेंगे और बेहतर जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे।

यह भी पढ़ें:– Police Bharti 2025: होली पर बेरोजगारों को मिला बड़ा तोहफा, पुलिस में 19,838 पदों पर निकली भर्ती

बीपीएल कार्ड धारकों के लिए बिजली बिल स्लैब खत्म
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणाएं | BPL Ration Card

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पहले परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले लोगों का अगर 12 हजार रुपये बिजली बिल आता था तो उन्हें बीपीएल कार्ड (BPL Ration Card) में लाभ नहीं मिलता था। अब इसके लिए बिजली बिल की बाध्यता को खत्म करने हुए इस स्लैब को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले सभी बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवारों भी आगे से सरसों का तेल देने की घोषणा की।

इस योजना के तहत सभी बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card) धारकों को प्रतिमाह 2 लीटर सरसों का तेल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में काम ज्यादा हुआ है और खर्चा कम। उन्होंने कहा कि हम गलत काम नहीं होने देंगे। इसके लिए उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का जिक्र किया और कहा कि अब हमारी सरकार में बिना खर्ची व पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी मिलती है। उन्होंने कहा कि हमने बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशे के खिलाफ अभियान जैसे कार्यक्रम चलाकर आमजन के हित में अपने सरोकार को निभाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस में इन्फोर्समेंट को बढ़ाया है।

महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 6 प्रतिशत से 11 प्रतिशत की गई है और आगे 15 प्रतिशत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम मिशन स्वावलंबन से आगे बढ़ेंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। युवाओं के हित में हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ विदुर पेंशन और तीन लाख से कम आय वाले 45 वर्ष से अधिक के अविवाहितों के लिए पेंशन की शुरूआत की है। फोरेन कारपोरेशन विभाग बनाया है और युवाओं का पहला बैच भी विदेश भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पहले 2014 में एमबीबीएस की 700 सीटें होती थी लेकिन हमने इसे 1900 कर दिया है और जल्द ही इसे 3100 करेंगे।

स्वच्छता के कार्य को जन-जन का अभियान बनाना होगा | BPL Ration Card

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हुए स्वच्छता की सेवा पखवाड़े का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर फरीदाबाद में किया। यहां उन्होंने स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित करते हुए प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि स्वच्छता का कार्य स्वच्छताकर्मियों पर छोड़ने की बजाय जन-जन का अभियान बनाना होगा। उन्होंने कहा कि अपने आवास, परिसर के साथ-साथ अपने गली मोहल्ले व गांव की स्वच्छता के लिए सामूहिक रूप से अभियान चलाने का संकल्प लेना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को शहर के सेक्टर-9 में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। BPL Ration Card

यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूलों का समय बदला