World Rabies Day - Sach Kahoon Hindi

हैदरवाला में ग्रामीणों को कैंप लगाकर एंटी रेबीज़ के लिए किया जागरूकता
पशुओं का टीकाकरण शिविर का भी किया आयोजित

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: गाँव हैदरवाला में आज एंटी रेबीज़ डे के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखविंदर सिंह तथा उपमंडल अधिकारी डॉ. राजेश मलिक के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस शिविर में लगभग 53 किसानों ने भाग लिया। किसानों को रेबीज़ रोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि रेबीज़ एक जानलेवा बीमारी है, जिसके प्रमुख लक्षणों में संक्रमित पशु एवं मनुष्य में असामान्य व्यवहार, जल से भय तथा स्नायु संबंधी गड़बड़ियां शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा कि इस बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय समय पर टीकाकरण है। साथ ही रोगग्रस्त या संदिग्ध पशुओं से दूरी बनाए रखने और चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह भी दी गई। शिविर में आए किसानों के पशुओं का नि:शुल्क परामर्श एवं टीकाकरण किया गया। किसानों ने शिविर में गहरी रुचि दिखाई और अपने अनुभव व प्रश्न विशेषज्ञों के साथ साझा किए। Jakhal News

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सतीश नैन (पशु चिकित्सक, जमालपुर), डॉ. राजेश अलहन (पशु चिकित्सक, टोहाना), डॉ. अर्चना (पशु चिकित्सक, भीमेवाला) और श्री चांदीराम (वी.एल.डी.ए., हैदरवाला) की विशेष भूमिका रही। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि पशुपालकों को बीमारियों की रोकथाम और टीकाकरण के महत्व की जानकारी मिलती रहे। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– World Rabies Day: पालतू और निराश्रित श्वानों का टीकाकरण जरूर करवाएं: नगर आयुक्त

World Rabies Day: पालतू और निराश्रित श्वानों का टीकाकरण जरूर करवाएं: नगर आयुक्त
गाजियाबाद नगर निगम ने मनाया वर्ल्ड रेबीज दिवस: 100 से अधिक श्वानों का किया टीकाकरण

गाजियाबाद नगर  ने शहर में रेबीज के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन किया

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। World Rabies Day: वर्ल्ड रेबीज दिवस के अवसर पर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा एक व्यापक अभियान चलाकर शहर के 100 से अधिक श्वानों को रेबीज का टीका लगाया गया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, पशु प्रेमी और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा श्वानों का नियमित पंजीकरण के साथ-साथ रेबीज के टीकाकरण की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। पांचों जोनों में अभियान चलाकर श्वानों को समय-समय पर टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। Ghaziabad News

नगर आयुक्त की अपील: जन-जन तक पहुंचे जागरूकता संदेश

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पशु प्रेमियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अपील की कि वे शहर के नागरिकों को रेबीज रोग के प्रति जागरूक करें। साथ ही, नगर निगम की  टीमें जन जागरूकता अभियान भी चला रही हैं ताकि श्वानों के टीकाकरण को सुनिश्चित किया जा सके।

विशेष अभियान: वसुंधरा और इंदिरापुरम में सक्रियता

वसुंधरा तथा इंदिरापुरम के अलावा निलाया ग्रीन, रामप्रस्थ और केडीपी ग्रैंड सवाना में भी विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इन क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर रेबीज रोग के खिलाफ कार्यवाही की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए श्वानों का पंजीकरण एवं टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने पालतू तथा निराश्रित श्वानों का टीकाकरण जरूर कराएं और इस अभियान में सहयोग प्रदान करें। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– समाजसेवी उद्योगपति प्रदीप सैनी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमिक सम्मान दिवस पर किया सम्मानित

World Rabies Day: विश्व रेबीज दिवस पर लगाए गए एंटी रेबीज टीके
शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने श्वान को टीका लगाकर किया शिविर का शुभारंभ

World Rabies Day: जयपुर(सच कहूँ न्यूज़)। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर शनिवार को जयपुर के पांच बत्ती स्थित पशु चिकित्सा पॉली क्लिनिक में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा द्वारा श्वान को टीका लगाकर शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शासन सचिव ने कहा कि रेबीज एक ऐसी जुनोटिक बीमारी है जिसका उपचार नहीं है लेकिन इसे होने से रोका जा सकता है। दुनिया भर में लगभग साठ हजार मौत प्रति वर्ष रेबीज के कारण होती जिसमें भारत का बहुत बड़ा हिस्सा है। Jaipur News

इन मौतों को रोका जा सकता है। इसके लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। आज मेडिकल साइंस की तरक्की से अधिसंख्य बीमारियों का उपचार संभव हो गया हैै। कुछ ही रोग ऐसे बचे हैं जो लाईलाज हैं जिनमें रेबीज का नाम प्रमुखता से आता है। इसलिए रेबीज से बचाव ही संभव है उपचार कोई नहीं है। इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए विशेष रूप से गांवों में रहनेवाले और पालतू पशुओं को पालने वालों के बीच में इसकी जागरूकता होना बहुत आवश्यक है। इसके लिए पालतू पशुओं तथा संभावित रोग वाहक पशुओं में नियमित टीकाकरण की आवश्यकता है।

डॉ शर्मा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को कुत्ता या अन्य जानवर काट ले तो उसे तुरंत मेउिकल डॉक्टर की सहायता से पोस्ट एक्सपोजर टीकाकरण प्रारंभ कर देना चाहिए और टीकाकरण कोर्स के सभी टीके निर्धारित दिवसों पर लगवाना चाहिए। Jaipur News

एक साल में पशु चिकित्सा संस्थानों में व्यापक सुधार लाने का प्रयास

इस अवसर पर शासन सचिव ने यह भी कहा कि आने वाले एक साल में पशु चिकित्सा संस्थानों में व्यापक सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालय किसी भी लिहाज से मनुष्यों के अस्पताल से कमतर नहीं हैं। ये उनसे अलग तो हैं पर इनका महत्व बिल्कुल भी कम नहीं है।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ भवानी सिंह राठौड़ एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।आज पॉली क्लिनिक के सभी अधीनस्थ संस्थाओं में टीकाकरण के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिविर में श्वानों से मनुष्यों में फैलने वाली जुनोटिक बीमारियों के कारण और निवारण, श्वानों के उचित रखरखाव एवं संतुलित आहार के बारे में विशेषज्ञों ने जानकारी प्रदान की। पॉली क्लिनिक में टीकाकरण के साथ साथ अंतः परजीवी एवं बाह्य परजीवी रोगों की रोकथाम हेतु कृमिनाशक दवा पिलाई गई तथा एंटी टिक स्प्रे का छिड़काव भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 28 सितंबर को लुई पाश्चर के जन्म दिवस के अवसर पर रेबीज रोग से बचाव के लिए जागरूकता उत्पन्न करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। लुई पाश्चर ने ही रेबीज के टीके का आविष्कार किया था। आज राजस्थान भर के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों में यह दिवस मनाया जा रहा है। Jaipur News

Bank Holiday: आज बैंक बंद हैं? जानें वजह

वर्ल्ड रेबीज-डे: खुईखेड़ा में लगाया जागरूकता कैंप
फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। सिविल सर्जन फाजिलका (Fazilka) डॉ. सतीश कुमार गोयल, सहायक सिविल सर्जन डॉ. बबीता के दिशा निर्देशों व सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. विकास गांधी के नेतृत्व में सीएचसी खुईखेड़ा के अंतर्गत आते विभिन्न गांवों में वर्ल्ड रेबीज-डे के उपलक्ष में जागरूकता कैम्प लगाए गए। इस मौके एसएमओ डॉ. विकास गांधी, डॉ. चरणपाल, डॉ. अर्शदीप, ब्लाक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार, फार्मासिस्ट शाइना, एएनएम रजनी बाला, स्टाफ नर्स गुरमिंदर कौर, मनदीप कौर, दीपिका आशा वर्कर व ग्रामीण उपस्थित थे। Fazilka News

आम आदमी क्लीनिक खियोवाली ढाब में आयोजित कैंप में एसएमओ डॉ. गांधी ने बताया कि देश में हर साल रेबीज की वजह से करीब 20 हजार लोगों की मौत हो जाती है। रेबीज एक वायरल डिजीज है, जो कुत्ता, बिल्ली, बंदर समेत कई जानवरों के काटने से फैलती है। इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच बेहद कम जागरूकता है। यही कारण है कि हर साल 28 सितंबर को लोगों को अवेयर करने के लिए ह्यवर्ल्ड रेबीज डेह्ण मनाया जाता है। आपको रेबीज से जुड़ी जरूरी बातें जान लेनी चाहिए। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– खेती में नयी सोच-नयी तकनीक को 19 से किसान कृषि मेला

रेबीज से विश्वभर में 60 हजार लोग प्रतिवर्ष संक्रमित होते हैं, हर 10 मिनट में एक व्यक्ति की हो जाती है मौत : डॉ. विद्यासागर बंसल
विश्व रेबीज दिवस पर तीन स्थानों पर मुफ्त टीकाकरण कैंप आयोजित

सिरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day) पर वीरवार को राजकीय वेटनरी पॉलीक्लिनिक में नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 31 कुत्तों का टीकाकरण हुआ। उपनिदेशक डॉ. विद्यासागर बांसल ने इस दौरान बताया कि रेबीज नामक बीमारी मनुष्य में मुख्य रूप से पागल कुत्तों की काट जाने से होती है। यह एक भयंकर बीमारी है, विश्व भर में लगभग 60 हजार लोग प्रति वर्ष इस बीमारी से संक्रमित होते हैं और प्रति 10 मिनट में विश्वभर में एक व्यक्ति की इसके चलते मौत हो जाती है। Sirsa News

उन्होंने बताया कि रेबीज बीमारी रेबीज नामक वायरस से होती है और यह वायरस प्रभावित जानवर की लार में पाया जाता है। अगर एक बार इस बीमारी के लक्षण जानवर व इन्सान में आ जाएं तो उसकी मृत्यु निश्चित है। इस अवसर पर डॉ. मदन ने बताया कि अपने पालतू व आवारा कुत्तों को समय पर इस बीमारी से बचाव का टीकाकरण करवाकर इस बीमारी से बचाया जा सकता है। कुते द्वारा काटने पर क्या सावधानियां बरतनी चाहिएं, इस बारे में डॉ. मदन ने बताया कि

कुत्ते के काटने पर घाव को 10-15 मिनट तक साबुन और नल के पानी से धोयें, घाव पर एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन लगाएं व चिकित्सक के परामर्श लेकर एंटी रेबीज टीकाकरण निश्चित समय सारणी के हिसाब से लगवाएं। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां से पशुपालक दूर रहें, जैसे कि घाव पर लाल मिर्च लगाना, तेल इत्यादि लगाना यह सब भ्रांतियां हैं, यह रोग नियंत्रण में बाधा उत्पन्न करती हैं। Sirsa News

उधर डबवाली के राजकीय पशु चिकित्साल्य में डॉ. तरूण की टीम ने एंटीरेबीज टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया, जबकि गांव पनिहारी में डा. ललित शर्मा व गाँव फरवाईं कलां में डॉ. नलिनी द्वारा स्कूल के बच्चों व शिक्षकगण को रेबीज बीमारी के लक्षणों, उपचार व सावधानियों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. मदन लेगा, डॉ. कुलभूषण वधवा, डॉ. बृजलाल जांगड़ा, डॉ. जुबिन, वीएलडीए अरुण, प्रियंका और दिग्जय, रेडियोग्राफर नसीब सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– ऐलनाबाद हलके में मीनू बेनीवाल को लड़ना चाहिए चुनाव, कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का बयान

115 कुत्तों को किया नि:शुल्क एंटी रेबीज वैक्सीनेशन
हर साल 60 हजार लोग बनते हैं रेबीज का शिकार

रेबीज जानलेवा बीमारी है, जिससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: डॉ. रविंद्र सहरावत | Bhiwani News

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। रेबीज वैक्सीन (Rabies Vaccine) के जनक लुई पाश्चर की स्मृति में रेबीज बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। रेबीज एक खतरनाक जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी से लगभग 60 हजार लोग प्रतिवर्ष मरते हैं। वर्ल्ड रेबीज दिवस के दिन वीरवार को भिवानी के राजकीय पशु पॉलीक्लिनिक में एंटी रेबीज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा द्वारा व एनिमल सिंपैथी आॅगेर्नाइजेशन के सहयोग से किया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर सिंह शांडिल्य व अतिथि के रूप में बलवंत सिहाग ने शिरकत की। Bhiwani News

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र सहारवत ने कहा कि रेबीज बीमारी से केवल बचाव ही संभव है। रेबीज बीमारी होने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है। ऐसे में वे आमजन से अनुरोध करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग रेबीज के प्रति जागरूक करें, ताकि रेबीज जैसी बीमारी से भारत को मुक्त बनाया जा सके। इस मौके पर उपस्थित उपमंडल अधिकारी डॉ. प्रदीप, पॉलीक्लिनिक इंचार्ज डॉ. राजेश जाखड़, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. दिनेश कुमार व अन्य राजकीय पॉलीक्लिनिक भिवानी की टीम व एनिमल सिंपैथी आॅर्गेनाइजेशन की टीम के सहयोग से लगभग 115 कुत्तों को मुफ्त में एंटी रेबीज वैक्सीन के टीके लगाए गए। Bhiwani News

इस मौके पर पॉलीक्लिनिक इंचार्ज डॉ. राजेश जाखड़ व एनीमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप शर्मा ने कहा कि इस वर्ष पशुपालन विभाग द्वारा एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न उपमंडल व खंड स्तरीय पशु चिकित्सालयों में नि:शुल्क एंटी रेबीज वैक्सीनेशन मुहिम चलाकर पालतू व आवारा कुत्तों का नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– बांग्लादेश में डेंगू का कहर, एक हजार लोगों की मौत, सरकार ने लिया एक्शन