Jaipur Accident - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Accident: तेज रफ्तार थार ने छीनी एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदगी
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के चोमू क्षेत्र में बुधवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार में आ रही एक थार गाड़ी ने आगे चल रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। Rajasthan News

चोमू थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के अनुसार, यह दुर्घटना रामपुरा पुलिया के समीप सुबह लगभग तीन बजे हुई। मृतक और घायल सभी लोग सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। बताया गया कि वाहन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने चल रही तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर की तीव्रता इतनी भयानक थी कि तीनों मोटरसाइकिलें थार के नीचे बुरी तरह दब गईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। घायलों को नज़दीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही एक महिला समेत तीन घायलों की मृत्यु हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। Rajasthan News

सातों पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य हैं

पुलिस के अनुसार, सभी सातों पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के नांगल जैसा बोहरा इलाके के निवासी हैं। मृतकों की पहचान वीरेंद्र श्रीवास्तव (55), सुनील श्रीवास्तव (50), लकी श्रीवास्तव (30) और श्वेता श्रीवास्तव (26) के रूप में हुई है।

घायल तीनों व्यक्तियों का एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है, जहाँ उनकी स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस ने थार वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हादसा अत्यधिक गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी सटीक परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। Rajasthan News

Dausa Accident: राजस्थान में बड़ी सड़क दुर्घटना! उजड़ा पूरा परिवार
मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में 12 महीने के बच्चे सहित 5 की मौत

Dausa Accident: जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक बड़ी सड़क दुर्घटना घट गई, जिसमें एक पूरा परिवार उजड़ गया। जानकारी अनुसार जयपुर जिले के मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे (Manoharpur-Dausa National Highway Accident) पर आज यानि रविवार तड़के हुए एक भयंकर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएँ व 12 महीने का एक बच्चा शामिल है। जानकारी के अनुसार यह परिवार लखनऊ का रहने वाला था और खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। Rajasthan News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा नेकावाला टोल प्लाजा के पास उस समय हुआ, जब एक कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कार सवार लोग खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है, हालांकि अभी तक उनकी व्यक्तिगत रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

कार और ट्रेलर में फंसे लोगों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी

पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार और ट्रेलर में फंसे दो लोगों को निकालने के लिए बचाव दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन और कटिंग उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग किया गया, लेकिन तब तक सभी पीड़ितों की सांसें थम चुकी थीं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने अतिरिक्त जवानों को तैनात कर यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाईवे को पूरी तरह खाली करवाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज गति और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या ट्रेलर चालक की ओर से कोई गलती थी या सड़क की स्थिति ने हादसे को बढ़ावा दिया। Rajasthan News

Tamil Nadu: तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसे में चली गई चार जिंदगियाँ

Jaipur Accident: तेज रफ्तार ट्रोले ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कुचला
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। मुरलीपुरा थाना इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रोले ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कुचल दिया। इससे चारो की मौत हो गई। बताया जा है कि हादसे के बाद चालक भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है। सभी मृतक मजदूरी करते है और रात को काम करने के बाद वापस घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। Jaipur Accident

पुलिस ने तीन लोगों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि चौथे के परिजन बुधवार को जयपुर पहुंचेगे। हादसा मुरलीपुरा इलाके में दो सौ फीट बाईपास के नजदीक हुआ है। मामले की जांच पडताल सडक दुर्घटना थाना पश्चिम कर रही है। दुर्घटना थाना पश्चिम थानाधिकारी जयदेव सिंह ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात को हुआ था। दो सौ फीट बाइपास के नजदीक चौदह नम्बर से पहले एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर खड़े मजदूरों को टक्कर मार दी।

चालक अजमेर निवासी रामप्रसाद को पकड़कर ट्रोले को जब्त

हादसे में देव का हरवाड़ा चंदवाजी निवासी लालचंद बुनकर (55), जगदीश प्रसाद गुर्जर (45), शंकर लाल गुर्जर (48) और जीतू (36) निवासी मध्यप्रदेश गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रोला एक कार कम्पनी का सामान भरकर अजमेर से चंदवाजी की तरफ जा रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया। चालक अजमेर निवासी रामप्रसाद को पकड़कर ट्रोले को जब्त कर लिया गया है।

थानाधिकारी जयदेव सिंह ने बताया कि चारों मुरलीपुरा में ट्रकों में सामान लोडिंग और अनलोडिंग करते थे। सोमवार सुबह ही मुरलीपुरा में आए थे। यहां शाम को कुछ ट्रक और आ गए। इस कारण से उनको समय लग गया। लालचंद, जगदीश और शंकर ने हादसे से पहले घरवालों को फोन कर कहा था घर आने में लेट हो जाएंगे। रात को दौ सौ फीट बाइपास पर घर जाने के लिए खड़े थे। इस दौरान चौथा व्यक्ति भी साथ में खड़ा था। पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल और आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। Jaipur Accident

Punjab Panchayat Election: चुनावों पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Jaipur Fire, 5 burnt Alive: आग में 3 बच्चों सहित 5 जिंदा जले! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती!
Jaipur Fire, 5 burnt Alive: जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह धालीवाल )। राजस्थान के जयपुर में अचानक गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ और पूरा घर आग की चपेट में आ गया, जिससे माता-पिता सहित उनके तीन नाबालिग बच्चे जिंदा जल गए। इस भयानक हादसे से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर में गुरुवार सुबह एक घर के अंदर अचानक गैस सिलेंडर फटने से तीन नाबालिग बच्चों सहित पांच लोग जिंदा जल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। Rajasthan News

पुलिस के अनुसार यह परिवार बिहार का रहने वाला था। जोकि एक फैक्ट्री में काम करने जयपुर आया था और फिलहाल जसला गांव की एक झुग्गी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब महिला रसोई में काम कर रही थी और इसी दौरान गैस सिलेंडर फट गया। पूरे घर में आग लगने से उनके तीन नाबालिग बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्य जिंदा जल गए।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शवों को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, आगे की जांच चल रही है। इसी बीच, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। Rajasthan News

मुख्यमंत्री ने मृतक परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि राजस्थान के जयपुर के विश्वकर्मा में इस भीषण आग के कारण 5 लोगों की अचानक मृत्यु की यह दिल दहला देने वाली घटना है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। इस दौरान सीएम शर्मा ने घायलों को उचित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। Rajasthan News

Punjab News: पंजाब के संगरूर में शराब पीने से 8 की मौत, मचा हड़कंप