Serial Numbers - Sach Kahoon Hindi

डीएड परीक्षाएं 1 जुलाई से, अनुक्रमांक में अभी देरी
बोर्ड ने शिक्षण संस्थानों से मांगी छात्र-अध्यापकों की उपस्थिति रिपोर्ट

भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित डीएलएड कोर्स सत्र 2016-18 के प्रथम वर्ष (नियमित), डीएड चतुर्थ (नियमित/रि-अपीयर) एवं डीएड प्रथम-द्वितीय-तृतीय (रि-अपीयर) की जुलाई-2017 की परीक्षा 01 जुलाई से प्रारम्भ होने जा रही हैं। छात्र-अध्यापकों के अनक्रमांक 17 जून से जारी किए जाने थे, परंतु सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों के छात्र-अध्यापकों की दैनिक उपस्थिति बोर्ड की वैबसाईट पर उपलब्ध आॅनलाईन पोर्टल पर न भेजे जाने के कारण अनुक्रमांक रोक लिए गए हैं।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि दैनिक उपस्थिति बोर्ड पोर्टल पर उपलब्ध न करवाने के कारण विभिन्न जिलों के 22 शिक्षण संस्थाओं को ई-मेल के माध्यम से अवगत करवा दिया गया है कि आपके छात्र अध्यापकों/अध्यापिकाओं के रोल नम्बर रोक दिए गए हैं तथा बाकि शिक्षण संस्थाओं को ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित शिक्षण संस्थाएं बोर्ड की वैबसाईट  www.bseh.org.in  पर उपलब्ध प्रोफार्मा में प्रत्येक छात्र अध्यापकों/अध्यापिकाओं की उपस्थिति संख्या एवं प्रतिशत भरकर 20 जून मंगलवार सायं 5:00 बजे तक संस्थान अपने फार्म भरने वाले पोर्टल पर उपस्थिति भरकर भेजें ताकि सभी छात्र अध्यापकों के अनुक्रमांक जारी किए जा सके। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि अपने-अपने संस्थान में कार्यरत अध्यापकों का प्रोफार्मा भी ई-मेल  splexam@bseh.org.in  पर भेजना भी सुनिश्चित करें ताकि परीक्षाओं और प्रायोगिक परीक्षाओं में अध्यापकों की ड्यूटि लगाई जा सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।