gold price - Sach Kahoon Hindi

Gold-Silver Price Today: सोना हजार रुपए व चांदी दो हजार रुपए सस्ती
MCX Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली, जिससे खरीदारों और निवेशकों को कुछ राहत मिली है। सप्ताह भर के कारोबार के दौरान दोनों कीमती धातुओं के भाव में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की बदलती रणनीति का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। Gold-Silver Price Today

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत सप्ताह के अंत तक घटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे आभूषण खरीदने वालों को राहत मिली है। चांदी के बाजार में भी कमजोरी का रुख बना रहा। सप्ताह के दौरान चांदी की कीमतों में दो हजार रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई और इसका भाव 2.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया।

हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में चांदी ने ऊंचे स्तर भी छुए थे, लेकिन बाद में बिकवाली बढ़ने से कीमतें नीचे आ गईं। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता, महंगाई संबंधी चिंताएं और ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। इसके चलते कीमती धातुओं में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ा। हालांकि अल्पकालिक गिरावट के बावजूद लंबी अवधि में सोना और चांदी निवेशकों को बेहतर प्रतिफल देने वाले साधन बने हुए हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान दोनों धातुओं ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जिससे सुरक्षित निवेश की तलाश करने वाले निवेशकों का भरोसा बरकरार है। Gold-Silver Price Today

Gold Silver Price: आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ सोना, निवेशकों की चांदी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Gold Silver Price: वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनैतिक और व्यापार तनावों के बीच पिछले एक साल में सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी रही और एक तरफ जहां दोनों कीमती धातु आम लोगों की पहुंच से दूर हो गयीं, वहीं निवेशकों को खूब फायदा हुआ। एमसीएक्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, अहमदाबाद में सोने की कीमत 31 दिसंबर 2024 को 75,913 रुपये प्रति दस ग्राम थी जो 26 दिसंबर 2025 को बढ़कर 1,37,591 रुपये पर पहुंच गयी। इस प्रकार, इसकी कीमत 81 प्रतिशत से अधिक बढ़ी। इस दौरान चांद भी 85, 851 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,28,948 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। इसकी कीमत एक साल में 167 प्रतिशत बढ़ी।

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमत में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण वैश्विक है। एक तरफ रूस युक्रेन युद्ध और दूसरी तरफ पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु की मांग बढ़ी है। इसके अलावा, व्यापार तनाव भी इसकी एक वजह है। निवेशक ही नहीं, विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक भी सोना खरीद रहे हैं। एक तरफ जहां मूल्य में सोने की खपत बढ़ी है, वहीं वास्तविक खपत में कमी आयी है। इसका मुख्य कारण इसकी आसमान छूती कीमतें हैं जिससे यह आम लोगों की पहुंच से दूर चला गया है। Gold Silver Price

आॅल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) ने सोने चांदी में तेजी के लिए वैश्विक कारकों के साथ देश में वैवाहिक और त्योहारी मांग को भी जिम्मेदार ठहराया है। उसका कहना है कि बढ़ती कीमतों के बीच देश में इसकी निवेश मांग भी बनी हुई है। उसने नये साल में भी तेजी जारी रहने की संभावना जतायी है। जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि साल 2025 में एक बार फिर इस बात को रेखांकित किया है कि कीमती धातुएं रणनीतिक संपत्ति हैं। सोने की ऐतिहासिक तेजी भारतीय परिवारों के इसमें पीढ़ियों से कायम भरोसे का सत्यापन है। दूसरी तरफ, सौर उपकरणों, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ती खपत के कारण चांदी में जबरदस्त देखी जा रही है।

वैश्विक स्तर पर लंदन बुलियन मार्केट में इस साल सोना 70.7 प्रतिशत चढ़कर 4,482 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 135 प्रतिशत की तेजी के साथ 69.22 डॉलर प्रति औंस पर रही। दोनों कीमती धातुओं में विदेशों में रही तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट से देश में इनके दाम बढ़े हैं। विश्व स्वर्ण परिषद का कहना है कि पिछले एक साल में सोना 60 प्रतिशत से अधिक महंगा हुआ है। कई दशक में यह सोने का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इसके पीछे मुख्य वजह निवेश मांग है। बेहद तनावपूर्ण भू-राजनैतिक परिवेश और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण निवेशक सोने में पैसा लगा रहे हैं। साथ ही केंद्रीय बैंकों की ओर से भी मांग ऊंची बनी हुई है। Gold Silver Price

यह भी पढ़ें:– Share Market: आर्थिक आंकड़ों से तय होगी बाजार की चाल

Gold Price: दीपावली पर सस्ता होगा सोना? जानिए निवेशकों के लिए क्या है बड़ा संकेत!
Gold Price: नई दिल्ली। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही सोने की खरीदारी को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि त्योहारी सीजन में सोना सस्ता हो सकता है। लेकिन क्या वाकई इस दीपावली पर सोने की कीमतों में गिरावट आएगी?

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर | Gold Price

वैश्विक आर्थिक हालात, अमेरिकी डॉलर की स्थिति और ब्याज दरों में बदलाव जैसे कई फैक्टर सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। हाल ही में अमेरिका की फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया, जिससे सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखी गई।

कीमतों में आ सकती है नरमी

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि डॉलर कमजोर होता है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो दीपावली तक सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आ सकती है। ऐसे में यह निवेश के लिए सुनहरा मौका हो सकता है।

खरीदारों के लिए खुशखबरी!

त्योहारी मांग को देखते हुए कई ज्वेलर्स और आॅनलाइन प्लेटफॉर्म्स आकर्षक आॅफर और छूट दे सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को सोना सस्ते में मिल सकता है।

क्या करें निवेशक?

अगर आप सोने में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो विशेषज्ञों की सलाह है कि आप बाजार पर नजर रखें और गिरावट के समय स्मार्ट खरीदारी करें। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और डिजिटल गोल्ड भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

नजर रखें तारीख पर

इस बार दीपावली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी, और इससे पहले धनतेरस के दिन सोने की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक कीमतों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है

सोना 24 कैरेट: 99358 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 23 कैरेट: 98960 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 22 कैरेट: 91012 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 18 कैरेट: 74519 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 14 कैरेट: 58124 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 999 : 113906 रुपये प्रति किलो

Gold News Today: सोने की कीमतों में 200% उछाल! 2025 में बना निवेशकों की पहली पसंद
Gold Price 2025: नई दिल्ली। वर्ष 2025 में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर अन्य पारंपरिक संपत्तियों को पीछे छोड़ दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में इस वर्ष अब तक 30% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी जैसी अन्य अस्थिर संपत्तियों में लगभग 35% की बढ़त देखी गई है। दूसरी ओर, प्रमुख शेयर बाजार सूचकांकों में अपेक्षाकृत सीमित बढ़त दर्ज की गई — निफ्टी 50 लगभग 4.65% और बीएसई सेंसेक्स करीब 3.75% बढ़ा है। Gold News Today

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ जैसे कुछ दिग्गज शेयरों ने 2025 में लगभग 14% का लाभ दिया है, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयरों में करीब 12.5% की वृद्धि हुई। इन आँकड़ों की तुलना में सोने और चांदी ने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मूल्यवान धातुओं ने इस साल जोखिम भरे निवेश विकल्पों को पीछे छोड़ दिया है। पिछले छह वर्षों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। मई 2019 में जहां सोने का दाम ₹32,000 प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह ₹97,800 प्रति 10 ग्राम के आस-पास पहुंच चुका है, जो कि लगभग 200% की वृद्धि है। सोने की कीमतों में तेजी के पीछे के कारण:-

1. घरेलू भावनात्मक जुड़ाव और वैश्विक स्वीकार्यता | Gold News Today

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के अनुसंधान प्रमुख श्री संतोष मीणा के अनुसार, भारत में सोना न केवल एक निवेश है, बल्कि सांस्कृतिक और भावनात्मक मूल्य भी रखता है। हाल के वर्षों में वैश्विक केंद्रीय बैंकों ने भी इसे एक सुरक्षित और रणनीतिक संपत्ति के रूप में अपनाया है।

2. भू-राजनीतिक तनाव:

रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापारिक तनावों ने सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में और भी अधिक लोकप्रिय बना दिया है।

3. डॉलर में घटता विश्वास:

अमेरिकी डॉलर पर घटते वैश्विक विश्वास और डॉलर से अलग विविध भंडारण की प्रवृत्ति ने भी सोने की मांग को बढ़ावा दिया है।

4. बढ़ता ऋण-से-जीडीपी अनुपात:

अमेरिका जैसे देशों का बढ़ता कर्ज और आर्थिक असंतुलन डॉलर की स्थिरता पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है, जिससे निवेशक सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

5. महामारी और वैश्विक आर्थिक संकट:

एसएस वेल्थस्ट्रीट की संस्थापक सुगंधा सचदेवा के अनुसार, कोविड-19 महामारी के दौरान दुनियाभर में ब्याज दरों में कटौती, बढ़ती मुद्रास्फीति, और मौद्रिक नीतियों के लचीलेपन ने सोने को एक विश्वसनीय निवेश बना दिया। Gold News Today

PM Released Commemorative Coin Today: आज आपको एक विशेष सिक्का देखने को मिलेगा! प्रधानमंत्री मोदी करे…

India gold demand 2024: भारत में टूटकर पड़ रहे हैं सोने पर लोग, डिमांड पहुंची 800 टन के पार
India gold demand 2024: मुंबई। वर्ष 2024 में भारत में सोने की माँग उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 800 टन से अधिक हो गई है। इस वृद्धि का मुख्य कारण आभूषणों की लोकप्रियता और गोल्ड ईटीएफ में निवेश में तेजी रहा। यह जानकारी मंगलवार को जीरोधा फंड हाउस (Zerodha gold ETF) द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक स्वर्ण आभूषणों की खपत की है। वर्ष 2024 के दौरान देश में 563 टन स्वर्ण आभूषण खरीदे गए, जिनकी अनुमानित मूल्य लगभग 3.6 लाख करोड़ रुपये रही। भारत में स्वर्ण आभूषण न केवल सांस्कृतिक महत्व रखते हैं, बल्कि विवाह एवं अन्य शुभ अवसरों पर उनकी मांग अत्यधिक रहती है। Gold News Today

Pakistan Cyber Force: पाकिस्तानी हैकर्स का साइबर अटैक, राजस्थान सरकार की वेबसाइट्स हैक

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि आभूषणों के अतिरिक्त, भारतीय नागरिक सोने के सिक्कों और छड़ों (कॉइन व बार) के रूप में भी निवेश कर रहे हैं। इस श्रेणी में वर्ष 2024 में लगभग 239 टन सोने की बिक्री दर्ज की गई, जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये आंकी गई। यह आंकड़ा 2023 की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है। Gold Price

चीन के बाद भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा देश | Gold News Today

चीन के बाद भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा देश है जिसने सिक्कों और बार में निवेश किया है। इसके साथ ही गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में भी भारतीय निवेशकों की रुचि बढ़ी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते पाँच वर्षों में गोल्ड ईटीएफ होल्डिंग 21 टन से बढ़कर 63 टन हो गई है। इससे पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि वर्ष 2025 की पहली तिमाही में वैश्विक स्तर पर गोल्ड ईटीएफ में 226 टन (लगभग 21 अरब डॉलर) का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया, जो कि 2020 की दूसरी तिमाही के बाद सबसे अधिक है।

एनएसई के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025 में सोने ने सभी निवेश विकल्पों में सबसे बेहतर 41 प्रतिशत का रिटर्न (डॉलर में) दिया। इसकी प्रमुख वजह रही वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, जिसके चलते निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित विकल्प मानते हुए इसमें अधिक निवेश किया। Gold News Today

Gold Price Today: सोना हुआ और सस्ता, जानें आज की अपडेट कीमतें

Gold Prices: डॉलर 34 सालों के रिकॉर्ड स्तर पर, सोना भी रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर !
Gold Price Today: नई दिल्ली। आज अमेरिकी डॉलर ने 34 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उच्चतम स्तर हासिल किया है बावजूद इसके सुबह के बाजार भावों में सोने के भावों का बढ़ना निरंतर जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स पर, सोने के भाव आज 72,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले और कमोडिटी बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में 72,362 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर को छू गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोने के दाम 2,360 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के करीब कारोबार कर रहे हैं, जो शुक्रवार के बंद भाव से लगभग 0.70 प्रतिशत कहीं ज्यादा हंै। Gold Prices

सोने के भाव बढ़ने के कारणों में एलकेपी सिक्योरिटीज में वीपी रिसर्च एनालिस्ट – कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी मध्य पूर्व संकट के बीच ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव बता रहे हैं, जिसके कारण सोने के भावों में काफी हद तक वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह भूराजनीतिक अनिश्चितता है। सुरक्षित-संपत्तियों में तेजी को बढ़ावा दिया है, जिससे सोने के भावों में 1.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस तेजी के बावजूद, सोने में भी तेजी निरंतर बनी हुई है, जिसमें 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मजबूत समर्थन देखा गया है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और मुद्रा के प्रमुख अनुज गुप्ता ने कहा कि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में लगातार तेजी के बावजूद सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अमेरिकी डॉलर सूचकांक 106 के स्तर को छू गया और जापानी येन के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की दर 34 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, लेकिन मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने सुरक्षित आश्रय की मांग को बढ़ा दिया है। Gold Prices

आज की सोने की कीमतें | Gold Prices

आज यानि 15 अप्रैल को सोने के भाव महत्वपूर्ण स्तरों पर पहुंच गए हैं। प्रभुदास लीलाधर के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक शिजू कूथुपालक्कल ने इस संबंध में कहा कि कीमती पीली धातु पिछले डेढ़ महीने में 62,200 रुपये क्षेत्र से 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छूकर आसमान छू रही है, जोकि बहुत ही कम समय में लगभग 17% बढ़ रही है। वर्तमान में, भू-राजनीतिक तनाव के कारण, आने वाले दिनों में पीली धातु को 73,700 रुपये और 75,200 रुपये के आसपास की अवधि के लक्ष्य के साथ और अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है, जोकि अब तक 70,200 रुपये क्षेत्र के पास बना हुआ है।

अस्वीकरण: समाचार में ऊपर दी गई जानकारी एवं विचार व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों द्वारा प्रेषित किए गए हैं, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। निवेशक कोई भी निवेश करने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों या अपने एक्सपर्ट की सलाह अवश्य ले लें। Gold Prices

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा को लेकर आई जरूरी अपडेट!

Gold-Silver Price Today: जानें, आज के सोने-चांदी के भाव!
नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today: एक वेबसाइट के अनुसार, आज यानि शनिवार के शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत स्थिर रही, दस ग्राम कीमती धातु 58,910 रुपये पर बिकी। चांदी की कीमत भी स्थिर रही और 1 किलोग्राम कीमती धातु 72,600 रुपये पर बिकी।

22 कैरेट सोने की कीमत कल के समान ही रही और पीली धातु 54,000 रुपये पर बिकी। मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 58,910 रुपये है। दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत क्रमशः 59,060 रुपये, 58,910 रुपये और 60,110 रुपये है। मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद में सोने के बराबर 54,000 रुपये है। दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमशः 54,150 रुपये, 54,000 रुपये और 55,100 रुपये है।

अमेरिकी सोने की कीमतों में 3% से अधिक की वृद्धि | Gold-Silver Price Today

शुक्रवार को अमेरिकी सोने की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई और यह सात महीनों में अपने सबसे अच्छे सप्ताह के लिए तैयार थी क्योंकि मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष ने निवेशकों को सुरक्षित-संपत्ति के लिए परेशान कर दिया।

शून्य-उपज वाले बुलियन को इस उम्मीद से अतिरिक्त प्रोत्साहन मिला कि अमेरिकी ब्याज दरें चरम पर होंगी। दोपहर 0309 बजे तक हाजिर सोना 3.2 प्रतिशत बढ़कर 1,928.15 डॉलर प्रति औंस पर था। ईटी (1908 जीएमटी)। अमेरिकी सोना वायदा 3.1 प्रतिशत बढ़कर 1,941.50 डॉलर पर बंद हुआ। सप्ताह के दौरान कीमतें 5.2 प्रतिशत बढ़ीं।

चांदी हाजिर 4 प्रतिशत चढ़कर 22.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जो तीन वर्षों में पहली साप्ताहिक बढ़त की राह पर है।

प्लैटिनम 1.4 प्रतिशत बढ़कर 880.42 डॉलर हो गया, जबकि पैलेडियम 0.3 प्रतिशत गिरकर 1,141.24 डॉलर हो गया और साप्ताहिक गिरावट के लिए तैयार था। दिल्ली और मुंबई में एक किलो चांदी फिलहाल 72,600 पर कारोबार कर रही है। चेन्नई में एक किलो चांदी फिलहाल 77,000 रुपये पर कारोबार कर रही है।

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: अहमदाबाद-जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रैन का रुट बदला