sanitation - Sach Kahoon Hindi

सरसा की सफाई व्यवस्था फिर पटरी पर लौटेगी! डोर-टू-डोर कूड़ा उठान शुरू
सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। शहर में कूड़े के बढ़ते ढेर और उनसे पैदा हो रही दुर्गंध व मच्छर-मक्खियों की समस्या के बीच प्रशासन ने अब घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी है। रविवार को हुडा सेक्टर-20 से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सेवा शुरू की गई। Sirsa News

प्रशासन के अनुसार, सोमवार से शहर के अन्य वार्डों में भी नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाले वाहन भेजे जाएंगे। सफाई व्यवस्था को लेकर जिला नगर आयुक्त ने रविवार को सभी नगर पार्षदों के साथ बैठक कर मौजूदा हालात पर चर्चा की। उन्होंने पार्षदों से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रशासन के प्रयासों को शहरवासियों का सहयोग मिलने से ही बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

पुलिस पहरे में उठाया कूड़ा

रविवार को हुडा सेक्टर-20 में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सेवा शुरू होने पर सेक्टरवासियों ने राहत महसूस की। लोगों ने घरों से कूड़ा संग्रहण वाहनों में डाला। इस दौरान पुलिस पहरे में कूड़ा उठाया गया। प्रशासन का लक्ष्य जल्द से जल्द पूरे शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को सामान्य करना है। शहर में जमा कूड़े के ढेर हटाए जाने के बाद कई डंपिंग प्वाइंटों के आसपास दुर्गंध की शिकायतें सामने आईं।

जिला नगर आयुक्त ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सभी डंपिंग प्वाइंटों पर चूना और दवा के छिड़काव के निर्देश दिए। नगर परिषद प्रशासन की ओर से इन स्थानों पर लगातार छिड़काव किया जा रहा है। कूड़े के कारण मच्छर-मक्खियों की बढ़ती समस्या को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन जल्द ही शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य मच्छर-मक्खियों की रोकथाम के साथ संभावित बीमारियों के खतरे को कम करना है। Sirsa News

खुले में कूड़ा न डालें : बैनीवाल

जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने शहरवासियों से अपील की कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने तक घरों का कूड़ा सड़क, गलियों या सार्वजनिक स्थानों पर खुले में न डालें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए नगर पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और आमजन का सहयोग जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था का लाभ उठाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। Sirsa News

जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग द्वारा जागरूकता गतिविधियां जारी
साफ-सफाई संबंधी पेंटिंग मुकाबले और हाथ धोने की गतिविधियों सहित बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | Ludhiana News

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग के सीडीएस हरबंस कौर और बीआरसी कम सीएफ हरप्रीत कौर द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘स्वच्छता ही सेवा’ मुहिम के तहत जागरूकता गतिविधियां करवाई जा रही हैं, जिसमें स्कूली बच्चों और गांवों के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हरबंस कौर और हरप्रीत कौर ने बताया कि यह मुहिम 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक जारी रहेगी। Ludhiana News

इस दौरान बच्चों को गिले कूड़े व सूख कूड़े के बारे में जानकारी दी गई और गन्दगी से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुहिम के तहत गांव साहनेवाल खुर्द के सरकारी मिडल स्कूल में साफ-सफाई संबंधी पेंटिंग मुकाबले और हाथ धोने की गतिविधियां करवाई गई और बच्चों द्वारा गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें सरपंच जसबीर कौर, राजेन्द्र सिंह, समूह पंचायत मैंबर और स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके हरप्रीत कौर ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया और पीने वाले पानी की महत्तता और संभाल के बारे में भी जागरूक किया। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– टेकबाल इण्डिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर की चौथी चैम्पियनशिप आयोजित