Haryana Air Pollution - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा बना वायु प्रदूषण में नंबर एक: आदित्य सुरजेवाला
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन का पद पिछले 6 महीने से पड़ा खाली: आदित्य

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा सत्र में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर उठाया मुद्दा

कैथल (सच कहूं न्यूज)। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला (Aditya Surjewala) ने हरियाणा विधानसभा सत्र में प्रदेश में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त की। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि जहां हरियाणा प्रदेश आज शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार में नंबर एक होना चाहिए लेकिन इसके विपरीत आज हरियाणा वायु प्रदूषण में नंबर एक पर पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि आज अगर भारत की टॉप 10 प्रदूषित शहरों का जिक्र हो तो उनमें हरियाणा के 10 शहरों का नाम आना स्वाभाविक है। हरियाणा का सबसे प्रदूषित शहर गुरुग्राम जिसका राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 489 पहुंच गया है। वो भारत में दिल्ली के बाद नंबर एक है। टॉप 10 में फरीदाबाद, रोहतक, बहादुरगढ़ और चरखी दादरी आते हैं। और अगर हमारे 24 शहरों में डाटा इकठ्ठा करें तो दुनिया के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में हरियाणा प्रदेश के नाम आते।

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन को रिटायर्ड हुए 6 महीने हो चुके हैं। लेकिन हरियाणा सरकार 6 महीने से चेयरमैन की नियुक्ति नहीं कर पाई है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण और सुप्रीम कोर्ट ने 10 साल में कई बार भाजपा सरकार को आदेश दिया कि स्टाफ को बढ़ाया जाए। लेकिन 2024 तक 481 में से 303 पद खाली पड़े थे। जहां 21 अफसर चाहिए वहां सिर्फ 8 अफसर काम कर रहे हैं। Kaithal News

किसानों पर लगाया जाता है प्रदूषण का इल्जाम: आदित्य

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि पड़ोसी राज्य से लेकर हमारी हरियाणा की सरकार भी हमारे किसानों का नाम बदनाम कर रही है उन्होंने किसान पर वायु प्रदूषण होने का इल्ज़ाम पराली जलाने को दिया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने प्रधानमंत्री ऑफिस को बताया की एनसीआर एरिया में पराली जलाने से प्रदूषण का प्रभाव सिर्फ़ 1 प्रतिशत है।

लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार प्रदूषण फैलने का 99 प्रतिशत दोष किसानो पर डालती है। आज शहरों में जो वायु प्रदूषण बढ़ रहा है वो इंडस्ट्री, गाड़ियों, का, गाड़ियों का, निर्माण कार्यों, बेतहाशा अवैध खनन से बढ़ रहा है। जिस पर अंकुश लगाने की जगह भाजपा सरकार उन्हें और ज्यादा बढ़ावा दे रही है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Hisar Airport News: हिसार एयरपोर्ट पर ट्रायल सफल, सीएम बोले पीएम मोदी 14 को करेंगे शुभारंभ

Air Quality Index : 3 भारतीय शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर, दिवाली पर फूटा ठीकरा!
Air Quality Index : नई दिल्ली। स्विस समूह ने दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 3 भारतीय शहरों को शामिल किया है, जिनमें दिल्ली को नंबर 1 स्थान पर रखते हुए सबसे प्रदूषित भारतीय शहर घोषित किया है और विश्व स्तर पर भी शीर्ष स्थान पर है। स्विस समूह की मानें तो दिल्ली की वायु गुणवत्ता 430 एक्यूआई दर्ज की गई। दिल्ली के कई इलाकों में पटाखों पर प्रतिबंध का उल्लंघन किया गया क्योंकि लोगों ने रविवार को दिवाली मनाई। Delhi Air Quality

कई लोगों को पटाखे फोड़ने के लिए इलाके के पार्क में भी इकट्ठा होते देखा गया। दिवाली की रात लोगों द्वारा पटाखे जलाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छा गई, जिससे पूरे शहर में भारी प्रदूषण फैल गया, जो पहले से ही अपनी बिगड़ती वायु गुणवत्ता से जूझ रहा है। Air Pollution News

कोलकाता सबसे प्रदूषित सूची में दूसरा भारतीय शहर | Delhi Air Quality

वहीं कोलकाता शहर को दुनिया की सबसे प्रदूषित सूची में दूसरा भारतीय शहर घोषित किया गया है जिसका 196 एक्यूआई दर्ज किया गया है। तीसरा सबसे प्रदूषित भारतीय शहर मुंबई है जो 156 एक्यूआई के साथ दुनिया की सबसे प्रदूषित सूची में 9वें स्थान पर है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने केवल 3 घंटे यानी शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच पटाखे जलाने की अनुमति दी थी, हालाँकि, सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर के अपने आदेश में सभी राज्यों में आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध पर जोर दिया। सफर के अनुसार, बोरीवली क्षेत्र की वायु गुणवत्ता 307, कालानगर की 312 और मलाड की 309 रही। सफर के अनुसार, चेंबूर में एक्यूआई 334 और वर्ली क्षेत्र की वायु गुणवत्ता 134 एक्यूआई दर्ज की गई।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के वायु प्रदूषण नियंत्रण सेल के प्रधान कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि पटाखे फोड़ने के बाद वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब हो गया है। उन्होंने समस्या से निपटने के लिए पूरे शहर में कड़े नियंत्रण उपाय लागू करने का आह्वान किया।

https://x.com/ANI/status/1723893085589938619?s=20

400-500 का एक्यूआई लेवल स्वस्थ लोगों को प्रभावित करता है और मौजूदा बीमारियों वाले लोगों के लिए खतरनाक है, जबकि 150-200 का स्तर अस्थमा, फेफड़ों और हृदय की समस्याओं वाले लोगों के लिए असुविधा लाता है। 0-50 का स्तर सबसे अच्छा माना जाता है। Delhi Air Quality

यह भी पढ़ें:–  Bhai dooj 2023 Date: भाई दूज कब है, असमंजस बरकरार! जानें, सही तिथि!

Rain in Delhi-NCR : हुई बारिश यहां-वहां, बदली फ़िज़ा की आबो-हया!
Rain in Delhi-NCR : नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अल सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है, जिससे राजधानी और अन्य राज्यों में बढ़ता वायु प्रदूषण कुछ दब गया है और लोगों ने चैन की सांस ली है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च की ताजा जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 407 था, जोकि पहले की अपेक्षा सुधरा हुआ था।

खतरनाक वायु प्रदूषण का संकेत | Air Pollution Update

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मानचित्र में अभी भी लाल बिंदुओं के समूह हैं, जो खतरनाक वायु प्रदूषण का संकेत दे रहे हैं, जोकि पूरे भारत के मैदानी इलाकों में विद्यमान हैं।

सीपीसीबी के जारी आंकड़ों में उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर अंकित किया गया है, लेकिन आज एक्यूआई 418 दर्ज किया गया। कल सबसे प्रदूषित शहर के मामले में राजस्थान का भिवाड़ी दूसरे नंबर पर था, लेकिन आज वहां भी एक्यूआई 343 दर्ज किया गया। Weather Update Today

कल के दृष्टिगत पूरे भारत में प्रदूषण के उच्च स्तर में दिल्ली का नाम शामिल है, जिसका एक्यूआई आज 423 रहा, हरियाणा के फरीदाबाद में 415, सोनीपत में 429, मुरथल 429, फतेहाबाद 371, जींद 429।, कैथल 417, मानेसर 318, बिहार के पूर्णिया में 388 और नोएडा में 383 एक्यूआई रहा। Weather Update

बता दें कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं दिन ब दिन इतनी बढ़ रही हैं जिसके कारण 27 अक्टूबर से ही दिल्ली पिछले कुछ दिनों से धुंध की चादर से ढकी हुई थी, पराली जलाने की इन्हीं घटनाओं के कारण एनसीआर और अन्य राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में हवा की गुणवत्ता बिगड़ी हुई थी। दिल्ली के ही कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर पाई गई, जहां एक्यूआई 500 के पैमाने पर 400 के स्तर से भी ऊपर दर्ज की गई। Air Pollution

यह भी पढ़ें:– Deepavali पांच दिनों तक चलने वाला त्यौहार, कई देशों में मनाया जाता है!