Indian Railways News - Sach Kahoon Hindi

रेलवे लाइन के पास झुग्गी बस्ती में आग लगने से ट्रेन सेवाएं प्रभावित, यात्रियों को भारी परेशानी
कोलकाता (एजेंसी)। Railway Line Fire: शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के अकरा-संतोषपुर इलाके में 16 बीघा में फैली एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर झुग्गी के पास से गुजरने वाले दक्षिण उपनगरीय रेलवे सेक्शन के ओवरहेड तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बज-बजझ्रसियालदह दक्षिण उपनगरीय सेक्शन पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और उन्हें फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। Kolkata News

अधिकारियों के अनुसार, झुग्गी बस्ती के अंदर लगभग 40 झोपड़ियां आग की चपेट में आकर जल गईं। आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जबकि और गाड़ियां रास्ते में थीं।

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। झुग्गी बस्ती में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई।

यह झुग्गी बस्ती दक्षिण उपनगरीय रेलवे खंड के पास स्थित है। नतीजतन, आग लगभग तुरंत ही रेलवे लाइन की ओर फैल गई।

ऊपरी तार (ओवरहेड वायर) क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद उस लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से रोक दी गईं।

इस व्यवधान के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा | Kolkata News

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शिवराम माझी ने कहा कि अधिकारी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के विशेषज्ञों की एक टीम पहले ही उस क्षेत्र का दौरा कर चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द से जल्द सामान्य रेल सेवाएं बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, झुग्गी बस्ती में आग दोपहर करीब 1.30 बजे लगी।

स्थानीय निवासियों ने दमकल विभाग को सूचना देने से पहले, शुरुआत में खुद ही आग बुझाने की कोशिश की।

जैसे-जैसे आग झुग्गी बस्ती में फैलती गई, कुछ निवासी यह सोचकर रो पड़े कि वे अपना सब कुछ खो देंगे। कई लोग घबराहट में अपने बच्चों के साथ रेलवे पटरियों पर खड़े हो गए।

Railway News: गर्मियों की छुट्टियों में भीड़ कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने 27 समर स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान, जानें कौन-कौन से रूट होंगे कवर
अंबाला (सच कहूँ ब्यूरो)। Special Trains News: उत्तर रेलवे ने आगामी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 27 समर स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश के कारण रेल यात्रा की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होती है, जिसे देखते हुए प्रशासन हर वर्ष की तरह इस बार भी अतिरिक्त सेवाएं संचालित कर रहा है। इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से नियमित ट्रेनों में सीट उपलब्धता बढने और यात्रियों को आरामदायक सफर सुनिश्चित होने की संभावना है। Railway News

मुख्य परिचालन और मार्ग | Railway News

जानकारी के अनुसार ये विशेष रेलगाड़ियां दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों के प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेंगी। फिरोजपुर मंडल के तहत अमृतसर, जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से विशेष सेवाएं शुरू की जाएंगी। वहीं, दिल्ली मंडल के आनंद विहार और अन्य प्रमुख स्टेशनों से भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अमृतसर और जम्मू से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र की ओर जाने वाली ट्रेनें अंबाला मंडल से होकर गुजरेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन 27 ट्रेनों का रूट चार्ट इस तरह तैयार किया गया है कि लंबी दूरी के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा हो और प्रमुख जंक्शनों पर दबाव कम किया जा सके। सभी आने-जाने वाली समर स्पेशल ट्रेनें अंबाला कैंट स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जिससे उत्तर भारत के रेल संपर्क को मजबूती मिलेगी। Railway News

यह भी पढ़ें:– गैस को लेकर न घबराएं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश: धामी

Indian Railways News: चीन सीमा तक पहुंचेगी भारतीय रेल, बिलासपुर–मनाली–लेह रेललाइन से बढ़ेगी सेना की ताकत
अनु सैनी। New Rail Line : भारत अपनी सामरिक और परिवहन क्षमता को मजबूत करने के लिए एक बड़ी रेलवे परियोजना पर काम कर रहा है। भारतीय रेलवे की योजना बिलासपुर, मनाली और लेह को जोड़ने वाली नई रेललाइन बनाने की है, जो आगे चलकर चीन सीमा के करीब तक पहुंच सकेगी। लगभग 489 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1.31 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है। Indian Railways News

इस रेललाइन को रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके निर्माण से लद्दाख क्षेत्र तक पहुंच पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी। खासतौर पर सेना के लिए यह रेलमार्ग काफी मददगार साबित होगा, क्योंकि इससे सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों और सैन्य सामग्री की आपूर्ति तेजी से हो सकेगी।

इस परियोजना की एक खास बात यह भी है कि पहाड़ी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इसमें करीब 270 किलोमीटर लंबी सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कई बड़े पुल भी बनाए जाने की योजना है, जिससे ट्रेनें ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में भी आसानी से चल सकें।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह रेललाइन न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा देगी। मनाली और लद्दाख जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल सुविधा मिलने से यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी। साथ ही इससे हिमालयी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। Indian Railways News

यह भी पढ़ें:– Theft News: रिश्तेदार के घर में चोरी करने वाले भतीजे सहित 2 गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक मार्च से बदल जाएगा ये नियम! यूटीएस होगी बंद
नए ऐप ‘रेलवन’ से यात्रा होगी आसान

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने डिजिटल सेवाओं के एकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस) ऐप को चरणबद्ध रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। एक मार्च से यात्रियों के लिए यूटीएस ऐप पर अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म पास और सीजन टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। इसकी जगह रेलवे का नया एकीकृत मंच ‘रेलवन’ कार्य करेगा। Indian Railways

रेलवे के अनुसार, ‘रेलवन’ को एक समेकित डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जहां आरक्षित और अनारक्षित—दोनों प्रकार की टिकट बुकिंग एक ही इंटरफेस पर संभव होगी। अभी तक यूटीएस ऐप का उपयोग मुख्यतः अनारक्षित टिकट, मासिक/त्रैमासिक सीजन टिकट तथा प्लेटफॉर्म पास के लिए किया जाता था। नई व्यवस्था के अंतर्गत यात्रियों को अलग से नया खाता बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने मौजूदा यूटीएस या आईआरसीटीसी लॉगइन के माध्यम से ही ‘रेलवन’ पर प्रवेश कर सकेंगे। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर निःशुल्क उपलब्ध है।

दैनिक रूप से अनारक्षित टिकट लेते हैं, उन्हें एकीकृत प्लेटफॉर्म से सुविधा मिलेगी

रेलवे का कहना है कि ‘रेलवन’ का उद्देश्य टिकटिंग प्रक्रिया को सरल और अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाना है। विशेषकर वे यात्री जो कभी-कभार यात्रा करते हैं या दैनिक रूप से अनारक्षित टिकट लेते हैं, उन्हें एकीकृत प्लेटफॉर्म से सुविधा मिलेगी। सरल इंटरफेस, तेज बुकिंग प्रक्रिया और बहु-सेवा एकीकरण के कारण यात्रियों को अलग-अलग ऐप का उपयोग नहीं करना पड़ेगा।

नकदरहित लेन-देन को प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे ने ‘रेलवन’ के माध्यम से अनारक्षित टिकट की डिजिटल भुगतान द्वारा बुकिंग पर 3 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। यह रियायत सीमित अवधि—14 जनवरी से 14 जुलाई—तक लागू रहेगी। छूट का लाभ लेने के लिए यात्री यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या डिजिटल वॉलेट जैसे माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा केवल ‘रेलवन’ ऐप पर सीधे बुक किए गए टिकटों पर ही मान्य होगी। रेलवे का मानना है कि यह पहल देशभर के करोड़ों यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को अधिक सहज, त्वरित और आधुनिक बनाएगी। Indian Railways

होली को लेकर Indian Railways का बड़ा फैसला!
गुवाहाटी। रंगों के पर्व होली को ध्यान में रखते हुए Indian Railways ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस वर्ष देशभर में लगभग 1,500 विशेष ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित किया गया है। Indian Railways

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह पहल यात्रियों को सुगम, समयबद्ध और आरामदायक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। त्योहारों के समय अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था से नियमित सेवाओं पर दबाव कम होगा और यात्रियों को आरक्षण में आसानी मिलेगी।

पूर्वोत्तर में विशेष व्यवस्था | Indian Railways

Northeast Frontier Railway (एनएफआर) ने भी होली के अवसर पर अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, फिलहाल चार जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों की योजना बनाई गई है और मांग के अनुसार आगे और सेवाएं जोड़ी जा सकती हैं।

ये विशेष रेल सेवाएं निम्न प्रमुख मार्गों पर संचालित होंगी—

नारंगी – गोरखपुर – नारंगी

कटिहार – अमृतसर – कटिहार

डिब्रूगढ़ – झंझारपुर – डिब्रूगढ़

डिब्रूगढ़ – कोलकाता – डिब्रूगढ़

संचालन अवधि और उद्देश्य

विशेष ट्रेनें 18 फरवरी से 31 मार्च के बीच अलग-अलग तिथियों पर कई फेरे लगाएँगी। इनका उद्देश्य पूर्वोत्तर सहित प्रमुख शहरों के बीच संपर्क सुदृढ़ करना और त्योहार के समय होने वाली अतिरिक्त भीड़ को संतुलित करना है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे प्रस्थान से पहले समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी आधिकारिक पोर्टल IRCTC पर अवश्य जांच लें। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों को जोड़ने वाली यह पहल क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव प्रदान करने का प्रयास है। Indian Railways

Odisha Train accident: ओडिशा में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, मचा हड़कंप
भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर जनपद में जाखपुरा यार्ड के निकट गुरुवार प्रातः एक संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया। चेन्नई सेंट्रल से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही 22611 एमएएस–एनजेपी एक्सप्रेस (Chennai-New Jalpaiguri Express) के तीन डिब्बे आंशिक रूप से पटरी से उतर गए, किंतु ट्रेन की गति अत्यंत धीमी होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। Odisha Train accident

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के अनुसार यह घटना प्रातः लगभग 8 बजकर 51 मिनट पर उस समय हुई जब रेलगाड़ी जाखपुरा यार्ड की सीमा से गुजर रही थी। एक वातानुकूलित कोच तथा दो सामान्य श्रेणी के डिब्बे पटरी से उतरे। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही भुवनेश्वर और खुर्दा रोड से दुर्घटना राहत रेल (एआरटी) तथा चिकित्सीय राहत उपकरण युक्त विशेष दल (एआरएमई) को तत्काल रवाना किया गया। वरिष्ठ अधिकारी स्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी करते रहे। प्रभावित यात्रियों को सुरक्षित रूप से अन्य डिब्बों में स्थानांतरित किया गया तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कोच जोड़ने की व्यवस्था की गई।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रभावित डिब्बों को सावधानीपूर्वक अलग कर रेलमार्ग से हटाया गया है और दोनों दिशाओं में यातायात सामान्य कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि घटना यार्ड क्षेत्र में तकनीकी कारणों से हुई, जिसकी विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के अनुसार अचानक तेज आवाज और झटका महसूस हुआ, जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी का वातावरण बन गया। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने तत्परता से स्थिति संभाली और यात्रियों को आश्वस्त किया कि कोई गंभीर क्षति नहीं हुई है। Odisha Train accident

Indian Railways News: रेल वन एप से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट
14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक रहेगी लागू, तदोपरान्त होगी समीक्षा

Indian Railways News: यात्री सुविधा हेतु रेलवे द्वारा रेलवन ऐप पर डिजिटल माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत बोनस कैशबैक के रूप में दिया जाएगा। अब 14 जनवरी से रेल वन एप पर सभी – डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर ने तीन प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

इस 3 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 की अवधि के दौरान रहेगा। रेल वन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की स्थिति में 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक के रूप में प्रदान किया जायगा l इसके बाद सेंटर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) द्वारा इस की समीक्षा कर अगला निर्णय लिया जाएगा।

इस रेलवन ऐप को माननीय रेलमंत्री ने लॉन्च किया था | Indian Railways News

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेंटर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम के 40 वें स्थापना दिवस पर ‘रेलवन’ एप लॉन्च किया था। यह ऐप यात्रियों को रेलवे से सम्बन्धित अनेक सुविधाएँ दे रहा है- जैसे ट्रेन खोजें, ट्रेन की स्थिति देखें,लाइव ट्रेन स्टेट्स, रीयल टाइम अलर्ट, पीएनआर स्टेट्स चेक करना,प्लेटफ़ॉर्म और कोच पोजीशन की जानकारी, सुरक्षित लॉगिन सिस्टम, यात्रा रिमाइंडर पायें,मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट आदि सुविधाएँ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर मिल रही हैं l

रेलवन ऐप एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है यानी यह एक ऐसा ऐप है, जिसमें ट्रेन यात्रा से जुड़ी हर जरूरी सेवा मिलती है। इसका इंटरफेस बहुत आसान और सुविधाजनक है। ऐप इसमें एक बार लॉगिन (एमपिन या बायोमेट्रिक) करने के बाद सभी सुविधाएं एक ही जगह मिलती हैं। Indian Railways News

अनारक्षित यात्रियों को 3% बोनस सहित अतिरिक्त सुविधा देने, रेलवे का डिजिटल पेमेंट व बुकिंग बढ़ाने में यह ऐप मील का पत्थर साबित होगा l

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक

यह भी पढ़ें:– Gurugram Road Accident: एसपीआर पर डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, लगी आग

Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश में ट्रेन में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे लोग
Andhra Pradesh Train Accident: अनकापल्ली। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जनपद में रविवार को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस (Anakapalli Train Fire) (ट्रेन संख्या 18189) में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह ट्रेन टाटानगर से केरल के एर्नाकुलम की ओर जा रही थी। अचानक एक कोच से धुआं उठता देख यात्रियों में घबराहट फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आग की चपेट में आकर बी1 और एम2 श्रेणी के डिब्बे पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। Andhra Pradesh News

सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन को तत्काल एलामंचिली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और चार दमकल वाहनों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया। अन्य डिब्बों में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान बी1 कोच में एक यात्री के फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई थी। बाद में उसकी पहचान विजयवाड़ा निवासी 70 वर्षीय चंद्रशेखर के रूप में हुई, जिनकी इस घटना में मृत्यु हो गई। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, येलामंचिली के पास रेलवे ट्रैक पर तैनात लोको पायलटों ने सबसे पहले आग की सूचना दी थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन को रोका गया। रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नुसरत ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अनकापल्ली जिले में रविवार को यह दुर्घटना हुई, जिसमें दो डिब्बे पूरी तरह जल गए। प्रारंभिक जानकारी में एक व्यक्ति के फंसे होने की बात सामने आई थी। हालांकि, रेलवे और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी। Andhra Pradesh News

Railways News: रेलवे ने बढ़ाया किराया, इस दिन से लागू होंगे नए नियम
26 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम

नई दिल्ली (एजेंसी)। Railway Fare Increased: ट्रेनों से सफर करने वालों को 26 दिसंबर से एक निश्चित दूरी के बाद बढ़ा हुआ किराया देना होगा। भारतीय रेलवे ने किराया संरचना में बदलाव का फैसला किया है। साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर प्रति किलोमीटर 1 पैसे की मामूली बढ़ोतरी की गई है। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणी में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी। वहीं एसी श्रेणी में भी किराया प्रति किलोमीटर 2 पैसे बढ़ाया गया है।

रेलवे ने बताया कि 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करने वाले यात्रियों को केवल 10 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उपनगरीय सेवाओं और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई अतिरिक्त राशि नहीं चुकानी होगी। रेलवे के इस किराया युक्तिकरण से चालू वित्त वर्ष में लगभग 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:– लायंस क्लब पिहोवा रॉयल दूसरी बार बना चैंपियन, रोमांचक मुकाबले में रोटरी किंग को हराया

Loharu Railway Station: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लोहारू स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य पूर्णता की ओर
हेरिटेज लुक के साथ यात्रियों को जल्द मिलेंगी सुविधाएँ, स्थानीय कला एवं संस्कृति का हुआ समावेश

लोहारू (सच कहूँ न्यूज)। Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के लोहारू स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सकुर्लेटिंग एरिया में सौंदर्यकरण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग आॅफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य उन्नति पर है और लगभग 30 प्रतिशत कार्य हो चुका है। लगभग 16.15 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में उपरोक्त कार्यो के अलावा सौंदर्यवर्धन के लिए एलइडी लाइटिंग तथा दीवारों पर आर्टवर्क भी किया जाएगा। Loharu News

सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया जाएगा। इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा। लोहारू स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत लगभग 6.44 करोड़ रुपए है।इस फुट ओवरब्रिज का भी 10 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा। स्टेशन के पुनर्विकास से स्थानीय कारीगर एवं मजदूरों को रोजगार मिलेगा जिससे उनकी आय बढ़ेगी।

स्टेशन के पुनर्विकसित होने से पर्यटन,स्थानीय हस्तशिल्प कला आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी एवं साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस प्रकार स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा। उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल पर 22 स्टेशनों का पुनर्विकास एवं बीकानेर स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन हो रहा है।

यह भी पढ़ें:– BPL Families: बीपीएल परिवारों को राशन के लिए तीन-तीन बार काटने पड़ रहे डिपो के चक्कर

Punjab Railway Update: सुनाम में रेलवे लाइन नंबर-4 को ऊँचा करने की मिली मंजूरी
आरटीआई कार्यकर्ता के प्रयासों व मजदूरों की उम्मीदों को मिली सफलता

प्लेटफॉर्म ऊँचा और लाइन नीची होने से मजदूर हो रहे थे हादसों का शिकार

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी रेलवे को लिखा था पत्र

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala Railway Station: आरटीआई कार्यकर्ता जतिन्द्र जैन द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों और मजदूरों की उम्मीदों को उस समय सफलता मिली, जब रेलवे ने सुनाम ऊधम सिंह वाला रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों के लिए उपयोग की जाने वाली लाइन नंबर 04 को ऊँचा उठाने के कार्य को मंजूरी देते हुए यह काम 31 जनवरी 2026 तक शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी रेलवे विभाग को पत्र लिखा था और अब रेलवे ने इस इस प्रॉजैक्ट को मंजूरी दे दी है। Sunam News

जानकारी देते जैन ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर-4 के पास बने रेलवे माल गोदाम में स्पेशल भराई और खाद ढुलाई के लिए वर्ष 2020 में नई प्लेटफॉर्म/प्लैठी बनाई गई थी, जो रेल लाइन से लगभग 15 से 18 इंच ऊँची है। रेल लाइन नीचे होने के कारण ढुलाई करने वाली मजदूरों की टाँग फिसलने से लगातार गंभीर चोटें लग रही थीं। यही नहीं, कार्य में अधिक समय लगने से रेलवे विभाग, एफसीआई और खाद डीलरों का भी करोड़ों का नुकसान हो रहा था। इसी के चलते पंजाब प्रदेश पल्लेदार मजदूर यूनियन ने रेलवे विभाग को कई मांग-पत्र सौंपे। रेलवे और अन्य विभागों द्वारा कार्रवाई न होते देख यूनियन प्रतिनिधियों ने वर्ष 2022 में जैन और अमन अरोड़ा को इस बारे में गुहार लगाई। जैन ने 9 जुलाई 2022 को रेलवे विभाग को घायल मजदूरों की रिपोर्टों सहित पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

साथ ही इस मुद्दे को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के समक्ष भी उठाया और रेलवे विभाग को निर्देश देने के लिए शिकायत दर्ज करवाई। आयोग ने 22 जुलाई 2022 को रेलवे विभाग को उचित निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी जैन ने विभिन्न स्तरों पर इस मामले के समाधान हेतु अपने प्रयास जारी रखे। समय-समय पर आरटीआई के माध्यम से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाता रहा। अब इन निरंतर प्रयासों को सफलता मिली है और यह समस्या समाधान के निकट पहुँच चुकी है। रेल लाइन को ऊँचा उठाने के लिए सामग्री पहुँचनी शुरू हो गई है और बहुत जल्द मजदूरों सहित सभी संबंधित पक्षों को इस परेशानी से राहत मिल जाएगी। Sunam News

यह भी पढ़ें:– CM Flying Raid: उकलाना में अवैध निजी स्कूल पर सीएम फ्लाइंग की रेड

Indian Railways News: रेल सफर में मिलेगा अपनी पसंद का खाना
मेकमाईट्रिप का जोमैटो से करार

नई दिल्ली (एजेंसी)। Indian Railways News: देश की अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप के ग्राहक अब ट्रेन सफर के दौरान अपनी पसंद का खाना बुक करा सकेंगे। मेकमाईट्रिप ने इसके लिए ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से करार किया है। इसके तहत अब मेकमाईट्रिप ऐप पर ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्री जोमैटो से जुड़े 40,000 से अधिक रेस्टोरेंट पार्टनर से 130 से ज्यादा स्टेशनों पर भोजन ऑर्डर कर सकेंगे। Indian Railways News

मेकमाईट्रिप ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में प्रतिदिन 90 हजार से अधिक रेल यात्रियों ने भारतीय रेलवे की ई-कैटरिंग सेवा का उपयोग किया, जो एक साल पहले की तुलना में 66 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मेकमाईट्रिप अपनी ‘फूड ऑन ट्रेन’ सेवा के माध्यम से नाश्ता, लंच, डिनर और स्नैक्स उपलब्ध कराएगा। मेकमाईट्रिप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (फ्लाइट्स, जीसीसी, कॉर्पोरेट ट्रैवेल) एवं मुख्य विपणन अधिकारी राज ऋषि सिंह ने कहा कि ‘फूड आॅन ट्रेन’ मार्केटप्लेस लॉन्च कर हम यात्रियों को अधिक सुविधा और विकल्प दे रहे हैं।

जोमैटो के साथ यह साझेदारी हमारी सेवाओं को और मजबूत बनाएगी। जोमैटो के उपाध्यक्ष (उत्पाद) राहुल गुप्ता ने कहा किआईआरसीटीसी का अधिकृत पार्टनर बनने के बाद से अब तक जोमैटो 130 से अधिक स्टेशनों पर 46 लाख से अधिक ऑर्डर पूरे कर चुका है। इस सेवा के तहत यात्रियों को विविध व्यंजनों और अलग-अलग कीमतों का विकल्प मिलता है। Indian Railways News