Israel Gaza Attack - Sach Kahoon Hindi

Gaza Genicide: दर्दनाक सच! मासूमों का क्या कसूर, जो बढ़ रहे हैं बच्चों पर हमले!!
Gaza Genicide: इजरायल और हमास वार में अस्पताल में हुए हमले में 500 लोगों के मारे जाने का जो दावा किया गया था जोकि अब तक विवादित है कि यह हमला किया तो किसने किया और क्यों किया? बता दें कि इस वार में मासूम का बहुत ही बुरा हाल है। इजरायल और फिलिस्तीन दोनों ही देशों में बहुत भारी संख्या में बच्चे मरे हैं, जिनकी वीडियो और बहुत सी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वार में उन मासूम बच्चों का क्या कसूर जो बिन वजह ही मौत के मुंह में जा रहे हैं।

मारे जा चुके लोगों में 750 के करीब बच्चे शामिल | Israel-Hamas War

इस संबंध में फिलिस्तीन की स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि गाजा पट्टी में कम से कम 2500 के लगभग फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें 750 के करीब बच्चे शामिल हैं। घायलों की बात करें तो 10 हजार के लगभग लोग घायल हैं जिनमें भी बच्चों की संख्या 2500 के करीब है। बताया जा रहा है कि इजरायल के इतिहास में यह जो हमला हुआ है यह अब तक का सबसे बड़ा और घातक हमला है। इस वार में 1500 के करीब लोगों के मारे जाने का अनुमान है। घायलों की बात करें तो 2900 के करीब लोग घायल हुए हैं। इनमें भी काफी संख्या में बच्चों के मारे जाने और घायल होने का अनुमान है लेकिन इसको लेकर इजरायल सरकार ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है और ना ही कोई आंकड़े जारी किए हैं।

सीरिया में हर दूसरा बच्चा मौत का शिकार | Israel-Hamas War

इजरायल हमास वार के बाद से ही इजरायल और फिलिस्तीन में बच्चों के खिलाफ बड़े स्तर की जानकारियां उजागर हो रही हैं, जिनमें बच्चों की हत्या, किडनैपिंग और उन्हें अपंग करने की रिपोर्ट है। ऐसा क्यों हो रहा है कि ज्यादातर बच्चों को ही निशाना बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस वक्त सबसे ज्यादा डरावने 10 संघर्षशील जोनों में सीरिया ऐसा देश है, जहां मरने वालों में हर दूसरा बच्चा मौत का शिकार हो रहा है। सोमालिया में जो लोग मर रहे हैं उनमें तीन मौतों में एक बच्चा होता है।

वहीं माली और बुर्किना फासो की बात करें तो उनमें हर 6 मरने वाले लोगों में एक बच्चा और कार्गाे में 8 लोगों में एक बच्चा मर रहा है। अभी हाल ही के कुछ सालों की बात करें तो इनमें बच्चों को ज्यादातर निशाना बनाया जा रहा है। दुनियाभर में वार बढ़ रही हैं और मौतों की संख्या भी बढ़ रही है, जिनमें ज्यादातर बच्चे मौत का शिकार हो रहे हैं।

हाल ये है कि जिन बच्चों के माता-पिता इस वार में मौत का शिकार हुए हैं उनके बच्चे सड़कों पर अपने माता-पिता को ढूंढते नजर आ रहे हैं तो कहीं बच्चे-बच्चे ही अपने भाई-बहनों को रोते-बिलखते हुए ढूंढते नजर आ रहे हैं जिनकी भाव विभोर करने वाली वीडियों रोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनको देखकर किसी का भी दिल धड़कना रुक जाए। ऐसा दर्दनाक दृश्य, ऐसा खौफनाक मंजर जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। Israel-Hamas War

यह भी पढ़ें:– Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश में टकराई दो ट्रेनें, 11 की दर्दनाक मौत, बचाव राहत कार्य…

Israel Gaza Attack: इजरायल ने किया फिलिस्तीनी लड़ाकों पर सबसे बड़ा हमला
Israel Gaza Attack: इजरायल ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी के जवाब में मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) का उपयोग करके वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी लड़ाकों के खिलाफ हमला किया है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर लिखा ‘थोड़ी देर पहले, आईडीएफ और इजरायल सीमा पुलिस बलों ने जेनिन के क्षेत्र में वाडी ब्रुकिन में आतंकवाद विरोधी गतिविधियों का संचालन किया और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में दो व्यक्तियों को पकड़ा। इसके अतिरिक्त, सेना ने सशस्त्र आतंकवादियों की ओर गोलीबारी की। जेनिन कैंप में आतंकवाद विरोधी गतिविधि के दौरान, सशस्त्र आतंकवादियों ने इजरायली सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और विस्फोटक उपकरण फेंके। जवाब में एक आईडीएफ यूएवी ने आतंकवादियों पर हमला किया।

बयान में कहा गया है कि इजरायली सुरक्षा बलों के किसी घायल होने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि फिलिस्तीनी समूह हमास द्वारा गत 07 अक्टूबर को गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ अचानक बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला करने और सीमा का उल्लंघन करने, पड़ोसी इजरायली समुदायों के लोगों की हत्या और अपहरण करने के बाद फिलिस्तीनियों और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया है। इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख से अधिक लोगों के घर गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया और पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। बाद में मानवीय सहायता वाले ट्रकों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नाकाबंदी में ढील दी गई। संघर्ष के बढ़ने से दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गए और घायल हुए।

फिलिस्तीन और इजरायल के बीच युद्ध में गाजा के करीब दो हजार बच्चे मारे गए

इजरायल-फिलिस्तीनी के बीच संघर्ष बढ़ने के बाद से गाजा पट्टी में कम से कम 2,000 बच्चे मारे गए हैं। मानवीय संगठन सेव द चिल्ड्रन ने सोमवार को यह जानकारी दी। संगठन ने एक बयान में कहा, ‘पिछले 17 दिनों में गाजा में कम से कम 2,000 बच्चे मारे गए हैं, लगातार हवाई हमलों के कारण गाजा पट्टी में हजारों इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो गई हैं।’ बयान में कहा गया है कि वेस्ट बैंक में भी 27 बच्चे मारे गए।

सेव द चिल्ड्रन्स के फ़िलिस्तीन के निदेशक जेसन ली ने कहा ‘हम सभी पक्षों से बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान करते हैं, और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इन प्रयासों का समर्थन करने का आह्वान करते हैं। बच्चों को नुकसान से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जानी चाहिए।’