Delhi NCR Weather Update Today - Sach Kahoon Hindi

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश! आईएमडी का अलर्ट जारी!
Weather Update: शहर में बरसात से हुआ जलभराव

सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। शहर में शुक्रवार दोपहर को हुई तेज बरसात ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। बरसाती पानी से शहर में अनेक क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जिससे शहर में अनेक स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। बरसात से जहां लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की वहीं प्रशासन के लापरवाही के चलते बरसात लोगों के लिए आफत भी बनी। वहीं किसानों ने बरसात को फसलों के लिए लाभदायक बताया। शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब शहर में काफी तेज बरसात हुई। बरसात ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई वहीं प्रशाासन की नाकामी ने लोगों की परेशानी में इजाफा किया। बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। Weather Update

बरसात के कारण निचले क्षेत्र व कच्ची गलियों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले क्षेत्र के मकानों में पानी भर गया। बरसात से शहर के हिसार रोड, हिसारिया बाजार, अग्रसेन कॉलोनी, सूरतगढिय़ा बाजार, सरकूलर रोड, सदर बाजार, पटेल बस्ती, भादरा बाजार, गोल डिग्गी, गौशाला रोड, बस स्टेंड के सामने, पुरानी कचहरी रोड पर हुए जलभराव से लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुपहिया वाहन बरसाती पानी में बंद होने से चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं इस बरसात को किसानों ने फसलों के लिए लाभदायक बताया। किसान बुधराम, विनोद सहारण, सीता राम बुडानिया, अमीलाल, पृथ्वी सिंह आदि किसानों ने कहा कि बरसात से नरमा, कपास, बाजरा की फसल को लाभ होगा। Sirsa Weather Update

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और राजस्थान सहित 7 राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी देते हुए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर-पश्चिम भारत में भी आईएमडी चेतावनी

आईएमडी ने पहले ही 15 अगस्त की प्रेस विज्ञप्ति में ‘‘जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश के पूर्वानुमान की संभावना जताई है। अगले आईएमडी के अनुसार अगले 4-5 दिनों में पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में व्यापक बारिश हो सकती है।’’ इसके अलावा आईएमडी ने अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश की चेतावनी देते हुए जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में 17 अगस्त तक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 21 अगस्त तक, हरियाणा और दिल्ली में 16 अगस्त तक भारी बारिश बताई है।

पश्चिम और मध्य भारत में आईएमडी का पूवार्नुमान

मौसम विभाग के अनुसार ‘‘मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से बारिश हो सकती है, कोंकण-गोवा एवं गुजरात क्षेत्र में हल्की-फुल्की बारिश अगले 7 दिनों में हो सकती है तथा महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र और कच्छ में भी बादलों की गरज एवं बिजली की चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।’’ Weather Update

Vinesh Phogat News: विनेश फोगट की अपील खारिज होने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी ने बांधे तारीफों के पु…

Weather Update: हरियाणा में 2 दिन बाद होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं! मौसम विभाग का आया नया अपडेट
चंडीगढ़। Haryana, Delhi NCR Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में दो दिन बाद मौसम बदलने के आसार है। हरियाणा में 2 दिन मौसम साफ व खुश्क रहने की सम्भावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 25 से 28 नवंबर के दौरान हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बीच-बीच में बादल छाये रहेंगे और तेज हवांए चलने की संभावना है। Weather Update

27 नवंबर तक कोहरा छाए रहने के आसार | Weather Update

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तापमान क्रमश: शून्य से कम 1.8 डिग्री सेल्सियस और शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आयी है, जिससे कश्मीर घाटी, श्रीनगर और पहलगाम में रात में शीत लहर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को तापमान शून्य से कम 1.2 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आई है, जिससे श्रीनगर की रातें लगातार सबसे अधिक शीत लहर की चपेट में हैं। इसी तरह, पहलगाम में भी बुधवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से कम 2.9 डिग्री सेल्सियस था। दक्षिण कश्मीर में पर्यटक स्थल के लिए तापमान सामान्य से शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था। इस बीच, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पिछली रात का तापमान शून्य से कम 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

कुपवाड़ा में मंगलवार को तापमान शून्य से कम 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 1.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि कोकेरनाग में आज न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह शून्य से कम 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का तापमान बुधवार को 0.6 डिग्री सेल्सियस है, जबकि पिछली रात यह शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्से धुंध की चपेट में थे और कोहरे के कारण यात्रियों को कम दृश्यता के बीच हेडलाइट जलाकर अपने वाहनों को चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कश्मीर में कई जगहों पर 27 नवंबर तक कोहरा छाए रहने के आसार हैं। प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क और बादल छाए रहने के साथ-साथ, 23 नवंबर को अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात के आसार हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में 27 से 30 नवंबर तक हल्की वर्षा या हिमपात के अनुमान हैं।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।नोएडा की बात करें तो यहां भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।