Israel Hamas War Update - Sach Kahoon Hindi

Israel-Hamas War Update: इजराइल और हमास के बीच गाजा युद्धविराम पर समझौता
Israel and Hamas reach ceasefire : 19 जनवरी से होगा लागू

दोहा/काहिरा/यरूशेलम (एजेंसी)। कतर, मिस्र और अमेरिका के गहन मध्यस्थता प्रयासों के बाद इजराइल और हमास बंधकों के लिए गाजा युद्धविराम समझौते पर सहमत हो गए। कतर के प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गाजा में दो परस्पर विरोधी पक्ष बंधकों और कैदियों की अदला-बदली तथा स्थायी शांति की ओर लौटने के संबंध में एक समझौते पर पहुंच गए, जिससे स्थायी युद्धविराम होगा। Israel-Hamas War Update

उन्होंने कहा कि समझौते का कार्यान्वयन रविवार 19 जनवरी से शुरू होगा। समझौते के मुताबिक फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले हमास पहले चरण में छह सप्ताह की अवधि में 33 बंधकों को रिहा करेगा। समझौते के पहले चरण के पूरा होने के बाद दूसरे और तीसरे चरण का विवरण घोषित किया जाएगा।

न्यूजीलैंड ने किया स्वागत | Israel-Hamas War Update

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने गाजा में शत्रुता समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम समझौते का स्वागत किया है और इस बात पर जोर दिया है कि नागरिकों की सुरक्षा और बंधकों की रिहाई सबसे पहले होनी चाहिए। विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने यह जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि पिछले 15 महीनों में इस संघर्ष ने अतुलनीय मानवीय पीड़ा पैदा की है। उन्होंने कहा कि समझौते की शर्तों को अब पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए। Israel-Hamas War Update

Himachal Snowfall: मनाली में सैलानी, भारी बर्फबारी के बीच की मौज-मस्ती! सैलानियों के लिए IMD का अलर्…

Israel warns Hamas: इजरायल ने दी हमास को चेतावनी! नहीं तो अंजाम के लिए तैयार रहे!
Israel warns Hamas: यरूशलम, (एजेंसी)। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने बंधकों की रिहाई को लेकर हमास को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमास बंधकों को रिहा करने के लिए जल्द ही समझौते पर सहमत नहीं होता है तो गाजा अंजाम के लिए तैयार रहे क्योंकि इजरायल गाजा में अपने सैन्य अभियान को तेज कर देगा। एक मीडिया रिपोर्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि यदि हमास इजरायली बंधकों की रिहाई स्वीकार नहीं करता है तो उसको गाजा में बड़े हमले का सामना करना पड़ेगा। Israel Hamas War Update

‘बंधकों की रिहाई पर जल्द ले फैसला’

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि इजरायल की सेना गाजा में आतंकवादियों के गढ़ों के खिलाफ अपने प्रयासों को तब तक और तेज करेगी, जब तक कि बंधकों की रिहाई नहीं हो जाती और हमास का सफाया नहीं हो जाता। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कतर, मिस्र और अमेरिका द्वारा मध्यस्थता की गई वार्ता प्रमुख मुद्दों पर रुकी हुई है, जिसमें संघर्ष विराम जारी रखना भी शामिल है। Israel Hamas War Update

Gas Cylinders Price: एलपीजी ग्राहकों को नए साल का तोहफा! गैस सिलेंडर हुआ सस्ता! इतनी कम हुई कीमतें!

Viral Video: नरसंहार में मरे हमास प्रमुख की पत्नी की लाखों रूपयों से भरे बैग के साथ वीडियो हुई वायरल!
Viral Video: हमास (एजेंसी)। नरसंहार में मारे गए हमास प्रमुख याह्या सिनवार और उनकी पत्नी अबू जमर की 7 अक्तूबर के नरसंहार से कुछ घंटे पहले गाजा सुरंग में प्रवेश करते की वीडियो इजरायली सुरक्षा बलों द्वारा वायरल की गई है, वीडियो में उनके पास 26 लाख ($32,000) रुपये का आलीशान बिर्किन बैग भी दिखाया गया है। Israel-Hamas War

एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। इजराइल रक्षा बलों (कऊऋ) द्वारा जारी किए गए फुटेज में कथित तौर पर दंपति को 6 अक्तूबर को रात 10:45 बजे संकीर्ण बंकर गलियारे में अपने दो छोटे बेटों की मदद करते हुए दिखाया गया है।

एक एक्स यूजर अविच्य एड्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘‘क्या 6 अक्तूबर को सिनवार की पत्नी ने उनके साथ सुरंग में प्रवेश किया था, जिसमें बिर्किन बैग था जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 32,000 डॉलर थी?! मैं टिप्पणी आप पर छोड़ता हूँ। जबकि गाजा के लोगों के पास टेंट या बुनियादी जरूरतों के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं, हम याह्या सिनवार और उनकी पत्नी के पैसे के प्रति विशेष प्रेम के कई उदाहरण देखते हैं।’’ Israel-Hamas War

هل زوجة السنوار دخلت معه إلى النفق في السادس من أكتوبر وبحوزتها حقيبة لشركة بيركين التي تقدر كلفتها بنحو 32 ألف دولار؟! أترك لكم التعليق.

بينما لا يملك سكان غزة الأموال الكافية لخيمة أو للمواد الأساسية نرى أمثلة كثيرة لحب يحيي السنوار وزوجته الخاص للأموال… pic.twitter.com/sGft4Qg9s8

— افيخاي ادرعي (@AvichayAdraee) October 19, 2024

इजराइल ने वीडियो से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें सिनवार की पत्नी एक बैग पकड़े हुए हैं। धुंधली तस्वीर में, बैग पर बना डिजाइन ‘हर्मीस बिर्किन 40 ब्लैक टोगो गोल्ड हार्डवेयर एडिशन जैसा प्रतीत होता है’। फुटेज से पता चलता है कि याह्या सिनवार ने सुरंग से कई चक्कर लगाए। रिपोर्ट के अनुसार वह आसन्न हिंसा की अराजकता के बीच पानी की बोतलों और तकियों के पैकेज सहित कई सामान निकाल रहा था।

ऐसे हुई याह्या सिनवार की मौत की पुष्टि | Israel-Hamas War

आईडीएफ हमलों के बाद से याह्या सिनवार की सक्रिय रूप से तलाश कर रहा था और बुधवार को उन्होंने उसकी मौत की पुष्टि की। सैनिकों ने तेल अल-सुल्तान में हवाई हमले के बाद मलबे को छानते समय उसका शव खोजा।

IMD Alert: आ रहा चक्रवाती तूफान! आईएमडी ने जारी किया हाई अलर्ट!

October 7 Attacks Video: इजराइल ने जारी किया महिलाओं को पकड़ने का भयावह फुटेज जारी!
हमास ने कहा-‘वीडियो से की गई है छेड़छाड़’

October 7 Attacks Video: इजरायल (एजेंसी)। इजरायल-हमास युद्ध के बीच बुधवार को, इजरायली टेलीविजन ने पहले अप्रकाशित फुटेज प्रसारित किया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे गाजा युद्ध की शुरूआत करने वाले 7 अक्टूबर के हमले के दौरान पाजामा में पांच महिला सैनिकों को हमास के बंदूकधारियों द्वारा पकड़ लिया गया था। बंदियों के परिवारों को उम्मीद थी कि फुटेज से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू प्रभावित होंगे और हमास के साथ संघर्ष विराम पर सहमत होने और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उन पर अधिक दबाव पड़ेगा। Israel Hamas War

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया दोनों के लिए उपशीर्षक तीन मिनट की क्लिप जारी करने को समर्थन बढ़ाने के एक अवसर के रूप में देखा। सरकार के प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने कहा कि ये लड़कियां अभी भी हमास की कैद में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘…कृपया इधर-उधर न देखें। वीडियो देखें और हमारे लोगों को घर लाने में इजराइल की मदद करें।’’ वीडियों में दिखाया गया है कि किस तरह से युवा महिलाओं को एक जीप से बांधा जा रहा था। सिपाहियों में से एक, 19 वर्षीय नामा लेवी अंग्रेजी में अनुरोध करती है, ‘‘फिलिस्तीनी में मेरे मित्र हैं’’।

वीडियों में सुना जा सकता है, ‘‘तुम कुत्ते हो! हम तुम्हें रौंदेंगे, कुत्ते!’’ एक बंदूकधारी को अरबी में गोली चलाते हुए भी सुना जा सकता है। दूसरे बंदूकधारी को कहते हुए सुना जा सकता है , ‘‘तुम सुंदर हो।’’

वीडियो से हुई है छेड़छाड़ | Israel Hamas War

हमास ने बुधवार देर रात कहा कि वीडियो में ‘छेड़छाड़’ की गई है और ‘प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती’; साथ ही, ‘यह क्लिप इजराइल द्वारा मनगढ़ंत कथाओं को बढ़ावा देने का हिस्सा था’। एक आधिकारिक बयान में हमास ने कहा, ‘‘महिला सैनिकों के साथ हमारे प्रतिरोध की नैतिकता के अनुसार व्यवहार किया गया था, और इस इकाई में उन सैनिकों के साथ कोई दुर्व्यवहार साबित नहीं हुआ था’’।

बंधक परिवार फोरम ने कहा कि यह फुटेज उन बंदूकधारियों द्वारा पहने गए बॉडीकैम से बरामद किया गया था, जिन्होंने दक्षिणी इजराइल में नाहल ओज बेस पर हमला किया था, जहां महिलाएं निगरानी स्पॉटर के रूप में काम करती थीं। यह फोरम उन 124 लोगों के रिश्तेदारों का प्रतिनिधित्व करता है, जो अभी भी आतंकवादी समूह हमास के कब्जे में हैं।

वीडियो में ‘‘मारे गए इजरायली सैनिकों के शॉट्स को बाहर रखा गया था और वीडियो के प्रकाशन को 5 बंदियों के परिवारों द्वारा अनुमोदित किया गया था। इजरायली सरकार को एक और क्षण बर्बाद नहीं करना चाहिए; उसे आज जरूर इस बारे में बातचीत करनी चाहिए!’’ Israel Hamas War

इजराइल ने बताया कि हमास के नेतृत्व में 7 अक्टूबर के हमले में 1,200 लोग मारे गए और 250 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया गया। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जवाब में, इजराइल ने इस्लामी आतंकवादी समूह को खत्म करने के लिए आक्रामक अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप 35,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौतें हुईं। इसके अलावा इजरायली सेना के हवाले से रिपोर्ट पेश की गई है कि उसके 286 सैनिक इस युद्ध में मारे गए हैं। Israel Hamas War

RCB vs RR IPL 2024: पराग और जायसवाल की जोरदार बल्लेबाजी, राजस्थान ने RCB को चार विकेट से हरा आईपीएल …

Israel Hamas war: इजरायल ने रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची प्राप्त होने की पुष्टि
यरूशलेम (एजेंसी)। Israel Hamas war: इजरायल ने पुष्टि की है कि उसे रातों-रात बंधकों की एक सूची मिल गई है जिन्हें सोमवार को हमास द्वारा रिहा किया जाना है। आई24 ब्रॉडकास्टर ने यह जानकारी दी। हमास ने अब तक कुल 58 बंधकों को रिहा किया है जबकि इजरायल ने 117 फिलीस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। पिछले हफ्ते कतर ने इजरायल और हमास के बीच चार दिवसीय संघर्ष विराम तथा कुछ कैदियों एवं बंधकों की अदला-बदली के साथ-साथ गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाने के समझौते में मध्यस्थता की थी। इजरायली और विदेशी बंधकों के पहले समूह को शुक्रवार को एन्क्लेव से रिहा कर दिया गया।

इससे पहले इजरायल ने हमास के साथ संघर्ष विराम समझौते के अंतर्गत रविवार को 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया, जिनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं। हमास की ओर से महिलाओं और बच्चों सहित 13 बंधकों के समूह को मुक्त किया गया। हमास और इजरायल इस सप्ताह की शुरूआत में गाजा पट्टी में चार दिवसीय युद्धविराम पर एक समझौते पर पहुंचे। समझौते के तहत, हमास इजरायल में बंद लगभग 150 फिलिस्तीनी बंदियों के बदले में गाजा से कम से कम 50 बंधकों को रिहा करेगा। Israel Hamas war

गौरतलब है कि इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष में अब तक 15,700 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इजरायल ने कहा कि हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए जबकि 200 से अधिक आश्रय स्थल गाजा ले जाए गए। वहीं, गाजा में हमास द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय के अनुसार, गाजा में इजरायली हमलों में फिलीस्तीन की मौत का आंकड़ा अब तक 14,532 तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें:– Health: अग्न्याशय कैंसर, जिसका पता फर्स्ट स्टेज में लगाया जा सकता है, जानें खास तरीका!

Israel Hamas War Impact: हृदयविदारक: चीत्कार मारकर रोते बच्चे, बच्चों पर अमानवीय अत्याचार बंद हो!
Israel Hamas War Impact: घर की लड़ाई हो या फिर दो देशों के बीच युद्ध पर ऐसी स्थिति में निर्दोष बच्चों में महिलाओं पर अत्याचार नहीं होने चाहिए। पर पिछले 7 अक्टूबर से इजराइल में फिलीस्तीन के बीच चल रहे युद्ध में सबसे ज्यादा बच्चों में महिलाओं पर ही मानवीय अत्याचार होते आ रहे हैं। यह पूरी मानव जाति के लिए शर्मसार होने की बात है। बच्चे अपने हो या फिर दूसरे के बच्चे, बच्चे होते हैं। बच्चों के मन में किसी के प्रति किसी भी प्रकार की द्वेष भावना नहीं होनी चाहिए। पहली बात तो युद्ध किसी भी बात का समाधान नहीं है। किसी ने किसी दिन दोनों देशों को खुद अपने स्तर पर या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत की टेबल पर आना पड़ेगा। ऐसा नहीं हुआ तो विश्व भर में गंभीर मानव संकट का संकेत मिलने जा रहा है। Israel Hamas War Impact

अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांति बहाली की ओर आगे बढ़ना चाहिए

यह माना कि इस हमले की शुरुआत सबसे पहले फिलिस्तीन समर्थित हमास के लड़ाकुओं ने की थी। उन्होंने भी इसराइल के बच्चों में महिलाओं के साथ अमानवीय अत्याचार करते हुए को अपने कब्जे में लिया। इसी बात को लेकर इसराइल गुस्से में है। इसी गुस्से में अपने नागरिकों की सुरक्षा सुरक्षित करते हुए इसराइल ने युद्ध की घोषणा की थी। पर अब बहुत हो चुका। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बीच बचाव करते हुए शांति बहाली की ओर आगे बढ़ना चाहिए। यूनाइटेड नेशन व यूनिसेफ इस दिशा में काम भी कर रहा है। पर चिंतनीय स्थिति है कि यूनाइटेड नेशन व इसकी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और यूनिसेफ की बात ना तो इसराइल सुनने के लिए तैयार है और ना ही हमास।

अस्पतालों पर हमले व गाज़ा पर अधिकार जमाना गलत है

आखिर इन पर कंट्रोल किसका है? इस दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है। फिलिस्तीन के समर्थित देश जो कल तक गाजा के समर्थन में बोल रहे थे, उन्होंने भी अब अपना कदम पीछे हटा लिया है। हालांकि उनकी तरफ से युद्ध में कूदना किसी भी स्तर पर सही नहीं ठहराया जा सकता। यह तो उनका अच्छा कदम है। लेकिन इसके बावजूद भी युद्ध विराम के लिए इजरायल और हमास से बातचीत की जा सकती है। इसराइल को बेशक महाशक्ति अमेरिका का समर्थन है। पर अमेरिका भी यह है साफ तौर पर कह चुका है कि इजरायल की तरफ से अस्पतालों पर हमले वह गाज़ा पर अधिकार जमाना गलत है। Israel Hamas War Impact

किसी भी सूरत में गाजा के लोगों की स्वतंत्रता नहीं छिनी जानी चाहिए। जबसे युद्ध शुरू हुआ है तब से ही गाज़ा की मूलभूत आवश्यकताओं की सप्लाई बंद है। बिजली, पानी, ईंधन व पेट भरने के लिए खाने-पीने की वस्तुओं की सप्लाई बंद करना सीधे-सीधे मानव अधिकारों का उल्लंघन है। हालांकि यूनाइटेड नेशन व यूनिसेफ के अधिकारी समय-समय पर इजरायल गाजा पट्टी की यात्रा कर रहे हैं। अपनी चिंता भी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन समाधान की ओर आगे नहीं बढ़ पा रहे यह स्थिति भयावह है।

4600 बच्चों की जा चुकी जान

यूनिसेफ के नए आंकड़ों के अनुसार गाज़ा में अब तक इस भयानक युद्ध में 4600 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 9000 के करीब बच्चे घायल है। इनमें से अधिकतर बच्चे जिंदगी और मौत के बीच विभिन्न अस्पतालों में संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि इन अस्पतालों में बच्चों को बचाने के लिए किसी भी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इस तरह से बेकसूर कोमल बच्चों को अपने हाल पर छोड़ना किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। फिलिस्तीन में इजरायल के बीच शांति बहाली के लिए यूनाइटेड नेशन प्रयासरत है। लेकिन इस अंतरराष्ट्रीय संगठन की बात अनसुनी की जा रही है। यूनाइटेड के स्थाई सदस्य जिनकी शांति बहाली में अहम भूमिका हो सकती है। उनमें से भी रस खुद यूक्रेन के साथ युद्ध में कूदा हुआ है। ऐसी स्थिति में शांति बहाली की उम्मीद कैसे की जा सकती है? यूनाइटेड नेशन के अन्य सदस्य भी इस पूरे युद्ध को एक तमाशबीन की तरह देख रहे हैं।

हृदयविदारक: चीत्कार मारकर रोते बच्चे

छायावाद के स्तंभ माने जाने वाले सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने अपनी बादल राग कविता में यह कहा था कि रोग शोक में भी हंसता है, बच्चों का सुकुमार शरीर। पर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की यह पंक्तियां भी इस युद्ध में विपरीत दिखाई दे रही है। यहां बच्चे भी चीत्कार मार-मार कर रो रहे हैं। कोई बच्चा मलबे के ढेरों में अपनों की तलाश करता हुआ दिखाई दे रहा है तो कोई अपने जीवन की भीख मांग रहा है। पर इजरायली सी फिलहाल इस युद्ध में अपनी क्रूरता का परिचय दे रही है। यह सीधा-सीधा युद्ध अपराध है क्योंकि यूनाइटेड नेशन की संधि के अनुसार जब भी किसी दो देशों के बीच युद्ध हो या फिर किसी देश के अंदरूनी हिस्सों में किसी भी प्रकार का संघर्ष हो तो वहां बेकसूर बच्चों व महिलाओं पर अत्याचार नहीं किया जा सकता। पर यहां ऐसा हो रहा है।

बच्चों का जीवन कैसे बचाया जाए | Israel Hamas War Impact

हालांकि जब युद्ध बंद होगा या युद्ध के साथ-साथ यह मामला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में चलेगा। जांच के बाद इसे युद्ध अपराध भी घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन तब तक बच्चों के जीवन का आखिर जिम्मेदार कौन होगा? इस वक्त यह सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय सवाल है? जिसका जवाब किसी भी देश के पास नहीं है। इस युद्ध के बीच दोनों देशों को समर्थन देने वाले देश भी अपने-आप की शक्ति का राग अलाप रहे हैं। पर बच्चों का जीवन कैसे बचाया जाए, इस पर चर्चा नहीं हो रही? सिर्फ यूनिसेफ की चिंता जताने से कुछ नहीं होने वाला। अब भी समय है बच्चों पर अत्याचार बंद होने चाहिए।

हालांकि युद्ध में गाज़ा का नक्शा पूरी तरह से पलट चुका है। लगभग तबाह हो चुके गाजा से हमास का कंट्रोल भी लगभग समाप्त हो चुका है। स्थिति बड़ी ही विकराल बनी हुई है। पर बच्चों पर रहम करना चाहिए। बच्चे वास्तव में ही दया के पात्र होते हैं। बच्चे किसी के दुश्मन नहीं होते। पर ऐसा क्यों नहीं हो रहा? यह सोचने समझने से पर ही बात है। पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था व बच्चों के जीवन को बचाने के लिए विश्व में शांति चाहिए, युद्ध नहीं। इस विषय पर गंभीर विचार करने की जरूरत है। नहीं तो आने वाला वक्त या प्रकृति किसी को भी माफ नहीं कर पाएगा

अस्पताल बने युद्धस्थल | Israel Hamas War Impact

कसूर जो भी हो ‘अस्पताल युद्धस्थल नहीं हैं’, मानवीय सहायता कर्मियों की पुकार – बच्चों का उत्पीड़न रोका जाना होगा यूनीसेफ़ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने ख़ान यूनिस के अल नासेर अस्पताल में शरण लेने वाले लोगों से मुलाक़ात की व उनकी समस्याएं जानी। पर फिलहाल समाधान उनके पास भी नहीं है। बुधवार को शान्ति और सुरक्षा संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने, बुधवार को ग़ाज़ा पट्टी की यात्रा के बाद कहा कि वहाँ मौजूद दस लाख बच्चों के लिए, ग़ाज़ा में कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने वहाँ जो कुछ भी देखा व सुना, वह अत्यन्त ”भयावह” था यूनीसेफ़ प्रमुख की ये टिप्पणियाँ इन ख़बरों के बीच आईं कि, इसराइल के सुरक्षा बलों ने, बुधवार की सुबह भी ग़ाज़ा के अल शिफ़ा अस्पताल के भीतर छापा मारा है, जहाँ पिछले कुछ दिनों के दौरान भारी युद्ध और हवाई बमबारी में, अनेक मरीज़ों की मौतें हुई हुई। इनमें समय से पूर्व पैदा हुए कुछ बच्चे भी शामिल थे। जिन्हें जीवनरक्षक सहायता पर रखा गया था, मगर बिजली आपूर्ति ठह होने से उनकी ये सहायता बन्द करनी पड़ी थीं।

संयुक्त राष्ट्र के आपदा राहत प्रमुख मार्टिन ग्रिफ़िथ्स ने, सोशल मीडिया मंचों पर लिखा है, “अस्पताल युद्ध के स्थान नहीं हैं।”उन्होंने ज़ोर दिया कि “नवजात शिशुओं, मरीज़ों, चिकित्सा स्टाफ़ और अन्य आम लोगों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाना, अन्य तमाम चिन्ताओं से अधिक अहम होना चाहिए।”

गम्भीर मानवाधिकार हनन हो रहा

यूनीसेफ़ की कार्यकारी निदेशक, कैथरीन रसैल ने बुधवार को ग़ाज़ा पट्टी में बच्चों, उनके परिवारों व यूनीसेफ़ के कर्मचारियों से मुलाक़ात की ग़ाज़ा के बच्चे, बार-बार बमबारी, विध्वंस और विस्थापन सह रहे हैं। कैथरीन रसैल ने कहा, ”संघर्षरत पक्ष, बाल अधिकारों का गम्भीर उल्लंघन कर रहे हैं। इनमें हत्या, अपंगता, अपहरण, स्कूलों और अस्पतालों पर हमले एवं मानवीय सहायता पहुँच की अनुमति देने से इनकार तक शामिल है।”

मलबे में दबी हो सकती है बच्चों की जिमदगी

गाज़ा में बहुत से बच्चे लापता हैं और माना जा रहा है कि वे ढही हुई इमारतों और घरों के मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जो आबादी वाले इलाक़ों में विस्फोटक हथियारों के इस्तेमाल का दुख़द परिणाम है। इस बीच, बिजली और चिकित्सा आपूर्ति समाप्त होने के कारण, ग़ाज़ा के एक अस्पताल में विशेष देखभाल की ज़रूरत वाले नवजात शिशुओं ने दम तोड़ दिया।

बीमारियाँ फैलने का खतरा | Israel Hamas War Impact

कैथरीन रसैल ने अपनी यात्रा के दौरान, ग़ाज़ा पट्टी में तैनात यूनीसेफ़ के कर्मचारियों से भी भेंट की, जो ख़तरे और तबाही के बीच भी, बच्चों की मदद करने से पीछे नहीं हटे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ, अपने बच्चों पर इस युद्ध के प्रभाव, परिवार के सदस्यों की मौत और कई बार विस्थापित होने की अपनी हृदय विदारक कहानियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि यूनीसेफ़ के कर्मचारी व अपने परिवारों समेत कई अनय लोग, पानी, भोजन एवं ज़रूरी स्वच्छता रहित,भीड़ भरे आश्रयों में रहने को मजबूर हैं। इन स्थितियों में बीमारी फैलने का ख़तरा भी बना रहता है.

100 से अधिक कर्मचारियों की भी मौत | Israel Hamas War Impact

युद्ध के बीच ग़ाज़ा के अंदर काम कर रहे राहतकर्मियों के लिएअत्यन्त जोखिम भरी स्थिति हैं। अक्टूबर से अब तक वठफहअ के 100 से अधिक कर्मचारी मारे जा चुके हैं। कैथरीन रसैल ने कहा, ह्लयूनीसेफ़ और हमारे साँझीदार, यथासम्भव हर कोशिश कर रहे हैं, जिसमें अत्यन्त आवश्यक मानवीय आपूर्ति लाना भी शामिल है। लेकिन डीज़ल ईंधन ख़त्म हो गया है, जिसके कारण कुछ अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों ने काम करना बन्द कर दिया है। ईंधन के अभाव में परिशोधन संयंत्र, पेयजल उपलब्ध नहीं करा सकते हैं, जिससे मानवीय आपूर्ति वितरित करना असम्भव है।

डॉ. संदीप सिंहमार।

वरिष्ठ लेखक एवं स्वतंत्र टिप्पणीकार।

यह भी पढ़ें:– Diabetes Control Tips : शुगर पर लगाम लगाने के लिए उठाएं ये जरूरी कदम!

India Sends Aid To Palestine: पीड़ित फिलिस्तीनी लोगों के लिए राहत सामग्री भेजना भारत का सही फैसला
India Sends Aid To Palestine: भारत सरकार ने हमास-इजरायल युद्ध के दौरान पीड़ित फिलिस्तीनी लोगों के लिए 38 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी है। गाजा में इजरायली हमले से फिलिस्तीनी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत सरकार का यह फैसला मानव हितैषी सिद्धांत पर आधारित है। भले ही युद्ध के पहले दिन भारत सरकार ने इजराइल का समर्थन किया था, लेकिन मानवता की दृष्टि से फिलिस्तीनी लोगों का कल्याण उचित व अनिवार्य है। वास्तव में, हमास और फिलिस्तीनियों को एक रूप में नहीं देखा जा सकता है। Israel Hamas War Update

हमास की कार्रवाई के लिए आम फिलिस्तिनीयों नागरिकों को जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। युद्ध के दौरान आम लोग किसी के दुश्मन नहीं होते, युद्ध सशस्त्र दलों का होता है। आमजन के पास हथियार नहीं होते और लोग किसी पर हमला नहीं करते, यहां तक ​​कि एक बहादुर सैनिक भी किसी निर्दोष निहत्थे पर हमला नहीं करता। जहां तक भारतीय संस्कृति का संबंध है, शत्रु सेना के असहाय घायलों की सहायता करने की परंपरा रही है। यह अच्छा है कि भारत ने अपनी विरासत बरकरार रखी है।

अमेरिका ने भी इस बात का समर्थन किया कि इजराइल पर हमास के हमलों के लिए फिलीस्तीनियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। फिर यदि गाजावासी निर्दोष हैं तो उनकी सहायता करना सभी का मानवीय कर्तव्य है। पीड़ित फिलिस्तीनियों की मदद के लिए आगे आना जरूरी है। भारत सरकार ने अपनी छवि मजबूत कर ली है कि आतंकवाद का समर्थन नहीं किया जा सकता। साथ ही भारत ने फिलिस्तिीन व इजराइल के प्रति अपनी निष्पक्षता वाली पुरानी कूटनीति को दोहराया है। भारत के इजरायल और फिलिस्तीन के साथ लंबे समय से समान संबंध रहे हैं।

अमेरिका से निकटता के बावजूद, भारत ने फिलिस्तीन के साथ अपने संबंध बनाए रखे। हमास-इजराइल युद्ध की शुरूआत हमास के हमलों से हुई थी, इसलिए भारत का इजराइल को समर्थन उचित था, जिससे एक बार संदेश गया कि भारत फिलिस्तीन से हट गया है लेकिन भारत सरकार ने कूटनीतिक अवसर का लाभ उठाकर फिलिस्तीनियों की मदद करके अपनी तटस्थता साबित कर दी है।

यह भी पढ़ें:– Naye baal kaise ugaye: बाल झड़ते-झड़ते बन गया है खालिस्तान तो… यह तरीका करें इस्तेमाल, तेजी से उ…

Israel Hamas War Update: वेस्ट बैंक में शरणार्थी शिविर में झड़प, 12 फिलिस्तीनियों, 1 इजरायली अधिकारी की मौत
Israel Hamas War Update: वेस्ट बैंक के शहर तुल्कार्म के पूर्व में एक शरणार्थी शिविर में गुरुवार को हुई झड़प में कम से कम 12 फिलिस्तीनी और एक इजरायली अधिकारी की मौत हो गई। फिलिस्तीनी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उधर, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नूर शम्स शरणार्थी शिविर में हुए हमले में 12 फिलिस्तीनी मारे गए। इनमें से सात लोगों की मौत शहर के तुल्कर्म सरकारी अस्पताल इलाज के दौरान हुयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक झड़पें तब हुईं, जब इजरायली सेना वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी संदिग्धों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी अभियान चला रही थी। अस्पताल के निदेशक अमीन खादर ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि 12 फिलिस्तीनियों में से पांच पीड़ितों को अभी भी एक मस्जिद में रखा जा रहा है।

उधर, फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने कहा कि इजरायली सेना ने एम्बुलेंस कर्मचारियों को शिविर में घायल लोगों तक पहुंचने से रोक दिया। वहीं, स्थानीय फिलिस्तीनी सूत्रों ने कहा, ‘इजरायली सेना ने एक ड्रोन लॉन्च किया और उसे उड़ा दिया, जिससे कई मौतें और कई लोग घोयल हो गए। इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शिविर में झड़प के दौरान एक घर में बने विस्फोटक उपकरण के फटने से एक इजरायली पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि तलाशी अभियान में 150 से अधिक फिलिस्तीनियों को निशाना बनाया गया।