Delhi air pollution - Sach Kahoon Hindi

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बरकरार, रविवार को 460 पर पहुंचा एक्यूआई
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Delhi Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी वायु प्रदूषण की रोकथाम को सख्त पाबंदियां लागू होने के बावजूद रविवार सुबह आठ बजे यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगभग 460 दर्ज किया गया। यह वायु प्रदूषण की बेहद खतरनाक स्थिति का संकेत देता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम ) ने शनिवार को हवा को और प्रदूषित होने से रोकने के लिए ग्रैप (श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना)-4 लागू कर दी थी। गौरतलब है कि आयोग ने शनिवार को पहले ग्रैप-3 लागू किया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर दिल्ली शहर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रैप-4 लगा दिया।

वाहनों और धूल प्रदूषण (जिसका ज्यादातर हिस्सा निर्माण कार्य के कारण होता है) को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता की बिगड़ती स्थिति के लिए मुख्य कारण माना जा रहा है। ग्रैप-4 के प्रतिबंधों में निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी, और बाहरी गतिविधियों को कम करने की सलाह के साथ-साथ हाइब्रिड या आॅनलाइन स्कूलिंग की सिफारिशें शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 450 से ऊपर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में आता है, जो आम लोगों और खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस या दिल की बीमारियों वाले लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अगर प्रदूषण की स्थिति में सुधार नहीं होता तो आगे के उपायों पर विचार किया जाएगा। Delhi Air Pollution

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर वाले भले ही इथियोपिया ज्वालामुखी के गुब्बार से बच गए लेकिन एयर क्वालिटी से बचना मुश्किल
Delhi Air Pollution: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तथा एनसीआर क्षेत्र के अन्य हिस्सों में बायु गुणवत्ता बुधवार को भी अत्यंत चिंताजनक स्तर पर दर्ज की गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) निगरानी पोर्टल के अनुसार प्रातः 9 बजे AQI स्तर 371 अंक पर रहा, जो “अत्यंत दूषित” श्रेणी में आता है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को इसी समय यह आंकड़ा 420 था। Delhi Pollution

बुधवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में दृश्यता का स्तर भी प्रभावित दिखाई दिया। अनेक क्षेत्रों में घना, विषैली धुंध का आवरण छाया रहा, जो अब शीत ऋतु का सामान्य दृश्य बन चुका है। राजधानी में कई सप्ताहों से प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है तथा मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आगामी सप्ताह में वर्षा की कोई संभावना नहीं दिख रही, जिससे राहत की उम्मीद कम है। Delhi Air Pollution

इस परिस्थिति के बीच नागरिकों के लिए एक राहतपूर्ण तथ्य यह है कि इथियोपिया स्थित हेली गुब्बी ज्वालामुखी से उठे राख के बादल ने यहां की वायु गुणवत्ता को अतिरिक्त रूप से प्रभावित नहीं किया। प्रारंभिक आशंका व्यक्त की गई थी कि यह राख दिल्ली के वातावरण को और भी खराब कर सकती है, किंतु मौसम विभाग (IMD) ने स्पष्ट किया कि यह बादल ऊपरी वायुमंडल से होकर गुज़रा और पृथ्वी की सतह पर किसी प्रकार का खतरा नहीं उत्पन्न हुआ। अब यह बादल उत्तर भारत से हटकर चीन की दिशा में जा चुका है। Delhi Pollution

वायु प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार | Delhi Pollution

यद्यपि AQI “अत्यंत दूषित” श्रेणी में बना रहा, किंतु बुधवार की सुबह PM 2.5 के स्तर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। मंगलवार के 278 की तुलना में यह घटकर 232 पर आ गया। इसी प्रकार PM 10 का स्तर भी 371 से घटकर 282 पर पहुंचा। इसके बावजूद दोनों ही प्रदूषक तत्व विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से कई गुना अधिक हैं, जहां सुरक्षित स्तर PM 2.5 के लिए 15 μg/m³ तथा PM 10 के लिए 45 μg/m³ माना गया है।

पड़ोसी गुरुग्राम में बुधवार प्रातः 9 बजे AQI स्तर 365 रहा, जो मंगलवार के 371 की तुलना में थोड़ा सुधरा है।

नोएडा में स्थिति अधिक खराब रही, जहां AQI स्तर 390 दर्ज हुआ—हालांकि यह मंगलवार के 431 से कुछ कम है।

सबसे चिंताजनक स्थिति ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली, जहां प्रदूषण स्तर 440 अंक पर स्थिर रहा, जो बेहद खतरनाक माना जाता है। Delhi Pollution

Delhi Air Pollution: पुराने वाहनों को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला!
15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों में नहीं मिलेगा ईंधन | Delhi Pollution News

Delhi Air Pollution: नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु दिल्ली सरकार ने आज शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि 31 मार्च के बाद 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के उपायों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें की गई जिसके बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Environment Minister Manjinder Singh Sirsa) ने यह फैसला लिया है। Delhi Pollution News

सिरसा ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने बीमारियों और उनके उपचारों का पता लगाने की कोशिश की और आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने जल और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। मंत्री ने दावा किया कि धन का इस्तेमाल नहीं किया गया। हमें बाहर से आने वाले वाहनों के बारे में जानकारी नहीं है। हमने 31 मार्च, 2025 के बाद 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को ईंधन देना बंद करने का फैसला किया है। सिरसा ने कहा कि एक टीम ऐसे वाहनों की पहचान करेगी। Delhi Pollution News

Weather Update: दिल्ली में भारी बारिश, मौसम विभाग ने फिर किया अलर्ट!

Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में ‘संकट’! लोगों का सांस लेना हुआ दूभर!
Delhi Air Pollution: नई दिल्ली, (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि स्थानीय निवासियों का सांस लेना दूभर हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण से चिंता होना लाजमी है। रविवार सुबह 7:30 बजे दर्ज किए वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर स्तर का नोट किया गया जोकि 366 अंक पर पहुंच गया था। और तो और दिल्ली एनसीआर के अन्य प्रमुख शहरों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना रहा। Delhi AQI Today

इसी प्रकार दिल्ली से सटे शहरों जैसे:- फरीदाबाद में एक्यूआई 309, गुरुग्राम में 240, गाजियाबाद में 312, ग्रेटर नोएडा में 304 और नोएडा में 309 अंक रहा। इन सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी खराब श्रेणी में है, जोकि स्वास्थ्य के लिए गंभीर माना गया है।

खराब वायु गुणवत्ता का सीधा असर नागरिकों के स्वास्थ्य पर

दिल्ली के 8 प्रमुख हिस्सों में एक्यूआई का स्तर 400 के ऊपर और 500 तक पहुंच गया है। इसी तरह अलीपुर में 410, आनंद विहार में 412, नेहरू नगर में 408, विवेक विहार में 404, वजीरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 409 अंक दर्ज किया गया है। जोकि गंभीर श्रेणी में आता है, इसका सीधा असर नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ना लाजिमी है।

इसी तरह से दिल्ली के कई अन्य क्षेत्रों में भी प्रदूषण का स्तर काफी उच्च दर्ज किया गया है। जैसे:-अशोक विहार में 392, आया नगर में 313, बुराड़ी क्रॉसिंग में 362, चांदनी चौक में 353, मथुरा रोड में 354, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 356, द्वारका सेक्टर 8 में 400, आईजीआई एयरपोर्ट में 327, दिलशाद गार्डन में 380, आईटीओ में 320, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 340, लोधी रोड में 302, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 372, मंदिर मार्ग में 328, नजफगढ़ में 319, नॉर्थ कैंपस डीयू में 348

एनएसआईटी द्वारका में 319, ओखला फेस 2 में 371, पटपड़गंज में 388, पंजाबी बाग में 370, पूषा में 327, आरके पुरम में 373, रोहिणी में 382, शादीपुर में 385, सिरी फोर्ट में 357, श्री अरविंदो मार्ग में 340 अंक दर्ज किए गए हैं। एक्यूआई यदि इसी तरह उच्च स्तर पर बना रहता है तो दिल्ली और एनसीआर निवासियों को सांस लेना कठिन हो जाएगा, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और श्वांस रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए। Delhi AQI Today

Ayushman Bharat Yojana: सरकार ने जारी की, आयुष्मान भारत योजना की पात्रता के लिए अनिवार्य दस्तावेजों …

Delhi Air Pollution: गंभीर प्रदूषण के बीच सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया वकीलों को ये विकल्प!
Supreme Court: नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर वायु प्रदूषण के मद्देनजर पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई करने की वकीलों की याचिका को मंगलवार को खारिज करते हुए कहा कि उनके (वकीलों) पास ऑनलाइन पेश होने का विकल्प होगा। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की खंडपीठ ने ‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष कपिल सिब्बल और अन्य की दलीलें सुनने के कहा, ‘‘हमने सभी जजों से कहा है कि जहां भी संभव हो वर्चुअल सुनवाई की अनुमति दें।’’ Delhi Air Pollution

वकीलों ने पीठ के समक्ष दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा उठाया था। शीर्ष न्यायालय के समक्ष सिर्फ ऑनलाइन सुनवाई के पक्ष में दलील देते हुए सिब्बल ने कहा, ‘‘प्रदूषण नियंत्रण से बाहर हो रहा है।’’ न्यायालय ने उनकी इस दलील को स्वीकार नहीं किया कि अदालत को पूरी तरह से आॅनलाइन होना चाहिए। पीठ ने कहा कि वकीलों के पास ऑनलाइन पेश होने का विकल्प है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने सिब्बल की दलीलों का समर्थन किया।

”अगर कोई ऑनलाइन होना चाहता है, तो वह ऑनलाइन हो सकता है।’’

सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मेहता ने कहा कि सिद्धांत रूप से शीर्ष अदालत को वर्चुअल होना चाहिए। शीर्ष न्यायालय ने कहा, ‘‘आज हम जिस तरह से काम कर रहे हैं, अगर कोई ऑनलाइन होना चाहता है, तो वह ऑनलाइन हो सकता है।’’ शंकरनारायणन ने कहा कि हजारों वकील रोजाना अपने वाहनों से शीर्ष न्यायालय आते हैं। उन्होंने कहा कि वकीलों के क्लर्क भी अक्सर निजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। इस पर सर्वोच्चय न्यायालय ने कहा, ‘‘हम इसे संबंधित वकीलों पर छोड़ रहे हैं। हमने उन्हें यह सुविधा दी है कि जब भी आप वर्चुअल रूप से पेश होना चाहें, आप ऐसा कर सकते हैं।’’

शंकरनारायणन ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-4 प्रतिबंध लागू हैं और शहर की अदालतों के लिए ऐसा कोई विशेष निर्देश नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘‘आपके (वकीलों को) पास विकल्प है। आप उस विकल्प का इस्तेमाल करें। हम सभी को समायोजित करेंगे।’’ शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री ने राष्ट्रीय राजधानी में खतरनाक प्रदूषण के स्तर के कारण सोमवार को एक सर्कुलर जारी करके अपने कर्मचारियों को मास्क पहनने की सलाह दी थी। Delhi Air Pollution

ISRO’s launches SpaceX GSAT-N2: जीसैट-एन2 ने स्पेसएक्स के प्रक्षेपण यान से उड़ान भरी

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में AQI ‘गंभीर’ से भी ऊपर
Delhi-NCR Air Pollution: नई दिल्ली ((ब्यूरो/एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी के साथ-साथ पूरे एनसीआर में लगातार AQI गिरता जा रहा है, जिसको नियंत्रित करने को विभिन्न उपाय किए गए हैं, बावजूद इसके सोमवार की सुबह दिल्ली के अधिकतक हिस्सों में वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी से भी ऊपर दर्ज की गई, AQI 450 से अधिक दर्ज किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली-एनसीआर की वायु कितनी प्रदूषित हो चुकी है। Delhi-NCR Pollution

एक रिपोर्ट में प्रदूषण पर अंकुश लगाने हेतु दिल्ली सरकार की ओर से GRAP-IV दिशा-निर्देश लागू कर दिए गए हैं। रविवार को दिल्ली सीएम आतिशी ने ऐलान करते हुए 9वीं तक के सभी विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी। लेकिन 10वीं और 12वीं के छात्रों की जरूर कक्षाएं लगेंगी। आतिशि ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे केवल ऑनलाइन कक्षाएं ही आयोजित की जाएगी।

घोषणा के अनुसार चरण 4 जीआरएपी उपायों में बताया गया है कि निर्माण गतिविधियों और गैर-जरूरी वाणिज्यिक संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली के बाहर से आने वाले हल्के वाणिज्यिक वाहनों (LCV) का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल इलेक्ट्रिक, सीएनजी या बीएस-IV डीजल मॉडल वाहन ही चलेंगे। Delhi-NCR Pollution

बहादुरगढ़ में थमने लगी सांसें, AQI@445

हरियाणा में हवा की गुणवत्ता दिन-ब-दिन खराब हो रही है। इसके चलते लोगों का साँस लेना तक दुश्वार हो गया है। रविवार को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सायं चार बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बहादुरगढ़ देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 445 पहुँच गया। दूसरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली रही, जहां एक्यूआई 441 पहुँच गया।

इसके अलावा हरियाणा के भिवानी में भिवानी 415, हिसार में 365, सोनीपत में 339, धारूहेड़ा में 330, जीन्द में 316, गुरुग्राम में 310, पानीपत में 309 और बल्लभगढ़ व रोहतक में 301 दर्ज किया गया। इनके अलावा राजस्थान के चुरू में 375, सीकर में 349, झुंझनू में 348 और नागौर में 308 रहा। वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 362, हापुड़ में 351 और नोएडा में 316 एक्यूआई दर्ज किया गया। Delhi-NCR Pollution

Gold Price Today: सोना उछला, इतनी बढ़ गई कीमतें! जानें, MCX पर सोने की कीमतें!

Air Pollution: दिवाली के बाद बिगड़े भारतीय शहरों के हालात, सांस लेना हुआ दूभर!
Delhi Air Pollution: नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दिन पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल रहा और जाहिर सी बात है कि दिवाली के इस शुभ अवसर पर पटाखे-आतिशबाजी भी खूब चलाई जाती हैं जिससे वायु प्रदूषण का बढ़ना लाजिमी है वहीं दूसरी ओर रोशनी के इस त्यौहार पर घी व तेल के दीए भी जलाए जाते हैं जोकि पॉजिटीविटी प्रदान करते हैं। Air Pollution

बावजूद इसके कई शहरों में वायु की गुणवत्ता और भी बिगड़ गई है, जिसको लेकर दिल्ली का नाम सबसे पहले आता है, जिसकी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में गिरावट आती है, लेकिन इस बार स्थिति इसके उलट है। आज जब दिवाली के बाद 1 नवंबर को प्रदूषित शहरों की सूची पर नजर डाली गई तो स्थिति अलग ही निकली।

ये हैं भारत के सबसे प्रदूषित शहर

दिवाली के बाद जब वायु गुणवत्ता की जांच की गई तो भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा का करनाल शहर सबसे प्रदूषित निकला, जिसका वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 471 दर्ज किया गया, जोकि ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद है, जिसका एक्यूआई सूचकांक 421 पाया गया, यह भी वायु गुणवत्ता सूचकांक के लिहाज से ‘खतरनाक’ की श्रेणी में रखा गया है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहर जैसे रामपुर, संभल, पीलीभीत, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर भी खतरनाक शहरों की श्रेणी में है।

हालांकि प्रशासन द्वारा दिवाली के त्यौहार के दिन पटाखे-आतिशबाजी चलाने को प्रतिबंधित किया गया था लेकिन दिल्ली के आसमान में पटाखों पर प्रतिबंध नजरअंदाज दिखा। लाजपत नगर, कालकाजी, छतरपुर और रोहिणी जैसे इलाकों में पटाखों और आतिशबाजी के साथ दिवाली का खूब जश्न मनाया गया। लेकिन गनीमत रही कि अबकी बार दिल्ली सबसे प्रदूषित शहरों में न आकर 396 एक्यूआई सूचकांक के साथ 10वें स्थान पर है। Delhi-NCR AQI

विभिन्न शहरों का वायु गुणवत्ता एक्यूआई | Air Pollution

करनाल 471

मुरादाबाद, 421

रामपुर, 412

संभल, 411

पीलीभीत, 410

बदायूं, 410

बरेली, 410

शाहजहाँपुर 410

अंबाला 405

नई दिल्ली 396

प्रदूषित शहरों में ये शहर भी | Air Pollution

दिवाली के बाद प्रदूषित शहरों की सूची में ये शहर भी हंै:- जैसे चेन्नई और मुंबई जैसे महानगरों के साथ-साथ कई अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता की ऐसी ही स्थिति देखी गई, जहाँ बड़े क्षेत्रों में धुंध और खराब वायु गुणवत्ता ने लोगों का सांस लेना दूभर कर दिया। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार प्रदूषण का स्तर काफी खराब पाया गया है, और यह ज्यादातर दिवाली के बाद ही मिला है, जिससे देशवासियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। Air Pollution

Bank Holiday: आज भारतीय बैंकों की छुट्टी है? इस महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक!

Delhi Air Pollution: बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हरियाणा-पंजाब के मुख्य सचिव तलब
Delhi AQI:नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सख्त रवैया अपना लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने वालों पर कार्यवाही न करने पर हरियाणा और पंजाब सरकार को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया। कोर्ट ने स्पष्टीकरण देने को कहा है कि पराली जलाने वालों पर मुकदमा क्यों नहीं चलाया गया? Delhi Air Pollution

जस्टिस अभय एस. ओका, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आॅगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने पर हरियाणा और पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) को निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर पंजाब सरकार खुद को असहाय मानती है, तो उसे यह घोषित कर देना चाहिए।

पीठ ने कहा, ‘‘यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है। अगर मुख्य सचिव किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं तो हम उनके खिलाफ भी समन जारी करेंगे। अगले बुधवार को हम मुख्य सचिव को बुलाकर सारी बातें पूछेंगे। कुछ नहीं किया गया है, पंजाब सरकार ने भी ऐसा ही किया। यह रवैया पूरी तरह से अवहेलना करने का है।’’ कोर्ट ने इस मामले पर पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि राज्य में पिछले तीन साल में पराली जलाने को लेकर एक भी मुकदमा नहीं चलाया गया।

यह कोई राजनीतिक मामला नहीं | Delhi Air Pollution

कोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र से धनराशि मांगने का कोई प्रयास नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट ने सीएक्यूएम की तुलना बिना दांत वाले बाघ से की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार के हलफनामे में कहा गया कि इसरो प्रोटोकॉल के अनुसार आग लगने की 267 घटनाएं दर्ज की गई और दावा किया गया कि सभी 267 के खिलाफ कार्रवाई की गई और केवल 103 से मामूली जुर्माना वसूला गया और 14 उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और केवल पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। पीठ ने कहा, ‘‘267 उल्लंघनकर्ताओं में से 122 उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मामूली कार्रवाई की गई।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, वायु प्रदूषण में योगदान देने वाली समस्या दशकों से मौजूद है लेकिन फिर भी राज्य सरकारें इसका समाधान खोजने के लिए संघर्ष कर रही हैं। हम पंजाब के मुख्य सचिव को अगले बुधवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का निर्देश देते हैं। उन्हें राज्य द्वारा की गई चूक के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। हम आयोग को गैर-अनुपालन पर राज्य के अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश देते हैं…केंद्र सरकार अगली तारीख पर अनुपालन रिपोर्ट पेश करेगी। Delhi Air Pollution

7th Pay Commission: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, इतने % बढ़ा डीए!

Delhi Air Pollution: कुछ वाहनों को छोड़कर एनसीआर राज्यों से आने वाली सभी अंतर-राज्यीय बसें होंगी बैन!
CAQM announces revised GRAP: नई दिल्ली (एजेंसी)। आने वाली सर्दी के मौसम को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने अभी से कमर कस ली है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आसपास के क्षेत्रों के वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) दिशा-निर्देश जारी किए हैं। Delhi Air Pollution

वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने हेतु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए आदेश!

यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में निकलकर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम, 2021 की धारा 12 के तहत निम्नलिखित संशोधित जीआरएपी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य विशेष रूप से सर्दियों के महीनों के दौरान बिगड़ती वायु गुणवत्ता को दूर करना है, जिसके लिए सख्त, पूवार्नुमानित उपाय किए जाएंगे।

ये होंगे वो नए उपाय! Delhi Air Pollution

जीआरएपी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जीआरएपी के संशोधित अपडेट में, दिशा-निर्देशों में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसका प्राथमिक उद्देश्य सर्दियों के दौरान सड़कों पर भीड़भाड़ कम करना है।

जनवरी 2017 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पहली बार अधिसूचित, मूल जीआरएपी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की सिफारिशों पर आधारित था। तब से यह दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के प्रबंधन में एक आवश्यक उपकरण रहा है।

रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि पिछले कुछ वर्षों में, जीआरएपी योजना में कई संशोधन हुए हैं, जिसमें उभरती पर्यावरणीय चुनौतियों और इसके कार्यान्वयन से प्राप्त नई जानकारियों को अपनाया गया है।

क्या कहता है सीएक्यूएम | Delhi Air Pollution

सीएक्यूएम ने 17 सितंबर के आदेश में नए जीआरएपी उपायों को लागू किया। जीआरएपी के तीसरे चरण के तहत – जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 को पार करता है, तो सीएक्यूएम ने उल्लेख किया कि निम्नलिखित लागू किया जाएगा:

एनसीआर राज्यों से सभी अंतर-राज्यीय बसें – इलेक्ट्रिक वाहन, सीएनजी वाहन और बीएस-श्क डीजल बसों को छोड़कर – दिल्ली में प्रवेश करने से प्रतिबंधित होंगी

पूरे एनसीआर में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध।

खनन से संबंधित गतिविधियों का निलंबन।

कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने पर विचार।

प्रमुख सड़कों पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव। Delhi Air Pollution

Indian Air Force: लड़ाकू बेड़े की पहली महिला फाइटर पायलट मोहना सिंह ने रचा इतिहास!

Delhi Air Quality Index: दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश! दिल्ली वासियों को मिली साल की सबसे साफ व शुद्ध हवा
Delhi Rain: नई दिल्ली (एजेंसी)। गत दिवस दिल्ली की वायु गुणवत्ता को जांचा गया तो उसमें अप्रत्याशित रूप से सुधार देखा गया, क्योंकि लगातार हो रही बारिश से राजधानी में साल की सबसे साफ व शुद्ध हवा का अहसास किया गया। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गिरकर 52 पर आ गया, जिससे यह ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आ गया, प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव साल की यह एक दुर्लभ घटना है। लेकिन यह राहत थोड़े समय के लिए ही हो सकती है, क्योंकि पूवार्नुमानों के अनुसार रविवार और सोमवार तक इसमें गिरावट आ सकती है। Delhi Air Quality Index

यह संक्षिप्त सुधार एक बढ़ती हुई चिंता को रेखांकित करता है। दिल्ली की वायु प्रदूषण समस्या अब केवल सर्दियों के महीनों तक ही सीमित नहीं है। गर्मियों के दौरान, शहर का एक्यूआई अक्सर ‘मध्यम’ और ‘खराब’ श्रेणियों के बीच घूमता रहता है, जो लंबे समय तक खराब वायु गुणवत्ता का संकेत देता है। Delhi Air Quality Index

शनिवार सुबह तक एक्यूआई थोड़ा बढ़कर 53 पर पहुंच गया

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे दिल्ली का एक्यूआई 49 पर पहुंच गया, जोकि कुछ समय के लिए ‘अच्छी’ श्रेणी में आ गया। हालांकि, 24 घंटे का औसत एक्यूआई शाम 4 बजे तक थोड़ा ज्यादा 52 पर रहा। शनिवार सुबह तक एक्यूआई थोड़ा बढ़कर 53 पर पहुंच गया। पिछली बार दिल्ली में इतनी साफ हवा 10 सितंबर 2023 को मिली थी, जब एक्यूआई 45 पर पहुंचा था। लगातार बारिश से इसमें सुधार तो हुआ। शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक पालम में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में 60 मिमी बारिश हुई।

Bank Holiday: आज है बैंकों की छुट्टी! कई राज्यों में 13-18 सितंबर के बीच बैंक बंद रहेंगे!

बारिश ने हवा को साफ करने में मदद की, वातावरण से प्रदूषक तत्वों को बाहर निकाला और महीनों में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता में योगदान दिया। दिल्ली का मानसून सीजन पहले ही अपनी औसत बारिश को पार कर चुका है, अब तक 616.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य 510 मिमी बारिश होती है। अकेले सितंबर में 125.8 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 55% अधिक है, जिससे प्रदूषण से अस्थायी राहत मिली है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने न केवल हवा को साफ किया, बल्कि तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई, दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, मौसमी औसत से छह डिग्री कम।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का पूवार्नुमान है कि, जैसे-जैसे बारिश कम होगी, शनिवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। Delhi Air Quality Index

Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी के परिवार में आया छोटा सा ‘नया मेहमान’! देखें क्यूट सी वीडियो!

Rain in Delhi-NCR : हुई बारिश यहां-वहां, बदली फ़िज़ा की आबो-हया!
Rain in Delhi-NCR : नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अल सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है, जिससे राजधानी और अन्य राज्यों में बढ़ता वायु प्रदूषण कुछ दब गया है और लोगों ने चैन की सांस ली है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च की ताजा जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 407 था, जोकि पहले की अपेक्षा सुधरा हुआ था।

खतरनाक वायु प्रदूषण का संकेत | Air Pollution Update

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मानचित्र में अभी भी लाल बिंदुओं के समूह हैं, जो खतरनाक वायु प्रदूषण का संकेत दे रहे हैं, जोकि पूरे भारत के मैदानी इलाकों में विद्यमान हैं।

सीपीसीबी के जारी आंकड़ों में उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर अंकित किया गया है, लेकिन आज एक्यूआई 418 दर्ज किया गया। कल सबसे प्रदूषित शहर के मामले में राजस्थान का भिवाड़ी दूसरे नंबर पर था, लेकिन आज वहां भी एक्यूआई 343 दर्ज किया गया। Weather Update Today

कल के दृष्टिगत पूरे भारत में प्रदूषण के उच्च स्तर में दिल्ली का नाम शामिल है, जिसका एक्यूआई आज 423 रहा, हरियाणा के फरीदाबाद में 415, सोनीपत में 429, मुरथल 429, फतेहाबाद 371, जींद 429।, कैथल 417, मानेसर 318, बिहार के पूर्णिया में 388 और नोएडा में 383 एक्यूआई रहा। Weather Update

बता दें कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं दिन ब दिन इतनी बढ़ रही हैं जिसके कारण 27 अक्टूबर से ही दिल्ली पिछले कुछ दिनों से धुंध की चादर से ढकी हुई थी, पराली जलाने की इन्हीं घटनाओं के कारण एनसीआर और अन्य राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में हवा की गुणवत्ता बिगड़ी हुई थी। दिल्ली के ही कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर पाई गई, जहां एक्यूआई 500 के पैमाने पर 400 के स्तर से भी ऊपर दर्ज की गई। Air Pollution

यह भी पढ़ें:– Deepavali पांच दिनों तक चलने वाला त्यौहार, कई देशों में मनाया जाता है!