IND VS ENG - Sach Kahoon Hindi

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड मैच से पहले पिच को लेकर ये क्या बोल गए भारतीय कप्तान शुभमन गिल
लंदन (एजेंसी)। IND vs ENG: मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम को ओवल में सरे के मुख्य ग्राउंड्समैन ली फोर्टिस द्वारा पिच को करीब से देखने से रोकने को भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अनावश्यक करार दिया। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और फोर्टिस के बीच तब नोकझोंक हुई जब वे मुख्य स्क्वायर के आसपास भीड़ और प्रशिक्षण सामग्री होने से चिंतित थे। कथित तौर पर उन्होंने भारतीय टीम को सुझाव दिया कि उन्हें पिच से 2.5 मीटर दूर खड़े होकर पिच देखनी चाहिए। गंभीर को फोर्टिस की ओर उंगली दिखाते और बार-बार यह कहते हुए देखा गया कि वे ‘सिर्फ एक ग्राउंड्समैन’ हैं। IND vs ENG

गिल, जो उस घटना के दौरान मैदान पर मौजूद नहीं थे, ने ओवल में पांचवें टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ”कल जो हुआ, मुझे लगा कि वह बिल्कुल गैर-जरूरी था। यह पहली बार नहीं है जब हम विकेट देख रहे थे, हम लगभग दो महीने से वहां हैं। एक कोच को पूरा अधिकार है कि वह पास जाकर विकेट देख सके और मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि क्यूरेटर ने हमें विकेट देखने की इजाजत क्यों नहीं दी।”

गिल ने कहा कि सीरीज के पिछले चार स्थानों – हेडिंग्ले, एजबस्टन, लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड – पर किसी भी क्यूरेटर ने भारतीय टीम को पिच या स्क्वायर देखने से नहीं रोका था। IND vs ENG

गिल ने कहा, ”जहां तक मुझे याद है, हमें कभी कोई निर्देश नहीं मिले थे। अगर आप रबर स्पाइक्स पहने हों या नंगे पैर हों, तो आप विकेट को पास से देख सकते हैं। हम इस सीरीज में पहले ही चार मैच खेल चुके हैं, और हमें पिच देखने से किसी ने नहीं रोका। हम सभी ने इतना क्रिकेट खेला है, हम कोच और कप्तान समेत कई बार पिच पर गए हैं, मुझे समझ नहीं आता कि इतना हंगामा किस बात का था।”

भारत के सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद, आखिरी टेस्ट से पहले, गिल से पूछा गया कि क्या जरूरी मैच जीतने के दबाव ने गंभीर की प्रतिक्रिया को उकसाया होगा।

गिल ने कहा, ”बिल्कुल नहीं, अगर कोई पिच क्यूरेटर आकर हमें विकेट की तरफ देखने के बजाय तीन मीटर पीछे से देखने के लिए कहेगा, तो ऐसा हमारे साथ पहले कभी नहीं हुआ। हम इतने लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं और जब तक आप रबर स्पाइक्स पहने हुए हैं या नंगे पैर हैं, आपको विकेट को पास से देखने की इजाजत है। यह कोच और कप्तान का काम है।”

लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के बाद से टीमों के बीच कई बार तीखी बहस हुई है, इसके बावजूद गिल ने कहा कि इंग्लैंड और भारत के बीच रिश्ते मजबूत बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी टीम ने इन घटनाओं के दौरान जिस तरह का व्यवहार किया, उसका ‘कोई अफसोस’ नहीं है। IND vs ENG

उन्होंने कहा, ”रिश्ता बहुत अच्छा है, लेकिन जब आप मैदान पर होते हैं, तो आप अंतत: मैच जीतने की कोशिश करते हैं, और दोनों टीमें काफी प्रतिस्पर्धी रही हैं और कभी-कभी जब आप जोश में होते हैं, तो आप ऐसी बातें कर बैठते हैं या कह देते हैं जो शायद आप न करते हों। लेकिन मैच खत्म होने के बाद, दोनों टीमों के बीच आपसी सम्मान बना रहता है।”

यह भी पढ़ें:– US tariff on India: भारत पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर रणबीर गंगवा का आया बड़ा बयान

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की पांच नाकामी पड़ी टीम इंडिया को भारी, इंग्लैंड में बड़ा नुकसान
अनु सैनी (सच कहूँ न्यूज़)। IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही मौजूदा टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया को जिस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं, वह जसप्रीत बुमराह हैं। अपनी सटीक यॉर्कर और घातक तेज गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले बुमराह अब तक भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में गिने जाते हैं। हालांकि इंग्लैंड की परिस्थितियों में इस बार वह नई गेंद से वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। उनकी शुरुआती spells में विकेट न निकाल पाने की समस्या ने टीम इंडिया की रणनीति को कमजोर कर दिया है।

1. बुमराह की गेंदबाजी का मौजूदा हाल | IND vs ENG

सीरीज़ की शुरुआत में ही उम्मीद की जा रही थी कि बुमराह इंग्लैंड की तेज और स्विंग करती पिचों का फायदा उठाकर विपक्षी बल्लेबाज़ों को जल्दी पवेलियन भेजेंगे। लेकिन नई गेंद से वह आक्रामक धार दिखाने में विफल रहे हैं। अब तक वह केवल 4 विकेट ही हासिल कर पाए हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी उम्मीद से ज्यादा रहा है। ओपनिंग ओवरों में रन लुटाने से इंग्लैंड को मज़बूत शुरुआत मिलती रही और भारत को गेंदबाजी में दबाव नहीं बना पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

2. मैनचेस्टर टेस्ट का झटका

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मुकाबले में बुमराह के प्रदर्शन ने निराश किया। उन्होंने 30 से ज्यादा ओवर फेंके लेकिन 100 से अधिक रन दे डाले और सिर्फ 2 विकेट हासिल किए। यह उनकी करियर की सबसे महंगी स्पेल्स में से एक मानी जा रही है। बुमराह की असफलता का सीधा असर यह हुआ कि इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। ओपनर ज़ैक क्रॉली और बेन डकेट ने शुरुआती ओवरों में बेखौफ रन बनाए, क्योंकि नई गेंद से बुमराह की धार गायब थी।

3. क्यों नहीं चल रही है बुमराह की धार?

विशेषज्ञों का मानना है कि बुमराह की गेंदबाजी में इस बार वह रफ्तार और स्विंग दिखाई नहीं दे रही, जो उन्हें खास बनाती है।

कंडीशंस का सही उपयोग नहीं: इंग्लैंड की पिचें तेज गेंदबाजों को स्विंग का फायदा देती हैं, लेकिन बुमराह अपनी लेंथ पर लगातार टिक नहीं पा रहे। IND vs ENG

रन रोकने का दबाव: शुरुआती ओवरों में जब विकेट नहीं मिले, तो कप्तान ने फील्डिंग सेटअप रक्षात्मक कर दी, जिससे बुमराह की आक्रामकता कम हो गई।

टीम सपोर्ट की कमी: दूसरे छोर से कोई भी गेंदबाज लगातार दबाव बनाने में सफल नहीं रहा। मोहम्मद सिराज और अन्य गेंदबाज भी प्रभावी नहीं दिखे।

4. टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल

इस सीरीज़ में भारत की गेंदबाजी रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्पिनर की कमी: टीम प्रबंधन ने शुरुआती मैचों में स्पिनर कुलदीप यादव या रविचंद्रन अश्विन को कम मौके दिए।

कप्तान की शांत नेतृत्व शैली: शुभमन गिल की कप्तानी पर कई दिग्गजों ने टिप्पणी की है कि वे फील्ड प्लेसमेंट और गेंदबाजों की रोटेशन में ज्यादा आक्रामक नहीं दिखे।

बुमराह पर निर्भरता: भारत का गेंदबाजी आक्रमण बुमराह पर बहुत ज्यादा निर्भर दिख रहा है। जब वे विफल होते हैं, तो पूरी टीम दबाव में आ जाती है।

5. इंग्लैंड के बल्लेबाजों का पलड़ा भारी

इंग्लैंड की टीम ने भारत की कमजोर शुरुआत का पूरा फायदा उठाया। जो रूट, बेन स्टोक्स और क्रॉली जैसे बल्लेबाज़ों ने बुमराह को आसानी से खेला। खासकर जो रूट ने बुमराह की फुल लेंथ गेंदों को आत्मविश्वास से खेलते हुए ताबड़तोड़ रन बनाए। बेन स्टोक्स ने भी शतक लगाकर यह साबित कर दिया कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण इस बार उतना घातक नहीं है।

6. बुमराह की पांच बड़ी नाकामियाँ

1. नई गेंद से विकेट नहीं निकालना – ओपनिंग स्पेल में रन रोकने में विफल रहे।

2. लंबी साझेदारियाँ तोड़ने में असफल – इंग्लैंड की ओपनिंग पार्टनरशिप 100 से ज्यादा रन तक पहुंच गई।

3. महंगी स्पेल – मैनचेस्टर टेस्ट में 100+ रन लुटाकर करियर का सबसे खराब आंकड़ा दर्ज किया।

4. लाइन-लेंथ में असंतुलन – कई बार फुल टॉस और शॉर्ट गेंदें देकर बल्लेबाज़ों को आसान रन दिए।

5. आक्रामकता की कमी – बुमराह की रफ्तार और यॉर्कर का असर इस सीरीज़ में काफी कम दिखा।

7. टीम इंडिया को क्या करना होगा?

यदि भारत को अगली टेस्ट या सीरीज़ में वापसी करनी है, तो बुमराह को दोबारा अपनी लय हासिल करनी होगी।

उन्हें नई गेंद से पहले 5-6 ओवरों में विकेट लेने पर फोकस करना होगा।

साथी गेंदबाजों जैसे सिराज और उमेश यादव को भी आक्रामक लाइन पर गेंदबाजी करनी होगी।

टीम प्रबंधन को स्पिन विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए ताकि विपक्षी टीम को बैकफुट पर रखा जा सके।

8. दिग्गजों की राय

पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि, “बुमराह इस सीरीज़ में उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जिसके लिए वे जाने जाते हैं। उन्हें नई गेंद से ज्यादा आक्रामक होना चाहिए।”

भारत के पूर्व गेंदबाज जहीर खान ने भी यह बात मानी कि बुमराह को गेंदबाजी करते समय अपने नैचुरल एंगल और रफ्तार का सही इस्तेमाल करना होगा।

9. क्या बुमराह वापसी कर पाएंगे?

बुमराह की क्लास पर कोई संदेह नहीं है। वे दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार हैं। कई बार उन्होंने अकेले दम पर भारत को टेस्ट मैच जिताए हैं। लेकिन इस सीरीज़ की असफलताओं ने उनके आत्मविश्वास को प्रभावित किया है। आने वाले मैचों में अगर वे नई गेंद से शुरुआती विकेट निकालने में सफल रहते हैं, तो भारत का पलड़ा फिर भारी हो सकता है।

जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड दौरे पर फीका प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए बड़ी चिंता का कारण है। उनकी पांच नाकामियों ने टीम की रणनीति को कमजोर कर दिया, जिससे इंग्लैंड ने शुरुआती बढ़त हासिल की। भारत को सीरीज़ में बने रहने के लिए बुमराह की लय वापस लाना और गेंदबाजी संयोजन को मजबूत करना होगा। अगली पारी में बुमराह के प्रदर्शन पर ही भारत की जीत-हार काफी हद तक निर्भर करेगी। IND vs ENG

यह भी पढ़ें:– विकास गर्ग के कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता अशोक गुर्जर, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चल दी ये चाल, टीम इंडिया की बढ़ेंगी टेंशन
लंदन (एजेंसी)। IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए शोएब बशीर की जगह लियाम डॉसन को अपनी टीम में शामिल किया है। बशीर लॉर्ड्स में इंग्लैंड की रोमांचक जीत के बाद शेष श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

बशीर को तीसरे टेस्ट के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय बाएं हाथ में चोट लग गई थी और उन्हें तीसरे दिन मैदान से बाहर जाना पड़ा था। 21 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अंतत: अंतिम विकेट लेकर इंग्लैंड को शानदार जीत दिलाई।

बाएं हाथ के आॅर्थोडॉक्स स्पिनर डॉसन ने 2016 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और अब तक तीन मैचों में सात विकेट अपने नाम कर चुके हैं। IND vs ENG

35 वर्षीय इस खिलाड़ी को मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप सीजन में उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है,जहां उन्होंने हैम्पशायर के लिए नौ मैचों में 21 विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड पुरुष टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता ल्यूक राइट ने उनके चयन पर कहा, ”लियाम डॉसन टीम में शामिल होने के हकदार हैं। काउंटी चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और हैम्पशायर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।”

आईसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉर्ड्स में रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद इंग्लैंड मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में 2-1 से आगे है। IND vs ENG

दोनों टीमें अब 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी।

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

यह भी पढ़ें:– Kitchen Gardening: घर में बनाना चाहते हैं किचन गार्डन, बरसात में आसानी से उगाए ये पौधे, सालों भर कुकिंग में आएगा काम

IND vs ENG: भारतीय टीम को लेकर इंग्लैंड कप्तान बटलर ने दिया बड़ा बयान
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)।IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने रविवार को आईसीसी विश्व कप के 29वें मुकाबले में भारत के हाथों मिली 100 रनों की हार के लिए टीम की लचर बल्लेबाजी और ओस को जिम्मेदार ठहराया है। जॉस बटलर ने कहा कि 230 रनों का पीछा करते हुए हमारे पास मौका था, लेकिन वही पुरानी कहानी दोहराई गई। ओस को लेकर मुझे अंदाजा नहीं था और केवल अंतर्मन के कारण स्कोर का पीछा करने का फैसला लिया था। पावरप्ले में गेंदबाजों ने बेहतरीन शुरूआत दिलाई और उन्हें मूवमेंट भी मिला। क्षेत्ररक्षण भी काफी अच्छा रहा, लेकिन हमने लचर बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि अभी टूनार्मेंट में खेलने के लिए काफी कुछ बचा है।

Pension Scheme Reform: पेंशन की टेंशन अब खत्म! जल्द आ सकती है ये हाइब्रिड स्कीम

प्लेयर आॅफ द मैच रोहित शर्मा ने कहा कि पहले 10 ओवर के बाद साझेदारी करना अहम था। आपको परिस्थिति के हिसाब से अपने शॉट खेलने होते हैं। अगर आपके पास अनुभव है तो उसका इस्तेमाल करिए। मुझे लगा कि हम 20-30 रन कम बना पाए थे। नए गेंद ने मुश्किलें पैदा की और जैसे-जैसे गेंद पुराना हुआ उसके बाद स्ट्राइक रोटेट करना कठिन हो गया था। उन्होंने कहा कि भारत ने इस टूनार्मेंट में यह लगातार छठी जीत है। इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान भारत की कड़ी परीक्षा ली गई और उन्होंने बहुत बड़ा स्कोर भी नहीं बनाया था। हालांकि बुमराह के तीन और शमी के चार विकेटों ने इंग्लैंड को झकझोर दिया। विशेष रूप से पावरप्ले में दोनों ने जैसी गेंदबाजी की उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। इंग्लैंड के लिए विश्व कप स्थिति बदतर होती जा रही और अब उसपर ऊपर टूनार्मेंट भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। IND vs ENG

भारत ने इंग्लैंड को हरा कर लगाया जीत का छक्का

भारत ने मौजूदा विश्व कप में अपने पहले पांच मैच लक्ष्य का पीछा करते हुये जीत कर मजबूत बल्लेबाजी का मुजाहिरा किया था जबकि शनिवार को लखनऊ में गेंदबाजों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुये सामान्य से दिखने वाले लक्ष्य का बखूबी बचाव कर गत विजेता इंग्लैंड को 100 रन के विशाल अंतर से शिकस्त झेलने पर मजबूर कर दिया।

इस मुकाबले के बाद भारत का सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो गया है जबकि गत विजेता इंग्लैंड अंतिम चार की दौड़ से लगभग बाहर हो चुका है। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये नौ विकेट पर 229 रन बनाये। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 34.5 ओवर के खेल में 129 रन बना कर ढेर हो गयी।

इकाना स्टेडियम की लाल मिट्टी की पिच पर भारत के स्कोर को देखते हुये लग रहा था कि इंग्लैंड इस मैच में वापसी कर लेगा मगर मोहम्मद शमी (22 रन पर चार विकेट) और जसप्रीत बुमराह (32 रन पर तीन विकेट) ने अपनी सनसनाती गेंदबाजी से इंग्लैंड के खेमे में सनसनी फैला दिया जबकि बची खुची कसर कुलदीप यादव (24 रन पर दो विकेट) और रविंद्र जडेजा (16 रन पर एक विकेट) ने अपनी फिरकी से पूरी कर दी। IND vs ENG

निचले क्रम के लियम लिविंगस्टन (27) इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक योगदान देने वाले बल्लेबाज थे। अंग्रेज बल्लेबाजी की जान जो रूट और ब्रेन स्टोक्स तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड की आधी टीम 52 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी।

इससे पहले रोहित शर्मा (87) और केएल राहुल (39) के बीच 91 रनों की साझीदारी के बाद सूर्य कुमार यादव (49) की साहसिक पारी की मदद से भारत ने 229 रन का स्कोर खड़ा किया था। शुभमन गिल (9),विराट कोहली (0) और श्रेयस अय्यर (4) के सस्ते मे आउट होने के बाद संकट में आयी भारतीय पारी को हिट मैन रोहित और धीर गंभीर के एल राहुल की जोड़ी ने संभाला। बाद में सूर्य कुमार यादव ने अपने चिर परिचित अंदाज में अंग्रेज बल्लेबाजों की धुलायी की जिसकी बदौलत भारत मेहमान इंग्लैंड को 230 रन का लक्ष्य देने में सफल रहा। IND vs ENG

विश्व कप में यह पहला मौका है जब विराट शून्य के स्कोर पर आउट हुये हैं। गिल और श्रेयस को क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया जबकि विराट डेविड विली की गेंद पर कैच आउट हुये। सस्ते में तीन विकेट खोकर सकते में आयी भारतीय पारी को रोहित शर्मा ने संवारा जिसमें उन्हे केएल राहुल का भरपूर सहयोग मिला।

दोनो बल्लेबाजों ने टीम के स्कोर को 131 रनों तक पहुंचा कर मुकाबले को संतुलित कर दिया था मगर इस बीच राहुल विली की गेंद को उड़ाने के प्रयास में मिड आन पर खड़े ब्रेस्टो के हाथों लपके गये। अब तक एक छोर पर संयम का परिचय दे रहे रोहित शर्मा का आत्मविश्वास लड़खड़ाया और वह पारी के 37वें ओवर में आदिल रशीद की गेंद को हिट करने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर खड़े लिविंगस्टोन को कैच दे बैठे। विश्व कप में अपने दूसरे शतक से चूके रोहित ने अपनी अर्धशतकीय पारी में दस चौके और तीन छक्के लगाये।

रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर आये रविन्द्र जडेजा (8) भी आज टीम के लिये कुछ खास नहीं कर सके। वह आदिल रशीद की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। सात विकेट 187 पर उखड़ने के बाद भारतीय पारी की उम्मीदें विस्फोटक सूर्य कुमार यादव पर टिक गयी थी जिन्होने अपनी 49 रन की उपयोगी पारी से लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण बनाने की भरपूर कोशिश की। विली की गेंद पर बड़ा शाट खेलने के प्रयास में वह डीप प्वाइंट पर लपके गये। मो शमी (1) और जसप्रीत बुमराह (16) पर आउट हुये। लोकल ब्वाय कुलदीप यादव नौ रन बना कर नाबाद रहे।

विश्व कप में अब तक खुल कर रन लुटा रहे इंग्लिश गेंदबाजों ने इकाना के मैदान पर वापसी की। डेविड विली ने 45 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि क्रिस वोक्स और आदिल रशीद को दो दो विकेट मिले। मार्क वुड को एक विकेट मिला।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस न्योते को मुस्कराते हुये स्वीकार किया और कहा कि अब तक उनकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुये जीती है और वह इस मैच को चुनौती के रूप में लेते है जब गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने उतरेंगे।