recruited - Sach Kahoon Hindi

यूरीन इनफैक्शन के चलते एम्स में भर्ती हैं अटल बिहारी वाजपेयी
नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कल से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। यूरीन में इनफैक्शन की वजह से उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में अब काफी सुधार है और सुबह 9 बजे के करीब उनका मेडिकल बुलेटिन फिर जारी किया जा सकता है। अटल जी की तबीयत खराब होने की खबर लगते ही कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अटल जी को देखने सबसे पहले पहुंचे थे। (Atal Bihari Vajpayee)

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी उनसे मिलने के लिए एम्स पहुंचे थे। एम्स ने एक बयान में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार को जांच के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में चिकित्सकों का एक दल उनके टेस्ट कर रहा है।” बता दें कि गुलेरिया पलमोनोलॉजिस्ट हैं और कई सालों से वाजपेयी के निजी चिकित्सक रहे हैं। (Atal Bihari Vajpayee)

आरोप। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पूर्व सीएम के सिर फोड़ा भर्तियां न होने का ठीकरा
‘नई भर्तियों में रोड़े अटका रहे हैं हुड्डा’

कहा, रिक्त पदों के कारण विकास कार्यों में हो रही देरी

जींद(सच कहूँ न्यूज)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने प्रदेश में भर्तियां न होने का ठीकरा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सिर फोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा नई भर्तियों में रोड़े अटका रहे हैं। रिक्त पदों के कारण विकास कार्यों में देरी हो रही है। शनिवार को वे यहां वरिष्ठ भाजपा नेता जसमेर रजाना के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

जाट आरक्षण मामले पर उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति और सरकार के बीच हुए समझौते के दो मामले उनकी अध्यक्षता वाली कमेटी को सौंपे गए थे। उन्होंने दोनों मामलों को 58 दिन में ही निपटा दिया था। उन्होंने 58 दिन में सभी जाट आरक्षण आंदोलन के पीड़ित 30 लोगों को उनके घर द्वार के पास ही नौकरी मुहैया करवा दी तथा लगभग सभी लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान अमरपाल राणा, जसमेर रजाना समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस राज में नहीं हुई नई भर्ती, डीसी रेट से की खानापूर्ति

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास कार्यों में हो रही देरी पर बेदी ने कहा कि प्रदेश में अधिकतर अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं। इसलिए कुछ देरी हो रही है लेकिन सभी कार्य समय पर हो रहे हैं। उन्होंने कहा पिछली सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल के दौरान कोई नई भर्ती नहीं की और केवल डीसी रेट पर अधिकारी व कर्मचारी लगाकर कार्य किया। इसलिए प्रदेश में अधिकतर पद खाली पड़े हैं। वर्तमान सरकार इन पदों को भरने के प्रति काफी संवेदनशील है। सरकार सभी औपचारिकताएं पूरी करके नए अधिकारियों व कर्मचारियों की भर्ती कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।