ChhathPooja - Sach Kahoon Hindi

Indian Railways: छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल से 75 जोड़ी चलेगी विशेष ट्रेन
समस्तीपुर (एजेंसी)। Samastipur News: बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में छठ पूजा के बाद यात्रियों के वापसी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 75 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने रविवार को यहां न्यूज एजेंसी “यूनीवार्ता” से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार का प्रमुख महापर्व छठ है। उन्होंने बताया कि छठ के बाद खासकर उत्तर बिहार से अपने कार्यस्थल पर लौटने वाले लोगों की काफी भीड़ रहती है। इसी के मद्वेनजर भीड़ प्रबंधन के लिए रेल प्रशासन द्वारा मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। Bihar News

उन्होंने बताया कि छठ पर्व की समाप्ति के बाद लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए समस्तीपुर, दरभंगा एवं सहरसा सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों से दिल्ली एवं अमृतसर समेत विभिन्न स्थानों के लिए 75 जोड़ी स्पेशल गाड़ी चलाई जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि इन स्टेशनों पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रेल अधिकारियों के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। Bihar News

यह भी पढ़ें:– Haryanvi Culture: जर्मनी डेलिगेशन ने किए हरियाणवी संस्कृति के दर्शन

पूर्वांचलवासियों ने नगर परिषद सभापति का किया अभिनंदन
Chhath Puja: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नगर परिषद की ओर से जंक्शन की एसटीजी नहर पर पूर्वांचल समाज के नागरिकों के छट पर्व पर होने वाले आयोजनों के लिए पार्क विकसित किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को एडवोकेट विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में सार्वजनिक छठ पूजा प्रबंध समिति के सदस्यों की ओर से एसटीजी नहर पर नगर परिषद सभापति सुमित रणवां का अभिनंदन किया गया। Hanumangarh News

पूर्वांचलवासियों ने इस कार्य के लिए विधायक व सभापति का धन्यवाद किया। इस मौके पर सभापति सुमित रणवां ने बताया कि इर साल छट पर्व पर पूर्वांचलवासियों की ओर से नहर किनारे जागरण सहित अन्य कार्यक्रम किए जाते हैं। उस समय नहर किनारे गंदगी का माहौल बन जाता है। हर बार पूर्वांचलवासियों को उस जगह की साफ-सफाई करवानी पड़ती है।

पार्क का नामकरण भी छट माता के नाम से किया जाएगा | Hanumangarh News

मिट्टी डालकर उस जगह को कार्यक्रम के लिए तैयार करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद की ओर से एसटीजी नहर के किनारे पर करीब ढाई सौ फीट लम्बाई व पचास फीट चौड़ाई में तारों की फेंसिंग करवाई गई है। इस जगह घास व पौधे लगाकर यहां पार्क विकसित किया जाएगा ताकि पूर्वांचलवासियों को हर बार अपने कार्यक्रम के लिए मशक्कत न करनी पड़े।

पार्क का नामकरण भी छट माता के नाम से किया जाएगा। इस दौरान पूर्वांचलवासियों ने छट पर्व के लिए नहर पर पूर्व में बनी हुई सीढिय़ों की संख्या बढ़ाने की मांग सभापति के समक्ष रखी। सभापति ने जल्द निविदा जारी कर छट पर्व से पूर्व सीढिय़ां बनवाने सहित अन्य कार्य पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, गुरविन्द्र सिंह, मुकेश गुप्ता, दिलीप कुमार, राम सुरेमन, संतोष मुनि त्रिपाठी, दीपक कुमार, गुड्डू कुमार, अमित झा, शत्रुघ्न कुमार, सत्यसिंह, दीपक खटीक, गब्बर सिंह, दयाशंकर, चक्रधर कुमार, सुधीर कुमार, कुलविन्द्र सिंह, बंटी कुमार, शंकर कुमार, बलजीत आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

Bharat Bandh 2024: भारत बंद का मिला-जुला असर, बाजारों में पसरा सन्नाटा!

इस दिन से शुरू हो रहा है छठ पर्व? जानिए, सही समय और तारीख!
नई दिल्ली। लोगों की आस्था से जुड़ा महापर्व छठ पर्व के सिर्फ दो दिन शेष हैं। यह पूर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है जोकि नहाय खाय से शुरू होता है। पंचमी तिथि को खरना, षष्ठी तिथि को डूबते सूर्य को अर्घ्य एवं सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को जलादि से अर्घ्य दिया जाता है। बता दें कि यह पर्व चार दिन तक चलता है। इस दिन रखा जाने वाला व्रत बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि इस व्रत को 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए रखा जाता है। Chhath Puja 2023

इस वर्ष छठ पर्व 17 नवंबर 2023 से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 20 नवंबर को होगा। विशेषतौर पर यह बिहार में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला पर्व है। इस व्रत को रखने का मतलब संतान के सुखी जीवन की कामना करना है। यह पर्व षष्ठी तिथि से दो दिन पहले चतुर्थी से शुरू हो जाता है और सप्तमी तिथि को इसका पारण करके समापन किया जाता है। छठ पर्व पूरे चार दिनों तक चलने वाला पर्व है। इस पर्व में मुख्यत: सूर्य देव को अर्घ्य देने का सबसे ज्यादा महत्व माना गया है।

चार दिन तक चलने वाला यह पर्व नहाय-खाय से शुरू होता है

चार दिन तक चलने वाला यह पर्व नहाय-खाय से शुरू होता है। जोकि 17 नवंबर को है। इस दिन सूर्योदय 06:45 बजे होगा वहीं, सूर्यास्त शाम 05:27 बजे होगा। बताया जाता है कि छठ पूजा की नहाय खाय परंपरा में व्रती नदी में स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर शाकाहारी भोजन ग्रहण करते हैं। इस दिन व्रती के भोजन ग्रहण करने के बाद ही घर के बाकी सदस्य भोजन ग्रहण करते हैं। Chhath Puja 2023

छठ पूजा का दूसरा दिन खरना होता है। जोकि 18 नवंबर को है। सूर्योदय इस दिन सुबह 06:46 बजे और सूर्यास्त शाम 05:26 बजे होगा। खरना में व्रती रखने वाले एक समय मीठा भोजन करते हैं। बहुत से लोग इस दिन गु़ड़ से बनी चावल की खीर बनाकर खाते हंै। जोकि मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी से आग जलाकर बनाया जाता है। इसे खाने के बाद व्रत शुरू हो जाता है। इस दिन नमक नहीं खाया जाता है।

20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा पारण | Chhath Puja 2023

सबसे महत्वपूर्ण तीसरा दिन होता है। इस दिन व्रत रखने वाले घाट पर आकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यह संध्या अर्घ्य 19 नवंबर को दिया जाएगा। 19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 05:26 बजे होगा। इस दिन टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि अर्घ्य के सूप को सजाया जाता है। इसके बाद नदी या तालाब में रहकर अर्घ्य दिया जाता है।

सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन, इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण का होता है। जोकि 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा। सूर्योदय का समय सुबह 06:47 बजे होगा। इसके बाद ही 36 घंटे का व्रत समाप्त होता है। अर्घ्य देने के बाद व्रत रखने वाला प्रसाद का सेवन करके व्रत का पारण करती हैं। Chhath Puja 2023

यह भी पढ़ें:– ODI Cricket World Cup: दामाद से खुश सुनील शेट्टी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान!