captain abhimanyu - Sach Kahoon Hindi

सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत ने कराया सामाजिक समझौता
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर व संस्थानों को

जलाने का मामला: Captain Abhimanyu

अभियुक्तों पर सामूहिक रूप से 11 हजार रुपये गौशाला में दान देने का लगाया जुर्माना

जींद (सच कहूँ/जितेन्द्र अहलावत)। तत्कालीन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु (Captain Abhimanyu) का घर व संस्थानों को जलाने के मामले में सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत ने सामूहिक रूप से 11 हजार रुपये गौशाला में दान देने का जुर्माना लगाकर सामाजिक तौर पर इस मामले का समाधान कर दिया। जाट आरक्षण आंदोलन फरवरी 2016 में कैप्टन अभिमन्यु का घर व संस्थानों को जलाने को लेकर जाट धर्मशाला में सर्वजातिय सर्व खाप पंचायत का आयोजन किया गया।

सतरोल खाप एवं सिंधु परिवार ने इस जुर्माने को माफ कर दिया।

सर्व खाप पंचायत की अध्यक्षता सतरोल खाप के प्रधान रामनिवास लोहान ने की।

पंचायत में उत्तर भारत के अधिकांश खाप प्रमुखों व पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सर्व खाप पंचायत को इस मामले में सीबीआई द्वारा बनाए गए अभियुक्तों ने एक माफीनामा दिया।

जिसमें लिखा था कि सिंधु निवास पर जो हमला, लूटपाट और आगजनी हुई उसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं।

इस विषय में हमारी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष भूमिका, गलती या भूल चूक के लिए क्षमा प्रार्थी हैं।

समाज की तरफ से आयोजित इस पंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।

सिंधु परिवार ने भी कहा कि पंचायत जो भी फैसला करेंगी वह उसे मानेगा।

इस मामले में पंचायत की कार्यवाही के बाद 21 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई, जिसने यह फैसला पंचायत के समक्ष रखा।

अदालत की किसी कार्यवाही से पंचायत का कोई ताल्लूक नहीं : सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत

सर्व खाप पंचायत में वक्ताओं ने रोहतक स्थित सिंधु भवन, वेद मंदिर, कार्यालय, इंडस पब्लिक स्कूल, हरिभूमि प्रैस आदि में आगजनी, तोडफोड़, लूटपाट और हमले को बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण बताया और इस पर खेद व्यक्त किया। यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि स्वर्गीय चौधरी मित्रसेन के परिवार ने हर मामले में अग्रणी रहकर समाज को सहयोग प्रदान किया। उनके घर तथा वहां पर मौजूद 10 सदस्यों, जिनमें महिलाए पुरूष व बच्चे शामिल थे, को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। यह पंचायत उसकी घोर निंदा करती है। पंचायत इस हिंसा में प्रत्यक्ष या प्ररोक्ष रूप से शामिल रहने वाले हर व्यक्ति या संगठन की निंदा करती है।

कमेटी में पालम 360 के प्रधान रामकरण, पुनिया खाप के शमशेर नम्बरदार, प्रधान सतरोल खाप रामनिवास लोहान, प्रधान सांगवान खाप सोमबीर सांगवान, टेकराम कंडेला, राजकुमार रेडु, मास्टर किताब सिंह मलिक, बलबीर सिहाग, मानसिंह दलाल, महेन्द्र नांदल, सतबीर सिंह, मलिक राज मलिक, जयसिंह अहलावत, सुरेंद्र दहिया, भलेराम नरवाल, चौधरी राजमल जाटू खाप आदि शामिल हुये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हर गांव व हर घर को देंगे 24 घंटे बिजली
हांसी(सच कहूँ न्यूज)। वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु Captain Abhimanyu ने कहा कि प्रदेश के हर गांव व घर को 24 घंटे बिजली देने के लिए प्रदेश सरकार एक ऐसी योजना बना रही है जो प्रदेश में नई क्रांति लेकर आएगी। इस योजना की जल्दी ही घोषणा की जाएगी। विगत दविस वे यहां नारनौंद हलका के विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हलकावासी पांच साल के लिए मुझमें चाबी भरते रहें और हलके में विकास के काम करवाते रहें। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गांव हैबतपुर में हैबतपुर-गामड़ा के बीच 73.80 लाख रुपये से बनने वाली 1.835 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने गांव खेड़ी चोपटा में स्टेट हाइवे-10 पर जींद सीमा से चोपटा तक व चोपटा से बरवाला, अग्रोहा तक 10 करोड़ 76 लाख 29 हजार रुपये से सडक की चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर करने की परियोजना का शिलान्यास तथा 10.20 करोड़ रुपये की लागत से छह गांवों के लिए तैयार हुई पेयजल परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना के माध्यम से खेड़ी लोहचब, खेड़ी जालब, नाडा, गैबी, राखी खास व शाहपुर गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हर गांव को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सभी विभागों में नहीं बढ़ेगी रिटायरमेंट उम्र: कैप्टन अभिमन्यु
कैबिनेट की सब कमेटी की रिपोर्ट तैयार

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। हरियाणा सरकार द्वारा रिटायरमेंट उम्र पर फैसले को लेकर गठित कैबिनेट सब कमेटी ने साफ कर दिया है कि हर विभाग में आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष नहीं की जाएगी। सब कमेटी की मंगलवार को बैठक वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के कार्यालय पर हुई। वित्त मंत्री ने ने बताया कि रिटायरमेंट आयु सिर्फ उन्हीं विभागों में बढ़ेगी, जिनमें तकनीकी पद ज्यादा हैं और लंबे समय से खाली पदों पर नई भर्तियां नहीं हो पा रही हैैं। कैप्टन अभिमन्यु के नेतृत्व वाली कैबिनेट सब कमेटी ने अब तकनीकी पदों पर काम कर रहे विभागाध्यक्षों पर भी लगाम डाल दी है।

कमेटी ने इन पदों पर काम करने वाले विभागाध्यक्षों का कार्यकाल तीन से पांच वर्ष निर्धारित करने की सिफारिश की है। कैबिनेट सब कमेटी ने तय किया है कि बिजली, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी तथा सिंचाई विभाग समेत उन्हीं विभागों में रिटायरमेंट आयु 60 साल की जाएगी, जिनमें तकनीकी पद अधिक हैैं और रिक्तियां पूरी नहीं हो पा रही हैैं।

अनिल विज फिर रहे नदारद

कैबिनेट की सब कमेटी की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हर बार की तरह इस बार भी शामिल नहीं हुए, लेकिन राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भागीदारी की। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नारनौंद में विपक्ष पर जमकर बरसे वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू
हुड्डा व चौटाला को खुली बहस की चुनौती

हुड्डा को बताया लाक्ष्यगृह में झुलसाने वाला दुर्योधन

हिसार/नारनौंद(संदीप सिंहमार)। नारनौंद की अनाज मंडी में आयोजित भाईचारा संदेश रैली में प्रदेश के वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला पर जमकर व्यंग्य बाण छोड़े। रैली को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री पूरी तरह से आक्रामक मूड में दिखाई दिए। चाहे वर्तमान परिदृश्य का किसानों का मुद्दा हो या हरियाणा की धरती से जुड़ा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन एसवाईएल का मुद्दा हो।

इन दोनों ही मुद्दों पर उन्होंने हुड्डा व चौटाला को खुली बहस की चुनौती तक दे डाली। उन्होंने कहा कि वे पूर्व की कांग्रेस व इनेलो सरकार के दौरान किसान हित में किए गए कामों तथा वर्तमान सरकार के ढाई साल के कामों पर दोनों नेताओं से खुली बहस करने को तैयार हैं। सुरेश एमसी के संयोजन में आयोजित रैली में नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांवों व नारनौंद शहर से उपस्थित लोगों की मौजूदगी में कैप्टन ने कहा कि आज कांग्रेस व इनेलो हमें किसान विरोधी बता रहे हैं। यदि इन दोनों पार्टियों के नेताओं को लगता है कि इन्होंने अपने 16 साल के कार्यकाल में किसानों के हित में वर्तमान सरकार के ढाई साल से ज्यादा काम किए हैं तो किसी भी दिन कहीं भी खुले मंच से बहस के लिए आ सकते हैं।

कस्सी-फावड़े उठाकर माहौल खराब करना चाहती है इनेलो

अपनी तीखी वाणी से कैप्टन अभिमन्यू ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने 10 साल के दौरान एसवाईएल मामले की उचित पैरवी के लिए एक ढंग का वकील नहीं किया जबकि अब खुद कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं तो करोड़ों रुपयों के वकील हायर कर रहे हैं। इधर इनेलो व्यर्थ की बयानबाजी करके तथा कस्सी-फावड़े उठाकर माहौल को खराब करना चाहती है ताकि इस मामले को बिगाड़ा जा सके।

हुड्डा सरकार में क्यों चुप रहे चौटाला

कैप्टन अभिमन्यू ने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि किस समझौते के तहत हुड्डा सरकार के कार्यकाल में अभय चौटाला एसवाईएल के मामले में चुपचाप बैठे रहे। उन्होंने कहा कि इनेलो और कांग्रेस नहीं चाहती कि एसवाईएल का पानी लाने का श्रेय भाजपा को मिले।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।