ncert books - Sach Kahoon Hindi

Fake NCERT Books: नकली एनसीईआरटी पुस्तकों का भंडाफोड़, बुक डिपो संचालक गिरफ्तार
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Fake NCERT Books News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हरियाणा और थाना शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिहोवा चौक स्थित नवीन बुक डिपो पर छापेमारी कर भारी मात्रा में एनसीईआरटी की संदिग्ध नकली पुस्तकें बरामद की हैं। मामले में दुकान संचालक सेक्टर-19 निवासी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता कुरुक्षेत्र/कैथल को सूचना मिली थी कि नवीन बुक डिपो में एनसीईआरटी की नकली पुस्तकों का अवैध भंडारण और विक्रय किया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने दुकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एनसीईआरटी से सहायक व्यापार प्रबंधक पदम सिंह भाटी तथा उत्पादन सहायक अश्वनी माचरा भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं शिक्षा विभाग कैथल की ओर से उप जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान, उप अधीक्षक प्रवीन थरेजा और सहायक सुखबीर सिंह ने भी जांच में सहयोग किया।

जांच के दौरान कक्षा नौवीं की अंग्रेजी माध्यम विज्ञान विषय की कुल 483 पुस्तकें संदिग्ध पाई गईं। अधिकारियों द्वारा गहन निरीक्षण करने पर पुस्तकों पर एनसीईआरटी का आधिकारिक वाटरमार्क लोगो नहीं मिला, जिससे प्रथम दृष्टया पुस्तकें नकली प्रतीत हुर्इं। एनसीईआरटी अधिकारियों ने मौके पर पुस्तकों की जांच कर उन्हें नकली घोषित कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो पुस्तकों को सैंपल के रूप में कब्जे में लिया गया। इसके बाद एनसीईआरटी अधिकारियों द्वारा थाना शहर कैथल में लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना शहर पुलिस के एएसआई मुकेश द्वारा की जा रही है।

Fake NCERT Books: कैथल दुकान पर पुस्तकों की जांच करते अधिकारी।

NCERT Books: सरकारी एवं निजी स्कूलों में अनिवार्य रूप से लागू हों एनसीईआरटी की पुस्तकें
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। NCERT Books: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम के सदस्य डॉ. मांगे राम और श्रीमती मीना कुमारी द्वारा शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी तथा सभी खंड (ब्लॉक) शिक्षा अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। Kharkhoda News

इस बैठक में आयोग के सदस्यों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लगवाना अनिवार्य किया जाए। निजी स्कूलों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे बच्चों पर अतिरिक्त शैक्षणिक भार न डालें और किसी भी अन्य पुस्तक का अनावश्यक रूप से प्रयोग न करें।

इसके साथ ही किसी भी छात्र से अतिरिक्त फीस वसूली नहीं जानी चाहिए। फीस केवल फॉर्म छह के अनुसार ही ली जाए। ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे संबंधित स्कूलों का निरीक्षण करें और इसकी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें।

स्कूलों का किया गया औचक निरीक्षण | Kharkhoda News

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों द्वारा होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए गए कि वे केवल एनसीईआरटी की पुस्तकें ही लगवाएं और विद्यार्थियों की स्कूल यूनिफॉर्म बार-बार न बदली जाए।

यह भी पढ़ें:– घग्गर नदी के कैमिकल युक्त पानी से बीमारियां फैलने का भय