Noida Police - Sach Kahoon Hindi

Noida Schools Bomb Threats: नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन व पुलिस विभाग में हड़कंप
Noida Schools Bomb Threats: नोएडा। नोएडा से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां शहर के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। खास तौर पर सेक्टर-62 स्थित फादर एंजल स्कूल को मिले धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। Noida Bomb Threats

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूल प्रबंधन को ईमेल भेजकर परिसर में बम होने की सूचना दी गई। मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने बिना देर किए एहतियातन कदम उठाए और अभिभावकों को तुरंत सूचना देकर बच्चों को स्कूल से वापस ले जाने के लिए कहा। इस दौरान स्कूल में मौजूद छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना सेक्टर-58 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे स्कूल परिसर को अपने कब्जे में लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से स्कूल के हर कोने की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर तलाशी अभियान को पूरी सावधानी के साथ जारी रखा गया। Noida Bomb Threats

धमकियों को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है

पुलिस ने बताया कि इस तरह की धमकियों को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द ही चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद नोएडा के अन्य स्कूलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तरह की धमकियों ने अभिभावकों और छात्रों में चिंता का माहौल जरूर पैदा कर दिया है। पुलिस और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि शहर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। Noida Bomb Threats

Elvish Yadav News: रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव की बढ़ी मुसीबतें!
नई दिल्ली। रेव पार्टी मामले में बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्योंकि नोएडा पुलिस ने जिस राहुल को गिरफ्तार किया है, उसकी एनजीओ सदस्य से बातचीत में एल्विश यादव का नाम साफ सुनाई दे रहा है। गौरतलब है कि पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित करने और पार्टी में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल का मामला दर्ज किया है। मामले में 5 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। एल्विश यादव को राजस्थान के कोटा में शनिवार शाम उस वक्त पूछताछ के लिए रोका गया, जब वह अपने दोस्तों के साथ कार में यात्रा कर रहे थे। लेकिन बाद में उन्हें जाने दिया गया। Elvish Yadav

मामले में एनजीओ सदस्य गौरव एवं राहुल का बेहद अहम किरदार है। राहुल को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के बीच की बातचीत का जिक्र किया है, जिसमें एल्विश यादव के नाम का भी जिक्र हुआ है। वहीं दूसरी ओर एल्विश यादव ने मामले में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वह इस मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करवाएं। अगर इस मामले में उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो वह हर सजा भुगतने को तैयार हैं। Elvish Yadav

यह भी पढ़ें:– नागरिक अधिकार पत्र प्रशासन की पारदर्शिता को सुनिश्चित करता ‘हथियार’