Kagdana News - Sach Kahoon Hindi

गांव कागदाना में विशाल निशुल्क योगा कैंप का आयोजन किया गया
सिरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Kagdana News: गांव कागदाना में संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट द्वारा योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का 30 अप्रैल 2025 को आयोजन किया गया जिसमें योग नगरी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारी हुई युवा ऊर्जा की प्रतीक वेदों में पारंगत विदुषी योगिनी बहने पूज्या देव वाणिज्य एवं पूज्या देव गरिमा जी के द्वारा योग का अभ्यास करवाया गया जिसमें साध्वी बहनों ने शुरुआत योगीगिंग-जॉगिंग से की उसके पश्चात् सूक्ष्म-व्यायाम वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया और साथ में विधि, सावधानियां व लाभों को विस्तार पूर्वक बताया। Sirsa News

प्राणायाम के बारे में संपूर्ण जानकारी दी इस दौरान संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट कागदाना के बच्चों ने योग डेमो की शानदार प्रस्तुति दी जिससे पतंजलि से आई हुई साध्वी बहने व गांववासी बहुत प्रभावित हुए। बहनों ने कहा की अगर बच्चे नित्य प्रति योगा अभ्यास करते हैं तो शारीरिक तो स्वस्थ होंगे ही साथ में संस्कारवान बनेंगे व नशे से भी दूर रहेंगे।

पुष्पा शर्मा ने कहा कि योग से हमारे संपूर्ण शरीर का सर्वांगीण विकास होता है

चाहे मानसिक रूप से हो या शारीरिक रूप से हो पुष्पा ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 40 दिन प्राणायाम करके अपनी 16 एमएम की गांठ को भी ठीक कर लिया था बिना ऑपरेशन के।आज वो पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। Sirsa News

पतंजलि योगपीठ के हरियाणा के राज्य प्रभारी बहन अमर जी ने कहा कि योग जीवन जीने की कला हैं।

महिला जिला प्रभारी बहन किरण जी ने श्रीमति पुष्पा,श्रीमती सुखविंदर,श्रीमती कमलेश जी को तहसील का दायित्व भी दिया।

संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट के संस्थापक हरजीराम योगी ने आई हुई पतंजलि से साध्वी बहनों के महिला राज्य व जिला प्रभारी जी वे समस्त ग्राम वासियों का धन्यवाद किया और हरजीराम योगी ने बताया कि हमारे ट्रस्ट में गांव के बच्चों,बड़े-बुजुर्ग जो भी अगर योग सिखाना चाहता है या योग से अपनी रोगों को ठीक करना चाहता है तो सरकारी स्कूल के अंदर सुबह शाम दोनों समय निशुल्क योग क्लास लगाई जाती है जिसमें आपको योग के सारे इक्विपमेंट भी उपलब्ध मिलेंगे तो योग क्लास में आए और अपने स्वास्थ्य का लाभ उठाएं जी। इस समय योग क्लास का नियमित संचालन ममता जाखड़ व श्रीमती पुष्पा जी करते हैं। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– फतेहाबाद पुलिस की नई पहल: आमजन की सुविधा के लिए रात्रिकालीन व्यवस्था सुदृढ़

श्री बाला जी सीनियर सैकण्डरी स्कूल में खेल प्रतियोगिता शुरू
चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। श्री बाला जी स्कूल कागदाना (Kagdana) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक सन्दिप बैनीवाल ने किया। खेल प्रतियोगिता की शुरूआत चारो सदनों द्वारा परेड से किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत कबड्डी के मैच से की गई। जिसमें लड़के व लड़कियों ने पूरा दमखम दिखाया। पहले दिन कबड्डी के मैच करवाए गए, जिसमें पहला मैच आजाद हाउस व भगत हाऊस के जूनियर लड़को के बीच रहा जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए भगत हाऊस ने 13-11 से जीत हासिल की। Sirsa News

दूसरा मैच भगत व बॉस हाऊस की लड़कियों के बीच रहा जिसमें बॉस हाऊस की लड़कियों ने भगत हाऊस को 15-12 से मात दी। इस बीच रैफरी की भूमिका श्याम सिंह व रमन ने निभाई। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक था और पूरे दिन तालियों की गड़गड़ाहट से श्री बाला जी स्कूल का प्रांगण गूंजता रहा ।इस प्रतियोगिता में श्री बाला जी स्कूल के नन्हे-नन्हे स्टार भी मैदान में दिखे और आजाद और बॉस हाऊस के प्राइमरी के बच्चों के बीच मैच रहा जिसमें आजाद हाऊस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। Sirsa News

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी के 10 मैच करवाए गए। जिसमें में से तीन मैच भगत हाऊस ने जीते, तीन मैच बॉस हाऊस की झोली में गए। दो मैच आजाद हाऊस व दो मैच लक्ष्मी हाऊस ने जीता। आजाद हाऊस व लक्ष्मी हाऊस के सीनियर बॉयज के बीच हुआ बहुत शानदार मुकाबला, जिसमें दोनों ही टीमों के खिलाडियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विनोद राजपूत, रमेश सिंवर, सुरेन्द्र सुथार, विकास भाकर, मीनू शर्मा, आरती गाबा, खुशबू मित्तल, प्रेम शर्मा, सुवीन कुमार व शमीर्ला जाखड़ आदि शिक्षकवृन्द मौजूद रहे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– तीन वर्षीय मासूम पर पालतू कुत्ते का हमला, गम्भीर