Highway Jam - Sach Kahoon Hindi

नहरों में पूरे पानी के लिए तीसरे दिन भी हाइवे जाम
नोहर (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र की नहरों में हरियाणा से पूरा पानी दिलाने व अमरसिंह ब्रांच नहर का रेगुलेशन पूर्व की भांति करने की मांग को लेकर गांव रामगढ़ में किसानों का आंदोलन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मांग को लेकर हजारों किसान पिछले करीब 36 घंटों से श्रीगंगानगर-दिल्ली हाइवे को जाम किये हुए हैं।

किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक वे सड़क खाली नहीं करेंगे। आपको बता दें कि अमरसिंह ब्रांच नहर में वर्तमान में सिंचाई के लिए पानी चल रहा था लेकिन विभाग ने एकाएक नहर का वरियताक्रम बदल दिया जिस कारण यहां से पानी को रोककर दूसरी माइनरों में छोड़ दिया गया। इससे किसानों की पकी पकाई फसलें बिना सिंचाई के चौपट हो रहीं हैं। इसका सर्वाधिक प्रभाव गेहूं की फसल पर बताया जा रहा है।

लगातार तीसरे दिन भी सड़क जाम होनें से इस रूट के वाहनों को नोहर-भादरा से डायवर्ट कर दूसरे मार्गों से भेजा जा रहा है। जिस कारण इस मार्ग पर चलने वाली बसें भी बंद हो गई है। वे अब दूसरे रूट से संचालित हो रही है। ऐसे में इस रूट के ग्रामीणों को निजी वाहनों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को तीसरे दिन समर्थन करने के लिए चूरू लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल कस्वां, भादरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजीव बेनीवाल, पंचायत समिति भादरा के उप प्रधान बलवान फगेड़िया, नोहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनिया, रिटायर्ड आइएएस डॉ. एसपी सिंह भड़िया समेत क्षेत्र के कई नेता धरना स्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर हजारों की संख्या में किसानों ने पड़ाव डाल कर श्रीगंगानगर-दिल्ली मेगा हाइवे पर जाम लगा रखा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सड़कों पर उतरे परिजन, अमृतसर-जालंधर हाइवे जाम, स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ब्यास के एक निजी स्कूल के छात्र पर दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल परिसर में दुष्कर्म मामले को लेकर भड़के परिजन | Protset

लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जुवेनाइल होम भेजा

रविवार को होना था मेडिकल, पोक्सो एक्ट व धारा 376 के तहत मामला दर्ज

अमृतसर/ब्यास (सच कहूँ न्यूज)। बाबा बकाला के एक निजी स्कूल में 8 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सोमवार को गुस्साए लोग सड़कों (Protset) पर उतर आए। लोग सुबह ही स्कूल के बाहर जमा हो गए थे और धरने पर बैठ गए। वहीं, कुछ लोगों ने जालंधर-अमृतसर हाईवे भी जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। लोगों का आरोप है कि आरोपी छात्र पर कार्रवाई करने के बाद पुलिस को स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। शाम को एसएसपी अमृतसर ग्रामीण विक्रमजीत दुग्गल के पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी सड़क उठे और स्कूल गेट के आगे धरने पर बैठ गए। लोगों ने कहा कि जब तक प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज नहीं होता वह धरने पर बैठे रहेंगे।

ये है पूरा मामला | Protset

घटना शुक्रवार की है। मामले के अनुसार शुक्रवार को थाना ब्यास के सेक्रेड हार्ट स्कूल के नौवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की बच्ची के साथ स्कूल परिसर में ही दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित बच्ची के परिजनों के अनुसार उन्होंने बच्ची को सुबह करीब आठ बजे स्कूल छोड़ा था। करीब दो घंटे बाद स्कूल से फोन पर उन्हें सूचना दी गई कि उनकी बच्ची रो रही है। जब वह स्कूल पहुंचे तो बच्ची ने बताया कि स्कूल के एक छात्र ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है।

वह बच्ची को घर ले आए। कुछ देर बाद बच्ची ने मां को दुष्कर्म के बारे में सारी बात बता दी और पीड़ित बच्ची के परिजन मामले को पुलिस तक ले गए। सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूरा दिन सोशल मीडिया पर सोमवार को मैनेजमेंट के खिलाफ एकजुट होने व समर्थन में बड़े रोष प्रदर्शन की तैयारियां चलती रहीं। सभी को स्कूल के बाहर 9 बजे एकत्रित होकर घेराव करने को कहा गया था।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

स्कूल प्रशासन के अनुसार लड़का शुक्रवार को समय से एक घंटे पहले 7.50 बजे ही स्कूल पहुंच गया था। वह मोटरसाइकिल पर रोजाना स्कूल आता है और पास के ढाबे पर मोटरसाइकिल लगा स्कूल में दाखिल होता है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज स्पष्ट बताती है कि लड़के ने मुंह पर मफलर बांधा हुआ था और आते ही सीधा बच्चों के ब्लॉक में घुसा, जबकि उसका अपना ब्लॉक बिल्डिंग के पिछली तरफ था। आरोपी ब्लॉक के अंत में वॉशरूम के पास गया और पिलर के पीछे छिप गया। जैसे ही दर्जा चार कर्मचारी ने कैंची गेट खोला तो वह छिपकर ब्लॉक में चला गया।

दर्जा चार के दूसरे गेट के पास जाते ही उसने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों का स्विच बंद कर दिया, जिसे पहली दो मंजिलों के सीसीटीवी बंद हो गए। इसके बाद वह पहली मंजिल पर गया। कक्षाओं में बच्चे पहुंच चुके थे। एक-एक कर वह कक्षा में देखता रहा। हर कक्षा में दो या उससे अधिक बच्चे थे। आठ कमरों के अंदर झांकने के बाद वह दूसरी कक्षा में घुसा, जहां आठ साल की पीड़ित अकेली बैठी थी।

स्कूल प्रबंधन ने पीड़िता के परिजनों को भेजा ये मैसेज | Protest

स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों के पैरेंट्स को जो मैसेज भेजा गया है। इसमें लिखा गया है कि शुक्रवार को स्कूल में हुए अफसोसनाक घटनाक्रम को लेकर बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय प्रबंधन ने लिया है। अगले आधिकारिक मैसेज आने तक स्कूल बंद रहेगा। स्कूल प्रबंधन इस घटना से आहत है। पैरेंट्स सोशल मीडिया पर चल रही गलत खबरों को लेकर आक्रोशित न हों। स्कूल प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। प्रबंधन आपसे सहयोग की अपील करता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विवादों में घिरे गांव डरोली भाई के सरपंच के उपचुनाव
कांग्रेसी उम्मीदवार विजेता करार, शिअद व आप ने बताया धक्केशाही

आप व शिअद वर्करों ने डीसी दफ्तर के बाहर लगाया धरना

प्रदर्शनकारियों ने मोगा-फिरोजपुर हाइवे किया जाम

मोगा (सच कहूँ न्यूज)। सत्ताधारी कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी के लिए साख का सवाल बने मोगा हलके के ऐतिहासिक गांव डरोली भाई के सरपंच के उपचुनाव विवादों के घेरे में आ गए हैं। बीती देर रात प्रशासन ने कांग्रेस उम्मीदवार नाहर सिंह को विजेता करार दे दिया परंतु अकाली दल और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की तरफ से इसे सरेआम धक्काशाही करार दिया गया है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को गांव वासियों ने आप तथा शिअद नेताओं के नेतृत्व में स्थानीय डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर रोष धरना देकर जिला प्रशासन और पंजाब सरकार खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।

धांधली का आरोप

प्रदर्शकारियों ने मोगा-फिरोजपुर हाईवे जाम कर दिया । चुनाव में हारने वाले उम्मीदवार शिंगारा सिंह और जगदीश सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव दौरान धांधली हुई है। दोनों उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि वोटों से 10 दिन पहले ही कांग्रेसी यह कह रहे थे कि यह चुनाव हर हाल में जीतना है ।

क्या जरूरत थी चुनाव करवाने की

रोष धरने को संबोधित करते आम आदमी पार्टी के जिला मोगा के प्रधान एडवोकेट रमेश ग्रोवर, केवल संघ ड्रोली, सीनियर नेता अजय शर्मा, अमित पुरी, अकाली दल के गुरजंट सिंह रामूवाला, काऊंसलर मनजीत सिंह धंमू मोगा, बिन्दर बिलासपुर आदि ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार अपने उम्मीदवार को जिताना ही चाहती थी तो चुनाव करवाने की क्या जरूरत थी।

कानून के तहत कार्रवाई करो: डीसी

जिला मोगा डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह ने प्रदर्शकारियों को कानूनी ढंग के साथ पटीशन डालने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो भी फैसला होगा वह कानून को ध्यान में रखते किया जाएगा। प्रशासनिक आधिकारियों ने किसी किस्म की धक्केशाही से साफ इन्कार किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शनिवार देर रात दो बाइक सवार युवकों ने गोलियों ने भूना, मौत
पादरी की हत्या पर बवाल, हाइवे जाम

सड़कों पर उतरे लोग, प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। सलेम टाबरी के पीरू बंदा इलाके में स्थित एक चर्च के सीनियर पास्टर की दो अज्ञात लोगों ने शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोली मारकर हत्या कर दी। पल्सर बाइक पर आए हमलावरों ने पादरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय पास्टर सुल्तान मसीह को डीएमसी पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने जालंधर हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। उन्हें मनाने के लिए विधायक भारत भूषण आशू, सुरिंदर डाबर, कुलदीप सिंह वैद्य, संजय तलवाड़ पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपना धरना जारी रखा।

लोगों में आक्रोश

बताया गया है कि एक गोली पास्टर के सिर और दो गोलियां पीठ पर लगी। यह भी कहा जा रहा है कि तीनों हमलावरों में से दो मोने थे और एक ने सिर पर कपड़ा बांधा हुआ था। घटना के बाद देर रात समुदाय के करीब 400 लोगों ने पुराने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। अभी भी गुस्साए लोग जालंधर हाईवे पर बैठे हुए हैं। लुधियाना के कमिश्नर आरएन ढोके सहित तमाम उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

अस्पताल में तोड़ा दम

आॅल इंडिया क्रिश्चियन फेडरेशन के प्रेसीडेंट अरुण हेनरी ने बताया कि पास्टर उसी चर्च में रहते थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वह चर्च परिसर स्थित अपने कमरे से मोबाइल पर बातें करते हुए बाहर निकले थे। इसी दौरान तीन लोग वहां पहुंचे और उन्होंने करीब से उन पर एक के बाद एक गोलियां चला दीं। उन्हें डीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिग खंगाल रही है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है और नाकेबंदी करवाई गई है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो बच्चों ने देखा था गोली लगते

बताया जाता है कि घटना के दौरान चर्च के पास ही दो बच्चे डेविड और विलियम खड़े थे, जिन्होंने हमलावरों को पास्टर पर गोली चलाते देखा। उन्होंने बताया कि बाइक से आए तीनों हमलावर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं और पास्टर के गिरते ही वहां से फरार हो गए।

एक वर्ष पहले बेटी की हुई थी मौत

पादरी की दो बेटियां और दो बेटे हैं। एक बेटी हैमर थ्रो की एथलीट थी। एक साल पहले स्टेडियम में अभ्यास के दौरान हैमर लगने से उसकी मौत हो गई थी। दूसरी बेटी शादीशुदा है। बेटे पिता के साथ ही सलेम टाबरी में रह रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मंडियों में कारोबार रहा ठप , सड़कों पर उतरा अन्नदाता
जगह-जगह लगाया जाम, लगी वाहनों की कतारें

शांतिपूर्ण रहा चक्काजाम, तैनात रहा भारी पुलिस जाब्ता

जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। देशव्यापी आह्वान पर किसानों के विभिन्न संगठनों ने कर्जा मुक्ति, फसलों का लाभकारी मूल्य देन जैसी कईं मांगों को लेकर विभिन्न नेशनल हाइवे जाम कर दिये। श्रीगंगानगर में साधुवाली, मानकसर, हनुमानगढ़ में लक्खूवाली, पक्कासारणा, मसरूवाला, रतनपुरा, धोलीपाल सहित पांच जगहों पर जाम लगाया। बीकानेर में गुसाईंसर के पास किसानों ने हाईवे की रफ्तार रोक दी। सभी जगह सुबह 10 बजे से ही किसानों ने डेरा डालना शुरू कर दिया था और 12 बजे के बाद भीड़ जुट गई। पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए। हाइवे जाम होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हनुमानगढ़ जिले मेंं व्यापक असर

किसानों ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ में चक्का जाम करते हुए वाहनों के पहिए थाम दिए। चक्का जाम का असर हनुमानगढ़ सहित पड़ोसी हरियाणा से होकर दिल्ली जाने वाले सड़क मार्गो पर भी रहा। सुबह तीन घंटों तक जहां जिले में वाहनों की कतारें लगी रहीं, वहीं किसानों ने दूध और सब्जियों की आपूर्ति रोक दी। व्यापार मंडलों के समर्थन के चलते जिले की धानमंडियों में कृषि जिंसों की बोली भी नहीं हो सकी। इसके अलावा संगरिया मंडी के साथ-साथ गोलूवाला, पीलीबंगा, हनुमानगढ़ टाऊन, हनुमानगढ़ जंक्शन, नोहर, भादरा, टिब्बी के व्यापार मंडल अध्यक्षों ने आंदोलन के समर्थन में फलों, सब्जी और कृषि जिंसों की बोली नहीं होने दी। आंदोलन के चलते किसान भी मंडियों में सब्जी-जिंस लेकर नहीं आए।

टायर जलाकर रोका रास्ता

मानकसर के पास अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष कालू थोरी, माकपा नेता श्योपतराम मेघवाल, राकेश बिश्रोई सहित अनेक नेताओं ने हाइवे से सुबह 12 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी। काफी संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। उपस्थित किसानों ने हाइवे पर टायर जलाकर विरोध जताया और सड़कों पर कंटीली झाडि लगा दीं। पुलिस ने किसानों को ऐसा करने से रोका, लेकिन किसानों ने एक भी बात नहीं मानी।

बीकानेर में सड़कों पर उमड़े किसान

बीकानेर में किसान आंदोलन के तहत गुंसाईसर के पास हजारों की संख्या में किसान जुटे और वहां सभा कर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

21 को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन की घोषणा

राष्ट्रीय किसान महासंघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर किसान 21 जून को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर खेती बचाओ किसान बचाओ मोर्चा के सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।