Rent - Sach Kahoon Hindi

कम पैसों में मिले सफर सुविधा तो कोई ज्यादा पैसे क्यों दे
संकटनिजी बसों के सस्ते सफर कारण पीआरटीसी की आमदन में ईजाफा मुश्किल

भटिंडा (अशोक वर्मा)। भटिंडा क्षेत्र में निजी बस मालिकों द्वारा सस्ते में सफर करवाने की चलाई गुप्त योजना ने पीआरटीसी को रगड़े लगाने का इंतजाम कर दिया है। माना जा रहा था कि किराया बढ़ने से पीआरटीसी की आमदन बढ़ेगी, किन्तु इस योजना कारण विभाग को तो कोई लाभ होता दिखाई नहीं दे रहा, उल्टा मालवे में काफी रूट प्रभावित होने के आसार बन गए हैं। माना जा रहा है कि भटिंडा डिपो की बुकिंग को तो झटका लगना तय है। पीआरटीसी के एक कडंक्टर ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह उक्त बात को स्वीकारा भी है।

वर्णनीय है कुछ समय से निजी बस चालकों ने अपनी बसों की बुकिंग ही ठेके पर दी हुई है, जिस कारण यह लोग कमाई के लिए सस्ते भाव पर लोगों को सफर करवा रहे हैं। पता चला है कि निजी बस वालों द्वारा मुसाफिरों के साथ मौके पर ही सौदा तय कर लिया जाता है और कम किराए पर ही वह सवारी ले जाते हैं।

बसों की बुकिंग ठेके पर होने के कारण कडंक्टर देने लगे हैं छूट

निजी बस मालिकों की इस नीति के चलते लंबे रूट पर जाने वाली सवारी को खर्च कम पड़ता है। जानकारी अनुसार भोग अथवा शादी पर जाने के लिए एकत्रित हुई सवारियों तथा रोजाना सफर करने वाले मुसाफिरों को विशेष छूट मिलती है। सूत्रों के मुताबिक भटिंडा से चंडीगढ़ चलने वाली निजी ए.सी. बस में 50 रुपयेप्रति सवारी व भटिंडा से लुधियाना तक आम बस में 10 से 15 रुपये प्रति सवारी की छोट दी जा रही है, जबकि अन्य छोटे- मोटे रूटों पर भी कडंक्टर कम पैसे लेते हैं।

भटिंडा से बरनाला रूट पर रोजाना सफर करने वालों को 5 से 10 रुपये तक किराये में छूट मिल जाती है। भटिंडा से चंडीगढ़ तक आम बस का किराया 210 रुपये है, जबकि ए.सी. बस का किराया 320 रुपये है। सफर महंगा होने के कारण सवारी ए.सी. बस में नहीं बैठती, जिस कारण निजी बसों वाले ए.सी. सफर में छूट दे रहे हैं।

किराया बढ़ने से पीआरटीसी की बुकिंग के आसार हुए कम

रामपुरा निवासी हरदीप कुमार शर्मा ने बताया कि रामपुरा से चंडीगढ़ तक ए.सी. बसों वाले 50 रुपये और भटिंडा से लुधियाना तक ए.सी. बसों वाले 30 रुपये तक कम ले लेते हैं। इस हिसाब से निजी बसों में सफर सस्ता पड़ता है और सरकारी बसों में सफर महंगा पड़ता है। ट्रांसपोर्टर तीर्थ सिंह दयालपुरा मिर्जा ने कहा कि जब सवारी को कम पैसों में सफर की सुविधा मिलती है तो कोई ज्यादा पैसे क्यों देगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा ने खुद बस चलाने वालों का भी नुक्सान किया है।

उल्लेख्नीय है कि पंजाब में बीते शनिवार को बस किराए में तीन पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ौतरी हुई है। अब यह किराया बढ़कर 1 रुपये 2 पैसे प्रति किलोमीटर हो गया है, जबकि पहले किराया 99 पैसे प्रति किलोमीटर था। सूत्रों के मुताबिक निजी बस मालिकों द्वारा अपने मुलाजिमों को बुकिंग ठेके पर देने के बाद ही बस किराए में छूट देने का सिलसिला शुरू हुआ है।

काफी समय पहले भी इस तरह छूट देने का काम शुरू हुआ था, तब निजी बस आपरेटर यूनियन ने ही इस पर नकेल डालने की मुहिम चलाई थी। इस मुहिम ने कुछ समय रंग दिखाया, किन्तु बाद में सब पहले की तरह चलने लगा।

छूट नहीं देनी चाहिए: यूनियन नेता

निजी बस आपरेटर यूनियन के महासचिव खुशकरन सिंह का कहना है कि गत समय दौरान चलाई मुहिम ने काफी रंग दिखाया था, लेकिन अब निजी बस मालिकों द्वारा बुकिंग का काम ठेके पर देने के कारण फिर से कडंक्टर छोट देने लगे हैं, जो कि नहीं देनी चाहिए।

पीआरटीसी की बुकिंग प्रभावित नहीं होगी: एमडी

पीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर एमएस नारंग का कहना है कि कहीं इका-दुका जगहों पर प्रभाव हो सकता है, किन्तु आल ओवर प्रत्येक माह 72 लाख रुपये की आमदन बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि नियमों अनुसार कोई भी निजी बस मालिक किराये में छूट नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला अभी तक उनके ध्यान में नहीं आया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पीआरटीसी ने तीन पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया किराया
रोजाना 2 लाख 40 हजार रुपए का होगा फायदा

कांग्रेस सरकार ने किराये में वृद्धि कर दिया प्रदेशवासियों को पहला तोहफा

पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। पंजाब में तीन माह पूर्व बनी कांग्रेस सरकार ने प्रदेशवासियों को बस किराये में वृद्धि करके पहला तोहफा दे दिया है। पीआरटीसी की ओर से 3 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा दिया गया है जिस कारण अब पंजाब निवासियों को अपनी जेब ओर ढ़ीली करनी पड़ेगी। किराये में की इस वृद्धि के साथ पीआरटीसी को रोजमर्रा लगभग 2 लाख 40 हजार रुपए की आमदन होगी।

जानकारी के अनुसार पीआरटीसी की ओर से की गई 3 पैसेकी वृद्धि से अब आम किराया प्रति किलोमीटर एक रुपया 2पैसे हो गया है जो कि पहले प्रति किलोमीटर 99 पैसे था। इसके अलावा एचएवीसी बस के किराये में भी भारी विस्तार हुआ है। इसका किराया अब बढ़ कर 122.40 पैसे प्रति किलोमीटर तक पहुंच गया है और इसके किराये में 20 प्रतिशत विस्तार हुआ है।

किराए में वृद्धि से आम लोगों की जेब होगी ढिली

इसके साथ ही इंटेग्रेल कोचिज बस का किराया बढ़ कर 183.60 पैसे हो गया है जबकि सुपर इंटेग्रल कोचिज बस का किराया 2रुपए 4पैसे तक पहुंच गया है। पीआरटीसी की बसें रोजाना साढ़े तीन लाख किलोमीटर का सफर तह करती हैं जिस कारण पीआरटीसी को किराया बढ़ने से रोजमर्रा 2लाख 40 हजार रुपए की आमदन में वृद्धि होगी। एक माह में पीआरटीसी को 72 लाख रुपए का फायदा मिलेगा। पीआरटीसी की ओर से किराये में की वृद्धि का प्रभाव सीधा आम लोगों की जेब पर पड़ेगा क्योंकि आम लोगों की ओर से रोजमर्रा बसों के माध्यम से सफर तह किया जाता है।

कब बढ़ा कितना किराया

गौरतलब है कि इससे पहले 1 जनवरी 2017 को पीआरटीसी की ओर से 2पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया था। उस मौके 97 पैसे प्रति किलोमीटर से 99 पैसे प्रति किलोमीटर किराया हो गया था। जबकि इससे पहले 5जुलाई 2016 को पीआरटीसी की ओर से 6पैसे प्रति किलोमीटर किराऐ में विस्तार किया गया था। इससे कुछ माह पहले 5पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया था।

पीआरटीसी की आमदन में होगी वृद्धि : मैनेजिंग डॉयरैक्टर

इस संबंधी जब पीआरटीसी के मैनेजिंग डॉयरैक्टर मनजीत सिंह नारंग के साथ बात की गई तो उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि किराया बढ़ने से पीआरटीसी की आमदन में वृद्धि होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई समिति की ओर से हर तीन माह बाद मीटिंग की जाती है और मीटिंग में सभी मुद्दों का रिविऊ करने के बाद ही उनकी ओर से किराये में वृद्धि की जाती है। उन्हेंने कहा कि पीआरटीसी की आमदन में लगातार वृद्धि हो रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।