martyred - Sach Kahoon Hindi

गांव वजीदके कलां का जसवीर सिंह जम्मू में शहीद
माता-पिता का इकलौता बेटा था शहीद जवान

शेरपुर/महल कलां। (सच कहूँ/रवी गुरमा/जसवंत सिंह लाली) विधानसभा हलका महल कलां अधीन आते गांव वजीदके कलां के जमपल व 10 जैक रायफल का जवान जसवीर सिंह (Jasvir Singh) (27) पुत्र कुलदीप सिंह जम्मू में सीमा की रक्षा करते दुश्मनों से लोहा लेते देश की एकता व अखंडता के लिए शहीद हो गया। शहीद जवान जसवीर सिंह वजीदके कलां की शहीदी की खबर मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के पिता कुलदीप सिंह निवासी वजीदके कलां ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका इकलौता बेटा जसवीर सिंह का जन्म 10 अक्तूबर 1995 को हुआ। उसने मैट्रिक तक की शिक्षा शहीद रहमत अली मैमोरियल सरकारी हाई स्कूल वजीदके खुर्द से प्राप्त की।

यह भी पढ़ें:– अधेड़ किसान की फावड़े से वार कर हत्या

12वीं की पढ़ाई सरकारी सीनियर स्कूल ठीकरीवाल व बीए गुरू गोबिन्द सिंह कॉलेज संघेड़ा से की। इस उपरंत वह 6 साल पहले 2016 में पटियाला (Patiala) में भारतीय सेना 10 जैक रायफल में भर्ती हुआ। अब वह जम्मू में राजौरी मैदिड़ में अपनी ड्यूटी निभा रहा था। बीती रात जम्मू से उसके साथियों का फोन आया कि जसवीर सिंह राजौरी मैदिड़ जम्मू में पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था और ड्यूटी दौरान दुश्मनों द्वारा किए हमले दौरान वह शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि यह खबर सुनते उसके परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शहीद जसवीर के पिता ने बताया कि जसवीर (Jasvir Singh) का अंतिम संस्कार पार्थिव देह के गांव पहुंचने पर किया जाएगा। इस मौके सरपंच गुरमीत कौर, बीकेयू उगराहां के जनरल सचिव कुलजीत सिंह वजीदके, राजिन्द्र सिंह वजीदके, गुरचरन सिंह, गुरदीप सिंह, डॉ. जसवीर सिंह, पूर्व फौजी बहादर सिंह समरा, हरमोलक सिंह, बलजिन्द्र सिंह मिश्रा ने शहीद के परिवार के साथ मुलाकात कर दु:ख सांझा करते कहा कि देश की सीमा की रक्षा करते लगातार जवान शहीद हो रहे हैं। सरकार को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्ती से निपटने की जरूरत है। इस मौके शहीद की माता परमजीत कौर, चाचा मलकीत सिंह, चाची मनजीत कौर, चचेरा भाई रसवीर सिंह उपस्थित थे।

लेह में हरियाणा का जवान शहीद, सुनारिया कलां में हुआ अंतिम संस्कार, भारी तादाद में पहुंचे लोग
ड्यूटी दौरान माइनस तापमान में बिगड़ी थी तबीयत

रोहतक के जवान जोगेंद्र का

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सुनारिया कलां का रहने वाला हवलदार जोगेंद्र सिंह देश के लिए शहीद हो गया। वह लेह में माइनस तापमान में देश की सरहद की सुरक्षा में तैनात था। वहां हवलदार जोगेंद्र की तबीयत बिगड़ी तो उसे कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में लाया गया। छोटी आंत के आॅपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर रखे गए जवान की तबीयत में सुधार नहीं हुआ और उसने 27 दिसंबर को अंतिम सांस ली। वीरवार को उनका पार्थिव शरीर सुनारिया कलां पहुंचा। गांव के श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हवलदार जोगेंद्र के शहीद होने से गांव में शौक की लहर दौड़ गई।

ऑक्सीजन कम होने से बिगड़ी तबीयत

सेना की 15 जाट बटालियन के जवान जोगेंद्र की लेह में माइनस तापमान में ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। आॅक्सीजन कम होने के कारण पहले उल्टी दस्त लगी। बाद में गंभीर हालत के कारण छोटी आंत खराब हो गई। इसके चलते जवान को पहाड़ से नीचे लाया गया। चंडीगढ़ स्थित कमांड अस्पताल में आॅपरेशन कर जवान की खराब हुई छोटी आंत को निकाली दिया गया था। इसके बाद जोगेंद्र वेंटिलेटर पर थे।

24 दिसंबर को परिजनों को पता लगा

शनिवार 24 दिसंबर को परिवार को उनके गंभीर बीमार होने का पता लगा। इसके बाद पत्नी सुशीला व अन्य परिजन अस्पताल मिलने पहुंचे। 27 दिसंबर को उनके शहीद की सूचना घर आई तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बटालियन के जवान वीरवार को जोगेंद्र का पार्थिव शरीर रोहतक के गांव सुनारिया कलां में लेकर पहुंचे। यहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व सैनिकों ने अपने शस्त्र उलटे कर जवान को सलामी दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुआ यमुनानगर का जवान
सूचना मिलने पर साढौरा के गांव कल्याणपुर सहित परिवार में फैला शोक

यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। यमुनानगर के साढौरा क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी नूर हुसैन (45) छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में देश के लिए शहीद हो गए। वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में तैनात थे। उनके शहीद होने का पता लगते ही क्षेत्र के लोग गांव कल्याणपुर में पहुंचने शुरू हो गए हैं। आज मंगलवार दोपहर तक उनका पार्थिव शरीर गांव में आने की संभावना है। बता दें कि शहीद नूर हुसैन के पास दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी की उन्होंने शादी कर दी है। जबकि बेटा मोईन 14 वर्ष का है। जो इस समय 12वीं में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। वर्ष 1996 में वह सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। इस समय उनकी ड्यूटी छत्तीसगढ़ के डीजापुर में थी। वहीं पर नक्सली हमले में गोली लगने से वह शहीद हो गए। गत फरवरी माह में नूर हुसैन ने बेटी की शादी की थी। उस समय उनकी ड्यूटी श्रीनगर में चल रही थी। वह छुट्टी पर घर आ गए थे। इसके बाद उनकी बटालियन को छत्तीसगढ़ में तैनात कर दिया था। जिस पर वह चार सितंबर को सीधा छत्तीसगढ़ में बटालियन में पहुंच गए थे। इसके बाद से ही वहीं पर ड्यूटी चल रही थी। अब गोली लगने से उनके शहीद होने का पता लगते ही परिवार में शोक का माहौल है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं लोग भी परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– भीख मांगने आई महिला ने बच्चे को किया अगवा

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कांगों में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर हमला, बीएसएफ के दो जवानों की मौत
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अफ्रीकी देश कांगों गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर तैनात भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान वहां मंगलवार को हिंसा पर उतारू प्रदर्शनकारियों के एक हमले में मारे गए। कांगों में अंतराष्ट्रीय मिशन का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के हमले में पांच व्यक्ति मारे गए। इनमें बीएसएफ के हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह और हेड कांस्टेबल सनवाला राम विश्नोई है। शांति रक्षकों पर यह हमला युगांडा की सीमा के पास एक कस्बे में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ हुई।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ट्विटर पर एक वक्तव्य में इस घटना में भारत के सुरक्षा बल के जवानों के मारे जाने पर गहरा दु:ख जताया। जयशंकर ने कहा, ‘लोकतांत्रिक गणराज्य कांगों में बीएसएफ के दो बहादुर शांतिरक्षकों के निधन पर गहरा दुख है। वे मोनुस्को (कांगो में संयुक्त राष्ट्र संगठन के मिशन) में शामिल थे। इस क्रूर हमले में शामिल व्यक्तियों को पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। मैं इन बहादुर जवानों के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।

कैसे हुआ हमला

बीएसफ ने एक ट्वीट में कहा, ‘बीएसएफ महानिदेशक और बल के जवान और अधिकारी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगों में संयुक्तराष्ट्र शांतिरक्षा टुकड़ी एट मोनुस्को) में तैनात स्टेबल शिशुपाल सिंह और हेड कांस्टेबल सनवाला राम विश्नोई के निधन पर दु:ख जताते हैं। विपत्ति की इस घड़ी में प्रहरी परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार रात को कहा, ‘गोमा में स्थिति हिंसक हो गई और लूटपाट और संयुक्त राष्ट्र की संपत्ति में आग लगा दी गई। बेनी और बुटेम्बो (जहां दो जून, 2022 से बीएसएफ की दो प्लाटून तैनात हैं) दोनों पूरी चौकसी पर थे। कल का दिन शांति से गुजर गया था लेकिन बुटेम्बो में आज स्थिति हिंसक हो गई है।

क्या है मामला

गोमा कस्बा बेनी से लगभग 350 किमी दक्षिण में है और मोनुस्को का एक बड़ा शिविर है। बीएसएफ के अनुसार बुटेम्बो में कुछ लोगों ने मोनुस्को के विरोध में एक सप्ताह के विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर रखी थी। मंगलवार का प्रदर्शन उसका हिस्सा था। बीएसएफ के अनुसार बीएसफ की एक प्लाटून वहां मोरक्को के एक त्वरित कार्रवाई बल के शिविर में तैनात थी। शिविर को करीब 500 प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया था और उन्हें कांगों की पुलिस और सेना के जवान नियंत्रण में नहीं रख पाये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मोदी ने बंगलादेश की आजादी की लड़ाई में शहीद हुए जवानों को किया नमन
1971 में आज के दिन हमारी सेना ने जो इतिहास रचा था  (Modi )

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलादेश विजय दिवस के अवसर पर इस लड़ाई के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों के पराक्रमों को याद करते हुए सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट कर कहा,‘विजय दिवस पर भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करता हूं। 1971 में आज के दिन हमारी सेना ने जो इतिहास रचा, वह सदा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। बंगलादेश को पाकिस्तान से अलग कर स्वतंत्र राष्ट्र बनाने को लेकर हर वर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है।

बंगलादेश की आजादी में अहम योगदान देने वाले भारतीय सेना के जवानों को भी  इस दिन श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उल्लेखनीय है कि बंगलादेश युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना को एकतरफा एवं बिना शर्त्त समर्पण करना पड़ा था जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान बंगलादेश के तौर पर नया देश बना। आज ही के दिन वर्ष 1971 में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अब्दुल्लाह खान नियाजी ने अपने 93000 जवानों के साथ भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोदी पहुंचे हाइफा , पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए 44 भारतीयों को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। बेंजामिन नेतन्याहू के साथ नरेंद्र मोदी हाइफा पहुंचे। पहले विश्व युद्ध में ओटोमन साम्राज्य से हाइफा की हिफाजत करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद रहे । ये पहला मौका है जब किसी भारतीय पीएम ने यहां श्रद्धांजलि दी।

हाइफा को आजाद कराने के लिए मेजर दलपत सिंह की जांबाजी की वजह से उन्हें इतिहास में ‘हीरो ऑफ हाइफा’ के नाम से जाना जाता है तथा उन्हें भी मिलिट्री क्रॉस से नवाजा गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार की सुबह येरूशलम से हेलिकॉप्टर के जरिए हाइफा के लिए उड़ान भरी।

दोनों नेताओं ने शहीदों को सलामी दी और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये पहला मौका है जब किसी भारतीय पीएम ने यहां श्रद्धांजलि दी।

इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है हाइफा

येरुशलम और तेल अवीव के बाद हाइफा इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। इसका कुल एरिया करीब 64 स्क्वायर किलोमीटर तथा पॉपुलेशन करीब 2.80 लाख है।

हाइफा वो जगह है, जहां पहले विश्व युद्ध में भारतीय जवानों ने वीरता का प्रदर्शन किया था। भारतीय जवानों ने आधुनिक हथियारों से लैस ओटोमन तुर्कों के खिलाफ लड़ते हुए हाइफा की हिफाजत की थी। घुड़सवार भारतीय सैनिकों ने तलवार और भालों से ही दुश्मन सेना को शिकस्त दी थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ होशियारपुर का जवान
संस्कार के लिए आज पैतृक गांव लाया जाएगा शरीर

दो महीने पहले ही श्रीनगर में लगी थी ड्यूटी

होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। हाजीपुर के सिद्धू मोहल्ला निवासी सरदार बख्तावर सिंह राजौरी जिले के नोशहरा सेक्टर में शहीद हो गए। उनके पिता सरदार प्रीतम सिंह रिटायर्ड एक्स सर्विसमैन ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। बेटा बख्तावर सिंह सबसे छोटा था। उन्होंने बताया कि बख्तावर सिंह की यूनिट असम से श्रीनगर दो महीने पहले ही पहुंची थी। बख्तावर की ड्यूटी 1 महीने के लिए बेंगलुरू लगी थी। जब बख्तावर बंगलुरू से ड्यूटी खत्म करके श्रीनगर जा रहा था तो मई महीने में कुछ दिन की छुट्टी हमारे पास बिताकर गया।

बख्तावर ने प्राइमरी और टेन प्लस टू की शिक्षा हाजीपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त करने के बाद 2003 में सेना में भर्ती हुए बख्तावर सिंह विवाहित हैं। उसकी पत्नी जसवीर कौर बेटा सुखविंदर सिंह 11 वर्षीय, दूसरी बेटी 8 वर्षीय जसप्रीत कौर, तीसरा बेटा 8 महीने का मनजिंदर सिंह है।

बंकर के मुंह पर गिरा गोला

छोटी बेटी जसप्रीत कौर सभी आने जाने वालों को बड़ी उत्सुकता की नजर से देख रही हैं। उसको अभी तक पता नहीं है कि क्या हुआ। पाकिस्तान की तरफ से एक गोला बख्तावर के बंकर के मुंह पर गिरा जिससे वह शहीद हो गया। डेड बाडी चार-पांच बजे तक आने की संभावना है। शहीद की माता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।