Diwali 2023 - Sach Kahoon Hindi

Bhai Dooj: क्या हर भैयादूज में यमराज अपनी बहन से मिलने जाते है? जानें पौराणिक कथा?
Bhai Dooj 2023: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। शास्त्रों की मानें तो भैयादूज अथवा यमद्वितीया के दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा अर्चना की जाती है। बहनों द्वारा इस दिन भाइयों को अपने घर आमन्त्रित किया जाता है। कई बहनें तो भाइयों के घर जाकर भी उन्हें तिलक करती हैं और साथ में भोजन भी करती हैं। Bhai dooj 2023

एक पौराणिक कथा के अनुसार भैयादूज वाले दिन भगवान यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उसके घर जाते हैं। उसी कथा का अनुशरण करते हुए हर भारतीय इस परम्परा को निभाता आ रहा है और भाई अपनी बहनों से मिलते हैं और उनका इच्छा अनुसार सम्मान करते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार यम ने अपनी बहन से आशीर्वाद के रूप में तिलक लगवाया था। इसी के मद्देनजर भाई अपनी बहन से आशीर्वाद स्वरूप तिलक लगवाकर अन्य परम्पराएं निभाई जाती हैं।

क्या है कथा?

भैयादूज को को लेकर जो कथा प्र्रच्चलित है उसके अनुसार सूर्य देव और संज्ञा के दो संतानें थीं-पुत्र यमराज तथा पुत्री यमुना। यम और यमुना में बहुत प्रेम था। यमुना यमराज को अपने घर पर आमंत्रित करती है, किंतु व्यस्तता के चलते तथा दायित्व बोझ के कारण वे उसके घर जाने में असमर्थ होते हैं। एक बार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमराज अपनी बहन यमुना के घर अचानक जा पहुँचे। बहन यमुना ने व्यञ्जन बनाकर उन्हें भोजन कराया तथा उनके भाल पर तिलक लगाया।

यमराज अपनी बहन द्वारा किये गये सत्कार से बहुत प्रसन्न हुए और कोई भी उनकी इच्छा अनुरूप वर माँगने को कहा। यमुना ने उनके आग्रह को देखकर कहा- भैया! यदि आप मुझे वर देना ही चाहते हैं तो यही वर दीजिये कि आज के दिन प्रति वर्ष आप मेरे यहाँ आया करें और मेरा आतिथ्य स्वीकार किया करें। इसी प्रकार जो भाई अपनी बहन के घर जाकर उसका आतिथ्य स्वीकार करे तथा उसे भेंट दे, उसकी सब अभिलाषाएँ आप पूर्ण किया करें और उसे आपका भय न हो। इसी कथा के अनुरूप भैयादूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। Bhai dooj 2023

भाई दूज का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है

बता दें कि भाई दूज का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है। यह कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती है। इस साल भाई-दूज 14 और 15 नवंबर यानि मंगल और बुधवार दोनों ही दिन मनाया जाएगा। भाई दूज 14 नंवबर दोपहर 2.36 मिनट से शुरु हो जाएगा, जोकि 15 नंवबर दोपहर 1.47 मिनट तक चलेगा। इस तरह से ये त्यौहार दो दिन मनाया जाएगा। इसलिए 14 नवंबर के बाद भी अपने भाई को टीका कर सकते हैं अगर आप 14 को नहीं कर पा रहे तो आप 15 नवंबर के दिन दोपहर 1.47 तक टीका कर सकते हैं। Bhai dooj 2023

यह भी पढ़ें:– IND v NED: अनुष्का शर्मा को यकीन नहीं हुआ जब विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा काम किया!

Ayodhya : अयोध्या का रिकॉर्डतोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिवाली की पूर्व संध्या पर जलाए इतने लाख दीये!
अयोध्या (Ayodhya)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार को भव्य दीपोत्सव मनाया गया और इसके घाटों को लाखों मिट्टी के दीयों से रोशन किया गया। दिवाली की पूर्व संध्या पर, सरयू नदी के तट पर स्थित मंदिरों के शहर ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए अयोध्या के 51 घाटों पर एक ही समय में लगभग 22.23 लाख दीये जलाए गए। Diwali 2023

राम मंदिर का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होने वाला है

2017 में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के साथ अयोध्या में दीपोत्सव समारोह शुरू हुआ। उस वर्ष, लगभग 51,000 दीये जलाए गए और 2019 में यह संख्या 4.10 लाख हो गई। 2020 में 6 लाख से अधिक और 2021 में 9 लाख से अधिक मिट्टी के दीपक जलाए गए। 2022 में राम की पैड़ी के घाटों पर 17 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। हालाँकि, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने केवल उन दीयों को ध्यान में रखा जो पांच मिनट या उससे अधिक समय तक जलते रहे और रिकॉर्ड 15,76,955 पर सेट किया गया। Diwali 2023

इससे पहले अयोध्या में दीपोत्सव समारोह से पहले जुलूस निकाला गया जिसमें, रामायण, रामचरितमानस और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आधारित अठारह झांकियां निकाली गई, जोकि जुलूस का हिस्सा थीं। जुलूस को जिसे उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाई। जुलूस उदय चौराहे से शुरू हुआ और शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए राम कथा पार्क तक पहुंचा। झाँकियाँ बच्चों के अधिकार और बुनियादी शिक्षा, महिला सुरक्षा और कल्याण, आत्मनिर्भरता, वन और पर्यावरण की सुरक्षा और विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर आधारित थीं। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं का भी प्रदर्शन किया। इस साल का जश्न खास बताया जा रहा है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है। राम मंदिर का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होने वाला है और इसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। Diwali 2023

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: बाप रे बाप! रेलवे स्टेशनों पर भीड़ का ऐसा हाल, वीडियो देख होश उड़ जाएंगे!

Indian Railways : दीपावली पर इस दिन, इस समय खुलेंगे रेलवे आरक्षण केंद्र !
Indian Railways : जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट धालीवाल)। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर स्थित रेलवे आरक्षण कार्यालय दीपावली पर्व पर रविवार 12 नवंबर 2023 को एक पारी में प्रातः 08:00 से दोपहर 02:00 बजे तक (प्रथम पारी) संचालित रहेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए यह सूचना अग्रिम रूप से प्रचारित की जा रही है। रेल आरक्षण से संबंधित कार्य के लिए स्टेशनों पर जाने वाले यात्रीगण उक्त समय का ध्यान रखें। यह व्यवस्था सिर्फ एक दिन के लिए रहेगी। आरक्षण चार्ट एवं करंट बुकिंग का कार्य सामान्य कार्य दिवसों की तरह यथावत रहेंगे। Indian Railways

वडोदरा, वसई रोड (मुंबई), पुणे के लिए उपलब्ध है 800 से अधिक बर्थ

दीपावली एवं त्यौहारी मौसम में रेलवे यात्रियों को विशेष रेल सुविधा

दुर्गापुरा (जयपुर) -दौंड़-दुर्गापुरा (जयपुर) सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन

वाया कोटा, रतलाम, वडोदरा, वलसाड, वसई रोड, लोनावला, पुणे होकर संचालित होगी

रेलवे द्वारा दीपावली/छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)-दौंड़-दुर्गापुरा (जयपुर) सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। Indian Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09739, दुर्गापुरा (जयपुर)-दौंड़ सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.11.23 व 22.11.23 को (02 ट्रिप) दुर्गापुरा से बुधवार को 18.40 बजे रवाना होकर गुरूवार को 18.20 बजे दौंड़ पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09740, दौंड़-दुर्गापुरा (जयपुर) सुपरफास्ट स्पेषल रेलसेवा दिनांक 16.11.23 व 23.11.23 को (02 ट्रिप) दौंड़ से गुरूवार को 23.10 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 22.05 बजे दुर्गापुरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, गोदरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, पनवेल, लोनावला व पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। Railway

दीपावली त्यौहार पर 21 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन | Indian Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा दीपावली/छठ पूजा/पूजा के त्यौहार के सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 21 जोडी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही 39 ट्रेनों में 61 अतिरिक्त डिब्बें लगाकर यात्रियों को राहत प्रदान की है। रेलवे द्वारा यात्री भार की समीक्षा कर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है तथा ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बें लगाए जा रहे है। Indian Railways

रेलवे द्वारा इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि स्पेशल रेल सेवाएं निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित हो ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और वह अपने गंतव्य पर निर्धारित समय पर पहुंच सके। उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित स्पेशल रेल सेवाओं को दूसरे जोन के साथ समन्वय कर समय सारणी अनुसार संचालित किया जा रहा है जिसके फलस्वरुप स्पेशल रेल सेवाएं अपने निर्धारित समय या उससे पूर्व गंतव्य पर पहुंच रही है।

उदाहरण के लिए गाड़ी संख्या 09326, भिवानी-इंदौर स्पेशल रेल सेवा दिनांक 04.11.23 को भिवानी से अपने निर्धारित समय 14.45 बजे रवाना होकर इंदौर अगले दिन निर्धारित समय 08.30 बजे से पूर्व ही पहुंच गई। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09724, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेल सेवा दिनांक 09.11.23 को बांद्रा टर्मिनस से अपने निर्धारित समय 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन निर्धारित समय 06.45 बजे से पूर्व ही जयपुर पहुंच गई। रेलवे का प्रयास है कि सभी रेल सेवाओं को समय अनुसार संचालित किया जाए ताकि रेल यात्री अपने गंतव्य तक निर्धारित समय से पहुंच सके। Indian Railways

यह भी पढ़ें:– राजस्थान में पहले ‘हैवान’ की पिटाई फिर गिरफ्तार!

दीपावली के मद्देनजर रोशनी से जगमग हुए मुख्य चौक-चौराहे
अभियान चलाकर चौराहों, गलियों की करवाई सफाई | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दीपों के त्योहार दीपावली के मद्देनजर नगर परिषद की ओर से शहर के मुख्य चौकों पर लाइटिंग की व्यवस्था करवाई गई है। इसके अलावा शहर के मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की खराब लाइटों को भी दुरुस्त किया गया है ताकि दीपावली पर रात्रि के समय शहर के मार्ग जगमग रह सकें। इसके अतिरिक्त विशेष रूप से सफाई अभियान चलाकर मुख्य चौराहों, गलियों की सफाई करवाई गई है। Hanumangarh News

नगर परिषद एक्सईएन सुभाष बंसल ने बताया कि दीपावली त्योहार के मद्देनजर नगर परिषद की ओर से शहर के मुख्य चौक पर लाइटिंग की व्यवस्था करवाई गई है। तकरीबन शहर के मार्गों पर लगे सभी लाइटें सुचारू रूप से चल रही हैं। अस्थाई पटाखा बिक्री के लिए शहर के नजदीक अलग जगह स्थापित की गई है ताकि त्योहार के दौरान यातायात बाधित न हो और आवागमन सुचारू रहे।

घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए जंक्शन-टाउन के सभी 60 वार्डों में ऑटो टिपर लगाए हुए हैं। कचरा संग्रहण के साथ ही ऑटो टिपर के जरिए अनाउंसमेंट करवा ऑटो टिपर में ही कचरा डालने व घर के आसपास सफाई रखने के लिए शहरवासियों को सावचेत किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 25 नवंबर को सभी से मतदान करने की अपील भी की जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से नगर परिषद की ओर से करवाए जाने वाले विकास कार्यों में सहयोग करने, कचरे को कचरा पात्र में ही डालने की अपील की। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Gold-Silver Price Today : धनतेरस पर सोना-चांदी सस्ता, जानें आज के भाव!

कपड़े से तैयार किए गए डिजाइनदार थैले-हैंड बैग की लगाई प्रदर्शनी
दीपावली की सजावट का सामान रहा आकर्षण का केन्द्र | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन में अबोहर मार्ग स्थित श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (Sridevi Women’s Polytechnic College) में छात्राओं की ओर से कपड़े से तैयार किए गए डिजाइनदार थैले, हैंड बैग, पोटली, पर्स इत्यादि की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंम विमला चौधरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब अध्यक्ष अश्वनी गर्ग थे। महाविद्यालय समिति सदस्यों ने बताया कि प्रदर्शनी बुधवार व गुरुवार को भी सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक जारी रहेगी। प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित थैला खरीद कर पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। Hanumangarh News

इन थैलों के लिए कपड़ा न्यू श्री गणपति एक्सक्लूसिव की ओर से नि:शुल्क प्रदान किया गया है। श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की होनहार छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और काबलियत से इन थैलों को सुन्दरता देने का कार्य किया है जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। प्रदर्शनी में दीपावली की सजावट का सामान भी आकर्षण का केन्द्र रहा। पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए थैले उपलब्ध रहेंगे। प्रदर्शनी में मंजुला गर्ग, सुमन चावला, शर्मिला जांगू, शमशेर सिंह, हेमलता जैन, मधु गर्ग आदि ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– छात्र-छात्राओं के कलात्मक प्रयासों की सराहना

छात्र-छात्राओं के कलात्मक प्रयासों की सराहना
दीया और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बहुप्रतीक्षित दिवाली त्योहार के जश्न में जंक्शन स्थित संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी (Sanar International Academy) ने मंगलवार को अपने परिसर में एक जीवंत दीया और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता की मेजबानी की। प्रतियोगिता में रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का चकाचौंध प्रदर्शन देखा गया, जब छात्र-छात्राएं और शिक्षक अपनी प्रतिभा दिखाने और रोशनी के त्योहार को श्रद्धांजलि देने के लिए एक साथ आए। जब छात्र-छात्राओं ने जटिल रंगोलियां और खूबसूरती से सजाए गए मिट्टी के दीपक बनाना शुरू किया तो परिसर उत्साह से भर गया। Hanumangarh News

प्रतिभागियों ने उत्सव की भावना को अपनाते हुए बहुत उत्साह और नवीनता का प्रदर्शन किया। रंगोलियां पौराणिक कथाओं से प्रेरित पारंपरिक डिजाइनों से लेकर आधुनिक अमूर्त पैटर्न तक थीं, जबकि दीयों को जीवंत रंगों, दर्पणों और अलंकरणों से सजाया गया था। इस मौके पर प्रिंसिपल एलबी सुब्बा ने छात्र-छात्राओं के कलात्मक प्रयासों के लिए उनकी सराहना की और उनकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और मनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर गर्व व्यक्त किया।

उन्होंने एकजुटता, खुशी और परंपराओं को अपनाने के समय के रूप में दिवाली के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रतियोगिता, स्कूल की एक वार्षिक परंपरा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को दिवाली के सांस्कृतिक और कलात्मक पहलुओं से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित करना, समुदाय और उत्सव की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का आयोजन अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप रहा और विभिन्न ग्रेड स्तरों से प्रतिभागियों को आकर्षित किया।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे रोशनी का त्योहार नजदीक आ रहा है, संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दिवाली को रचनात्मकता, एकता और सांस्कृतिक गौरव के साथ कैसे मनाया जाए, इसका एक शानदार उदाहरण पेश किया है। प्रतियोगिता ने इस खुशी के मौसम के दौरान अपनेपन की भावना को बढ़ावा देने और परंपराओं का जश्न मनाने में ऐसे आयोजनों के महत्व की पुष्टि की है। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather Update: इस दिन आ सकती बारिश!

Stopping Adulteration: त्योहारी सीजन और यह मिलावटखोरी!
Stopping Adulteration: त्योहारी सीजन के मिलावटी नकली घी, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों का बरामद होने की खबरें बेहद चिंताजनक है। यह अच्छी बात है कि स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई कर रहा है और मिलावटखोरों पर नकेल कस रहा है, लेकिन समस्या यह है कि मिलावट पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही। सभी मिलावटखोर पकड़े नहीं जा रहे। त्योहारी सीजन में तो बड़े पैमाने पर मिलावट होगी, उसका खामियाजा जनता को भुगतना ही पड़ेगा।

भ्रष्टाचार के कारण अधिकतर मामले सामने भी नहीं आते। वास्तव में मिलावटखोरी न केवल गैर-कानूनी है बल्कि मानवता के प्रति जघन्य अत्याचार भी है। आम लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक न होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता खो रहे हैं, ऊपर से मिलावटखोरी ‘आग में घी’ डालने वाली बात है। पैसे के लालच में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना धोखा है। मिलावट के लगातार बढ़ते चलन के कारण पिछले कुछ सालों में लोगों का रुझान सूखे मेवों की ओर भी बढ़ा है।

यह भी जरूरी है कि जनता पता होनी चाहिए जो दुकानदार नकली सामान बेचते पकड़े जाते हैं या मिलावट करते हुए या भ्रष्टाचार के कारण नहीं पकड़े जाते, उस दुकान से मिठाइयां न खरीदें। एक समय था जब लोग घर पर ही दूध से बनी मिठाइयां बनाते थे। दुकानदारों को भी समझना चाहिए कि मिलावट के कारण लोगों को ज्यादा समय तक गुमराह नहीं किया जा सकता। वास्तव में खाद्य पदार्थों व मानव जीवन के उपयोग में आने वाली किसी भी चीज के साथ खिलवाड़ करने वाले ये मिलावटखोर बहुत बड़े गुनाहगार हैं, क्योंकि ऐसा करके वो एक-दो नहीं बल्कि लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं। Diwali 2023

दुकानदारों को शुद्धता का प्रमाण दिखाकर जनता का विश्वास जीतना चाहिए। नि:संदेह त्योहार खुशियां बांटने के अवसर होते हैं, जो समाज में अच्छा संदेश देते हैं। इसलिए पवित्र त्योहारों के नाम पर गलत तरीके से पैसा कमाने की भावना का त्याग किया जाए। मिलावटखोरी करना त्योहारों की भावना के विरुद्ध है, क्योंकि त्योहार सामाजिक कल्याण को समर्पित होते हैं। समाज में मान-सम्मान ही सबसे सर्वोत्तम व आवश्यक है। Adulteration

यह भी पढ़ें:– DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, डीए-बोनस को मिली मंजूरी!

स्थाई पटाखा लाइसेंसधारियों की दुकान एवं गोदाम के निरीक्षण के लिए समिति गठित
पटाखों की बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन 5 नवंबर तक

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दीपावली (Diwali 2023) त्योहार के दृष्टिगत स्थाई पटाखा लाइसेंसधारियों एवं अस्थाई लाइसेंस जारी करने के लिए जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग ने निर्देश जारी किए हैं। स्थाई पटाखा लाइसेंसधारियों की दुकान एवं गोदाम के निरीक्षण के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट, संबंधित उपाधीक्षक पुलिस तथा संबंधित आयुक्त/अधिशासी अधिकारी नगरपरिषद/नगर पालिका की संयुक्त टीम गठित की है। इस जांच दल की ओर से यह निरीक्षण किया जाएगा कि कहीं लाइसेंसी की ओर से निर्धारित स्थल के अलावा अन्यत्र तो व्यापार/भण्डारण नहीं किया जा रहा है। भण्डार गृह पर अग्निशमन के लिए दमकल गाड़ी आसानी से पहुंच सकती है अथवा नहीं। Hanumangarh News

अग्निशमन यन्त्र/रेत या पानी की बाल्टियां रखी हुई हैं अथवा नहीं। लाइसेंस में स्वीकृत वजन से अधिक का भण्डारण तो नहीं किया जा रहा है। लाइसेंस में अंकित शर्तों की पालना की जा रही है अथवा नहीं। जिला कलक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने अधिकारिता क्षेत्र के स्थाई पटाखा लाइसेंसधारियों की गठित कमेटी से जांच करवाकर पालना रिपोर्ट 30 अक्टूबर तक आवश्यक रूप से भिजवाना सुनिश्चित करें। अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए संबंधित सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेट को अपने-अपने अधिकारिता क्षेत्र में अधिकृत किया हुआ है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अस्थाई लाइसेंसों के लिए आवेदन 5 नवंबर तक आवश्यक रूप से प्राप्त कर लें तथा संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट प्राप्त सभी आवेदन पत्रों की गहनता से जांच कर निर्धारित मापदण्ड के अनुसार ही समय रहते अस्थाई लाइसेंस जारी करें। जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग ने निर्देश दिए कि पटाखों की बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी करने के लिए सभी उपखंड अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि लाइसेंस ऐसे ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में ही दिया जाए जहां आसपास घनी आबादी नहीं हो, रास्ता संकरा नहीं हो, अग्निशमन गाड़ी आसानी से आ जा सके एवं आसपास ज्वलनशील पदार्थ नहीं हो। Hanumangarh News

इसके लिए स्कूल, कॉलेज के खेल मैदान, स्टेडियम, अन्य खुली जगह का चुनाव किया जा सकता है। निर्धारित स्थानों के अलावा किसी भी अन्य स्थानों पर पटाखों की बिक्री नहीं हो, इसकी पूर्ण जिम्मेवारी संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं उप पुलिस अधीक्षक की रहेगी। सभी नगरपरिषद/नगरपालिका की दमकल गाडिय़ों को समय रहते ही दुरूस्त करवा लें एवं दमकल गाडिय़ों को तैयार रखा जाए। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Suicide Case: ससुराल पक्ष पर आत्महत्या दुष्प्रेरण का मुकदमा

Diwali 2023: बुराई पर बुराई का अटैक! भंग नहीं होनी चाहिए त्योहारों की पवित्रता
Diwali 2023: लंका के राजा रावण के भाई मेघनाथ व कुंभकरण को लक्ष्मण ने अपने दिव्य शक्ति का प्रयोग करते हुए युद्ध के मैदान में मारा था। इससे पहले मेघनाथ ने अपनी शक्ति से लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया था। हालांकि इस दौरान रावण के राज्य में यह अफवाह फैला दी गई थी कि भगवान श्री राम का भाई लक्ष्मण युद्ध के मैदान में मर गया। लंका में इस सूचना के बाद जश्न मनाया गया। पर लक्ष्मण सिर्फ मूर्छित हुआ था। इस दौरान भगवान श्री राम ने भी अपने भाई की इस अवस्था को देखकर विलाप किया था। भक्तिकाल के महान कवि रामभक्त तुलसीदास ने अपनी कवितावली में ऐसा लिखा है। बाद में पवन पुत्र हनुमान रावण के एक वैद्य को उसकी लंका से उठा लाए थे। उन्होंने जिस संजीवनी के बारे में बताया वह संजीवनी लेने के लिए हनुमान ने उड़ान भरी। लेकिन जब उन्हें संजीवनी का सही से पता नहीं चला तो हनुमान पूरे पहाड़ कोई उठा लाए थे। तब जाकर के रावण के वैद्य ने संजीवनी बूटी देकर लक्ष्मण को मूर्छा से बाहर निकाला था।

अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है यह त्योहार | Diwali 2023

यह युद्ध अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक था। इस धर्म युद्ध को जीतने के बाद भगवान श्री राम सीता माता को लेकर अपने भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौट आए थे। तब इस खुशी में लोगों ने घी के दीप जलाकर खुशी का इजहार किया था। तब से लेकर वर्तमान तक दीप जलाने की परंपरा चलती आ रही है। वह बात अलग है कि वर्तमान दौर में अब घी का स्थान सरसों के तेल,मोमबत्ती व इलेक्ट्रिक लड़ियों ने ले लिया। लेकिन पूजन के तौर पर अभी भी दीप जलाए जाते हैं। जिस दिन विजय प्राप्त की उस दिन को विजयदशमी या दशहरा नाम से पुकारा गया व जिस दिन भगवान श्री राम अपने भाई व सीता माता के साथ अयोध्या वापस लौटे दीपावली नाम की संज्ञा दी गई।

हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली | Diwali 2023

हिंदू धर्म का यह सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है, जो पूरे भारतवर्ष में नहीं बल्कि विश्व के कोने कोने में धूमधाम से मनाया जाता है। पर वर्तमान में अधर्म पर राम की विजय बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इन त्योहारों की परंपरा को भुला दिया है। इन त्योहारों को अब महज मनोरंजन का दिन माना जाने लगा। दशहरे के दिन कई ऐसी घटनाएं देखने को और मिली जिस पर हम ही नहीं यदि आज के समय में कहीं रावण इस बात को देख रहा हो तो उसे भी दुख हो रहा होगा कि उन्होंने तो दशरथ पुत्र भगवान श्री राम ने अपने तीर से मारा था,ना कि किसी असामाजिक तत्त्व ने।

ऐसा दहन पहली बार देखा गया

रेवाड़ी के दशहरा पर्व के दौरान ऐसा हुआ कि लोग रावण का पुतला दहन की तैयारी कर रहे थे तभी दो युवक बाईक पर सवार होकर आए और रावण के पुतले को आग के हवाले करते हुए फरार हो गए। लोग इस मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास गए तो यह कहते हुए मामला दर्ज करने से मना कर दिया कि इस उत्सव की इजाज़त नहीं ली गई थी, जबकि शांति भंग करने का मामला तो बनता ही था।

‘मैं’ ने मारा था रावण

रावण का वध करते समय भी भगवान श्री राम ने रावण को इज्जत दी थी। भारतीय धार्मिक इतिहास यह बताता है कि जब भगवान श्री राम अपना 14 वर्ष का वनवास पूरा कर रावण से युद्ध जीतकर जब अयोध्या वापस लौटे तो उनसे जब पूछा गया, आपने राक्षस रावण का वध कर दिया। तब भगवान श्री राम ने भी कहा था चारों वेद 18 शास्त्र के ज्ञाता महाबली रावण को मैंने नहीं बल्कि ‘मैं’ ने मारा यानी उसी का अभिमान उसकी मौत का कारण बना। भगवान श्री राम की कितनी उदारता दिखाई देती है कि रावण का वध करने के बावजूद भी उन्होंने इसका श्रेय नहीं लिया। लेकिन आजकल विजयदशमी के दिन देश भर में रावण सहित मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले जलाकर इस उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है।

भगवान श्रीराम जैसा चरित्र हो

पर रावण के पुतले का दहन ऐसे व्यक्ति को करना चाहिए, जिसमें राम जैसा चरित्र हो। पर देश भर में ऐसी अनेक घटनाएं देखने को मिली रावण के पुतले के दहन से पहले ही कहीं असामाजिक तत्वों ने पुतले को आग लगा दी तो कहीं शराब के नशे में धुत शराबियों ने पुतले जलाए। ऐसा तो कभी भी रावण ने नहीं सोचा था और न ही ऐसा कभी राम ने सोचा था। क्योंकि ऐसा करने पर बुराई पर अच्छाई की विजय नहीं कहीं जा सकती है। अधर्म पर धर्म की विजय नहीं की जा सकती। पुतले को आग लगने वाले यदि खुद शराबी हो, खुद नशेड़ी हो तो वह खुद बुराई का प्रतीक है।

हम सबका कर्त्तव्य

इस पवित्र त्यौहार की परंपरा को बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। नहीं तो यह त्यौहार आने वाले समय में मनोरंजन के साधन के साथ-साथ बुराई का प्रतीक भी बनता नजर आएगा। पलवल के नेता सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में वर्षों से रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं। श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हर साल कुछ नया किया जाता है, ताकि उत्सव में आने वाले दर्शकों की रुचि और उत्साह बना रहे। इस बार आयोजन समिति के द्वारा यहां पर तीन मंजिला लंका का निर्माण कराया था। हर साल काफी संख्या में यहां लोग दशहरे का आनंद लेने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार जो हुआ वो किसी ने अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। अपने समय में ऐसा कभी खुद मेघनाथ ने भी नहीं सोचा होगा कि एक नशेड़ी उसका वध करेगा। ऐसी घटनाओं से पुलिस व प्रशासन को सहयोग करना चाहिए ताकि किसी भी त्योहार की पवित्रता पर कोई असर ना हो।

डॉ. संदीप सिंहमार। व्यंग्य लेखक एवं स्वतंत्र टिप्पणीकार।