Old Age Home - Sach Kahoon Hindi

क्षितिज’25 ने बांटी मुस्कानें और अपनापन: मुंबई लियो क्लब के साथ बुजुर्गों के बीच सामाजिक पहल
सच कहूँ न्यूज़ (मुंबई)। Old Age Home: मीठीबाई कॉलेज के अंतरराष्ट्रीय अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव क्षितिज’25 ने समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरक कदम उठाते हुए 28 अक्टूबर को बांद्रा (पश्चिम) स्थित सेंट एंथनी ओल्ड एज होम में विशेष सामाजिक पहल आयोजित की। यह कार्यक्रम लियो क्लब ऑफ मुंबई SOL के सहयोग से हुआ।

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में खुशी और अपनापन फैलाना था, जिससे कॉलेज के छात्र कैंपस से बाहर भी अपने संवेदनशील दृष्टिकोण को व्यक्त कर सकें।

हंसी, यादों और स्नेह से भरा पल

सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस कार्यक्रम में छात्रों और वृद्धाश्रम के निवासियों ने मिलकर आनंद, संवेदना और साझा खुशियों का वातावरण बनाया। छात्रों ने गीत-संगीत, संवाद और छोटे-छोटे सद्भावना कार्यों से बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।

इवेंट प्रतिनिधि ने बताया कि विद्यार्थियों ने वृद्धजनों की जीवन कहानियाँ सुनीं, पुरानी यादों को साझा किया और जीवन, प्रेम तथा यादों से जुड़ी बातें कीं। यह पहल सभी को करुणा, साथ और मानवीय रिश्तों के महत्व की याद दिलाने वाली रही, जो क्षितिज की सांस्कृतिक पहचान का मूल हिस्सा है।

प्राचार्या और चेयरपर्सन का अभिमत

मीठीबाई कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कृतिका बी. देसाई ने कहा, “ऐसी पहलें समग्र शिक्षा का सच्चा स्वरूप हैं। हमारे छात्र न केवल क्षितिज के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते हैं बल्कि समाज के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी भी निभाते हैं।”

क्षितिज’25 की चेयरपर्सन भूमि शाह ने कहा, “यह कार्यक्रम याद दिलाता है कि क्षितिज सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्कि जुड़ाव, देखभाल और कर्म के ज़रिए अर्थ पैदा करने की भावना का प्रतीक है।”

युवाओं की संवेदनशीलता का उदाहरण | Old Age Home

लियो क्लब और सेंट एंथनी ओल्ड एज होम के सहयोग से हुआ यह कार्यक्रम युवाओं की सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। मुस्कुराहटों, आत्मीयता और करुणा से भरे इस आयोजन ने क्षितिज’25 की यात्रा को और गहराई तथा उद्देश्य प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:– देशभर में चुनाव संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए 1950 पर कर सकते हैं कॉल

Vridha Ashram: प्रदेश सरकार ने तपा में 8.25 करोड़ रुपये की लागत से खोला वृद्ध आश्रम
डीसी ने वृद्ध आश्रम का किया दौरा, बुजुर्गों से की बात | Barnala News

वृद्ध आश्रम में भोजन, बुजुर्गों के लिए मेडिकल सेवाएं व संभाल का लिया जायजा

तपा (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार)। Tapa News: पंजाब सरकार ने यहां करीब 8.25 करोड़ की लागत से वृद्ध आश्रम बनवाया है, जिसका उद्घाटन बीते दिनों सरकार ने किया है व यहां बुजुर्गों की सेवा-संभाल अच्छे तरीके से हो रही है। उपरोक्त शब्द डिप्टी कमिशनर बरनाला टी बैनिथ आईएएस ने यहां बाबा फूल सरकारी वृद्ध आश्रम का दौरा करते हुए कहे। उन्होंने बुजुर्गों को दी जा रही सभी सुविधाओं, भोजन, साफ- सफाई, मेडिकल सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होेंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मीटिंग की व वृद्ध आश्रम को आगामी समय में भी इसी तरह अच्छे तरीके से चलाने के लिए काम करने पर जोर दिया। Barnala News

उन्होंने पीडब्ल्यूडी व अन्य संबंधित विभागों को हर 15 दिन बाद वृद्ध आश्रम का दौरा करने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर जरूरी मुरम्मत साथ के साथ करवाई जा सके। इस मौके जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी तेअवासप्रीत कौर ने बताया कि इस वृद्ध आश्रम में 8 बुजुर्ग रह रहे हैं, जिनको अच्छा भोजन, कपड़े, दवाईयां व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। वहीं वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्ग गुलजारा सिंह ने पंजाब सरकार के इस प्रयास के लिए धन्यवाद करते कहा कि उनको कोई सहारा न होने के चलते ही वह यहां रह रहे हैं व यहां उनको 3 वक्त का अच्छा खाना, रहना व सभी सुविधाएं मिल रही हैं।

वहीं बुजुर्ग मलकीत कौर ने कहा कि यहां सारा स्टाफ बहुत अच्छे तरीके से बुजुर्गों की सेवा-संभाल कर रहा है। इस मौके एसडीएम तपा सिमरप्रीत कौर, एक्सईयन पीडब्ल्यूडी दविन्द्र पाल सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. कमलजीत बाजवा सहित विभिन्न विभागों से अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। Barnala News

यह भी पढ़ें:– Vegetable Prices: बारिश से आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, पपीते से महंगा हुआ खीरा

पन्द्रह वृद्ध आश्रमों के लिए 4.21 करोड़ रुपये का अनुदान: डॉ. कौर
चंडीगढ़ (सच कहूूँ न्यूज)। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने रविवार को बताया कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के 15 वृद्ध आश्रमों को 4.21 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया है। डॉ. कौर ने बताया कि इन वृद्ध आश्रमों में कोई भी बुजुर्ग रह सकता है, जहां उन्हें नि:शुल्क आवास, कपड़े, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। Chandigarh News

इस उद्देश्य के लिए विभाग गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से इन वृद्ध आश्रमों का संचालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों के वृद्ध आश्रमों को क्रमश अमृतसर को 37.68 लाख रुपये, बठिंडा को 28.54 लाख रुपये, फाजिल्का को 28.54 लाख रुपये, लुधियाना को 70.41 लाख रुपये, मालेरकोटला को 22.47 लाख रुपये, मोगा को 28.54 लाख रुपये, पठानकोट को 28.79 लाख रुपये, पटियाला को 17.77 लाख रुपये, रोपड़ को 30.80 लाख रुपये, संगरूर को 58.49 लाख रुपये, तरनतारन को 21.55 लाख रुपये, फरीदकोट को 22.02 लाख रुपये और फिरोजपुर को 26.37 लाख रुपये का अनुदान जारी किया गया है। Chandigarh News

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा बरनाला और मानसा जिलों में 75 बुजुर्गों की क्षमता वाले वृद्ध आश्रमों का निर्माण किया जा रहा है। ये आश्रम 17.34 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं, जो जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे। इन नए वृद्ध आश्रमों में बुजुर्गों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Kaithal Crime: कातिलाना हमला करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

वृद्धाश्रम की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने का आरोप
रावतसर के वार्ड वाशिंदों ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अनाथ व वृद्धाश्रम (Orphan and Old Age Home) की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर रावतसर के वार्ड 1 के वाशिंदों ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक (Memorandum to SP) के नाम पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। रावतसर के वार्ड 1 के वाशिंदों ने बताया कि उनके वार्ड में राजेश बेनीवाल नामक व्यक्ति की ओर से अनाथ एवं वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। Hanumangarh News

वृद्धाश्रम में महिलाओं व पुरुषों को एक साथ रखा जाता हैं। वृद्धाश्रम में आवारा किस्म एवं नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग हर समय मौजूद रहते हैं। यह लोग बुलेट मोटर साइकिल एवं तेज आवाज करने वाली मोटर साइकिल व गाडिय़ां लेकर दिन-रात गलियों में घूमते रहते हैं। अगर कोई वार्डवासी इन लोगों को आवारागर्दी नहीं करने की बात कहता है तो वे उसे जान से मारने अथवा गम्भीर प्रकृति के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। इस कारण वार्डवासियों का यहां निवास करना दूभर हो गया है। पूरे वार्ड में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। Hanumangarh News

वार्डवासियों ने बताया कि वृद्धाश्रम को वार्ड 1 से अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने एवं आपराधिक तथा नशेड़ी प्रवृति के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग के संबंध में 3 अक्टूबर को रावतसर पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया था। परन्तु अभी तक संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई। इसके विरोध में वार्डवासी वार्ड 1 में धरना लगाए बैठे हैं। वार्डवासियों ने बताया कि 2 अक्टूबर को रात्रि के समय एक व्यक्ति तेज गति व लापरवाही से बाइक लेकर आया तथा दुर्घटना घटित करते-करते बचा। वार्डवासियों ने उसे रोका तो वृद्धाश्रम में निवास करने वाले आपराधिक किश्म के लोगों ने करीब 10 गाडिय़ां वार्ड में बुला ली तथा वार्डवासियों को जान से मारने व झूठे मकदमे में फंसाने की धमकी दी।

वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद व पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के आने पर यह लोग भाग गए। इसके बाद राजेश बेनीवाल व अन्य ने वार्ड पार्षद एवं वार्डवासियों को धमकी दी कि वे उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। इस घटना के बाद अपराधी किस्म के लोगों की ओर से वार्डवासियों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए झूठे गवाह बनाकर प्रार्थना पत्र पुलिस थाना रावतसर में पेश किए जा रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस थाना के अधिकारी व कर्मचारी वार्डवासियों पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं एवं अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अपराधियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही।

वार्डवासियों के अनुसार वृद्धाश्रम संचालक राजेश बेनीवाल के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे चल रहे हैं। वार्डवासियों ने वृद्धाश्रम को अन्यत्र स्थानांतरित करने व अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले वृद्धाश्रम संचालक व अन्य के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर वार्डवासियों को समस्या से निजात दिलाने की मांग की। कार्यवाही न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर मांगीलाल, बनवारी, गुरसेवक सिंह, रामप्रताप, जितेन्द्र, दौलतराम, लेखराम, बृजलाल, सतपाल, सुरेश कुमार, कुलदीप वर्मा, विक्रम शर्मा, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– लाखों रुपए का अवैध पैट्रोलियम पदार्थ बरामद