Video Viral - Sach Kahoon Hindi

चलती लोकल ट्रेन में यात्री को जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: मुंबई की उपनगरीय रेल सेवा में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बोरीवली के बाद एक बार फिर गंभीर चिंता पैदा करने वाली घटना सामने आई है। गोवंडी से चेंबूर के बीच चलती लोकल ट्रेन में एक यात्री को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एलटीटी रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रमजान फकीर मोहम्मद इब्राहीम कुरेशी उर्फ इब्बा (36) निवासी शिवाजी नगर के रूप में की गई है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, 29 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुंबई की डाउन दिशा में चलने वाली लोकल ट्रेन में यह घटना रिकॉर्ड की गई थी। यह लोकल ट्रेन सीएसएमटी से रवाना हुई थी और रात करीब 22:34 बजे गोवंडी स्टेशन के आसपास से गुजर रही थी। इसी दौरान गोवंडी और चेंबूर रेलवे स्टेशन के बीच एक यात्री सुरेंद्र शुक्ला (55) निवासी उलवे, नवी मुंबई के साथ आरोपी का विवाद हो गया।

पीड़ित शुक्ला ने बताया कि उन्होंने गोवंडी से ट्रेन पकड़ी थी, और आरोपी नशे में धुत होकर फोन पर किसी से गाली-गलौच कर रहा था। डिब्बे में महिला यात्रियों के होने के चलते उन्होंने उसे गाली-गलौच न करने को कहा, जिससे आरोपी भड़क गया। विवाद के दौरान आरोपी ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और पीड़ित यात्री को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से पूरे डिब्बे में भय और तनाव का माहौल बन गया। ट्रेन में मौजूद किसी अन्य यात्री ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। डिटेक्शन टीम ने तकनीकी विश्लेषण के साथ रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया गया और उसे रे रोड रेलवे स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया गया।

गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी करते दो गिरफ्तार
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेसवे पर धुनेला के पास बीच सड़क पर स्कॉर्पियो खड़ी कर स्टंटबाजी करने के मामले में थाना भोंडसी पुलिस ने तुरंत प्रभाव से एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में स्कॉर्पियो चालक को सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर स्टंट करते हुए देखा गया था, जिससे उसकी और अन्य लोगों की जान जोखिम में पाई गई। वीडियो के आधार पर 23 जून 2026 को थाना भोंडसी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना भोंडसी की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसी दिन एक नाबालिग और वाहन मालिक नूरदीन (36) निवासी धुनेला जिला गुरुग्राम को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि स्टंट नाबालिग लड़के ने किया था और उसे गाड़ी नूरदीन ने दी थी।

Gurugram News: पुलिस हिरासत में स्टंटबाजी का आरोपी व स्कॉर्पियो गाड़ी।

Ration Depot News: इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर बाट रखकर राशन तौलते डीलर की वीडियो वायरल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Ration Depot News: इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर अतिरिक्त बाट रखकर राशन तौलते हुए डीलर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वहीं, एसडीएम ने स्थानीय आपूर्ति विभाग को मामले की जांच के आदेश देकर रिपोर्ट देने को कहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर चौधरी फरमान हसन के नाम से बने पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक युवक इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर दो व एक किलो के लोहे के अतिरिक्त बाट रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगी पॉलिथीन में कुछ सामान तौलते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो कैराना क्षेत्र के गांव बरनावी की बताई जा रही है, जिसमें नजर आ रहा युवक गांव का सरकारी राशन विक्रेता बताया गया है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो लगी पॉलीथिन में विभाग की ओर से गरीबों को दिए जाने वाले राशन का अनाज व गेंहू है।

आरोप है कि विक्रेता ग्रामीण उपभोक्ताओं को हर बार इसी तरह से राशन तौलकर देता है। हालांकि आपूर्ति विभाग की ओर से सरकारी राशन विक्रेताओं को उपलब्ध कराए गए इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर अतिरिक्त बाट रखकर राशन तौलना गैर-कानूनी व अनियमितता की श्रेणी में आता है। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने जांच के आदेश दे दिए है। वहीं, उपजिलाधिकारी कैराना शिवाजी यादव ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। राशन विक्रेता को नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा। उधर, आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर वह गांव में गए थे। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर बाट रखकर राशन तौलना अवैध है। मामले की जांच करके अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

पंजाब पुलिस के एएसआई की रोड़ी में हवाई फायरिंग करते वीडियो वायरल
पंजाब से इनोवा व लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर आया था रोड़ी में, दहशत फैलाने के इरादे से की फायरिंग

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू। Odhan News: पंजाब-हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्र रोड़ी में पुलिस नाके के निकट गौशाला के सामने रोड पर पंजाब पुलिस के एक एएसआई द्वारा कथित रूप से सरेआम पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने और सड़क पर वाहनों को रोककर गुंडागर्दी करने का वीडियो पिछले 2-3 दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उक्त पुलिसकर्मी सड़क से गुजर रही पिकअप और बोलेरो गाड़ियों को रुकवाकर बहसबाजी करता दिखाई दे रहा है। आरोपी पुलिसकर्मी धन्ना सिंह है जोकि गांव रोड़ी का रहने वाला है और पंजाब के मानसा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है।

वहीं इस मामले में मानसा पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक बीती 8 फरवरी की रात्रि मानसा के रमदित्ता चौक से गुरप्रीत नामक युवक ने अपनी इनोवा गाड़ी में एएसआई धन्ना सिंह को लिफ्ट दी थी। गुरप्रीत सिंह के अनुसार रास्ते में पुलिसकर्मी ने उसके साथ हाथापाई की। आरोप है कि एएसआई ने गुरप्रीत सिंह को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर उसकी गाड़ी और लाइसेंसी रिवॉल्वर छीन ली और रोड़ी आ गया। रोड़ी आकर सरदूलेवाला रोड पर उक्त पुलिसकर्मी ने पुलिस नाके के निकट गौशाला के सामने दहशत फैलाने के उद्देश्य से सरेआम उक्त रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग और वाहनों को रोककर कथित रूप से गुंडागर्दी की। Odhan News

इस मामले में गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर मानसा थाना में आरोपी पुलिसकर्मी धन्ना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं इस मामले में जब रोड़ी थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी हीरा सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस विषय में कोई जानकारी या सूचना न होने की बात कही। उधर मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल होने और गुरप्रीत सिंह द्वारा शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद मानसा पुलिस ने अपने ही कर्मचारी आरोपी एएसआई धन्ना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:– Rohtak Crime News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले ईट-पत्थर, घटना सीसीटीवी में कैद

Video Viral: बीच सड़क गाड़ी से स्टंटबाजी की वीडियो वायरल, छह आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Video Viral News: हाल ही में स्टंटबाजी के वायरल हुए एक वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह स्टंटबाज युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपियों द्वारा स्टंटबाजी में प्रयोग की गई कार को भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार खेड़की दौला पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर-85 में बीच सड़क एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों ने कार की छत पर जानलेवा स्टंट करते हुए खूब हुड़दंग मचाया। लोगों की जान को भी जोखिम में डाला। Gurugram News

उनके इस कृत्य की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाड़ी चालक व उसके साथियों द्वारा स्वयं व अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डालने की गंभीर लापरवाही को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस थाना खेड़की दौला में 12 जनवरी को केस दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब छह स्टंटबाज युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शौकीन, मनीष, लोकेश, सुभाष, विकास व सलीम के रूप में हुई है। पांच आरोपी भिवानी जिला के गांव अलखपुरा के रहने वाले हैं। आरोपी सलीम (उम्र-35 वर्ष) हिसार जिला के गांव सुलखनी का रहने वाला है। उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने आरोपियों द्वारा प्रयोग की गई एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Haryana Board Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 21 से, एडमिट कार्ड 15 से होंगे डाउनलोड

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एक व्यक्ति ने युवक पर उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के फोटो का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव मवी निवासी अजय नामक युवक ने उसकी 15 वर्षीय पुत्री का कहीं से फोटो लेकर उसकी अश्लील बना दी। आरोप है कि आरोपी ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे गांव में उसकी तथा उसके परिवार की छवि धूमिल हुई है। उसके परिवार की गांव में बहुत इज्ज़त है। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (संशोधित)-2008 की धारा-67बी के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– सींसर गांव में झोलाछाप डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकान बाहर से सील

चलती थार गाड़ी की खिड़की से पेशाब करने वाला व गाड़ी चालक काबू
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Mahindra Thar: चलती थार गाड़ी की खिडकी से एक युवक द्वारा पेशाब करने वाले युवक के साथ गाड़ी के चालक को भी काबू कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस कृत्य के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की। उनके कब्जे से थार गाड़ी भी बरामद की है।

एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर शहर के न्यू कालोनी थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ। उस वीडियो में एक युवक चलती थार गाड़ी की खिडकी से पेशाब करता नजर आ रहा था। सोशल मीडिया पर प्रसारित उस वीडियो को लेकर गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई। इस कार चालक द्वारा गफलत लापरवाही से गाड़ी चलाकर अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डालने व चलती कार में खड़े होकर पेशाब करने का अपराध करने पर उनके खिलाफ गुरुवार को न्यू कालोनी पुलिस थाना में केस दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को काबू कर लिया गया। Gurugram News

आरोपियों की पहचान मोहित (उम्र-23 वर्ष) निवासी गांव दादनपुर, जिला झज्जर व अनुज (उम्र-25 वर्ष) निवासी गांव सिलाना जिला झज्जर के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस घटना में प्रयोग की गई थार कार आरोपी मोहित की है। आरोपी मोहित ही गाड़ी को गफलत व लापरवाही से चला रहा था। आरोपी अनुज ने चलती गाड़ी की खिडकी में खड़े होकर पेशाब करने की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों द्वारा उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई कार (महेन्द्रा थार) आरोपियों के कब्जा से बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें:– रंगदारी प्रकरण की जांच किसी और थाना पुलिस से कराने की मांग

हथियारों के साथ वीडियों वायरल, पुलिस जांच में जुटी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ में एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी नजर आ रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है। Kairana News

शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ में वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग हथियारों के साथ में बैठे नजर आ रहे है। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर बनाई गई माफिया स्टाफ नामक आईडी से गाने के साथ में पोस्ट किया गया है। 30 सेकेंड के वायरल वीडियो में करीब एक दर्जन युवक बैठे दिखाई दे रहे है, जिनमे से चार युवकों के हाथों में पिस्टल, रिवॉल्वर, बंदूक व रायफल नजर आ रही है। Kairana News

युवक एक-दूसरे को कोल्डड्रिंक भी सर्व करते हुए दिख रहे है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा एक युवक कैराना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया गया है। वह भी अपने हाथ में असलहा थामे हुए है। वहीं, मामले के सम्बंध में सीओ कैराना श्यामसिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे असलहे लाइसेंसी प्रतीत हो रहे है। हालांकि वीडियो की जांच की जा रही है। अवैध हथियार पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। Kairana News

यह भी पढ़ें:– डॉक्टर के घर से बदमाशों ने उड़ाये पन्द्रह लाख के गहने

बदमाशों ने की युवक की पीट पीट कर हत्या, वीडियो वायरल
फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: बल्लभगढ़ के थाना सेक्टर 8 क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सात बदमाशों ने सरेआम एक युवक को जंगल में ले जाकर पीट-पीट कर मार डाला। उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। सरेआम हुई इस हत्या के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों का मृतक आकाश के साथ कुछ दिन पहले किसी शादी समारोह में छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने युवक को जंगल में ले जाकर इतनी मारपीट की। उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक आकाश का फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जहां पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। Faridabad News

महेश श्योरान एसीपी बल्लभगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी साहिल और सोहिल अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं जबकि पांच आरोपी विकास, सूरज, अल्ताफ, तारिफ तथा एक अन्य को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आकाश के साथ मारपीट की जिसके बाद अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।

यह भी पढ़ें:– Bribe: पानीपत में तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Video Viral करने की धमकी देकर 14 लाख ठगने वाला आरोपी काबू
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Threat to Make the Video Viral: एक महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले आरोपी जिला जींद के डाहोला निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक महिला की शिकायत अनुसार उसकी स्नैपचैट पर सोनू के साथ जान पहचान हुई थी। आरोपी उसको अपनी बातों में फंसाकर वीडियो कॉल करके उसकी गलत वीडियो रिकॉर्ड कर पैसों की मांग करने लगा। जिससे उसने आरोपी को पैसे देने शुरु कर दिए। उसके बाद आरोपी उसे धमकी देकर कहने लगा कि अगर उसने उसे पैसे देने बंद कर दिए तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। Kaithal News

इसके बाद दूसरे आरोपित अजय ने भी उसके वाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेज दी। वह भी उससे पैसे मांगने लगा और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। दोनों आरोपित मिलकर उससे 14 लाख 40 हजार रुपए हड़प चुके थे। पैसे देने के बाद भी उसे बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पहले ही आरोपी गांव सतराणा जिला पटियाला पंजाब निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार करके जेल में भेजा जा चुका है। आरोपी सोनू का मंगलवार को न्यायालय से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत फाजिल्का जिले में 24 दिनों में 123 तस्कर गिरफ्तार – स्वप्न शर्मा

Hafed: हैफेड के गोदाम में गेहूं में पानी छिड़कने (पानी डालने) का वीडियो वायरल, डीएम ने कमेटी बना दिए जांच के आदेश
कैथल (सच कहूं न्यूज)। Hafed Godown: कैथल में हैफेड के गोदाम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें गेहूं पर पानी डालने का आरोप लगाया गया है। दरअसल हैफेड के गोदाम में स्टोर की गई गेहूं पर पानी छिड़कने का एक वीडियो सामने आया है। हैफेड के कर्मचारियों के सामने जैसे ही यह वीडियो आया तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत डीएम को की। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसके चलते प्रशासन और आमजन का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ। हालांकि अभी तक वीडियो जारी करने वाले का नाम पता नहीं लग पाया है, लेकिन मामला विभाग के उच्च अधिकारियों व डीसी के संज्ञान में भी लाया गया है। Kaithal News

जानकारी के अनुसार, गोदाम में रखे गए गेहूं पर पानी डालने का आरोप एक इंस्पेक्टर पर लगा है। इस गेहूं को राजस्थान में आपूर्ति के लिए भेजा जाना था। Kaithal News

जिस गोदाम में पानी छिड़का गया है, उसका चार्ज जिस इंस्पेक्टर को दिया गया है वह पहले भी इस प्रकार के मामले में सस्पेंड किए गए थे, लेकिन तत्कालीन डीएम ने उन्हें दोबारा चार गोदाम का चार्ज दे दिया। अब फिर से उनके गोदाम में ऐसा मामला सामने आया है।

कैथल हैफेड डीएम सुरेश कुमार ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं और इस काम के लिए छह सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। कमेटी की ओर से जो रिपोर्ट तैयार की जाएगी उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Railway News: खुशखबरी, राजस्थान में यहां बिछेगी नई रेलवे लाइन, बनाए जाएंगे नए रेलवे स्टेशन, देखें रूट

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 20 लाख, दो पकड़े
पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। Video Viral: सीआईए वन पुलिस ने रंगदारी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में मामले का पटाक्षेप करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने महिला से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपी सीसी कैमरा मकैनिक है तथा उन्होंने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे थे। जानकाी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि दो आरोपियों को गढ़ सरनाई गांव से काबू किया है। आरोपियों की पहचान राहुल निवासी देवीपुरा घरौंडा करनाल व मंजीत उर्फ सोहन निवासी शेरगढ़ पटियाला पंजाब हाल बराना के रूप में हुई है। Panipat News

वारदात में प्रयुक्त मोबाइल बरामद करने व गहनता से पूछताछ करने के लिए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना में शिकायत देकर बताया था कि उसके शोरूम के सीसीटीवी कैमरा खराब हो गए थे। उसने राहुल नाम के मैकेनिक से फोन पर संपर्क किया। बीती 12 नवंबर को राहुल सीसीटीवी कैमरा को ठीक करने के लिए आया। उसने कैमरा ठीक करने के लिए जीमेल व सीसीटीवी का लॉगिन पासवर्ड मांगा जो उसने दे दिया। 18 नवम्बर को उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा उसकी निजी पलों की वीडियों उसके पास है। Panipat News

20 लाख रुपए नही दिए तो वह वीडियों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। कॉलर ने रुपये न देने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कॉलर ने उसके वॉटसअप नंबर पर आपत्तिजनक वीडियों भेजी। 24 दिसम्बर को उसी नंबर से उसके पास वॉटसअप पर मैसेज आया और 5 लाख रुपए की डिमांड करते हुए धमकी दी। इस मामले में छानबीन करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह अपने अकाउंट का आईडी व पासवर्ड किसी के साथ सांझा न करें। Panipat News

यह भी पढ़ें:– हिमालय मॉडल स्कूल में खेल महोत्सव का आयोजन