Rajasthan Assembly Election 2023 - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Election 2023 : अपरान्ह 3 बजे तक हनुमानगढ़ जिले में 61.64 प्रतिशत मतदान
लोकतंत्र का उत्सव मनाने बूथों पर उमड़े मतदाता | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1297 पोलिंग बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने के साथ ही 51 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। इनके भाग्य का फैसला 3 दिसम्बर को मतगणना के दिन होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 11 घंटे चली मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। हर जगह शांतिपूर्वक मतदान हुआ। बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोगों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। लोग मतदान को लेकर सुबह से ही कतारों में लगे हुए नजर आए। Rajasthan Election 2023

शांतिपूर्ण चली मतदान प्रक्रिया, आमजन में देखा गया खासा उत्साह

मतदान केन्द्रों पर अपनी पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए मतदाताओं की भीड़ देखी गई। मतदान केन्द्रों पर मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य कागजातों के आधार पर भी मतदान की सुविधा उपलब्ध रही। लोकतंत्र का उत्सव मना रहे मतदाताओं में वोट को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमडऩे लगी। निर्धारित समय पर मॉक पोल के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान प्रक्रिया शुरू हुई तो कतारें लंबी होती गईं। धूप खिलने के साथ ही वोट देने को लेकर मतदाताओं का उत्साह लगातार बढ़ता गया। कतारें और लंबी होती गईं। Hanumangarh News

कहीं ईवीएम मशीन में खराबी तो कहीं देरी से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया

बूथों पर बुजुर्गों व दिव्यांगों को मतदान करवाने के लिए व्हील चेयर व वॉलेंटियर की व्यवस्था रही। मतदान केन्द्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। मतदान केन्द्रों से बाहर प्रत्याशी व उनके समर्थक हाथ जोडक़र मतदाताओं से वोट की अपील करते नजर आए। कई केन्द्रों पर किसी का वोट किसी दूसरे व्यक्ति की ओर से भी डालने की शिकायतें सामने आईं। वहीं कई लोग ऐसे भी थे जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे और उन्हें अपने मताधिकार से वंचित रहना पड़ा। पुलिस जवानों के साथ हथियारबंद बीएसएफ के जवान केन्द्रों पर मुस्तैद रहे। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया।

अंधेरे के कारण बुजुर्ग मतदाताओं को हुई परेशानी तो मतदाताओं ने किया हंगामा

जिले में 40 पिंक बूथ, 5 हरित बूथ, 5 पीडब्ल्यूडी विशेष बूथ बनाए गए थे। जिले में कई बूथों पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस कारण मतदाताओं को मतदान के लिए लम्बा इन्तजार करना पड़ा। कुछ मतदान केन्द्रों पर सुबह निर्धारित समय से कुछ देरी से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। जंक्शन के भाग संख्या 84 पर करीब 20 मिनट की देरी से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। तब तक लाइन में खड़े मतदाता मतदान प्रक्रिया शुरू होने का इन्तजार करते रहे। इस बूथ पर वोट देने पहुंचीं अंजली बंसल ने बताया कि सुबह सवा छह बजे से लाइन में लगे रहे लेकिन मतदान सवा सात बजे शुरू हुआ। उधर भाग संख्या 113, 114 व 115 में अंधेरे के कारण बुजुर्ग मतदाताओं को परेशानी हुई।

मतदान केन्द्र के अंदर रोशनी कम होने से नाराज मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। मतदान करने पहुंचे विजय बलाडिय़ा, नारायण अग्रवाल आदि ने कहा कि मशीन पर उम्मीदवारों के नाम व निशान तक नहीं दिखाई दे रहे थे। बाद में जोनल ऑफिसर ने लाइट की व्यवस्था करवाने की बात कही। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रोशनी की व्यवस्था सुचारू करवाई तो मतदाता शांत हुए। भादरा विधानसभा क्षेत्र में भादरा के वार्ड 34 के एलबीएस स्कूल में 3 मिनट के लिए ऑनलाइन वेब कास्टिंग बंद रही। लाइट चली जाने के कारण वेब कास्टिंग बंद रही। प्रशासन की ओर से इस बार जिले के महत्वपूर्ण मतदान केन्द्रों और संवेदनशील क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों एवं सहायक मतदान केन्द्रों सहित 50 प्रतिशत से अधिक बूथों पर पहली बार ऑनलाइन वेब कास्टिंग करवाई गई।

2018 में हनुमानगढ़ जिले में 84.33 प्रतिशत मतदान हुआ था

जिले के कुल 650 मतदान केन्द्रों पर ऑनलाइन वेबकास्टिंग हुई। इनमें 248 संवेदनशील मतदान केन्द्र शामिल रहे। अधिकतर मतदान केन्द्रों पर पुलिस कर्मियों ने मोबाइल फोन अंदर ले जाने से मतदाताओं को रोक दिया। हालांकि कुछ मतदान केन्द्रों के अंदर प्रशासन ने सेल्फी पॉइंट स्थापित किया। लेकिन मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति न होने से मतदाता सेल्फी पॉइंट का फायदा नहीं उठा पाए। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में हनुमानगढ़ जिले में 84.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले हुए चुनाव में भी करीब इतना ही मतदान हुआ था। इस बार मतदान के लिए जिले में 13 लाख 98 हजार 495 मतदाता पंजीकृत थे। हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र व संगरिया विधानसभा क्षेत्र में 13-13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं भादरा विधानसभा क्षेत्र में 10 प्रत्याशी, नोहर विधानसभा क्षेत्र में 9 प्रत्याशी, पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

अधिकारियों ने किया बूथों का निरीक्षण | Rajasthan Election 2023

हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) रुक्मणि रियार सिहाग व पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने सरस्वती गल्र्स कॉलेज व नेशनल पब्लिक स्कूल स्थित बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने वोट डालने आए मतदाताओं से बातचीत भी की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार सिहाग ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे हर काम छोडक़र मतदान करें और लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा ने भी कई बूथों का निरीक्षण किया। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप भी नेशनल पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केन्द्र पर वोट देने पहुंचे।

उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के पुत्र व भाजपा प्रत्याशी अमित सहू ने भी नेशनल पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केन्द्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में ग्रीन बूथ बनाया गया। इसकी खासियत है कि मतदान के लिए आने वाले 100 वोटर्स को एक पौधा भेंट किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप को भी एक पौधा दिया गया। जोनल ऑफिसर नरेश गुप्ता व बीएलओ महिपाल ने उन्हें पौधा भेंट किया। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए यह पहल की गई है। हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी विनोद कुमार ने अपने पैतृक गांव लीलांवाली में वोट डाला। मतदान करने के बाद चौधरी विनोद कुमार ने अधिकाधिक मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

पहली बार वोट डालने के लिए नजर आए उत्साह से लबरेज

पहली बार वोटिंग करने वाले युवा मतदाता भी उत्साह से लबरेज नजर आए। सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन ये युवा वोट देने के उत्साह की वजह से छह बजे से ही मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए। सुबह वोटिंग शुरू होने पर सबसे पहले अपने वोट को डाला। इसके बाद अपने दोस्तों और अभिभावकों को अपना वोट डालने की सूचना दी। पहली बार वोट डालने की खुशी उनके चेहरे पर साफ-साफ दिख रही थी। पहली बार मतदान की अपनी यादों को संजोकर रखने के लिए युवाओं ने मतदाता केन्द्रों पर बने सेल्फी पॉइंट पर अपनी सेल्फी खींची। इस सेल्फी को अपने दोस्त के बीच शेयर करने की होड़ थी।

यूं आगे बढ़ा मतदान का प्रतिशत | Rajasthan Election 2023

हनुमानगढ़ जिले में सुबह 9 बजे तक कुल 12.01 प्रतिशत मतदान हुआ। नोहर क्षेत्र में 10.46 फीसद, पीलीबंगा में सर्वाधिक 13.24 फीसद, भादरा में 11.81 फीसद, संगरिया में 11.50 फीसद और हनुमानगढ़ में 12.85 फीसद मतदान हुआ। हनुमानगढ़ जिले में सुबह 11 बजे तक 29.16 फीसद मतदान हुआ। संगरिया में 27.43 फीसद, नोहर में 30 फीसद, हनुमानगढ़ में 29.40 फीसद, भादरा में 28.27 फीसद और पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में 30.40 फीसद मतदान 11 बजे तक हुआ। दोपहर 12 बजे तक हनुमानगढ़ जिला मतदान प्रतिशत आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में दूसरे नम्बर पर चल रहा था। हनुमानगढ़ जिले में दोपहर 1 बजे तक 44.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

संगरिया विधानसभा क्षेत्र में 42.28 फीसदी, हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 44.99 फीसदी, पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में 46.61 फीसदी, नोहर विधानसभा क्षेत्र में 44.20 फीसदी और भादरा विधानसभा क्षेत्र में 44.88 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक पूरे प्रदेश के 199 विधानसभा क्षेत्रों में हनुमानगढ़ जिले का पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत के हिसाब से 9वें नम्बर पर था। हनुमानगढ़ जिले में अपराह्न 3 बजे तक 61.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें संगरिया विधानसभा क्षेत्र में 58.56 फीसदी, हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 60.75 फीसदी, पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में 62.53 फीसदी, नोहर विधानसभा क्षेत्र में 65.16 फीसदी और भादरा विधानसभा क्षेत्र में 60.81 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान प्रतिशत के आंकड़ों के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक हनुमानगढ़ जिला पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर था। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Election Live: राजस्थान चुनाव को लेकर गहलोत और वसुंधरा राजे ने किए बड़े दावे….

सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त, 1.70 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी नियोजित
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश की 199 विधान सभा क्षेत्रों के लिए शनिवार 25 नवंबर को निष्पक्षए निर्विघ्न एवं स्वतंत्र मतदान सम्पन्न करवाने तथा भय.मुक्त वातावरण बनाये रखने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महानिदेशक पुलिस कानून व्यवस्था श्री राजीव शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मीए होमगार्ड्स तथा अर्ध.सैनिक बलों की 700 कंपनियां व्यवस्थितए भय मुक्त व स्वच्छ वातावरण उपलबद्ध करवाने हेतु निरंतर कार्य करेंगी। Rajasthan Election 2023

1,70 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी नियोजित | Rajasthan Election 2023

राजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करवाने हेतु 70 हजार से अधिक राजस्थान पुलिस के पुलिसकर्मीए 18 हजार राजस्थान होमगार्ड्सए 2 हजार राजस्थान बॉर्डर होमगार्ड्सए 15 हजार अन्य राज्यों के होमगार्ड्स ; उत्तर प्रदेशए गुजरातए हरियाणाए मध्य प्रदेशद्धए आरएसी की 120 कंपनियां शामिल हैं। साथ ही केन्द्रीय अर्ध.सैनिक बल ;सीआरपीएफए बीएसएफए आईटीबीपीए सीआईएसएफए एसएसबीए आरपीएफ आदिद्ध की कंपनियां एवं 18 अन्य राज्यों के सशस्त्र बल सहित कुल 1ए70ए000 से अधिक सुरक्षाकर्मी नियोजित किए जाएंगे।

11655 सन्दिग्ध चिन्हित कर किये पाबंद

डीजी कानून व्यवस्था श्री शर्मा ने बताया कि योजनाबद्ध रूप से कार्यवाही करते हुए राजस्थान पुलिस द्वारा विगत समय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से अतिसंवेदनशील क्षेत्र एवं उनमें निवासरत मतदाताओं की पहचान की है। इन क्षेत्रों के मतदाताओं को प्रभावित करने वाले 11 हजार 655 संभाव्य व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद करवाया गया है।

फ्लैग मार्च एवं जनसंपर्क कर मतदाताओं में विश्वास कायम

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ साथ केन्द्रीय अर्ध.सैनिक बलों द्वारा इन क्षेत्रों में निरंतर फ्लैग मार्च एवं जन संपर्क स्थापित कर मतदाताओं में विश्वास उत्पन्न किया गया है। इन क्षेत्रों में निगरानी एवं आसूचना विकसित करने हेतु सीएलजी सदस्योंए ग्राम रक्षकों आदि को भी सक्रिय किया गया।

2,51 लाख को कराया कोर्ट से पाबन्द

क्षेत्र में कानून.व्यवस्था को बिगाड़ सकने वाले आपराधिक व असामाजिक तत्वों को सूचीबद्ध कर उनके विरुद्धबउचित विधिक कार्यवाही की गई है। विधान सभा चुनाव की औपचारिक घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता अवधि के दौरान अब तक ऐसे 2ण्51 लाख व्यक्तियों को न्यायालय द्वारा पाबंद करवाया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 7 मादक पदार्थ तस्करों को पिट एनडीपीएस एक्ट मेंए 7 आदतन अपराधियों को राजपासा में तथा 1 हार्डकोर अपराधी को एनएसए में निरुद्ध भी करवाया गया है।

491 आग्नेयास्त्र एवं 989 धारदार हथियार जब्त

शर्मा ने बताया कि अवैध हथियारों के विरुद्ध आसूचना आधारित कार्यवाही करते हुए 491 आग्नेयास्त्र एवं 989 धारदार हथियार अब तक जब्त किए गए हैं। वांछित अपराधियों के विरुद्ध जारी 65ए000 से अधिक गिरफ़्तारी वारंटों का गत 6 सप्ताह में निस्तारण किया गया।

क्रिटिकल पोलिंग बूथ पर लाइव.वेबकास्टिंग

डीजीपी क़ानून व्यवस्था ने बताया कि राज्य में कुल 52 हजार 139 पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होगी। समस्त पोलिंग बूथ पर पुलिसकर्मियों एवं होमगार्ड्स का नियोजन किया जाएगाए जो पोलिंग बूथ पर व्यवस्था बनानेए फर्जी वोटरों को पहुँचने से रोकने तथा मतदान दल की सुरक्षार्थ कार्य करेंगे। कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील पोलिंग बूथ पर केन्द्रीय अर्ध.सैनिक बलों की एक हथियारबंद टुकड़ी भी उपलब्ध कारवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला निवाचन अधिकारी द्वारा क्रिटिकल पोलिंग बूथ पर लाइव.वेबकास्टिंग एवं उचित स्थानों पर माइक्रो.आब्जर्वर भी नियोजित किए जा रहे हैं।

सभी विधान सभा क्षेत्रों में 8.10 पोलिंग बूथ के एक समूह पर लगातार पर्यवेक्षण एवं भ्रमण के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के मोबाइल दल कार्य करेंगे। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट एवं एक क्षेत्रीय पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारी तैनात किए जाएंगे जिनकी सहायतार्थ 3 पुलिस उप.पर्यवेक्षण अधिकारी भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

1300 से अधिक क्विक रेस्पॉन्स टीम | Rajasthan Election 2023

विधानसभा चुनावों के लिए राज्य सरकार की ओर से राजस्थान पुलिस नोडल अधिकारी एवं आईजी कानून व्यवस्था श्री गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं गृह मंत्रालयए भारत सरकार द्वारा राज्य में चुनाव प्रक्रिया हेतु अर्ध.सैनिक बलों की कंपनियां उपलब्ध कारवाई गई हैं। संवेदनशील पोलिंग बूथ पर तैनाती के अतिरिक्त इनकी 1300 से अधिक क्विक रेस्पॉन्स टीम ;क्यूआरटीद्ध मतदान दिवस पर गश्त करेंगी जो सभी विधान सभा क्षेत्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।

इन्हें स्थानीय संवेदनशील पोलिंग बूथ एवं संवेदनशील क्षेत्रों की सूचियां उपलब्ध होंगी, जिसके अनुसार ये लगातार गश्त करेंगी। कुछ अति संवेदनशील क्षेत्रों में अर्ध.सैनिक बलों की बड़ी टुकड़ी भी अतिरिक्त स्ट्राइक फोर्स के रूप में तैनात की जाएंगी। अवैध एवं प्रलोभन सामग्री के वितरणए भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कारवाही करने के लिए अर्ध.सैनिक बलों फ्लाइंग स्कवेड पूरे राज्य में कार्य करेंगी। सभी व्यय संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फ्लाइंग स्क्वाडस एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम तैनात की जाएंगी जिनमें भी अर्ध.सैनिक बलों के जवान शामिल होंगे।

श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया हेतु 33 जिला निर्वाचन अधिकारी निर्धारित हैंए कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त 56 जिला पुलिस अधीक्षक और उनके अधीनस्त पुलिसकर्मी इस कार्य में नियोजित किए गए हैं। सभी 12 पुलिस आयुक्त ध् रेंज महानिरीक्षक कोए सभी 56 जिला पुलिस अधीक्षकों को एवं प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र हेतु पृथक.पृथक रिज़र्व फोर्स भी उपलब्ध कारवाई गई है। Rajasthan Election 2023

अंतरराज्यीय सीमा पर 276 चेक पोस्ट | Rajasthan Election 2023

उन्होंने बताया कि राजस्थान के 5 पड़ोसी राज्यों से लगने वाली अंतरराज्यीय सीमा पर 276 चेक पोस्ट स्थापित हैं। यह चेक पोस्ट अवैध सामग्री एवं अवांछनीय व्यक्तियों के राज्य में प्रवेश को रोकने का कार्य कर रही हैं। गुरुवार को सांय 6 बजे प्रचार कार्य सम्पन्न होने के साथ ही पुलिस द्वारा स्थानीय वोटरों के अतिरिक्त क्षेत्र में उपस्थित अन्य व्यक्तियों की सघन स्क्रीनिंग की जाएगी और अवांछित व्यक्तियों को राज्य की सीमा से बाहर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– Weather Update: अगर आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें…

Rajasthan Election 2023: मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण
5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव.2023 के तहत प्रदेश के 199 विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवम्बर को मतदान होगा। जिलों में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51,507 मतदान केन्द्रों पर 5ए26ए90ए146 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 18.30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 के युवा मतदाता मतदान करेंगेए जिनमें 18.19 आयु वर्ग के 22,61,008 नव मतदाता शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में कुल 36,101 स्थानों पर मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुल 10,501 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में और 41,006 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। कुल 26,393 मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग करवाई जाएगी। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से इन मतदान केंद्रों पर निगरानी की जाएगी। प्रदेशभर में 65ए277 बैलट यूनिटए 62,372 कंट्रोल यूनिट और 67,580 वीवीपैट मशीनें रिजर्व सहित मतदान कार्य में उपयोग ली जाएंगी। Rajasthan Election 2023

6,287 माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी | Rajasthan Election 2023

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव स्वतंत्रए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 6,287 माइक्रो आब्जर्वर और 6247 सेक्टर अधिकारी मय रिजर्व नियुक्त किए गए हैं जो मतदान दलों से सतत समन्वय बनाकर किसी भी प्रकार की परेशानी का तत्काल निराकरण करेंगे। सभी सेक्टर अधिकारियों को एक.एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन भी दी जाएगी। जो ईवीएम संबंधी खराबी की सूचना होने पर सुधार एवं रिप्लेसमेंट की कार्यवाही करेगे। ईवीएम संबंधी खराबी के त्वरित निराकरण के लिए हर विधानसभा में दो.दो बेल के इंजीनियर भी मौजूद रहेगे जो सूचना प्राप्त होने पर शीघ्र केन्द्रों पर पहुंचेंगे। बेल इंजीनियर के पास भी एक.एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन रहेगी।

गुप्ता ने बताया कि 2ए74ए846 मतदान कर्मी मतदान सम्पन्न कराएंगे। 7960 महिला मतदानकर्मी महिला प्रबन्धित मतदान केन्द्रों पर एवं 796 दिव्यांग मतदान कार्मिक दिव्यांग प्रबन्धित मतदान केन्द्रों पर कमान संभालेंगे। सभी मतदान बूथों पर मतदान हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था की गई हैए जिसका लाभ लेते हुए वहां आने वाले दिव्यांगजन एवं 80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ मतदाता अपना मत बिना किसी असुविधा के डाल सकते हैं। Rajasthan Election 2023

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1,02,290 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 69,114 पुलिस कर्मीए 32,876 राजस्थान होमगार्डए फोरेस्ट गार्ड एवं आरएसी जवानों का बल तैनात किया गया है, 700 कंपनिंयां तैनात की गयी है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मतदान दिवस पर सघन जांच एवं निगरानी के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 3 फ्लाइंग स्क्वॉडए 3 एसएसटी दल तैनात रहेंगे।

व्यय संवेदनशील मतदान केन्द्रों में एक.एक अतिरिक्त एफएस और एसएसटी की तैनाती मतदान दिवस पर की जाएगी। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर कम से कम तीन क्यूआरटी की उपलब्धता रहेगी। गुजरातए मध्य प्रदेशए उत्तर प्रदेशए हरियाणा और पंजाब राज्यों से लगती 4850 किलोमीटर लम्बी अंतरराज्यीय सीमा पर बने चेकपोस्ट पर बाहरी अवांछित व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से सीलिंग और चेकिंग की कार्रवाई की जाएगी।

मतदान के दिन सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान के लिये जिला स्तर व विधानसभा स्तर पर कम्यूनिकेशन टीम बनाई गई है। इस टीम में नियुक्त अधिकारी.कर्मचारी मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों के पहुंचने की जानकारीए मॉकपोल होने की जानकारीए उसके बाद मतदान शुरू होनेए मतदान का प्रतिशत जैसी जानकारियां मतदान केन्द्रों पर नियुक्त कर्मचारियों से चर्चा कर संकलित करेंगे। Rajasthan Election 2023

मतदान के लिए 41,224 वाहन अधिग्रहित | Rajasthan Election 2023

मतदान के लिए कुल 41,224 बड़े तथा छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया गया हैए जिससे मतदान दलए सुरक्षा कर्मीए ईवीएम मशीन तथा सेक्टर ऑफिसर के आने.जाने में सुगमता रहे। पुलिस बल तथा मतदान दलों के लिए 17,617 वाहनए सेक्टर ऑफिसर के लिए 20,844 छोटे यात्री वाहनए एवं ईवीएम मशीन के लाने ले जाने के लिए 2470 ट्रक, नी ट्रक अधिग्रहित किए गए हैं। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– UP Weather Today: यूपी में होगी झमाझम बारिश, फिर पड़ेगी कंपकंपाने वाली सर्दी, मौसम विभाग ने दी चेतावन…

Rajasthan Election 2023: थमा चुनाव का शोर, अब घर-घर जोर!
हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप)। Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मच रहा चुनावी शोर गुरुवार की शाम 6 बजे थम गया। गुरुवार शाम 6 बजे से ‘साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स’ शुरू हो गया। पहले चुनावी शोर थमने का समय शाम पांच बजे होता था लेकिन इस बार चूंकि वोटिंग का समय शाम 6 बजे तक है। लिहाजा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के अनुसार मतदान की समाप्ति के लिए तय किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि 23 नवम्बर की शाम 6 बजे से आरम्भ होकर मतदान समाप्ति अवधि 25 नवम्बर की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस 48 घंटों की कालावधि के दौरान निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस न बुलाएगा, न आयोजित करेगा, न उसमें उपस्थित होगा, न उसमें शामिल होगा और न उसे संबोधित करेगा।

अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, कहीं रोड शो तो कहीं जनसभा

चलचित्र, टेलीविजन या वैसे ही अन्य माध्यमों से जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का संप्रदर्शन नहीं करेगा। जनता को आकर्षित करने के लिए कोई संगीत समारोह या कोई नाट्य अभिनय या कोई अन्य मनोरंजन या आमोद-प्रमोद के कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगा या आयोजन की व्यवस्था नहीं करेगा। जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रचार नहीं करेगा। कोई व्यक्ति यदि इन उपबंधों का उल्लंघन करता है तो दो वर्ष तक कारावास या जुर्माना या दोनों सजा होगी। मतदान का शोर थमने के बाद सूबे में कहीं भी रोड शो, जुलूस, रैली और सभा आदि आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। चुनावी भाषा में इस अवधि को ‘साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स’ कहा जाता है।

चुनाव प्रचार की समय अवधि समाप्त होने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मनुहार कर सकेंगे। छह बजे चुनावी शोर थमने से पहले अंतिम दिन भी चुनाव प्रचार चरम पर रहा। कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे रहे। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों और निर्दलीयों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कहीं रोड शो निकाले गए तो कहीं जनसभा हुई। राजस्थान में 25 नवम्बर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसम्बर को होगी। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भाजपा में माना जा रहा है।

200 सीटों में से 199 के लिए मतदान होगा | Rajasthan Election 2023

राजस्थान की 200 सीटों में से 199 के लिए मतदान होगा। चूंकि श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी का हाल ही में निधन हो गया था। लिहाजा उस सीट के लिए अभी मतदान नहीं होगा। उस सीट पर अलग से मतदान की तिथि घोषित की जाएगी। राजस्थान में इसे संयोग कहें या दुर्योग कि बीते तीन विधानसभा चुनावों से कभी भी सभी 200 सीटों पर एक साथ चुनाव नहीं हो पाए। बीते दो विधानसभा चुनावों में भी अलग-अलग सीटों के पार्टी प्रत्याशियों के निधन के कारण 199-199 सीटों पर ही मतदान हुआ था। Rajasthan Election 2023

प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार से अधिक है। मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने इस बार पति-पत्नी के कर्मचारी होने पर पत्नी को मतदान ड्यूटी से मुक्त रखने के आदेश जारी किए हैं। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– Deepfake Tech: डीपफेक दुनिया भर के लिए एक गंभीर खतरा!

भाजपा प्रत्याशी अमित सहू के समर्थन में निकला रोड शो
सांसद-अभिनेता मनोज तिवाड़ी हुए शामिल | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमित सहू के समर्थन में गुरुवार को शहर में रोड शो निकाला गया। टाउन की धानमंडी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू हुए रोड शो में विशेष रूप से दिल्ली के भाजपा सांसद व अभिनेता मनोज तिवाड़ी शामिल हुए। रोड शो टाउन शहर के मुख्य-मुख्य मार्गों से होता हुआ जंक्शन बाजार में पहुंचा। जंक्शन में रोड शो का विसर्जन हुआ। रोड शो में सांसद निहालचन्द मेघवाल, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, प्रदीप ऐरी, अनिल गक्खड़ सहित पार्टी के कई अन्य नेता-पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी अमित सहू बाजार में पैदल चले और समर्थन मांगा। Hanumangarh News

कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान | Hanumangarh News

जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर व पुष्प वर्षा कर सहू का स्वागत किया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर से रवाना हुआ रोड शो जाकिर हुसैन पार्क, सुभाष चौक, इन्द्रा चौक, हिसारिया मार्केट, लालाजी चौक, पुराना बाजार, बस स्टैंड, भारत माता चौक होता हुआ टाउन-जंक्शन रोड से जंक्शन के राजीव चौक, बस स्टैंड रोड, रेलवे स्टेशन, शहीद भगतसिंह चौक सहित शहर के अन्य मार्गों से निकला। टाउन से जंक्शन पहुंचने पर रोड शो में अभिनेता-सांसद मनोज तिवाड़ी शामिल हुए। रोड शो के दौरान आगे चल रहे वाहन में भाजपा प्रत्याशी व पीछे रथनुमा वाहन में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप सहित अन्य भाजपा नेता सवार थे।

रोड शो के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवाड़ी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने जो स्थिति की है। उसके लिए कांग्रेस को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि कांग्रेस को वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। राजस्थान में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। पेट्रोल-डीजल भी यहां सबसे महंगा है। कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Election 2023: आज शाम 6 बजे थमेगा प्रचार-प्रसार, ये हिदायतें हुई जारी!

कांग्रेस प्रत्याशी का दावा: उन्हें ही मिलेंगे गरीबों के सभी वोट
ग्राम पंचायत दो केएनजे में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित | Rajasthan Election 2023

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी चौधरी विनोद कुमार ने गुरुवार को ग्राम पंचायत दो केएनजे में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। नुक्कड़ सभा में चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इलाके की जनता राज्य की गहलोत सरकार की योजनाओं से खुश है। गरीब परिवारों के सभी वोट कांग्रेस पार्टी को मिलेंगे, यह बात वे दावे के साथ कह सकते हैं। Rajasthan Election 2023

कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस की सरकार के रिपीट होने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस में न वंशवाद है और न ही जातिवाद। विपक्षी गलत प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हनुमानगढ़ में भी कांग्रेस का विधायक होना जरूरी है। अगर प्रदेश में दूसरी सरकार आती है तो कांग्रेस की ओर से शुरू की गई सभी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। जनसभा के दौरान ग्रामीणों ने माला पहनाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए आश्वस्त किया। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– मेडिकल रिसर्च के लिए माता सीतादेवी इन्सां की देहदान

Rajasthan Election 2023: आज शाम 6 बजे थमेगा प्रचार-प्रसार, ये हिदायतें हुई जारी!
Rajasthan Election 2023: जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट धालीवाल)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 के अंतर्गत होने वाले मतदान के लिए गुरुवार 23 नवम्बर को शाम 6 बजे से प्रचार-प्रसार थम जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियमए 1951 की धारा 126 के अनुसार मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि 23 नवंबर को सायं 6ः00 बजे से आरम्भ होकर मतदान समाप्ति अवधि 25 नवंबर को सायं 6ः00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

गुप्ता ने बताया कि इन वाले 48 घंटों की कालावधि के दौरान:-

निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस न बुलाएगाए न आयोजित करेगाए न उसमें उपस्थित होगाए न उसमें सम्मिलित होगा और न उसे संबोधित करेगा।

चलचित्रए टेलीविजन या वैसे ही अन्य साधित्रों द्वारा जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का संप्रदर्शन नहीं करेगा।

कोई संगीत समारोह या कोई नाट्य अभिनय या कोई अन्य मनोरंजन या आमोद.प्रमोद जनता के सदस्यों को उसके प्रति आकर्षित करने की दृष्टि सेए आयोजित करके या उसके आयोजन की व्यवस्था करकेए जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रचार नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति यदि इन उपबंधों का उल्लंघन करता है तो दो वर्ष तक कारावास या जुर्माना या दोनों सजा होगी।

भारत निर्वाचन आयोग ने प्रासंगिक पत्रों के माध्यम से निर्देशित किया है कि कोई भी राजनैतिक व्यक्ति जो उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता या अभ्यर्थी नहीं है अथवा सांसद या विधायक नहीं हैए वह उस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार समाप्त होने के पश्चात् नहीं ठहर सकता। यह भी निर्देश है कि राज्य की सुरक्षा कवच प्राप्त राजनैतिक व्यक्ति ;अभ्यर्थी से भिन्नद्ध यदि निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता है तो वह अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद क्षेत्र में आवाजाही नहीं करेगा।

गुप्ता ने बताया कि इन निर्देशों की पालना निर्वाचन मशीनरी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुनिश्चित करने के निर्देश आयोग ने दिये हैंए जिसमें सामुदायिक केन्द्रोंए धर्मशालाओं आदि जहां पर बाहरी व्यक्तियों को ठहराया जाता है उनकी निगरानी करनेए गेस्ट हाऊसध्लॉजध्होटलों में ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारीध्सत्यापन करनेए बाहर से आने वाले वाहनों पर निगरानी रखने और इसके लिए चैकपोस्ट स्थापित करने और उनकी पहचान क्या हैए सत्यापन करने की कार्यवाही भी शामिल है। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– Weather Alert: अगले पांच दिनों में वर्षा के आसार: आईएमडी

निर्दलीय प्रत्याशी से मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार : प्रीतपाल सिंह
भाजपा छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने की चर्चाओं को बताया भ्रामक

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा छोडक़र निर्दलीय प्रत्याशी गणेश राज बंसल को समर्थन देने संबंधी वीडियो व फोटो वायरल होने के बाद चर्चा में आए ग्राम पंचायत हिरनावाली के सरपंच प्रतिनिधि प्रीतपाल सिंह ने इसे महज भ्रामक प्रचार बताया है। हिरनावाली सरपंच प्रतिनिधि प्रीतपाल सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर इसका खण्डन करते हुए कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के साथ नजर आने की वजह तात्कालिक थी। उनकी अपने निजी व्यक्ति के साथ शिष्टाचार मुलाकात थी जिसे राजनीतिक रंग दे दिया गया जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं था। उनके पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के परिवार के साथ पारिवारिक जुड़ाव है न कि राजनीतिक। Hanumangarh News

पारिवारिक जुड़ाव में कहीं आने-जाने का मुद्दा नहीं रहता। वे पहले से ही पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के साथ थे, अब भी हैं और आगे भी रहेंगे। उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें डॉ. रामप्रताप जैसे दूरदर्शी नेता के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला है। प्रीतपाल सिंह ने कहा कि उनके बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि वे भाजपा छोडक़र निर्दलीय प्रत्याशी गणेश राज बंसल को समर्थन दे रहे हैं। वह बात सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात तक सीमित थी जिसे अलग रूप दे दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन के प्रति जनता में रोष है। भाजपा को लेकर उत्साह क्षेत्र की जनता में साफ नजर आ रहा है। काफी संख्या में लोग कांग्रेस छोडक़र भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अच्छे अन्तर से चुनाव जीत रहे हैं, इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Viral: भरी चुनावी सभाओं में सरेआम एक-दूसरे को दे रहे धमकी!

Viral: भरी चुनावी सभाओं में सरेआम एक-दूसरे को दे रहे धमकी!
Viral: मीनू बेनीवाल व बलवान पूनिया के वायरल हो रहे वीडियो

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के कप्तान मीनू बेनीवाल (Meenu Beniwal) और भादरा के विधायक बलवान पूनिया (Balwan Punia) के दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में मीनू बेनीवाल और बलवान एक-दूसरे को धमका रहे हैं। कप्तान मीनू बेनीवाल के वायरल हो रहे वीडियो में वे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में भादरा विधायक बलवान पूनिया को धमकी दे रहे हैं। कप्तान मीनू बेनीवाल वीडियो में जनता से कह रहे हैं कि वे वोटों से इसकी (बलवान पूनिया) रडक़ निकाल दें, दूसरी रडक़ वह स्वयं निकालेंगे जो जनता से नहीं निकलेगी। Hanumangarh News

”मोदी और शाह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते” | Hanumangarh News

आगे कहा कि उनकी गाड़ी के आगे हाथ करके दिखाएं वे हाथ को गाड़ी के साथ ले जाएंगे। वीडियो में कप्तान मीनू बेनीवाल, भादरा विधायक बलवान पूनिया को कह रहे हैं कि वे उसे पीछे से धमका रहे हैं क्योंकि चुनाव का समय होने के कारण वे सीधे उनके घर नहीं घुस सकते। अगर चुनाव न होते तो कोई और रास्ता अपनाते। वहीं दूसरी तरफ एक सभा में संबोधित करते के वायरल हो रहे वीडियो में भादरा से वर्तमान विधायक व माकपा प्रत्याशी बलवान पूनिया, कप्तान मीनू बेनीवाल के बारे में कह रहे हैं कि इलाके में घूम रहा हरियाणा का बदमाश अभयसिंह चौटाला का सारा माल खा गया।

चौटालों का माल खाकर पैसे वाला हो गया। आज वह दानदाता बनकर घूम रहा है। वह इसे व इसके आका को कहना चाहते हैं कि कुत्तों का सहारा लेना छोड़ दे कातिया। यह किसान और मजदूर का हाथ है कातिया, जो लोहे का आकार बदल देता है। वह उन्हें किस बात की धमकी दे रहा है। उसके मोदी और शाह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। जिस दिन उनका दिमाग सटक गया तो वह कहीं मिलेगा नहीं। वह भादरा नहीं आ पाएगा। चुनाव बाद में लड़ेंगे, पहले बॉर्डर सीज करेंगे। ऐसे टुचे लोग पता नहीं उन्होंने कितने सुलटाए हैं। यहां गब्बर सिंह का इलाका है। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Railway: ट्रेन की चपेट में आने से मौत

राजस्थान के लोगों को पीएम मोदी ने पेट्रोल, डीजल से लेकर गैस सिलेंडर पर दी ये गारंटी
डूंगरपुर (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कांग्रेस पर दलितों, पिछड़ों, आदिवासी एवं गरीबों के लिए कुछ नहीं करने और वह सिर्फ एक परिवार की गुलाम बन कर जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जहां कांग्रेस से उम्मीद बंद होती वहां से मोदी की गांरटी शुरू होती है और इसी कारण आज देश में लोगों को मुश्किलों से राहत मिलने लगी हैं। मोदी बुधवार को डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों, वंचितों एवं गरीबों का कभी भला नहीं किया और गरीब एवं आदिवासियों को झुग्गी में रखा। कांग्रेस ने महिलाओं को धुंए में जीने के लिए मजबूर रखा वहीं पानी के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर किया। Rajasthan Election 2023

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस से उम्मीद बंद होती वहां से मोदी की गांरटी शुरू होती है और आज इन मुश्किलों से सारे देश की महिलाओं को मुक्ति मिलने लगी हैं। कांग्रेस ने देश के करोड़ों आदिवासियों को कभी नहीं पूछा जबकि भाजपा ने आदिवासी कल्याण के लिए अलग से मंत्रालय बनाया गया और आदिवासी कल्याण के लिए बजट भी कई गुना बढ़ाया दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने वैसा ही व्यवहार किया जैसे आजादी से पहले अंग्रेज हिन्दुस्तानियों के साथ करते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने डूंगरपुर में लोगों को राहत पहुंचाई हैं और मानगढ़ एवं बेणेश्वर धाम के विकास के लिए पूरी शक्ति से काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही आदिवासिसयों को उचित सम्मान भाजपा दे सकती है।

कांग्रेस ने संविधान निर्माता को भी अपमानित किया

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को जिसने भी आंख दिखाई उसे हमेशा नीचा दिखाया है और उसने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को भी अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अब करीब नब्बे उपजों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलने लगा है। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोविड के समय लोगों को निशुल्क टीका उपलब्ध कराया, उसी तरह 15 हजार करोड़ रुपए से पशुओं का टीकाकरण अभियान चला रखा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक भी नेता आज तक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की गुजरात स्थित प्रतिमा स्टैच्यू आॅफ यूनिटी नहीं गया, यह कांग्रेस की सच्चाई हैं। इसलिए इससे बहुत सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक ही परिवार की गुलाम बन कर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि कल जयपुर में देखा गया कि कांग्रेस के चुनाव के पोस्टर में कांग्रेस के बहुत बड़े दलित नेता की फोटो नजर नहीं आई केवल एक ही परिवार की भक्ति नजर आई।

पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान चलाया गया

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने आदिवासियों के कल्याण एवं उन्हें न्याय मिलने के लिए पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान चलाया गया। यह 24 हजार करोड़ की योजना है जो आदिवासी समाज के जीवन को बदलने वाली है। मोदी ने कहा कि जब तक लोगों तक गारंटिया नहीं पहुंच जाती तब तक मोदी चैन से नहीं बैठ सकता है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को मोदी की गारंटियों वाली सैकड़ों गाडियां देश में निकली और जहां लाभार्थियों को सुविधा नहीं मिली है वहां आने वाली दिनों में यह गाड़ी गांव गांव जायेगी और बाकी रह गये लाभार्थियों की सूची बनेगी। उन्होंने कहा कि मोदी यह गांरटी भी पूरी करेगा। Rajasthan Election 2023

मोदी ने कहा ह्यजो युवा साथी यहां पेपरलीक से पीड़ित है। भाजपा उनके लिए लाखों नौकरिया लेकर आ रही है। यहां के करीब मध्यम वर्ग को बताना चाहता हूं कि भाजपा आने वाली है, मोदी की गारंटी है आपको राहत मिलने वाली है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश को देश का बहुत महंगा प्रदेश बना देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां भाजपा की सरकार वाले राज्य हैं उनकी तुलना में राजस्थान में पेट्रोल 12-13 रुपए महंगा हैं और एक लीटर पर राजस्थान में 12-13 रुपए ज्यादा मार लेने का काम अशोक गहलोत करते हैं। Rajasthan Election 2023

कांग्रेस की लूट के कारण सरकारी खजाना खाली हो गया

उन्होंने कहा ‘मैं गारंटी देता हूं कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही पेट्रोल एवं डीजल दामों की समीक्षा होगी और जनहित में फैसले भी होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान भाजपा ने गैस सिलेंडर भी सस्ता करने की गारंटी दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस की लूट के कारण सरकारी खजाना खाली हो गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध में अग्रणी बनाया है। इसी तरह दंगों , पेपरलीक , तुष्टिकरण की हदे पार करने में भी अग्रणी बनाया गया है। Rajasthan Election 2023

यह कांग्रेस का चरित्र एवं कारनामें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कीचड में भी कमल खिलाने वाले है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि राजस्थान की ऐसी पहचान बनाई जायेगी जिसमें महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता होगी वहीं पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश शीर्ष होगा तथा रिकार्ड निवेश भी होगा लेकिन इसके लिए 25 नवंबर को वोट मशीन पर कमल के फूल के निशान पर बटन दबाना है। उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र भी एक दिवाली है और दिवाली की सफाई की तरह हमे प्रदेश के हर कोने से कांग्रेस की सफाई करनी है। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– SBI Result 2023: एसबीआई ने जारी किया नौकरी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक!

PM Modi Road Show in Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी जयपुर में किया रोड शो
PM Modi Road Show in Jaipur: जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट धालीवाल)। राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए एक ही चरण में 25 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। राजस्थान चुनाव के लिए प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम जयपुर में मेगा रोड शो किया। मोदी एक घंटे सौलह मिनट में ओपन जीप में चार किलोमीटर चले। जीप में मोदी के साथ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहे। रोड शो में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो सांगानेरी गेट से शाम 6.25 बजे शुरू हुआ। Rajasthan Election 2023

चार किमी का पूरा रोड शो किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में रहा

रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते दिखे। सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। रोड शो बापू बाजार, नेहरू बाजार होते हुए किशनपोल बाजार पहुंचा। उसके बाद छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार होते हुए बड़ी चौपड़। जौहरी बाजार होते हुए फिर से सांगानेरी गेट पहुंचकर देर शाम 7.41 बजे खत्म हुआ। एक विधानसभा क्षेत्र से गुजरा, तीन को कवर किया प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो ने परकोटे की किशनपोल, हवामहल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र कवर को कवर किया। चार किमी का पूरा रोड शो किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में रहा। हालांकि आदर्श नगर और हवामहल विधानसभा क्षेत्र से लगते हुए गुजरा। इन तीनों सीटों पर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है। वहीं, इस बार बीजेपी ने तीनों सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे हैं। यह तीनों सीटें जयपुर शहर में मुस्लिम बाहुल्य मानी जाती है। Rajasthan Election 2023

यह पहला मौका है, जब जयपुर में प्रधानमंत्री का रोड शो हुआ। इससे पहले मोदी ने जयपुर में रोड शो नहीं किया। पीएम मोदी ने पिछले चुनावों में जयपुर में जनसभा को संबोधित किया था। वहीं, इस बार भी पीएम मोदी की जयपुर में 25 सितंबर को सभा हुई थी। रोड शो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालने वाले पूर्व उप महापौर मनीष पारीक ने बताया कि पूरे रास्ते में 12 सांस्कृतिक मंच बनाए गए। इसमें 2 पर बैंड वादन हुआ। 1 मंच पर 101 ब्राह्मणों की ओर से सृष्टि वाचन किया गया। वहीं, 9 सांस्कृतिक मंचों पर राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली। इसमें कालबेलिया, घूमर,कच्ची घोड़ी, मांड गायन सहित नगाड़ा वादन और अन्य कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी गईं।

4 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाए थे

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाए गए। परकोटे में यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की थी। जौहरी बाजार, हवामहल बाजार, रामगंज बाजार, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, किशनपोल बाजार, बापू बाजार, नेहरू बाजार में मुख्य मार्गों पर वाहनों की पार्किंग नहीं की गई थी। ये मार्ग नो-व्हीकल जोन रहे थे। रोड शो के रूट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– पीएम मोदी और सीएम योगी को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में चालीस से अधिक सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला
जयपुर (वार्ता)। राजस्थान में राज्य की दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में से 199 सीटों पर 25 नवंबर होने वाले विधानसभा आम चुनाव में डेढ़ सौ से अधिक सीटों पर सत्तारुढ़ कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार नजर आने लगे हैं वहीं दोनों पार्टियों में बागी उम्मीदवार एवं अन्य दल के प्रत्याशियों की वजह से चालीस से अधिक सीटों पर त्रिकोणीय एवं कुछ स्थानों पर चतुष्कोणीय मुकाबला होने के आसार है। Rajasthan Election 2023

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर के सरदारपुरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डा महेन्द्र सिंह राठौड़ से सीधा मुकाबला हैं। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का झालरापाटन सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार राम लाल चौहान, विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी का नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार विश्वराज सिंह मेवाड़, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ का चुरु जिले में तारानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र बुढ़ानिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का टोंक सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का चुनाव पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया से सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

कई नेताओं के बीच सीधा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है

इसी तरह गहलोत सरकार के कई मंत्री जिनमें कोटा उत्तर से शांति धारीवाल, बीकानेर पश्चिम से बी डी कल्ला, लालसोट से परसादी लाल मीणा, सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई मंत्रियों का भाजपा प्रत्याशियों से सीधा चुनावी मुकाबला हैं। इसके अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जयपुर के झोंटवाड़ा, सांसद दिया कुमारी का विद्याधरनगर, डा किरोडी लाल मीणा का सवाईमाधोपुर एवं महंत बालकनाथ का तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। इसके अलावा कांग्रेस एवं भाजपा के दर्जनों विधायकों एवं पूर्व विधायकों सहित कई नेताओं के बीच सीधा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है। Rajasthan Election 2023

इस बार चुनाव में कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही दलों में दर्जनों की संख्या में बागी उम्मीदवार सामने आये जिनमें दोनों ही दलों ने कई प्रत्याशियों के मनाने में सफल भी रहे और कई बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित भी कर दिया गया लेकिन उसके बावजूद भी कई बागी चुनाव मैदान में डटे रहने के कारण पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए समस्या बने हुए हैं और प्रदेश की चालीस से अधिक सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं।

इस बार त्रिकोणीय मुकाबले में सबसे हॉट सीट बनी चित्तौड़गढ़

इनमें गहलोत सरकार के मंत्री सुभाष गर्ग भरतपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजय बंसल एवं अन्य प्रत्याशी गिरीश चौधरी के साथ त्रिकोणीय संघर्ष में फंसे हुए हैं। इस बार त्रिकोणीय मुकाबले में सबसे हॉट सीट बनी चित्तौड़गढ़ में मौजूद भाजपा विधायक चन्द्र भान सिंह आक्या पूर्व मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार नरपत सिंह राजवी एवं कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत के लिए मुश्किल बने हुए हैं। आक्या का टिकट कटने के बाद वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी भी सांसद चित्तौड़गढ से ही हैं और चित्तौड़गढ़ उनका गृह जिला होने के बावजूद  आक्या के समर्थन में जनसैलाब उमड़ने से सबकी नजर चित्तौड़गढ पर टिकी हुई हैं।

इसी तरह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत श्रीमाधोपुर में भाजपा प्रत्याशी के अलावा कांग्रेस बागी बलराम यादव के चुनाव मैदान में होने से त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। इसी तरह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल का भी निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में भाजपा प्रत्याशी लाला राम बैरवा एवं कांग्रेस उम्मीदवार नरेन्द्र कुमार रेगर के साथ त्रिकोणीय चुनावी मुकाबले होने के आसार है। सांसद भागीरथ चौधरी अजमेर की किशनगढ़ सीट पर भाजपा से कांग्रेस में आये विकास चौधरी एवं नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक सुरेश टाक के बीच फंसते नजर आ रहे हैं। हालांकि हाल में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनाव सभा के बाद श्री भागीरथ चौधरी में उत्साह नजर आने लगा हैं। Rajasthan Assembly Election 2023

आखिर में मुकाबला चतुष्कोणीय भी पहुंच सकता है

इनके आलवा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं सांसद हनुमान बेनीवाल भी खींवसर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तेजपाल मिर्धा, भाजपा के रेवंतराम डांगा के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे नजर आ रहे हैं। खींवसर में अगर बसपा उम्मीदवार नेमाराम ने जोर मारा तो आखिर में वहां मुकाबला चतुष्कोणीय भी पहुंच सकता है। इसी तरह भोपालगढ़ में रालोपा के विधायक पुखराज गर्ग भी भाजपा की कमसा मेघवाल, कांग्रेस की गीता बरवड़ के साथ त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होने के आसार है। चौरासी सीट पर भी विधायक राजकुमार रोत भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे हैं।

इसी प्रकार नागौर जिले में दशकों तक राजनीति में अपना प्रभुत्व रखने वाले मिर्धा परिवार भी इस बार नागौर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसा हैं जहां चुनाव पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई पूर्व केन्द्रीय मंत्री नाथूराम मिर्धा की पोती एवं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामनिवास मिर्धा के पुत्र एवं पूर्व मंत्री कांग्रेस उम्मीदवार हरेन्द्र मिर्धा निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा होने के बाद ज्योति मिर्धा का पलड़ा भारी माना जा रहा हैं।

कई विधानसभा क्षेत्रों में त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होने के आसार

इसके अलावा प्रदेश में नवलगढ़ में पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा कांग्रेस से, लूणकरणसर में पूर्व गृहराज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। इसी तरह डूंगरगढ, श्रीगंगानगर, सादुलशहर, अनूपगढ़, रायसिंहनगर, हनुमानगढ़, सीकर, वल्लभनगर, जैतारण, धौलपुर, बाडी, बयाना एवं अलवर जिले में भी दो तीन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। इसी तरह अजमेर उत्तर, पुष्कर, डूंगरपुर, चौरासी, सांगवाड़ा, धरियावद, बस्सी, मनोहरथाना, देवली उनियारा सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होने के आसार है। Rajasthan Election 2023

इनके आलवा कुछ स्थानों पर चतुष्कोणीय मुकाबले की स्थिति भी बनी हुई नजर आ रही हैं जिनमें सांचौर विधानसभा सीट पर राज्य के मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम विश्नोई, भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद देवजी पटेल बागी उम्मीदवार जीवराम चौधरी एवं शमशेर अली सैयद के निर्दलीय चुनाव लड़ने से चतुष्कोणीय मुकाबले में फंसे नजर आ रहे हैं।

राजस्थान में लाल डायरी का मुद्दा लाकर प्रदेश की राजनीति में तहलका मचाने वाले पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा उदयपुरवाटी सीट पर शिवसेना प्रत्याशी के रुप में भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी, कांग्रेस के भगवानाराम सैनी एवं बहुजन समाज पार्टी के संदीप सैनी के साथ चतुष्कोणीय मुकाबले का सामना करते नजर आ रहे हैं।

इसी तरह डीडवाना सीट पर कांग्रेस विधायक चेतन सिंह डूडी, भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह जोधा, पूर्व मंत्री यूनुस खान के निर्दलीय एवं आम आदमी पार्टी से रामनिवास रायल के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला बनता जा रहा है। इसी तरह बाड़मेर जिले में शिव विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नेता अमीन खान भाजपा प्रत्याशी स्वरुप सिंह एवं बागी एवं निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी एवं फतेह खान साथ चतुष्कोणीय मुकाबले में चुनावी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– हर दो घंटे में अपडेट होगा मतदान प्रतिशत