Rajasthan Election - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Body Election 2026: शहरी सरकार चुनने उमड़ा उत्साह, कहीं ईवीएम अटकी तो कहीं बूथ पर बवाल
Local Body Elections-2026: हनुमानगढ़। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में शुक्रवार को हनुमानगढ़ नगर परिषद सहित पीलीबंगा और गोलूवाला नगरपालिकाओं में मतदान हुआ। शहर की सरकार चुनने के लिए सुबह से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। मतदान शुरू होते ही हनुमानगढ़ नगर परिषद सहित पीलीबंगा और गोलूवाला के मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं।

युवा पहली बार मतदान के उत्साह में नजर आए तो महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने मतदान केन्द्रों तक पहुंचे। मतदान के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक भी पूरी तरह सक्रिय नजर आए और अंतिम समय तक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की मान-मनुहार करते दिखाई दिए। मतदान के बाद मतदाताओं ने कहा कि उन्होंने विकास के नाम पर वोट दिया है और उम्मीद जताई कि चुने जाने वाले पार्षद अपने-अपने वार्डांे की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाएंगे।

नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में शुक्रवार को तीनों नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दौर में कुछ मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी और सुरेशिया क्षेत्र में प्रत्याशियों के बीच विवाद के कारण मतदान प्रभावित हुआ, लेकिन प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए व्यवस्थाओं को संभाल लिया।

अपराह्न 3 बजे तक तीनों नगरीय निकायों में कुल 1,78,275 मतदाताओं में से 1,20,549 मतदाता वोट डाल चुके थे। कुल मतदान प्रतिशत 67.62 रहा। हनुमानगढ़ नगर परिषद में 1,34,264 मतदाताओं में से 87,608 ने मतदान किया, यानी 65.25 प्रतिशत। गोलूवाला में 13,200 में से 10,778 मतदाताओं ने वोट डाला और मतदान प्रतिशत 81.65 रहा। पीलीबंगा में 30,811 में से 22,163 मतदाताओं ने मतदान किया, यहां 71.93 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

पांच बूथों पर तकनीकी खराबी, बदली गई ईवीएम

हनुमानगढ़ नगर परिषद के वार्ड 25, 32, 42, 47 और 48 के मतदान केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों में तकनीकी खराबी सामने आई। इसके चलते इन पांच बूथों पर ईवीएम बदली गईं। जंक्शन के वार्ड 47 स्थित बूथ पर मशीन में खराबी के कारण मतदान करीब एक घंटे की देरी से शुरू हो पाया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी के हाथ के निशान वाले बटन में तकनीकी खराबी आने की शिकायत के बाद मशीन बदली गई। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रवि कुमार ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण तीन स्थानों पर मतपत्र इकाई (वीयू) तथा दो स्थानों पर नियंत्रण इकाई (सीयू) बदली गई। मशीनों को बदलने के बाद हनुमानगढ़ नगर परिषद के सभी 60 वार्डांे के 133 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

फर्जी वोट डालने के आरोप पर हंगामा

नगरीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के दौरान टाउन के वार्ड नंबर 27 स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बनाए गए मतदान केन्द्र पर तीन वोट फर्जी तरीके से डाले जाने के आरोप को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल भी मौके पर पहुंचे।

पवन मौर्य ने आरोप लगाया कि मतदान केन्द्र के भाग संख्या एक में सुनीता, संदीप सहित तीन लोगों के वोट फर्जी तरीके से डाले गए। प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने मतदान के दौरान इस पर आपत्ति जताई, लेकिन उनका कहना था कि जो वोट पोल हो चुके हैं, वह दोबारा पोल नहीं हो सकते। उन्होंने आशंका जताई कि इस तरह कई अन्य फर्जी वोट भी डाले गए हो सकते हैं। वहीं विधायक गणेश राज बंसल ने कहा कि मतदान केन्द्र पर मौजूद प्रत्याशी के एजेंट को उस समय मतदाता का सत्यापन करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी प्रत्येक मतदाता को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता, इसलिए एजेंट की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

वार्ड 47 में मोबाइल फोन को लेकर शिकायत

वार्ड 47 के मतदान केन्द्र पर एक कर्मचारी के पास मोबाइल फोन होने की शिकायत ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों ने एक महिला कांस्टेबल की ड्यूटी को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि महिला कांस्टेबल का पीहर इसी क्षेत्र में होने के बावजूद उसकी ड्यूटी उसी बूथ पर लगाई गई। शिकायतों को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।

सुरेशिया में बूथ पर प्रत्याशी भिड़े, तनाव

हनुमानगढ़ के सुरेशिया क्षेत्र में बूथ संख्या 129 और 130 पर मतदान के दौरान टीम गणेश राज बंसल के निर्दलीय और भाजपा प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई की स्थिति बन गई। एक प्रत्याशी ने दूसरे पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर भाजपा प्रत्याशी के हनुमान नामक एक समर्थक पर ईंट से सिर पर हमला किए जाने की सूचना भी सामने आई। हंगामे के बाद मतदान केन्द्र पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ। हंगामे के बाद मतदान केन्द्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एहतियातन बूथ के मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द बिश्नोई, डीएसपी मीनाक्षी सहारण और जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति संभाली और भीड़ को नियंत्रित किया। भाजपा नेता अमित चौधरी भी मौके पर पहुंचे तथा समर्थकों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए। सुरेशिया क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

वार्ड 15 में पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

वार्ड 15 में क्षेत्रीय दंडाधिकारी दीपक भारोटिया पर पत्रकारों से अभद्रता करने के आरोप लगे। पत्रकारों के सवाल पूछने पर उनके मौके से चले जाने की बात सामने आई। मामले को अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदीलाल मीणा ने अनुचित करार दिया। उन्होंने अधिकारियों को पत्रकारों और आमजन के साथ संयमित एवं शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी।

35 संवेदनशील-अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी

हनुमानगढ़, पीलीबंगा और गोलूवाला में कुल 35 संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए हैं। इन केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25 सचल पुलिस दल लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। इनमें हनुमानगढ़ में 18, पीलीबंगा में चार और गोलूवाला में तीन सचल दल तैनात हैं। कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए 15 पुलिस पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कुल 193 मतदान केन्द्रों पर 386 पुलिस एवं गृह रक्षा दल के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पुलिसकर्मी और एक गृह रक्षा जवान तैनात है।

तकनीकी दिक्कतों के बावजूद मतदान जारी

तकनीकी खराबी और कुछ स्थानों पर विवाद की घटनाओं के बावजूद प्रशासन की तत्परता से मतदान प्रक्रिया को दोबारा सुचारू किया गया। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। 14 सितंबर को जिले के सभी आठ नगर निकायों की मतगणना होगी, जिसके साथ प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। इसके बाद 21 सितंबर को अध्यक्ष पद तथा 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन कराया जाएगा।

अब ये लोग भी लड़ सकेंगे पंचायतीराज और नगरपालिका चुनाव! मंत्रिमण्डल की बैठक में लिया गया निर्णय
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा सचिवालय में मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2026 और राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2026 लाने, राजस्व आसूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय के गठन सहित कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। Rajasthan News

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा-19 और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा-24 में संशोधन कर संशोधन विधेयक 2026 और नगरपालिका (संशोधन) विधेयक लाने का निर्णय किया है। इससे जिन व्यक्तियों के दो से अधिक संतान हैं वे पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरपालिकाओं के चुनाव लड़ सकेंगे।

उन्होंने बताया कि दो से अधिक संतान पर चुनाव लड़ने का प्रतिबंध उस समय लागू किया गया था, जब जनसंख्या विस्फोट पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता थी। पटेल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की अनुपालना में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 24 में संशोधन कर धारा 2 को संशोधित करते हुए शब्द कुष्ठ रोग को खतरनाक रोग की श्रेणी से हटाया गया है। जिससे नगरपालिका के आगामी चुनाव में सभी व्यक्तियों को चुनाव लड़ने का समान अवसर मिल सकेगा और कुष्ठ रोगियों का सम्मान भी सुनिश्चित हो सकेगा। Rajasthan News

सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को जारी होगी चुनाव की अधिसूचना
6 नवम्बर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे अभ्यर्थी

जयपुर (सच कहूँ न्यूज) । राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही समस्त रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लोक सूचना जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 6 नवम्बर रहेगी। उक्त अवधि के दौरान 5 नवबंर को रविवार होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रपत्रों की जांच 7 नवम्बर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। पूरे प्रदेश में एक ही चरण में 25 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। Jaipur News

श्री गुप्ता ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अंतर्गत राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 (Rajasthan Election 2023) के लिए नामांकन दाखिल करते समय सामान्य अभ्यर्थी को 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को 5 हजार रुपये जमानत राशि जमा करना होगा।

उन्होंने बताया कि नामांकन भरने पहुंचे अभ्यर्थी के साथ 4 व्यक्ति सहित कुल 5 व्यक्ति ही रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। नामांकन भरने पहुंचे व्यक्ति के काफिले में केवल तीन वाहनों को ही आरओ कार्यालय के 100 मीटर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नामांकन भरने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी। दोपहर 3 बजे के उपरांत कक्ष में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने या दस्तावेज लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी और आरओ भारत निर्वाचन आयोग के इन निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित कराएं। नामांकन भरने की निर्धारित पूरी अवधि में आरओ अपने कार्यालय में उपस्थित रहें एवं संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करावें।

अभ्यर्थियों को नामांकन के समय सभी सुसंगत एवं आवश्यक दस्तावेज जैसे जमानत राशि का प्रमाण, प्रारूप-ए एवं बी, शपथ पत्र आदि के साथ आना होगा। यदि अभ्यर्थी उसी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नहीं है जहां से वह चुनाव लड़ रहा है तो अभ्यर्थी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली की प्रति या निर्वाचक नामावली से संबंधित भाग की प्रमाणित प्रति दाखिल करनी होगी। एक अभ्यर्थी एक ही निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है एवं अधिकतम 2 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ सकता है। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Prizes on Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 पर सवालों के जवाब दो और लाखों के इनाम पाओ! साथ ही इसरो घूमने का…

राजस्थान विधानसभा चुनाव: समाज विरोधी तत्वों पर नजर रखने के लिए पंजाब पुलिस ने लगाए नाके
पंजाब पुलिस ने पिछले 7 दिनों में राजस्थान के 42 पी.ओज किए काबू | Fazilka News

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। पड़ोसी राज्य राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चौकसी बढ़ाने के लिए पंजाब-राजस्थान सरहद पर 5 हाई-टेक नाकों समेत 30 विशेष अंतर-राज्यीय नाके लगाए। यह जानकारी आज यहाँ इंस्पेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (आईजीपी) लॉ एंड आॅर्डर-कम-राजस्थान मतदान के लिए पंजाब पुलिस के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने दी।

फाजिल्का जिले के अबोहर में पंजाब और राजस्थान पुलिस अधिकारियों की अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईजीपी प्रदीप कुमार यादव ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों सम्बन्धी मुद्दों के साथ-साथ भगौड़े अपराधियों (पी.ओ.), वांछित अपराधियों को काबू करने, गैर-कानूनी शराब और नशा-तस्करी के नैटवर्क का पदार्फाश करने समेत अलग-अलग मुद्दों पर मजबूत समन्वय विधि स्थापित करने संबंधी चर्चा की। Fazilka News

आईजीपी ने कहा कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर पंजाब पुलिस द्वारा संदिग्ध रास्तों पर गश्त तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नशे के गोदामों और संदिग्ध ट्रांसपोर्ट कंपनियों के दफ़्तरों की भी लगातार जांच की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस बैठक के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी और नशा तस्करों की सम्पत्तियों के बारे में कई अह्म जानकारियां साझा की गईं। उन्होंने कहा कि पिछले 7 दिनों के दौरान पंजाब पुलिस द्वारा राजस्थान के 42 से अधिक पी.ओज को काबू किया गया है। Fazilka News

आईजीपी यादव और आईजीपी बीकानेर रेंज ओम प्रकाश ने डिप्टी आबकारी कमिश्नर, फिरोजपुर के साथ अंतर-राज्यीय नाकों का निरीक्षण किया और इन नाकों पर तैनात पुलिस और आबकारी कर्मचारियों के साथ बातचीत की। इस मौके पर बैठक में अन्यों के अलावा आईजीपी फिरोजपुर रेंज गुरशरन सिंह संधू, डीआईजी अबोहर सैक्टर बीएसएफ विजय, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ के एसएसपीज, ए.आई.जी आबकारी और कराधान गुरजोत सिंह कलेर, ज्वाइंट कमिश्नर पंजाब आबकारी राजपाल खेड़ा और राजस्थान चुनाव के लिए पंजाब आबकारी विभाग के नोडल अफसर, बठिंडा रेंज, संगरुर, फरीदकोट, फाजिल्का के ए.ई.टी.सीज मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– ड्रग विभाग टीम ने गांव कुंडल में मेडिकल किया सील

मुख्य सचिव उषा शर्मा को तत्काल कार्यमुक्त करे चुनाव आयोग: राजेन्द्र राठौड
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद भी मुख्य सचिव सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रही है। मुख्य सचिव को पद से हटाने की मांग को लेकर राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Election) में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल में राठौड के साथ चुनाव प्रबन्धन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगडी, चुनाव प्रबन्धन समिति के सह संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत तथा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज शामिल रहे। Jaipur News

प्रियंका वाड्रा ने की धार्मिक टिप्पणी, आचार संहिता का उल्लंघन

इसकी जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने प्रेसवार्ता कर कहा कि चुनाव आयोग की ओर से समय समय पर जारी किए परिपत्रों में निर्देशित किया गया है कि जिन अधिकारियों का सेवाकाल बढाया गया है वे चुनाव संबंधित किसी भी कार्य से जुड़े नहीं रह सकते। राजस्थान में चुनाव के समय आचार संहिता की पालना में मुख्य सचिव की मुख्य भूमिका रहती है। चुनाव आयोग की ओर से जो स्क्रिनिंग कमेटी बनाई गई है उसमे पूरा नियंत्रण चैयरमेन के तौर पर मुख्य सचिव के पास ही रखा गया है। इस कमेटी में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव उषा शर्मा सेवाकाल बढाए जाने के कारण सरकार से उपकृत अधिकारी है, इसके कारण वर्तमान पद पर रहते हुए उनके द्वारा निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं करने और उपकृत करने वाले राजनीतिक दल के पक्ष में अपने पद का दुरूपयोग किए जाने की संभावना है। इसके चलते तत्काल प्रभाव से उषा शर्मा को कार्यमुक्त किया जाए और आचार संहिता लागू होने के बाद उनके किए गए निर्णयों को भी शून्य घोषित किया जाए। इसके लिए भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को भी ज्ञापन सौंपेगा।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कहा कि प्रदेश में महंगाई राहत शिविर लगाकर शुरू की गई अन्नपूर्णा राशन किट योजना, गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना और महिलाओ को स्मार्ट फोन योजना के लिए सरकार ने तीन माह के लिए ही बजट दिया था। ऐसे में अब ये सभी योजनाएं बंद हो गई है। इन योजनाओं के बंद होने का मुख्य कारण राज्य सरकार की ओर से पर्याप्त बजट का आवंटन नही किया जाना था ना कि आचार संहिता के कारण यह योजना रुकी है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश है कि चुनाव प्रचार के दौरान कोई भी नेता धार्मिक आधार पर देवी देवताओं की पूजा अर्चना पर टिप्पणी नहीं करेगा लेकिन पिछले दिनों प्रियंका वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जो टिप्पणी की थी वह आचार संहिता का उल्लंघन थी। इसको लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अब तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– GST Intelligence Raid: धानमंडी के एक प्रतिष्ठान पर जीएसटी इंटेलिजेंस की रेड

तीन सौ माइक्रो आब्जर्वर को दिया प्रशिक्षण
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। विधानसभा आम चुनाव (Rajasthan Election) 2023 के लिए चुनाव कार्य में लगे कार्मिकों का प्रशिक्षण रविवार से शुरू हुआ। प्रथम प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा। रविवार को माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया गया। Hanumangarh News

प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल कुमार यादव, नोहर एडीएम चंचल वर्मा, जिला परिषद एसीईओ सुनील छाबड़ा, मास्टर ट्रेनर एमपी सिंह, एएओ सहदेव सिंह तिवारी ने माइक्रो आब्जर्वर के कार्य, दायित्व के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इसमें विशेष रूप से पॉल प्रक्रिया, मॉक पोल, विशेष वोटर की वोटिंग प्रक्रिया, विभिन्न घोषणाएं एवं प्रपत्र, प्रोटोकॉल, मतदान प्रारंभ होने, मतदान के दौरान एवं मतदान समाप्ति पर की जाने वाली कार्यवाहियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

इस मौके पर निर्वाचन कार्य में ड्यूटी होने के कारण सभी माइक्रो ऑब्जर्वर से डाक मतपत्र के लिए आवेदन पत्र भरवाया गया। डाक मत प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारी दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि चुनावी कार्य में लगे कार्मिकों से डाक मतपत्र के माध्यम से फैसिलेट्शन सेंटर में मतदान करवाया जाएगा। ईवीएम पर मॉक पोल सहित ईवीएम सीलिंग एवं ईवीएम के जरिए वोटिंग प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में माइक्रो ऑब्जव्र्स को केवाईसी, सक्षम एप वोटर हेल्पलाइन, सी विजील एप्लीकेशन सहित विभिन्न आईटी एप्लीकेशन की भी जानकारी दी। प्रशिक्षण में कुल 300 माइक्रो ऑब्जव्र्स को प्रशिक्षण दिया गया। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसरमोडिया ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप