trading news - Sach Kahoon Hindi
trading news: भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। एक समय था जब दहेज में क्रेटा कार मांगने पर हरियाणा बदनाम हुआ, पर इसके उलट भिवानी में भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की बिना दहेज के शादी वाली मुहिम रंग ला रही है। सांसद की मुहिम को आगे बढ़ाने वाले एक व्यक्ति को रामलला को मंदिर में विराजमान करने के दिन बेटी व पुत्रवधू को सरकारी नौकरी मिली तो अब दूसरे भाई ने भी बिना दहेज के बेटे की शादी की है।
Weather Alert: दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार में भूकंप के बाद मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जल्द पढ़ें
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के गांव तालु के वीरेंद्र पंघाल है, जो कि अब भिवानी शहर में रहते हैं। वीरेंद्र ने अपने बेटे पंकज की बिना दहेज की शादी की है। बता दें कि तीन साल पहले वीरेंद्र के छोटे भाई दलबीर पंघाल ने भी अपने बेटे की बिना दहेज शादी की थी। वीरेन्द्र पंघाल का कहना है कि उन्होंने सांसद चौ. धर्मबीर की मुहिम से प्रेरणा लेकर बेटे की शादी बिना दहेज की है। उन्होंने यहां तक कहा कि वो बेटे व पुत्रवधू को अगली पीढ़ी में भी बिना दहेज की शादी करने के लिए आठवां फेरा दिलाएंगे। वीरेंद्र पंघाल ने लोगों से अपील की कि वो दहेज को स्टेटस ना माने। दहेज का पैसा हर माँ बाप बेटी की शिक्षा पर लगाए तो वो अपने पैरों पर खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित बेटी दो परिवारों को आगे बढ़ाती है। Trading News
वहीं वीरेन्द्र के छोटे भाई दलबीर पंघाल ने कहा कि उसने भी सांसद धर्मबीर सिंह से प्रेरित होकर तीन साल पहले अपने बेटे की शादी बिना दहेज की थी। दलबीर ने कहा कि दहेज बहुत बड़ी बीमारी है। अपने बेटे की शादी में दहेज ना लेने की खबर मीडिया में आई तो इसके बाद कई रूठे रिश्तेदार भी उसके घर बधाई देने आए थे। वीरेंद्र पंघाल ने अपने बेटे पंकज की शादी झज्जर जिला के खेड़ी गांव की है। लगन पर आए दुल्हन के भाई मोहित ने बताया कि उसकी बहन की शादी बिना दहेज हो रही है। ये बहुत सौभाग्य की बात है। उसने बताया कि ऐसी मुहिम से समाज में बड़ा बदलाव आएगा और बहन बेटियों का मान बढ़ेगा। गौरतलब हैं कि जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई, लोगों ने इस मुहिम की प्रशंसा की।
सुब्बाखेड़ा की ग्राम पंचायत का सफाई व्यवस्था के लिए अलग ही प्रयास
ओढां (सच कहूँ/राजू)। Odhan News: ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की अधिकतर एक ही शिकायत रहती है कि सफाईकर्मी गलियों की ठीक से सफाई नहीं करता। जब सफाईकर्मी से पूछा जाता है तो उसका जवाब होता है कि इतने बड़े गांव में सफाई कैसे संभव होगी। लेकिन अब कोई टेंशन वाली बात नहीं। अब एक देसी यंत्र गांव की गलियों में घूम-घूमकर चंद घंटों में ही गलियों को चकाचक कर देगा। हालांकि ये एक जुगाड़ है, लेकिन सफाई व्यवस्था में लोगों को काफी रास आ रहा है। सुनने में कुछ अटपटा जरूर लग रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसा जुगाड़ है जो अपने आप ही झाड़ू लगाएगा।
लेकिन ऐसा बडागुढ़ा खंड के गांव सुब्बाखेड़ा में देखा जा सकता है। इस जुगाड़ ने जब स्वच्छता का झाड़ू चलाया तो सभी लोग अचम्भित नजर आए। दरअसल गांव सुब्बाखेड़ा की सरपंच गुरप्रीत कौर सोशल मीडिया पर सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ जानकारियां ले रही थीं। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा जुगाड़ देखा जिसमें एक साथ कई झाड़ू चलते हैं और ये अपने आप ही सफाई कर देता है। जिसके बाद उन्होंने इस बारे अपने पति गुरशरण सिंह से चर्चा करते हुए इस जुगाड़ बारे पूरी जानकारी प्राप्त की। लेकिन ऐसा जुगाड़ क्षेत्र में न होने के चलते समस्या आई। जिसके बाद उन्होंने बडागुढ़ा में वैल्डिंग का कार्य करने वाले मिस्त्री गुरप्यास इन्सां से संपर्क किया तो उसने इसे बनाने की ट्राई करने की हामी भर दी।
कुछ ही दिनों में गुरप्यास इन्सां ने इसे बनाकर तैयार कर दिया। गुरप्यास ने बताया कि उसने ऐसा जुगाड़ पहले कभी बनाया तो नहीं था, लेकिन असंभव भी नहीं था। एक बार सोशल मीडिया पर देखा था और फिर बना ही दिया। ये फिलहाल ट्राई के तौर पर है। इसमें भविष्य में और भी सुधार करेंगे ताकि सफाई व्यवस्था और भी बेहतर हो। इस जुगाड़ पर ग्राम पंचायत का 40 से 50 हजार रुपये के आसपास खर्च आया। इस जुगाड़ में 2 टायर, बड़ा व्हील जो टायरों के साथ घूमकर झाड़ू लगाएगा इस यंत्र में 4 झाड़ू सहित अन्य सामान भी लगा।
पूरी तरह से ईंधन रहित, नहीं कोई ऊर्जा की जरूरत | Trading News
ये कोई बड़ा यंत्र नहीं है, बल्कि छोटा सा जुगाड़ है। जो पूरी तरह से ईंधन रहित है। ये जुगाड़ ट्रैक्टर के पीछे जुड़कर कार्य शुरू करेगा। ट्रैक्टर का काम मात्र इसे धीरे-धीरे आगे खीचने का ही है। इसमें क्रॉस या अन्य कोई ऊर्जा की जरूरत नहीं। इसका चलने का कनेक्शन स्वयं के टायरों के साथ ही है। जब टायर घूमेंगे तो 4 झाड़ूू एक साथ चलेंगे। अगर खर्च की बात करें तो ट्रैक्टर का पूरे दिन का ज्यादा से ज्यादा एक हजार रुपये के डीजल का ही है। अगर गांव की गलियां कम है तो डीजल का खर्च कम लगेगा। जैसे-जैसे ट्रैक्टर चलता जाएगा ये जुगाड़ गलियां साफ करता जाएगा।
लोगों को आ रहा रास
गांव सुब्बाखेड़ा में ग्राम पंचायत ने जब प्रथम बार इस जुगाड़ को गलियों में सफाई के लिए उतारा तो लोग अचम्भित नजर आए। लोगों ने इस जुगाड़ को गौर से देखते हुए इसकी खूब प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि अब गांव की गलियां चकाचक नजर आएंगी। सरपंच प्रतिनिधि गुरशरण सिंह ने बताया कि उनका प्रयास यही था कि गांव में बेहतर सफाई व्यवस्था होनी चाहिए, चाहे वो किसी तरह भी हो। उन्होंने बताया कि इस जुगाड़ के माध्यम से सप्ताह में एक बार गांव की सफाई की जाएगी। इसमें लगाने के लिए स्पेशल व बड़े झाड़ू मंगवाए जाएंगे। Trading News
यह भी पढ़ें:– कंगना रणौत ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
Viral Video: अमेठी। सोशल मीडिया पर एक वीडिया खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के इंजन को कई लोग धक्के मार रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यूपी के अमेठी का है। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं। आइये देखते हैं वीडियो….Viral Video
ट्रेन के इंजन को धक्का लगाने का वीडियो वायरल pic.twitter.com/kXfOfqhX9m
— Sach Kahoon (@Sachkahoon) March 22, 2024
यूपी की अन्य खबरें
पराली प्रबंधन के लिए योगी सरकार बाटेंगी 17 लाख बायो डीकंपोजर: वायु प्रदूषण का अहम कारक बने फसल अवशेष (पराली) के निस्तारण की कवायद के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने धान की पराली को बायोकंपोस्ट में बदलने के लिए 17 लाख किसानों को बायो डीकंपोजर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सरकार पराली के प्रबंधन को लेकर बेहद गंभीर है और इसीलिये कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) प्लांट को प्रोत्साहित करने के साथ ही सरकार ने तय किया है कि वह धान की पराली को बायोकपोस्ट में बदलने के लिए 17 लाख किसानों को बायो डीकंपोजर उपलब्ध कराएगी। इस बीच जागरूकता और अन्य अभियान भी जारी रहेंगे। उन्होने कहा कि सीबीजी प्लांट में पराली से ईंधन तैयार हो रहा है और ईंधन बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में किसानों से उनकी पराली खरीदी जा रही है। हाल फिलहाल उत्तर प्रदेश में दस सीबीजी प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। आने वाले समय में प्रदेश में इनकी संख्या बढ़कर सौ हो जाएगी। इसी महीने की आठ तारीख को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी इसकी घोषणा भी कर चुके हैं।
कद्रदानों के अभाव में दम तोड़ रहा है फगुआ गीत
भारतीय संस्कृति के परंपरागत सामूहिक उत्साह और उल्लास का प्रतीक ह्यफगुआह्ण गीत कलाकारों और कद्रदानों के आभाव में दम तोड़ रहा है। धार्मिकता के पुट लिये फगुआ के कर्ण प्रिय गीतों के दम तोड़ने के पीछे कोई एक कारण नहीं है। इसके पीछे आर्थिक तंगी, सामाजिक प्रोत्साहन, पाश्चात्य शैली, कलाकार, कद्रदान और लेखन का हृास जैसे तमाम कारणों ने इस पारंपरागत गीत की मिठास को प्रभावित किया है। नई पीढ़ी इस विधा को रूढ़िवादिता की संज्ञा देकर तिरस्कार कर रही है और पाश्चात्य शैली की चादर ओढ़कर अपनी संस्कृति और संस्कार से दूर होती जा रही है।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक: प्रदीप जैन
दिल्ली के शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत वीरांगना नगरी झांसी में भी पार्टी कार्यकतार्ओं ने इंडिया समूह के दलों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। महानगर के चर्चित इलाइट चौराहे पर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा चुनाव में झांसी -ललितपुर सीट से कांग्रेस-सपा के उम्मीदवार प्रदीप जैन आदित्य ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को पूरी तरह से असंवैधानिक बताते हुए इसका पुरजोर विरोध किया।