new delhi - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के बहाने ठगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: दिल्ली पुलिस के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने राजधानी के संगम विहार इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह कॉल सेंटर नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने के बहाने बेरोजगार लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी कर रहा था और पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की उम्र 19 से 30 साल के बीच है।

पुलिस के बयान के मुताबिक, 1 सितंबर को एएटीएस व नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की टीम को संगम विहार के झरोदा माजरा में चल रहे एक संदिग्ध फर्जी कॉल सेंटर के बारे में गुप्त जानकारी मिली। इस कॉल सेंटर से नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने के बहाने बेरोजगार लोगों से धोखाधड़ी की जा रही थी।

जानकारी की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने कॉल सेंटर पर छापा मारा। छापे के दौरान सतीश चंद्र मौर्य और दूसरे टेली-कॉलर कॉल सेंटर चलाते हुए पाए गए। तीन आरोपी नौकरी चाहने वालों से संपर्क करके और अलग-अलग झूठे बहाने बनाकर पैसे मांगते हुए, कथित तौर पर धोखाधड़ी वाला भर्ती का काम करते हुए पाए गए।

शुरुआती जांच से पता चला कि बेरोजगार उम्मीदवारों से संपर्क करके उन्हें डेटा एंट्री ऑपरेटर, डेटा एनालिस्ट, वेब डिजाइनर और अकाउंटेंट जैसी नौकरियों का ऑफर दिया जाता था। बेरोजगारों को भर्ती प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में पैसे देने के लिए उकसाया जाता था। फर्जी कॉल सेंटर से तलाशी के दौरान 9 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, 7 डेबिट कार्ड, दो बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर लिखे तीन नोटपैड और 6,730 रुपये नकद बरामद हुए।

आगे की जांच में पता चला कि आरोपी 'जॉब है सपोर्ट' नाम के एक ऐप के जरिए नौकरी चाहने वालों की निजी जानकारी हासिल कर रहे थे। इस ऐप पर उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करते थे और नौकरी के अलग-अलग मौकों के लिए अप्लाई करते थे। आरोपी खास तौर पर उन उम्मीदवारों को निशाना बनाते थे, जिन्होंने 'टाटा मोटर्स' में नौकरी के लिए अप्लाई किया था और फिर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े प्रतिनिधि बनकर उनसे संपर्क करते थे।

आरोपियों ने उम्मीदवारों को यह कहकर गुमराह किया कि भर्ती के अलग-अलग चरणों को पूरा करने के लिए कई तरह के पेमेंट जरूरी हैं और इस तरह झूठे बहाने बनाकर उनसे बार-बार पैसे जमा करवाए।

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस टीम को इस धोखाधड़ी वाले भर्ती नेटवर्क में दो और आरोपियों के शामिल होने का पता चला। बाद में दोनों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी भूमिकाओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार लोगों को नामी कंपनियों में नौकरी का लालच देकर ठगने का एक व्यवस्थित तरीका अपनाया था। शुरुआत में संभावित उम्मीदवारों से संपर्क किया जाता था और उनसे कूरियर चार्ज के तौर पर 499 रुपये जमा करने को कहा जाता था। एक बार शुरुआती पेमेंट हो जाने के बाद आरोपी अलग-अलग झूठे बहाने बनाकर उनसे और पैसे वसूलते रहते थे।

आरोपी एक के बाद एक पेमेंट की मांग करके पीड़ितों को इस फर्जी भर्ती प्रक्रिया में उलझाए रखते थे। जब कोई पीड़ित और पैसे देने से मना कर देता या असमर्थता जताता तो आरोपी उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देते और अचानक बातचीत बंद कर देते थे।

पुलिस ने बताया कि अन्य साथियों की पहचान करने, पैसों के लेन-देन का पता लगाने और धोखाधड़ी के पूरे दायरे का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

सांकेतिक फोटो

Delhi High Court Recruitment: दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi High Court Vacancy: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट समेत कुल 150 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से जारी 150 रिक्तियों में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (एसपीए) के 117 और पर्सनल असिस्टेंट (पीए) के 33 पद शामिल हैं। एसपीए के 117 पदों में सामान्य के 43, ईडब्ल्यूएस के 14, ओबीसी-एनसीएल के 32, एससी के 16 और एसटी के 12 पद शामिल हैं। वहीं, पीए के 33 पदों में ईडब्ल्यूएस के 7, ओबीसी-एनसीएल के 16, एससी के 5 और एसटी के 5 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर के सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी। उनके लिए आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार की विंडो और सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की तारीख 12 अक्टूबर के सुबह 11 बजे से 14 अक्टूबर के सुबह 11 बजे के बीच तय की गई है।

इन दोनों पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कंप्यूटर की अच्छी जानकारी और इंग्लिश में टाइपराइटिंग का कौशल होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट, इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, मुख्य (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (एसपीए) पद के लिए ग्रुप-'बी', 7वें सीपीसी के पे-मैट्रिक्स का 8वां लेवल और पर्सनल असिस्टेंट (पीए) पद के लिए ग्रुप-'बी', 7वें सीपीसी के पे-मैट्रिक्स का 7वां लेवल के तहत प्रतिमाह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,500 रुपए के साथ लागू ट्रांजैक्शन शुल्क और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 1,300 रुपए के साथ लागू ट्रांजैक्शन शुल्क तय किया गया है।

Krishna Janmashtami: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया विशेष श्लोक
नई दिल्ल (एजेंसी)। Krishna Janmashtami: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर सभी को बधाई दी।

पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण।"

इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में सुभाषितम् भी शेयर किया। उन्होंने सुभाषितम् में संस्कृत श्लोक 'वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्। देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥' पोस्ट किया।

इस श्लोक का हिंदी अर्थ है- 'वसुदेव-पुत्र, देव-स्वरूप, कंस और चाणूर का संहार करने वाले, माता देवकी को परम आनन्द प्रदान करने वाले जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण की मैं वन्दना करता हूं।'

बता दें कि यह प्रसिद्ध श्लोक आदि शंकराचार्य द्वारा रचित 'कृष्णाष्टकम' स्तोत्र से लिया गया है। इस श्लोक को इस स्तोत्र का प्रथम श्लोक या मंगलाचरण माना जाता है।

'कृष्णाष्टकम' अद्वैत वेदांत के महान प्रणेता जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा रचित भगवान श्री कृष्ण की स्तुति में आठ श्लोकों का एक अत्यंत पवित्र और दिव्य स्तोत्र है।

जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात के वक्त भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में देवकी और वसुदेव के यहां जन्म लिया था। इसी खुशी में हर साल पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Janmashtami: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया विशेष श्लोक

नेत्रदानियों के परिवारों को सम्मान, मानवता भलाई केंद्र डेरा सच्चा सौदा, सरसा भी सम्मानित
नई दिल्ली (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)।  दरियागंज स्थित  डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल आई बैंक की ओर से आयोजित ‘अमरज्योति-2026’ कार्यक्रम में नेत्रदाताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नेत्रदान का निर्णय लेने वाले परिवारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, मानवता भलाई केंद्र  डेरा सच्चा सौदा , सिरसा को नेत्रदान के क्षेत्र में  योगदान के लिए विशेष चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नेत्रदाताओं की स्मृति को नमन करने के साथ उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन के बाद अमरज्योति प्रज्ज्वलन से हुई। अतिथियों, डोनर परिवारों और अन्य उपस्थित लोगों ने नेत्रदाताओं की स्मृति में मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक परिवार का फैसला, किसी की जिंदगी में रोशनी

कार्यक्रम के दौरान नेत्रदाताओं के परिवारों और कॉर्निया प्राप्तकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। इन अनुभवों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी प्रियजन को खोने के बाद नेत्रदान का निर्णय लेना बेहद कठिन होता है, लेकिन इसी साहस के कारण किसी दूसरे व्यक्ति को दुनिया देखने का अवसर मिल सकता है। आई बैंक के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. निकुंज ने कहा कि नेत्रदान करने वाले परिवारों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है। प्रियजन भले ही इस दुनिया में न हों, लेकिन उनके द्वारा दी गई रोशनी किसी दूसरे की आंखों के माध्यम से जीवित रहती है।

नुक्कड़ नाटक से दिया नेत्रदान का संदेश

कार्यक्रम में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि जीवन समाप्त होने के बाद भी व्यक्ति किसी अन्य के जीवन में आशा और रोशनी का माध्यम बन सकता है। इस अवसर पर डोनर परिवारों को सम्मान पत्र देकर उनके साहस, संवेदनशीलता और मानवीय सोच के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि यह सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उन परिवारों के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है।

आई बैंक की 20 वर्षों की यात्रा साझा की

कार्यक्रम के दौरान आई बैंक की 20 वर्षों की यात्रा और नेत्रदान एवं कॉर्निया प्रत्यारोपण के माध्यम से दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में आए बदलावों को भी प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने नेत्रदान को मानवता, करुणा और आशा का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया।डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल के सीईओ उमंग माथुर ने नेत्रदाताओं के परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेत्रदान केवल चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता और संवेदना का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूक होने और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने नेत्रदान के संदेश को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर आई बैंक प्रभारी राखी नथावाट, डॉ. उमंग, डॉ. निकुंज पटेल, हनी कुमार समेत अन्य आई  हॉस्पिटल  स्टाफ और  समाजसेवी , आई डोनर के परिवार के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

राहुल गांधी का BJP-RSS पर बड़ा हमला, बोले- ‘खड़गे के शुद्धिकरण’ पर FIR हो, यह हर दलित के सम्मान का मुद्दा
नई दिल्ली। New Delhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार, 29 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में इस समय दो अलग-अलग विचारधाराओं के बीच संघर्ष चल रहा है और कांग्रेस की लड़ाई भेदभाव तथा असमानता की विचारधारा के खिलाफ है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जिक्र करते हुए उत्तराखंड के हल्द्वानी में कथित तौर पर हुई ‘शुद्धिकरण’ की घटना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होना गंभीर विषय है और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द FIR दर्ज की जानी चाहिए।

‘शुद्धिकरण करना क्रिमिनल ऑफेंस है’

राहुल गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हल्द्वानी गए थे, तब कथित तौर पर उनके दौरे के बाद ‘शुद्धिकरण’ की रस्म की गई। उन्होंने इस घटना को लेकर BJP और RSS से जुड़े लोगों पर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा, ‘शुद्धिकरण करना एक क्राइम है, क्रिमिनल ऑफेंस है।’ राहुल के मुताबिक, 10 अगस्त को कथित तौर पर यह घटना हुई और 13 अगस्त को खरगे ने सदन में अपने अपमान की बात कही। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, उनके खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए।

‘SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई हो’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना SC/ST एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि कांग्रेस अध्यक्ष को न्याय मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री खुद को हर जाति और पूरे भारत का प्रधानमंत्री बताते हैं, ऐसे में उन्हें इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को संबंधित लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कराने का आदेश देना चाहिए।

‘यह सिर्फ खरगे का नहीं, हर दलित का मुद्दा’

कांग्रेस नेता ने इस पूरे मामले को केवल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जोड़कर देखने के बजाय इसे देश के दलित समाज के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष का मामला नहीं है, बल्कि भारत के हर दलित व्यक्ति का मुद्दा है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर देश के एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के अध्यक्ष के साथ खुलेआम इस तरह का व्यवहार किया जा सकता है, तो समाज के आम और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी घटनाओं को स्वीकार नहीं करेगी और भेदभाव तथा असमानता के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी।

‘देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई’

राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच संघर्ष चल रहा है। उन्होंने एक विचारधारा को महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार वल्लभभाई पटेल से जोड़ा, जबकि दूसरी विचारधारा को BJP-RSS से जोड़ते हुए उस पर सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत में दलितों के साथ हजारों वर्षों से अन्याय हुआ है और आज भी कई जगहों पर उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ता है। राहुल गांधी ने स्कूलों में दलित बच्चों से कथित तौर पर झाड़ू लगवाने और टॉयलेट साफ करवाने जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई जगह दलितों को सामाजिक दबाव और हिंसा का डर झेलना पड़ता है।

‘दलित जितना सफल होता है, उतना बड़ा हमला’

राहुल गांधी ने कहा कि दलित समाज का कोई व्यक्ति जितना आगे बढ़ता है और जितना सफल होता है, उसके खिलाफ उतना ही बड़ा हमला होने का खतरा रहता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई केवल किसी एक घटना या एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय के व्यापक मुद्दे से जुड़ी हुई है।

राहुल गांधी की मांग क्या है?

राहुल गांधी ने हल्द्वानी में कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना को लेकर मुख्य रूप से आरोपियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने केंद्र और उत्तराखंड सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय सुनिश्चित करने की अपील की।

New Delhi: राहुल गांधी का BJP-RSS पर बड़ा हमला, बोले- ‘खड़गे के शुद्धिकरण’ पर FIR हो, यह हर दलित के सम्मान का मुद्दा

मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक ताकत बढ़ाएगी PM मोदी की यात्रा, उज्बेकिस्तान-किर्गिज गणराज्य से रिश्तों को मिलेगी नई धार
नई दिल्ली। India-Uzbekistan Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उज्बेकिस्तान तथा किर्गिज गणराज्य की उनकी यात्रा से मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारी मजबूत होंगी और शांति, स्थिरता तथा समृद्धि के साझा प्रयासों को बल मिलेगा। मोदी ने दोनों देशों की चार दिन की यात्रा पर रवाना होने से पहले शनिवार को एक वक्तव्य में कहा कि वह राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के निमंत्रण पर 29 और 30 अगस्त को राजकीय यात्रा के लिए ताशकंद में रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के साथ द्विपक्षीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, ‘हाल के वर्षों में भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मैं राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के साथ व्यापार और निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा, ऊर्जा में हमारे सहयोग को और गहरा करने तथा विकसित भारत और यांगि उज्बेकिस्तान के हमारे साझा दृष्टिकोणों को आगे बढ़ाने पर अपनी चचार्ओं को लेकर उत्सुक हूँ। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी आॅफ ओरिएंटल स्टडीज में शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करेंगे, जो दोनों देशों को जोड़ने वाले घनिष्ठ सांस्कृतिक और जन-से-जन संबंधों के प्रति एक श्रद्धांजलि है।

मोदी ने कहा कि ताशकंद से वह किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिश्केक की यात्रा करेंगे जो इस महत्वपूर्ण संगठन के 25 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। भारत 2017 से एससीओ का सक्रिय और रचनात्मक सदस्य रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं क्षेत्र के लिए भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूँ, जो सुरक्षा, संपर्क और अवसर पर आधारित है, और ऐसे क्षेत्र के लिए साथी सदस्यों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूँ जो आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के संकट से मुक्त हो, जो हमारे पड़ोस और उससे आगे शांति और स्थिरता के लिए निरंतर खतरा बने हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रपति झापारोव और अन्य एससीओ नेताओं से मिलने तथा छठे विश्व घुमंतू खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए भी उत्सुक हैं जो मध्य एशिया की समृद्ध जीवंत विरासत का उत्सव है, जिसका भारत गहरा सम्मान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा से मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी। उन्होंने कहा," मुझे विश्वास है कि यह यात्रा मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करेगी, क्षेत्र के साथ हमारे सभ्यतागत जुड़ाव को गहरा करेगी, और शांति, स्थिरता तथा समृद्धि की हमारी साझा खोज को आगे बढ़ाएगी—वे मूल्य जो विश्व के साथ भारत के जुड़ाव के केंद्र में हैं।

India-Uzbekistan Relations: मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक ताकत बढ़ाएगी PM मोदी की यात्रा, उज्बेकिस्तान-किर्गिज गणराज्य से रिश्तों को मिलेगी नई धार

दुकान का ताला तोड़कर सिलेंडर-बैटरी और कैश चोरी, 5 वारदातों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: निहाल विहार पुलिस स्टेशन की टीम ने 2 चोरों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से 5 मामलों का खुलासा हुआ। सभी आरोपियों का पहले का आपराधिक रिकॉर्ड है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त को एक शिकायत मिली, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि किसी ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर 2 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, 2 इन्वर्टर बैटरी और 5,000 नकद चोरी कर लिए। इसके बाद निहाल विहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान, पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। विश्लेषण के दौरान, कुछ लोगों को ऑटो-रिक्शा में घटना स्थल पर आते देखा गया। साथ ही, स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए गए।

इसी बीच रिसाल गार्डन, नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर ऑटो-रिक्शा के साथ आरोपियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। जानकारी के आधार पर पुलिस ने चिह्नित स्थान पर एक सुनियोजित छापेमारी की और दो संदिग्धों को एक ऑटो-रिक्शा के साथ पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उनकी पहचान मोहित उर्फ ​​पाठा और राजीव के रूप में हुई। ऑटो-रिक्शा की तलाशी के दौरान, एक कमर्शियल एलीपीजी सिलेंडर बरामद हुआ, जो चोरी किया गया था।

पुलिस ने जब ऑटो-रिक्शा से जुड़े जरूरी कागजात दिखाने के लिए कहा गया, तो वे उन्हें दिखा नहीं पाए। जांच करने पर पता चला कि ऑटो-रिक्शा चोरी का था, जिसके संबंध में गुरुग्राम के पालम विहार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है।

आरोपियों ने बताया कि अपराध करने के बाद उन्होंने चोरी का सामान महेंद्र को बेच दिया था और उसके ठिकाने के बारे में जानकारी दी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बताई गई जगह पर छापा मारा और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके पास से 1 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और 4 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए, जो चोरी के थे।

New Delhi: दुकान का ताला तोड़कर सिलेंडर-बैटरी और कैश चोरी, 5 वारदातों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Jantar Mantar Protest: आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा, जल्द फिर होगी बैठक
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को हुए ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यह बैठक जेपी नड्डा के आवास पर हुई, जहां उन्होंने हर्ष दुबे, रण बहादुर सिंह चौहान और मृत्युंजय पाठक समेत प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की।

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान संबंधित मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। साथ ही उन्होंने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि इस विषय पर जल्द ही उनसे दोबारा मुलाकात की जाएगी।

गौरतलब है कि 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में आरक्षण व्यवस्था को लेकर विभिन्न मांगें उठाई गई थीं। आंदोलन के बाद प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई यह बैठक इन मुद्दों पर आगे होने वाली बातचीत के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के बाद अब प्रतिनिधियों की अगली मुलाकात का इंतजार है। माना जा रहा है कि आगामी बैठक में आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति और संभावित समाधान को लेकर चर्चा हो सकती है।

Jantar Mantar Protest: आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा, जल्द फिर होगी बैठक

Railway News: रक्षाबंधन से पहले रेल मंत्री ने दी खुशखबरी, 11 हजार कि.मी. बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, जानें रूट
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Railway News: देश में बढ़ते यात्री और माल परिवहन को देखते हुए भारतीय रेलवे अपने सबसे व्यस्त रेल मार्गों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत देश के सात हाई-डेंसिटी रेल रूट्स को फोर-लेन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इन मार्गों के विस्तार से रेलवे की परिवहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

केवल 16 प्रतिशत नेटवर्क, लेकिन 41 प्रतिशत रेल यातायात

करीब 11 हजार किलोमीटर में फैले ये सात हाई-डेंसिटी रेल रूट्स भारतीय रेलवे के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये मार्ग देश के कुल रेल यातायात का लगभग 41 प्रतिशत संभालते हैं, जबकि पूरे रेल नेटवर्क में इनकी हिस्सेदारी केवल करीब 16 प्रतिशत है। ऐसे में इन व्यस्त मार्गों की क्षमता बढ़ाना रेलवे के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है।

देश के प्रमुख शहरों को जोड़ते हैं ये सात मार्ग

फोर-लेन किए जाने वाले हाई-डेंसिटी रूट्स में दिल्ली-हावड़ा, हावड़ा-चेन्नई, चेन्नई-मुंबई, मुंबई-दिल्ली, दिल्ली-चेन्नई, मुंबई-हावड़ा और दिल्ली-गुवाहाटी शामिल हैं। ये मार्ग देश की राजधानी दिल्ली को पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख शहरों एवं आर्थिक केंद्रों से जोड़ते हैं। इन पर बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ियों का भी संचालन होता है।

बढ़ेगी ट्रेनों के संचालन की क्षमता

इन प्रमुख रेल मार्गों को फोर-लेन करने से व्यस्त कॉरिडोर पर अतिरिक्त रेल क्षमता विकसित होगी। इससे अधिक संख्या में यात्री और मालगाड़ियों के संचालन का रास्ता साफ होगा। साथ ही ट्रेनों के परिचालन को अधिक सुचारु बनाने और व्यस्त रेल मार्गों पर यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

माल ढुलाई और परिवहन लागत में भी लाभ

रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ने से मालगाड़ियों के संचालन को भी गति मिलने की उम्मीद है। अधिक माल को रेल के माध्यम से कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे माल परिवहन की दक्षता बढ़ने के साथ परिवहन लागत को कम करने में भी सहायता मिल सकती है।

यात्री सुविधाओं और भविष्य की जरूरतों पर जोर

इन रूट्स की क्षमता बढ़ने से भविष्य में बढ़ती यात्री मांग के अनुरूप रेल सेवाओं का विस्तार करना आसान होगा। अतिरिक्त रेल लाइनें उपलब्ध होने से यात्री और मालगाड़ियों के संचालन की बेहतर योजना बनाई जा सकेगी तथा रेल यातायात को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

रेल परिवहन को अधिक ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण अनुकूल परिवहन माध्यम माना जाता है। हाई-डेंसिटी रूट्स की क्षमता बढ़ने से अधिक यात्रियों और माल को रेल के माध्यम से परिवहन किया जा सकेगा। इससे सड़क परिवहन पर निर्भरता और दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

भविष्य के लिए मजबूत होगा रेल नेटवर्क

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत हाई-डेंसिटी रूट्स को फोर-लेन करने का उद्देश्य देश के रेल नेटवर्क को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। बढ़ती अर्थव्यवस्था, औद्योगिक गतिविधियों और यात्री मांग के बीच इन प्रमुख रेल कॉरिडोर की क्षमता बढ़ाना रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Railway News: रक्षाबंधन से पहले रेल मंत्री ने दी खुशखबरी, 11 हजार कि.मी. बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, जानें रूट

उन्नत तकनीक, अनुसंधान और कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम: डॉ. ए.के. अहलावत
गाजियाबाद/नई दिल्ली (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad: आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज (आईएमएसईसी), गाजियाबाद और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), दिल्ली के बीच शिक्षा, उन्नत तकनीक, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।  सी-डैक दिल्ली के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया। इस समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को अत्याधुनिक तकनीकी विकास से जोड़ने के साथ ही अनुसंधान, नवाचार, प्रशिक्षण और कौशल विकास के क्षेत्र में संयुक्त गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

एमओयू के तहत दोनों संस्थान एडवांस्ड कंप्यूटिंग और उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े क्षेत्रों में मिलकर कार्य करेंगे।आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्थान के निदेशक डॉ. अनिल कुमार अहलावत ने किया। प्रतिनिधिमंडल में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली माथुर, कंप्यूटर साइंस विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सोनिया जुनेजा, सीएसई (एआई एवं एमएल) विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विकास गोयल तथा सीएसई (बी ग्रुप) के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अमित गोयल शामिल रहे।

प्रशिक्षण और तकनीकी कार्यशालाओं पर  जोर

एमओयू के माध्यम से विद्यार्थियों एवं फैकल्टी के लिए उन्नत कंप्यूटिंग, नई और उभरती तकनीकों तथा संबंधित क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा तकनीकी कार्यशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान और कौशल आधारित कार्यक्रमों के आयोजन पर भी जोर दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को आधुनिक तकनीकी अनुप्रयोगों से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

अनुसंधान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

दोनों संस्थानों के बीच अनुसंधान एवं विकास तथा नवाचार के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा। विशेषज्ञों के साथ संवाद और ज्ञान के आदान-प्रदान के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को नवीनतम तकनीकी विकास की जानकारी उपलब्ध होगी। इससे नई तकनीकों पर आधारित परियोजनाओं और शोध कार्यों के लिए भी बेहतर वातावरण तैयार होने की उम्मीद है।

शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के बीच कम होगी दूरी

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें वास्तविक तकनीकी चुनौतियों और उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करना आवश्यक है। सी-डैक जैसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान के साथ साझेदारी से विद्यार्थियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव के अवसर मिलेंगे।प्रतिनिधियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि शैक्षणिक संस्थानों और तकनीकी विशेषज्ञ संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी से ज्ञान का व्यापक आदान-प्रदान संभव है।

इससे क्षमता निर्माण, अनुसंधान, नवाचार और रोजगारपरक कौशल विकास को गति मिल सकती है।आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए यह एमओयू विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं तकनीकी अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। संस्थान के निदेशक डॉ. अनिल कुमार अहलावत  का कहना है कि सी-डैक के साथ सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों और फैकल्टी को उन्नत तकनीक से जुड़ने के साथ भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का अवसर मिलेगा।

दिल्ली के दो बड़े होटलों की रसोई में FSSAI जांच से हड़कंप, एक्सपायर्ड मिठाइयां, कॉकरोच और गंदगी मिली
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: दिल्ली के एयरोसिटी स्थित अंदाज हयात और जेडब्ल्यू मैरियट के किचन में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की जांच में बड़ी कमियां मिली हैं।

जांच के दौरान अंदाज के किचन में वेज और नॉनवेज खाने को अलग रखने की व्यवस्था में कमी मिली। इसके अलावा कॉकरोच, मक्खियां और बदबू की शिकायतें दर्ज हुई। कुछ ब्रेड पैकेट एक्सपायर्ड स्टिकर के साथ भी मिले। हलवाई एरिया में करीब 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाइयां मिलीं, जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया। पेस्ट्री सेक्शन में एक्सपायर्ड केक बेस, मक्खियां और कॉकरोच मिले।

नई दिल्ली के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में करीब दो दिन चली जांच में 59 कमियां दर्ज की गईं। कुछ खाद्य उत्पादों के लिए जरूरी एफएसएसएआई लाइसेंस या एंडोर्समेंट उपलब्ध नहीं मिला। पैक्ड उत्पादों की लेबलिंग में भी गड़बड़ी सामने आई। फफूंद लगे सेब और सड़े टमाटर भी मिले। कई खाद्य पदार्थ खुले में रखे मिले और वेज-नॉनवेज स्टोरेज में भी गड़बड़ी मिली। बेकरी में कॉकरोच और टूटे कंटेनर पाए गए।

इसके पहले भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन और अनुपालन में कमी पाए जाने के बाद दिल्ली और दमन की दो खाद्य कारोबार इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।

एफएसएसएआई ने नई दिल्ली स्थित मार्शे रिटेल प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया था। वहीं, दमन के रिंगनवाड़ा स्थित एसडीपी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मानकों का पालन न करने वाले घी उत्पादों और मिलावट की आशंका को लेकर प्रतिबंध का आदेश जारी था।

एफएसएसएआई ने बताया कि मार्शे रिटेल के मामले में निरीक्षण और उसके बाद किए गए फॉलो-अप निरीक्षण में प्रतिष्ठान के डिजाइन, संचालन संबंधी नियंत्रण, स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई, खाद्य संचालकों के प्रशिक्षण और अनिवार्य रिकॉर्ड रखने में कमियां पाई गईं। खाद्य उत्पाद संभालने वालों के आवश्यक मेडिकल रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा, निर्धारित खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी दस्तावेज भी पर्याप्त रूप से व्यवस्थित नहीं रखे गए थे। इसके चलते, मार्शे रिटेल प्राइवेट लिमिटेड का एफएसएसएआई लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, एसडीपी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित “श्रद्धा”, “श्री सरस” और “गोकुल” जैसे ब्रांड नामों से बेचे जाने वाले इन उत्पादों को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 तथा इसके तहत बनाए गए नियमों की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं पाया गया।

New Delhi: दिल्ली के दो बड़े होटलों की रसोई में FSSAI जांच से हड़कंप, एक्सपायर्ड मिठाइयां, कॉकरोच और गंदगी मिली

Railway Station Drinking Water: भारतीय रेलवे का विशेष सफाई अभियान, स्टेशनों पर साफ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने पर जोर
नई दिल्ली (एजेंसी)। Railways Cleanliness Drive: भारतीय रेलवे ने अपने नेटवर्क पर एक विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुरक्षित और साफ पीने का पानी लगातार उपलब्ध कराना है, जिसके लिए पीने के पानी की टंकियों और फिल्ट्रेशन सिस्टम की सफाई और उन्हें कीटाणु-मुक्त करने का काम किया जा रहा है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में सोमवार को दी गई।

यह पहल इंडियन रेलवे में पीने के पानी की क्वालिटी मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए एक बड़े एक्शन प्लान का हिस्सा है। इसमें सिर्फ आखिरी पॉइंट पर पानी की टेस्टिंग करने के बजाय, पूरे पीने के पानी के सिस्टम की बार-बार जांच और रखरखाव पर जोर दिया गया है। साथ ही, पानी के सोर्स और इस्तेमाल की जगह, दोनों ही जगहों पर पानी की क्वालिटी की टेस्टिंग करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इस अभियान के दौरान, जोनल रेलवे पानी के सोर्स, ट्रीटमेंट और फिल्टरेशन प्लांट, जमीन के नीचे और ऊपर बने टैंक, पीवीसी टैंक, वॉटर बूथ, नल और पानी निकालने वाली जगहों की पूरी जांच करेगी। पीने के पानी के सभी टैंक खाली किए जाएंगे, उनकी गाद निकाली जाएगी, उन्हें रगड़कर साफ किया जाएगा और कीटाणु-मुक्त किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि टैंक के ढक्कन कसकर बंद हों और वेंट व ओवरफ्लो पॉइंट को पक्षियों, जानवरों और काई से बचाने के लिए जरूरी उपाय भी किए जाएंगे।

इस अभियान में उन कमियों की भी पहचान की जाएगी जिन्हें ठीक करने की जरूरत है। जहां भी जरूरत होगी, वहां खराब टैंक, पाइपलाइन और फिल्टर की मरम्मत की जाएगी या उन्हें बदला जाएगा। साथ ही, यह भी पक्का किया जाएगा कि पीने लायक और पीने लायक न होने वाले पानी के सिस्टम के बीच कोई क्रॉस-कनेक्शन न हो। पीने के पानी के सिस्टम से जुड़ी सभी पाइपलाइनों में लीकेज की जांच की जाएगी और पानी की बर्बादी रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

उन जगहों पर खास ध्यान दिया जाएगा जहां पीने का पानी निकालने के लिए हैंड पंप और बोरवेल का इस्तेमाल हो रहा है। जोनल रेलवे यह पक्का करेगा कि ऐसे सिस्टम से मिलने वाला पानी दूषित न हो और पीने के लिए सुरक्षित हो।

रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को वॉटर कूलर और पानी साफ करने वाले सिस्टम की अच्छी तरह से जांच करने का निर्देश दिया है। कूलर में लगे पानी के टैंकों की अच्छी तरह सफाई की जाएगी, कूलर, पाइपलाइन और नल में लीकेज को तुरंत ठीक किया जाएगा और वॉटर-कूलर से पानी लेने वाली जगहों के आस-पास पूरी तरह साफ-सफाई बनाए रखी जाएगी।

वॉटर कूलर के लिए यूवी/आरओ प्यूरिफिकेशन सिस्टम ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच की जाएगी और जहां जरूरत होगी, वहां इन्हें लगाया जाएगा। जहां भी जरूरी होगा, वहां तय समय पर मेंटेनेंस, सर्विसिंग, ओवरहॉलिंग और फिल्टर कैंडल व अन्य पुर्जों को समय पर बदलने का काम किया जाएगा। सिस्टम की हालत और जरूरत के आधार पर, नए यूवी/आरओ सिस्टम लगाने या पुराने सिस्टम को बदलने का काम भी तेजी से (मिशन मोड में) किया जाएगा।

सफाई, प्यूरिफिकेशन और क्वालिटी की निगरानी के लिए तय नियम वॉटर वेंडिंग मशीनों पर भी लागू होंगे, ताकि यह पक्का किया जा सके कि इन मशीनों से मिलने वाला पीने का पानी सुरक्षा और साफ-सफाई के जरूरी मानकों को पूरा करता हो।

अधिकारी चुनिंदा जगहों से पानी के सैंपल की फिजिकल, केमिकल और बैक्टीरियोलॉजिकल जांच करेंगे। इन जगहों में पानी के स्रोत, ट्रीटमेंट के बाद निकलने वाली जगह (आउटलेट), टैंक, कूलर, वेंडिंग मशीन और कुछ खास नल या बूथ शामिल होंगे, जहां भी ऐसा करना मुमकिन हो। रोजाना पानी में बचे क्लोरीन (रेसिडुअल-क्लोरीन) की निगरानी भी की जाएगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत दोबारा क्लोरीन मिलाया जाएगा या कोई और जरूरी कदम उठाया जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को यह भी निर्देश दिया है कि वे नए ओवरहेड और अंडरग्राउंड टैंक बनाने और पुराने टैंक बदलने के लिए पहले से मंजूर हो चुके कामों की निगरानी करें और उन्हें तेजी से पूरा करें। इन मंजूर कामों का ब्यौरा तैयार किया जाएगा और जहां भी जरूरत होगी, नए कामों की मंजूरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जोनल रेलवे स्टेशन के हिसाब से उन कमियों का ब्यौरा और उन्हें ठीक करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे। इस व्यवस्था से कमियों की व्यवस्थित निगरानी में मदद मिलेगी और यह पक्का हो सकेगा कि स्पेशल ड्राइव के दौरान पहचानी गई समस्याओं को तय समय के भीतर हल किया जाए।

बयान में कहा गया है कि इस एक्शन प्लान में रेलवे कॉलोनियों और काम करने की जगहों पर पीने के पानी की सुविधाओं के लिए भी ऐसे ही उपाय करने की योजना है, ताकि यात्रियों के लिए बनी जगहों के अलावा सुरक्षित और साफ-सुथरे पीने के पानी पर भी ध्यान दिया जा सके।

Railway Station Drinking Water: भारतीय रेलवे का विशेष सफाई अभियान, स्टेशनों पर साफ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने पर जोर