Nuh - Sach Kahoon Hindi

नूंह में जेठ व देवर ने महिला पर डीजल डालकर लगाई आग
नंूह संजय कुमार मेहरा। यहां जमीन के एक विवाद में एक महिला के जेठ व देवर ने उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें आग लगने के बाद महिला खुद को बचाने के लिए घर के भीतर इधर-उधर भागती भी नजर आ रही है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि यह घटना नूंह के खंड पुन्हाना के गांव लहरवाड़ी की सोमवार रात की है।

इस घटना में मंगलवार को पुन्हाना पुलिस पीडि़ता का पक्ष लेने के लिए अस्पताल पहुंची। जब महिला को आग लगाने को लेकर पुलिस बयान दर्ज कर रही थी, उस समय भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें पुन्हाना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला को गंभीर हालत में देखते हुए अलवर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से भी उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। तीन बच्चों की मां पीडि़त महिला मुबीना की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुबीना के पति अली शेर के मुताबिक उसका अपने भाइयों के साथ ही जमीन का विवाद काफी समय से चला आ रहा है। पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। उसके भाई उससे रंजिश रख रहे थे। सोमवार की रात को उसके भाइयों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उसकी पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी। उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। वहीं, पुन्हाना थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि पीडि़त महिला के बयान लेने के लिए वे जयपुर अस्पताल जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस केस में इकबाल, समीना, मन्ना शहजाद, सकील समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Nuh: Monu Manesar ने नूंह कोर्ट में लगाई जमानत याचिका
जमानत याचिका पर 16 अक्टूबर को होगी सुनवाई

गुरुग्राम/नूंह संजय कुमार मेहरा। Nuh दंगों में सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ बात लिखने के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके मोनू मानेसर ने अब जमानत याचिका लगाई है। जिस पर 16 अक्टूबर को सुनवाई होगी। मोनू मानेसर को एक महीने पहले 12 सितम्बर को मानेसर से एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। वहीं से उसे राजस्थान पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई थी। मोनू मानेसर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें लिखा था कि-परिणाम की चिंता हम नहीं करते, वार एक ही होगा, पर आखिरी होगा।

नंूह दंगे शांत होने के बाद दोबारा से निकाली जाने वाली ब्रजमंडल यात्रा से दो दिन पहले उन्होंने यह पोस्ट डाली थी। इसमें 26 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई। इसी पर उसकी गिरफ्तारी भी की गई। मोनू मानेसर पर भिवानी में राजस्थान के दो व्यक्तियों को जिंदा जलाकर मारने का भी आरोप है। भडक़ाऊ पोस्ट के मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद अब मोनू मानेसर ने उस मामले में जमानत याचिका नूंह की अदालत में दायर की है, जिस पर अदालत 16 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।

मोनू मानेसर एकाएक पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बन गया। भिवानी में दो युवकों जुनैद व नासिर को जिंदा जलाने के मामले में राजस्थान पुलिस को उसकी तलाश थी। पटौदी थाना क्षेत्र में जान से मारने की धमकी देने का भी मोनू मानेसर पर केस दर्ज है। भडक़ाऊ पोस्ट डालने के केस में नूंह एसआईटी ने मोनू मानेसर को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया और नूंह ले गई। वहां अदालत में पेशी के दौरान पहले से तैयारी करके आई राजस्थान पुलिस ने भी मोनू मानेसर का ट्रांजिट रिमांड मांग लिया। अदालत ने राजस्थान पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए मोनू मानेसर उन्हें सौंप दिया। कुछ दिन बीतने के बाद पटौदी पुलिस ने भी सक्रियता दिखाई और मोनू मानेसर को राजस्थान के भरतपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने की योजना बनाई। पहली बार में तो मोनू मानेसर को सुरक्षा कारणों से पुलिस ला नहीं पायी। दूसरी बार में उसे पांच दिन पूर्व पटौदी पुलिस राजस्थान से लेकर आई। अदालत में पेश करके पुलिस ने 7 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने 4 दिन का ही रिमांड दिया। चार दिन का रिमांड बुधवार 11 अक्टूबर को पूरा हो गया।