Pakistan Cricket Team - Sach Kahoon Hindi

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान के खिलाड़ी ने राहुल गांधी की खुलकर तारीफ, और पीएम मोदी को कह दी ये बड़ी बात
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Pakistan Cricket Team: एशिया कप 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने यह मैच 7 विकेट से जीतकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और सुपर-4 में जगह पक्की कर ली। हालांकि, इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद खेल से ज्यादा चर्चा खिलाड़ियों के आपसी रिश्तों को लेकर होने लगी। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिस पर पाकिस्तान में जमकर बवाल मच गया। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकटर शाहिद आफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है।

वैसे तो वह कश्मीर को लेकर लगातार भारत विरोधी बयान देते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। आफरीदी ने ‘समा टीवी’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भारत की पाकिस्तान के साथ वैसा ही बर्ताव करती है, जैसा गाजा के साथ इजरायल करता है। उन्होंने कहा कि एक इजरायल काफी नहीं है, जो तुम यहां पर इजरायल बनने की कोशिश कर रहे हो। आफरीदी ने कहा कि जब तक इनके टॉप लीडर हैं, ऐसा ही चलता रहेगा। आफरीदी ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता हासिल करने के लिए हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेल रही है।

राहुल गांधी की खुलकर तारीफ | Pakistan Cricket Team

शाहिद आफरीदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि राहुल पाकिस्तान के साथ बातचीत करना चाहते हैं। आफरीदी ने राहुल को लेकर कहा कि वह बहुत ही पॉजिटिव माइंडसेट वाले आदमी हैं। वह बातचीत के जरिए पूरी दुनिया को साथ लेकर चलना चाहते हैं।

विवाद की जड़

दरअसल, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और आॅलराउंडर शिवम दुबे मैच फिनिश करने के बाद सीधे डगआउट की ओर चले गए। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इस घटना ने पाकिस्तान में खेल से इतर राजनीतिक बहस को हवा दे दी। यही नहीं, टॉस के समय भी सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने आपस में हाथ नहीं मिलाया था। Pakistan Cricket Team

यह भी पढ़ें:– Health Camp: बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में पंजाब सरकार ने लगाये हेल्थ कैंप, पहले दिन 51 हज़ार लोग आये

World Cup 2023: शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की टीम पर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, पाकिस्तान में मची खलबली!
Pakistan Cricket Team: डेविड वार्नर (163) और मिचेल मार्श (121) के बीच 259 रनों की तूफानी की साझीदारी तथा जम्पा के कहर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम शुक्रवार को आॅस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्वकप के 18वें मुकाबले में पाकिस्तान को 62 रनों से हरा दिया था। आॅस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 367 रन बनाए। 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 45.3 ओवर में 305 के स्कोर पर ढेर हो गयी। वहीं इस हार पर पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। शोएब अख्तर का मानना है कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना कम है। शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”यह निराशाजनक हार है। World Cup 2023

Kabj ka Ilaj: यह नुस्खा, है सबसे पुख्ता! कितनी भी पुरानी हो कब्ज, यह तरीका है गजब!

शोएब अख्तर ने कहा, ”पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट क्या सोच रहा है। वो क्या चर्चा करेंगे? पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने के चांस बहुत कम लग रहे हैं। अभी न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से मैच है। लेकिन क्या आपको वाकई भरोसा है कि यह पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की हकदार है? मैं आपसे सवाल पूछ रहा हूं। टीम के अंदर अंदर वो आग दिल-गुर्दा नजर नहीं आता।”

गौरतलब हैं कि आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक के बीच पहले विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी हुई। इमाम ने 70 और शफीक ने 64 रन की पारी खेली। बाबर आजम 18 रन ही बना सके। इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार आउट होते गये। बाबर आजम ने 18 रन, मोहम्मद रिजवान ने 46 रन, सऊद शकील ने 30 रन, इफ्तिखार अहमद ने 26 रन, मोहम्मद नवाज 14 रन और शाहीन शाह अफरीदी ने 10 रन बनाये। बड़े लक्ष्य का पीछा करने के दबाव में लगातार विकेट गिरते गये और पाकिस्तान 45.3 ओवर में 305 रन पर सिमट गई। World Cup 2023

आॅस्ट्रेलिया की ओर से जम्पा ने 53 रन देकर चार विकेट लिये। मार्कस स्टॉयनिस और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले। जबकि मिचेल स्टार्क,जॉश हेजलवुड ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आॅस्ट्रेलिया ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर वार्नर और मार्श के बीच साझीदारी की बदौलत 50 ओवर में 367रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। एक समय ऐसा लग रहा था कि आस्ट्रेलिया 400 से अधिक का स्कोर आसानी से बना लेगा लेकिन पाकिस्तान के स्ट्राइक बॉलर शाहीन शाह अफरीदी ने अपने दूसरे स्पेल मे एक ही ओवर में मार्श और नये बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को लगातार दो गेंदों पर आउट कर अपनी टीम की वापसी की। इससे न सिर्फ रनो की रफ्तार पर अंकुश लगा बल्कि विकेटों का पतन भी शुरू हो गया और बाकी खिलाड़ी टीम के स्कोर में 108 रन का इजाफा ही कर सके।

अफरीदी ने आस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। आस्ट्रेलिया ने आखिरी के तीन ओवरों में चार विकेट गंवाये और स्कोर में मात्र नौ रन का इजाफा हो सका। रनो से भरी पिच पर आस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी की दोहरी शतकीय साझीदारी के पीछे पाकिस्तान का लचर क्षेत्र रक्षण भी एक बड़ी वजह बना। डेविड वार्नर को दो जीवनदान मिले जबकि मार्श का भी एक कैच पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षकों ने टपकाया। अफरीदी ने 54 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि हारिस रउफ ने 83 रन लुटा कर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। उसमा मीर को स्टीव स्मिथ का विकेट मिला हालांकि अपने नौ ओवरों में उन्होने 82 रन खर्च किये।

वार्नर ने 124 गेंदो की पारी में 14 चौके और नौ छक्के लगाये। यह विश्व कप करियर में उनका पांचवां शतक था। विश्व कप में सर्वाधिक सात शतक लगाने का रिकार्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास है। मिचेल मार्श ने दस चौको और नौ छक्कों के साथ अपना पहला शतक पूरा किया।