Patna News - Sach Kahoon Hindi
दिनदहाड़े झपटमारी, विधायक राहुल कुमार के भाई से सोने की चेन छीनी, CCTV में कैद हुई वारदात
पटना (एजेंसी)।  Patna News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राहुल कुमार के भाई शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में चेन छीनने की घटना का शिकार हो गए, जब बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन पर हमला किया।
यह घटना कंकड़बाग पुलिस थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास हुई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार को दो अपराधियों ने निशाना बनाया। पीड़ित जब मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी बाइक पर सवार आरोपी उसके पास आए और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद दोनों बदमाश कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।
यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार एक मोटरसाइकिल पर आते हैं, झपटमारी की वारदात को अंजाम देते हैं और तेजी से वहां से फरार हो जाते हैं।
घटना के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। सूचना मिलने पर कंकड़बाग पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला दो अपराधियों द्वारा चेन छीनने का प्रतीत होता है। पुलिस की टीमें इस समय आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और आरोपियों की पहचान के लिए मानवीय खुफिया जानकारी पर भी काम कर रही हैं।
फिलहाल कंकड़बाग पुलिस तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर की खुफिया जानकारी से इस मामले  जांच कर रही है। अधिकारियों को पूरा भरोसा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Bihar Bomb Threat: बिहार विधानसभा समेत पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
पटना (एजेंसी)। Patna Bomb Threat: बिहार विधानसभा को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और विधानसभा परिसर की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया। Bihar Bomb Threat
बम से उड़ाने की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर फौरन सुरक्षाकर्मी बम निरोधक दस्ते के साथ विधानसभा पहुंचे और जांच में जुट गए। बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड) ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच में जुटी हुई है। सुरक्षाकर्मी विधानसभा के हर कोने, कक्ष और आसपास के इलाकों की सघन तलाशी ले रहे हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।
मामले में पटना के एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि अज्ञात मेल के जरिए धमकी आई थी। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
बता दें कि 13 मार्च 2026 को बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे पहले ठीक इसी अंदाज में पटना सिविल कोर्ट समेत कुछ जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। Bihar Bomb Threat
इसी बीच पटना सिविल कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। सिविल कोर्ट परिसर में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहां आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
दोनों ही स्थानों पर जांच-पड़ताल का काम अभी भी जारी है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और मामले की जांच जारी है। Bihar Bomb Threat
Bihar News: बिहार में बंद पड़ी 10 चीनी मिलें हुईं चालू: सम्राट चौधरी
पटना (एजेंसी)। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Choudhary) ने कहा कि अब एआई को ताकत बनाने का समय आ गया है। तकनीक हमारे जीवन, गन्ना उद्योग, खेती और किसानी के क्षेत्र में शामिल हो, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। Patna News
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जिस बिहार के बारे में कहा जाता था कि यहां उद्योग नहीं लग सकते हैं, उसी राज्य में एनडीए शासन में नौ से 10 चीनी मिलें फिर से चालू की जा चुकी हैं। विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अगले पांच वर्षों में 25 चीनी मिलें चालू करने का वादा किया है। नई सरकार बनने के बाद ही इस दिशा में काम शुरू हो गया है।
उपमुख्यमंत्री चौधरी ने सोमवार को पटना में आयोजित गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार–2026 को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीक आधारित कृषि से ही किसानों का पूर्ण विकास संभव है। इसके लिए पिछले बजट में ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रावधान किया गया है और आवश्यक राशि भी उपलब्ध कराई गई है। जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा, इससे कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक का सीधा लाभ मिल सकेगा। Patna News
इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने किसानों की खुशहाली के लिए कैश क्रॉप, यानी नगदी फसल की खेती को भी जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले बड़ी संख्या में चीनी मिलें थीं, यहां बड़े पैमाने पर गुड़ का भी उत्पादन होता था। लेकिन कांग्रेस और राजद के शासन में अधिकांश मिलें बंद हो गईं। अब नीतीश कुमार के संकल्प और नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इन्हें फिर से चालू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए इंसेंटिव पॉलिसी 2026 का ड्राफ्ट भी तैयार हो रहा है।
सरकार का उद्देश्य है कि गन्ना खेती और चीनी उद्योग को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़े और बिहार के मजदूरों को राज्य में ही रोजगार के अवसर मिलें। सरकार का प्रयास है कि धान के साथ-साथ गन्ने जैसी कैश क्रॉप को बढ़ावा मिले ताकि किसान की आय बढ़े। महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों में नगदी फसल की खेती कर किसान अपने जीवन को खुशहाल बना रहे हैं। Patna News
यह भी पढ़ें:– Nagaur Bomb Threat: नागौर कोर्ट को फिर मिली बम की धमकी, परिसर खाली कराया गया, जांच शुरू
Patna: पटना के डॉ. राजेश इन्सां, जरूरतमंद परिवारों के लिए बने मसीहा, लगातार कर रहे रक्तदान
Indira Gandhi Institute of Medical Sciences (आईजीआईएमएस) अस्पताल में भर्ती एक कैंसर मरीज के लिए जब तत्काल रक्त की जरूरत पड़ी, तब एक बार फिर इंसानियत ने अपनी ताकत दिखाई। ऐसे कठिन समय में आगे आए पीएमसीएच पटना के कर्मचारी डॉ. राजेश इन्सां, जिन्होंने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। Blood Donation
पीएमसीएच कर्मचारी बने जरूरतमंदों का सहारा
Patna Medical College and Hospital (पीएमसीएच) में कार्यरत डॉ. राजेश इन्सां लंबे समय से अति लाचार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करते आ रहे हैं। जब भी किसी मरीज को खून की कमी के कारण परेशानी होती है और परिवार रक्त की व्यवस्था नहीं कर पाता, वे बिना हिचक आगे बढ़ते हैं।
Patna Bomb Threat: पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
पटना (एजेंसी)। Patna News: पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के जरिए पूरे कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
इसकी सूचना मिलते ही एहतियातन अदालत परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सिविल कोर्ट के तीनों प्रवेश द्वार बंद कर दिए और किसी भी व्यक्ति के अंदर आने पर रोक लगा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है।
एसआई सिंकू कुमारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि धमकी भरे ईमेल के बाद सर्च किया जा रहा है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के बारे में पता नहीं चला है। Patna News
टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, सामान्य कामकाज शुरू करना जोखिम भरा होगा। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कोशिश है कि न्यायिक कार्य जल्द सामान्य हो, लेकिन फिलहाल सतर्कता ही प्राथमिकता है। पुलिस साइबर एंगल से भी जांच कर रही है।
गौरतलब है कि पटना सिविल कोर्ट को चार दिनों में यह तीसरी बार बम की धमकी मिली है। बुधवार को भी ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद अदालत परिसर खाली कराया गया था, जिसके चलते पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पेशी नहीं हो सकी थी और सुनवाई स्थगित कर दी गई थी। Patna News
Samriddhi Yatra: सीएम नीतीश कुमार के दौरे के दौरान सीवान में धमाका, एक की मौत
पटना (एजेंसी)। Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत सीवान जिले में पहुंचने के कुछ ही देर बाद गुरुवार को एक जोरदार धमाका हुआ। अधिकारी के अनुसार, यह धमाका हुसैनगंज पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बदराम गांव में हुआ। हुसैनगंज पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने घटना की पुष्टि की और बताया कि धमाका सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। शुरूआती जांच से पता चलता है कि यह घटना पटाखों की वजह से हुई होगी और इस धमाके में मोहम्मद मुर्तजा नाम के एक युवक की मौत हो गई। Patna News
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे और अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद, हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीमें मलबा हटा रही हैं और इस्तेमाल किए गए सामान की प्रकृति का पता लगाने और यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि क्या घटनास्थल पर और भी लोग मौजूद थे। Patna News
यह भी पढ़ें:– Indian Army: डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, वाहन में 17 जवान सवार थे
Fog Accident Bihar: पटना में कोहरे का कोहराम, आपस में तीन वाहनों के टकराने से दो की मौत
Fog Accident Bihar: पटना। राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में शनिवार देर रात घने कोहरे ने बड़ा हादसा करा दिया। अथमलगोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बख्तियारपुर–मोकामा फोरलेन पर एक के बाद एक तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। दृश्यता अत्यंत कम होने के कारण चालक सड़क पर खड़े वाहन को समय रहते नहीं देख सके, जिससे यह शृंखलाबद्ध दुर्घटना घटी। Patna News
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फोरलेन के किनारे एक कंटेनर खड़ा था। कोहरा इतना सघन था कि सामने की स्थिति का अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो कंटेनर से पीछे जा टकराई। उसके तुरंत बाद पीछे से आ रही क्रेटा और एक अन्य वाहन भी नियंत्रण खो बैठीं और आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक वाहन कंटेनर के भीतर तक घुस गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायलों को वाहनों से बाहर निकालने में सहायता की। एक गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों को काफी प्रयास करने पड़े। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, एक ही वाहन में सवार दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। Patna News
मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है
सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से बख्तियारपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया चल रही है।
दुर्घटना के बाद फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस और प्रशासन ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के मौसम में वाहन चालकों से सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की जा रही है। साथ ही, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लगातार गश्त और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। Patna News
पटना (एजेंसी)। Bihar CM News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता तथा विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुन लिया गया है। चौधरी को आज आयोजित भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। वरिष्ठ भाजपा नेता और उपनुख्यमंत्री विजय सिन्हा सदन में पार्टी के उप नेता होंगे। भाजपा विधायक दल की आयोजित आज की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक और उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमनंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस आशय की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इस चुनाव के बाद दोनों नेताओं ने उपस्थित विधायकों को धन्यवाद दिया तथा शीर्ष नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त किया। Bihar CM News
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक में बिहार विधानसभा में गठबंधन का नेता और भावी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन होगा। उसके बाद राजग विधायक दल के नेता राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा करेंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-  हनुमान वाटिका के पास लगाई जा रही कूड़े में आग, प्रदूषण बन रहा लोगो के लिए मुसीबत……. प्रशासन बेफ़िक्र
Bihar News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले बिहार सीएम नीतीश
चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
पटना (एजेंसी)। Bihar Elections 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीरवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक बातचीत हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक दल अब चुनावी समर में उतरने से पहले की अंतिम तैयारी में जुटे हैं। इस कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री बुधवार रात पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद देर रात उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक लंबी चर्चा की। इसके बाद वीरवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे मुलाकात की। Patna News
सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा के नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। अमित शाह ने हर स्तर पर चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। अपने बिहार दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने डेहरी आॅनसोन और बेगूसराय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा की। दोनों बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों के साथ-साथ संगठन और स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अलग-अलग हुई इन बैठकों में चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ, चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। Patna News
यह भी पढ़ें:– Indian Railways News: रेल सफर में मिलेगा अपनी पसंद का खाना
Patna latest news: रहस्यमयी हालात में कार में भाई-बहन की मौत, पुलिस ने कार को जब्त किया
Children died in Patna: पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित गोकुल पथ इलाके में खड़ी एक कार से दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 7 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी और 5 वर्षीय करण कुमार के रूप में हुई है, जो सगे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। Patna latest news
सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस एवं एसडीपीओ-2 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, दोनों बच्चों के शव कार की बीच वाली सीट पर पड़े मिले। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि एक बच्चे में हल्की सांसें चल रही थीं, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।
फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जांच के दौरान बच्चों के शरीर पर जलने जैसे निशान पाए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी तरह के मारपीट के निशान नहीं मिले हैं।
पुलिस को संदेह है कि संभवतः दम घुटने से उनकी मौत हुई होगी
इस मामले में कई आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस को संदेह है कि संभवतः दोनों बच्चे खेलते-खेलते कार के भीतर चले गए होंगे और दम घुटने से उनकी मौत हुई होगी। वहीं, कुछ सूत्र यह भी मान रहे हैं कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण हो सकता है। सच्चाई का पता फोरेंसिक और वैज्ञानिक जांच के बाद ही चलेगा।
फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और एफएसएल टीम को मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृत बच्चों के परिजनों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं है कि बच्चे कार के भीतर कैसे पहुंचे। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है। Patna latest news
Patna Residence Certificate: पटना। बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी अंचल कार्यालय से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक कुत्ते के नाम से निवास प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इस दस्तावेज़ में नाम ‘डॉग बाबू’, पिता का नाम ‘कुत्ता बाबू’, माता का नाम ‘कुतिया बाबू’, और पता काउलीचक, वार्ड संख्या 15, नगर परिषद मसौढ़ी दर्ज है। यही नहीं, प्रमाण-पत्र में कुत्ते की तस्वीर भी लगी हुई है। Dog Babu Certificate
मामले के उजागर होते ही पटना जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई और संबंधित निवास प्रमाण पत्र को तुरंत रद्द कर दिया गया। साथ ही, आवेदक, कंप्यूटर ऑपरेटर, और प्रमाण पत्र जारी करने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। प्रशासन ने जानकारी दी कि मसौढ़ी के अनुमंडल पदाधिकारी को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, दोषी कर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई की बात भी कही गई है।
इस निवास प्रमाण पत्र का क्रमांक BRCCHO/2025/15933581 है और इस पर राजस्व पदाधिकारी मुरारी चौहान का डिजिटल हस्ताक्षर भी मौजूद है। प्रमाण पत्र आरटीपीएस पोर्टल के माध्यम से जारी किया गया था।
जैसे ही यह प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने सरकारी व्यवस्था की लापरवाही पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई लोगों ने इसे मज़ाकिया अंदाज़ में साझा किया, जबकि कई ने इसे सरकारी तंत्र की कमजोरी और जवाबदेही की कमी का उदाहरण बताया। Dog Babu Certificate
Patna industrialist murder: पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से मचा हड़कंप
Patna industrialist murder: पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी गोपाल खेमका की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास हुई, जो थाना से महज 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया, क्योंकि पुलिस घटना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस निष्क्रियता पर गहरी नाराजगी जताई। Patna News
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामकृपाल यादव ने खेमका परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छह वर्षों के भीतर एक ही परिवार के दो सदस्यों—पिता और पुत्र—की हत्या होना केवल दुर्भाग्य नहीं, बल्कि यह कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने सरकार से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।
उनके भाई का किसी से कोई वैर या दुश्मनी नहीं थी: शंकर
गोपाल खेमका के भाई शंकर खेमका ने बताया कि उनके भाई का किसी से कोई वैर या दुश्मनी नहीं थी। वे प्रतिदिन नियमित समय पर अपने कार्यालय जाया करते थे। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची, और जब आई, तब भी वे अनमने भाव से काम कर रहे थे। घटनास्थल पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी राम पारस ने बताया कि रात लगभग 11:30 बजे श्री खेमका अपनी गाड़ी से पहुंचे और गेट खोलने के लिए हॉर्न बजाया। जैसे ही वह गेट खोलने निकले, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब गेट खोला गया, तब तक खेमका की मृत्यु हो चुकी थी। हमलावर कौन थे, इसका कुछ पता नहीं चल सका।
मौके पर पहुंची एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं और जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। टाउन डीएसपी-2 श्री प्रकाश ने जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है, और अपराधियों की पहचान के लिए सभी संभावित पहलुओं पर कार्य जारी है। इस हत्याकांड ने न केवल व्यवसायिक जगत को झकझोर दिया है, बल्कि राजधानी में आमजन की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं भी खड़ी कर दी हैं। जनता और खेमका परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। Patna News